कानपुर- बार बार काटने वाले कुत्तों को होगी कैद, एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखा जाएगा, कुत्तों को दी जाएगी उम्र कैद की सजा, आवारा कुत्तों और पालतू कुत्ते भी शामिल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने दी जानकारी
लखनऊ- एक्सप्रेसवेज के विकास में बाधाएं की जाएगी दूर, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए 1246 करोड़ का प्रावधान, जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे किया जा रहा लिंक, प्रस्तावित धनराशि से भूमि अधिग्रहण में आएगी तेजी, गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 1,835 करोड़ का प्रावधान, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 100 करोड़ का प्रावधान, निवेश प्रोत्साहन के लिए भी धनराशि की व्यवस्था
लखनऊ- यूपी विधानसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा, वंदे मातरम् हमारी ऐतिहासिक चेतना है-शिवपाल, वंदे मातरम् को राजनीति में घसीटा जा रहा-शिवपाल, यह राष्ट्र की आत्मा का गीत है- शिवपाल, यूपी में किसानों को खाद नहीं मिल रही-शिवपाल, भर्तियों के पेपर लीक हो रहे है- शिवपाल, SIR में विपक्ष के वोट काटे जा रहे- शिवपाल, आप नाम बदलने में माहिर है- शिवपाल, राष्ट्रभक्ति नारों में नहीं नीयत में होती है-शिवपाल, वंदे मातरम् संविधान की आत्मा है- शिवपाल, वंदे मातरम् को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा, क्या बेरोजगार नौजवान वंदे मातरम् नहीं बोलता? देशभक्ति दबाव नहीं दिल से निकलती है-शिवपाल
लखनऊ- विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री योगी, कफ सिरप मामले में कार्रवाई जारी- सीएम, विपक्ष को तथ्यों को जानकारी नहीं- सीएम, यूपी में कोडीन सिरप से मौत नहीं- सीएम, कोल्डरिफ सिरप से भी यूपी के बाहर मौत हुई, यूपी में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी हुई है-सीएम, 77 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं- सीएम, कोडीन का यूपी में प्रोडक्शन नहीं होता-सीएम, NDPS एक्ट की कार्रवाई को कोर्ट ने सही माना, विपक्ष को तथ्यों की जानकारी नहीं है- सीएम, कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा-CM योगी, होल सेलर को सपा ने लाइसेंस दिया था-सीएम, वक्त आने पर बुलडोजर की कार्रवाई होगी-सीएम, अमित यादव सपा का पदाधिकारी है- सीएम, अमित यादव सपा की युवजन सभा से जुड़ा है-CM, मिलंद यादव, शुभम जायसवाल का साझेदार है-CM, कोडीन सिरप केस का सरगना सपा से जुड़ा है-CM, सभी जानते है माफिया के साथ किसके रिश्ते-CM, 2024 में अमित यादव दुबई गया था- सीएम, आलोक सिपाही है पक्का सपाई- सीएम योगी, हमारी सरकार ने आलोक को बर्खास्त किया-CM, शुभम जायसवाल के भी सपा नेताओं से संबंध-CM, अखिलेश यादव के साथ अमित यादव की फोटो-CM, अमित यादव के खाते से अवैध लेनदेन- सीएम, हम आपको फातिहा पढ़ने लायक नहीं छोड़ेंगे-CM
Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की लंभुआ विधानसभा से बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद सुर्खियों में हैं। वायरल वीडियो में विधायक को एक स्वस्थ व्यक्ति को फोल्डिंग व्हीलचेयर पर बैठाकर फोटो और वीडियो बनवाते देखा जा सकता है। इसके बाद वही व्हीलचेयर उस व्यक्ति के पिता को दी गई। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और विधायक दोनों की जमकर आलोचना हुई।
विधायक ने दी सफाई, बताया पूरा मामला
वायरल वीडियो के बाद विधायक सीताराम वर्मा कैमरे के सामने आए और अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि जिस दिव्यांग को व्हीलचेयर दी जानी थी, वह बीमारी के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सका। इसलिए उसके पिता को व्हीलचेयर सौंपी गई। हालांकि, इस सफाई के बावजूद सवाल उठे कि अगर व्हीलचेयर पिता को ही देनी थी, तो एक स्वस्थ व्यक्ति को उस पर बैठाकर फोटो और वीडियो बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी।
लंभुआ ब्लॉक परिसर का कार्यक्रम
यह पूरा मामला लंभुआ ब्लॉक परिसर में शनिवार को आयोजित दिव्यांगजनों के उपकरण वितरण कार्यक्रम का है। बताया गया कि विधायक कार्यक्रम में देर से पहुंचे, जिसके कारण अधिकतर दिव्यांगों को पहले ही उपकरण वितरित कर दिए गए थे। अंत में विधायक की अनुपस्थिति में एक हष्ट-पुष्ट व्यक्ति को व्हीलचेयर पर बैठाकर फोटो और वीडियो बनवाए गए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
दिव्यांग न पहुंच सका, पिता को दी गई व्हीलचेयर
विधायक के अनुसार, बनकेपुर निवासी रामधनी का बेटा संदीप कुमार दिव्यांग हैं, लेकिन बीमारी के कारण कार्यक्रम में नहीं आ सके। इसलिए व्हीलचेयर उनके पिता रामधनी को दी गई और उसी दौरान फोटो और वीडियो बनाए गए।
जिला प्रशासन ने दी जानकारी
जिला प्रशासन ने भी मामले पर जानकारी साझा की। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई गई व्हीलचेयर वास्तव में दिव्यांग संदीप के पिता को दी गई थी क्योंकि संदीप स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।
अब भी बना हुआ है सवाल
हालांकि विधायक और प्रशासन ने सफाई दे दी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब व्हीलचेयर पिता को ही देनी थी, तो एक स्वस्थ व्यक्ति को उस पर बैठाकर फोटो और वीडियो क्यों बनवाए गए। यदि ऐसा नहीं किया जाता, तो न प्रशासन और विधायक की किरकिरी होती और न ही विधायक को सफाई देनी पड़ती।
*1* असम में मोदी बोले- बांग्लादेशी घुसपैठिए कांग्रेस ने ही बसाए, उन्हें बचा भी रही, इसलिए SIR का विरोध; डिब्रूगढ़ में यूरिया प्लांट का उद्घाटन किया
*2* पीएम मोदी के घुसपैठिए वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- नाकामी छिपाने के लिए विपक्ष पर मढ़ रहे दोष
*3* भागवत बोले- बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक इसलिए हालात मुश्किल, हमें सीमाओं में रहकर मदद करनी चाहिए, क्योंकि भारत ही हिंदुओं का एकमात्र देश
*4* विकसित भारत-जी राम जी विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; अब 125 दिन के काम की गारंटी
*5* अरावली की परिभाषा नहीं बदली, खनन बढ़ाने के आरोप निराधार’, चर्चाओं के बीच केंद्र ने साफ किया रुख
*6* अरावली की परिभाषा बदलने की रिपोर्टों को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है। सरकार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद अब 90% से ज्यादा क्षेत्र ‘सुरक्षित’ रहेगा। असली खतरा अवैध खनन है, जिसे रोकने के लिए ड्रोन और कड़ी निगरानी जैसी तकनीक अपनाई जाएगी
*7* चिदंबरम बोले-मनरेगा से गांधी नाम हटाना उनकी दोबारा हत्या जैसा, नेहरू-गांधी लोगों के मन में, कोई सरकारी आदेश उन्हें मिटा नहीं सकता
*8* फास्टैग से पार्किंग से लेकर पेट्रोल तक का होगा पेमेंट, सड़क परिवहन मंत्रालय ला रहा योजना; 6 महीने का ट्रायल सफल रहा
*9* महाराष्ट्र निकाय चुनाव, NDA को 207 सीटें, भाजपा सबसे ज्यादा 117, शिंदे को 53 सीटें; शिवसेना उद्धव 9 सीटों पर सिमटी; बीजेपी प्रत्याशी 1 वोट से हारा
*10* निकाय चुनाव में महायुति की शानदार जीत; पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- महाराष्ट्र विकास के साथ खड़ा है
*11* अरुणाचल प्रदेश निकाय चुनाव, BJP ने 170 सीटें जीतीं, PPA को 28 सीटें; ईटानगर नगर-निगम के 20 में से 14 वॉर्ड भी भाजपा के नाम
*12* ‘कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर स्थानीय स्तर पर ही भ्रम…’, सिद्दारमैया Vs शिवकुमार विवाद के बीच खरगे ने हाईकमान का किया बचाव
*13* मस्क की संपत्ति पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल की GDP से ज्यादा, नेटवर्थ 4 दिन में $150 बिलियन बढ़कर $750 बिलियन हुई; इतनी संपत्ति वाले पहले शख्स
*14* पाकिस्तान ने रोका भारत का विजयी अभियान, फाइनल में हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब
*15* इंडिया विमेंस ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, पहले टी-20 में जेमिमा रोड्रिग्ज की फिफ्टी, स्मृति मंधाना ने 25 रन बनाए
*16* उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, अगले दो दिनों में अभी और गिरेगा पारा; पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकेंगे कार्य व्यवसाय में सरकारी सहयोग मिलने की संभावना अधिक रहेगी लोन सम्बंधित कार्य आज करना लाभदायक रहेगा। परन्तु सेहत के दृष्टिकोण से दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा शरीर में दर्द अकड़न की शिकायत रहेगी फिर भी कार्य बाधित नहीं होंगे। धन लाभ होने से और अधिक लगन से कार्यो को करेंगे। अधिकारी वर्ग का मूड संदिग्ध रहने से गुप्त भय बना रहेगा। परिवार में रिश्तेदारो के कारण कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। वाणी में मधुरता बनाये व्यर्थ की उलझनों से बचे रहेंगे। घर के बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी लेकिन फिर भी कार्यो में आलस्य करने से विलम्ब होगा। घर से ज्यादा आज बाहर का वातावरण अधिक अनुकूल मिलेगा। कार्य व्यवसाय में पूर्व की गलतियों से अनुभव होगा अपनी गलती मानने से सहयोगियों से मतभेद कम होंगे। विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक आकर्षण कार्यो में व्यवधान डाल सकता है सम्मान में कमी का कारण भी बनेगा। दोपहर के बाद पूर्व नियोजित कार्यो से धन लाभ होगा। संध्या का समय मित्रों एवं परिजनों के साथ आनंद मनोरंजन में बितायेंगे इससे थकान कम अनुभव होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का पूर्वार्ध आपकी आशाओं से थोड़ा कम लाभ देगा फिर भी कार्यो को बेहतर रूप से करने की कोशिश करेंगे। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका मध्यान से पहले फल अवश्य मिलेगा। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से धन एवं समय बर्बाद हो सकता है आज के लिए इन्हें निरस्त रखना ही ठीक रहेगा। मध्यान के बाद का समय कष्टप्रद रहेगा चल-अचल संपत्ति के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है किसी भी गंभीर स्थिति से बचने के लिए मूक दर्शक बनकर रहें ऐसा करने से फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए प्रत्येक कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा परन्तु विरोधी भी प्रबल रहने से सफलता आसान नहीं रहेगी। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई अड़चन अवश्य आएगी फिर भी यदि दृढ़ निश्चय कर लगे रहे तो सफलता निश्चित मिलेगी। घर में किसी बीमार के स्वास्थ्य में सुधार आएगा परन्तु आपको कब्ज, गैस सम्बंधित समस्या बनी रहेगी। व्यवसाय मे व्यस्तता के कारण किसी अन्य कार्य में देरी होने से हानि भी हो सकती है। प्रतिस्पर्धी आज चाहकर भी आपके धन लाभ को नहीं रोक पाएंगे। पारिवारिक वातावरण उदासीन फिर भी शांत रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे लेकिन असमय क्रोध आने से रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है। जिम्मेदारी वाले कार्यो को प्राथमिकता देंगे कार्य व्यवसाय में थोड़ी अड़चनों का बाद निर्वाह योग्य आय कमा लेंगे सहकर्मियो से बिनाबात ना उलझे कार्य में विलम्ब हो सकता है। जोखिम वाले कार्यो में निवेश किसी की सलाह के बाद ही करें सही जगह निवेश भविष्य में लाभ कराएगा। पारिवारिक वातावरण में तालमेल की कमी रहेगी। घर के बड़े अथवा स्त्री वर्ग से विचारो में भिन्नता के कारण मतभेद उभर सकते है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अपनी मनमानी नीति के चलते सार्वजानिक क्षेत्र पर आलोचना के शिकार होंगे। कार्य व्यवसाय में अधिकांश समय आश्वासनो से ही काम चलाना पड़ेगा। आप का स्वभाव भी टालमटोल वाला रहेगा। अत्यधिक लोभी प्रवृति संभावित लाभ को हानि में बदल सकती है। किसी की मदद करने से पीछे ना हटे भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आज परोपकारी स्वभाव ना होते हुए भी किसी की बेमन से सहायता करनी पड़ सकती है। घर के बुजुर्ग आप पर प्रसन्न रहेंगे जिसे अपनी बात मनवाने में आसानी रहेगी। स्त्री संतान भी सहयोग करेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण अशान्त बनाएंगे। मनमानी के चलते घर में भी तनाव का वातावरण बनेगा। सामाजिक क्षेत्र पर धन के साथ साथ मान हानि के योग है बेहतर रहेगा की आज कोई भी बड़ा कार्य ना करें यात्रा भी अतिआवश्यक होने पर ही करें व्यर्थ समय एवं धन नष्ट होने की संभावनाएं अधिक है। परन्तु जोखिम वाले कार्यो में निवेश आज अवश्य लाभ कराएगा। परिवारक वातावरण आपकी गलतियों के कारण पहले कलुषित होगा लेकिन संध्या तक सब सामान्य होने लगेगा। महिलाओं से सतर्क रहें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ कराएगा। सेहत भी साथ देने से कार्यो में उत्साह बना रहेगा। लेकिन कार्य क्षेत्र पर लेन देन में स्पष्टता रखें विवाद के साथ सम्मान हानि हो सकती है। आज जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता की संभावना अधिक रहेगी। धन लाभ अल्प मात्रा में परंतु कई बार होने से आज का कोटा पूरा कर लेंगे। गृहस्थ में आज थोड़ी उठा-पटक लगी रहेगी किसी ना किसी के रूठने का कार्यक्रम लगा रहने से मानसिक रूप से थोड़ा विचलित हो सकते है फिर भी स्थिति आपके नियंत्रण में ही रहेगी। हास्य-परिहास के अवसर भी मिलते रहेंगे। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु बीच-बीच में पारिवारिक उलझने परेशान करेंगी। व्यवसाय में परिश्रम का फल विलम्ब से मिलेगा धन लाभ के लिए अधिक इन्तजार करना पड़ेगा सहकर्मीयो से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा कार्य खुद ही करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे उच्चवर्ग के लोगो से लाभदायक जान-पहचान होगी। पारिवारिक जीवन में विषमताओं का अहसास होगा खर्च करने पर भी स्थिति नियंत्रण से बाहर जायेगी स्वयजनो से वैर विरोध बढेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे परंतु ध्यान रहे अनैतिक कार्य एवं प्रलोभन के अवसर मिलने पर भी ये पारिवारिक मान हानि का कारण बन सकते है। दिन के आरंभ में कार्य क्षेत्र पर मंदी रहेगी भविष्य के लिये चिंतित हो सकते है लेकिन धीरे-धीरे कार्यो में गति आने लगेगी धन लाभ विलम्ब से परन्तु अवश्य होगा। संध्या तक संतोषजनक व्यवसाय रहने से राहत मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमो में सम्मिलित होने पर खर्च करेंगे। सुखोपभोग की वस्तुओ में कमी आएगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज परिस्थितिया प्रतिकूल रहने से कोई राहत की उम्मीद नहीं दिखेगी। लोग आपके हर निर्णय को गलत साबित करेंगे। पारिवारिक सदस्य के जिद्दी व्यवहार के कारण घरेलु वातावरण गर्म हो सकता है। आज आप केवल अपने मन की सुनना छोड़ अन्य लोगो के विचारो को भी प्रयोग करें निश्चित लाभ होगा। व्यवसायी वर्ग बार-बार असफल होने अथवा आशानुकूल काम ना बनने से हतोत्साहित होंगे फिर भी प्रयास जारी रखें संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। स्त्री पक्ष से पहले परेशानी बाद में लाभ संभावित है। कंजूसी करके कुछ धन बचाएंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप पूर्वनियोजित कार्यो को आगे बढ़ाएंगे इसमें सहकर्मी एवं परिजनों का भी महत्वपूर्व सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा जातक काम से मन चुराने के कारण अपमानित हो सकते है सतर्क रहें। आज थोड़े प्रयास के बाद आशा से अधिक सफलता मिल सकती है। सभी सरकार नियंत्रित कार्य एवं जायदाद सम्बंधित कार्य मध्यान के आस-पास करना लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर नए प्रयोग अभी ना आजमाएं परन्तु निवेश अवस्य लाभ देगा। महिलाएं भी आज अधिक व्यस्त होने के कारण थकान अनुभव करेंगी। विद्यार्थी पढ़ाई से मन चुरायेंगे।
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की राजधानी ढाका समेत कई हिस्सों में शनिवार (20 दिसंबर) को भी विरोध-प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान भारत विरोधी बयानबाजी देखने को मिली। बांग्लादेश में जारी अस्थिर हालात के मद्देनजर भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पश्चिम बंगाल के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती जिलों में पुलिस, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। सीमाओं पर कड़ी निगरानी के साथ गश्त बढ़ा दी गई है।इस बीच, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. डॉ. माणिक साहा ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा मुस्तैद
बांग्लादेश के हालातों को देखते हुए बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के साथ लगते जिलों में बीएसएफ, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ उन क्षत्रों पर विशेष ध्यान रख रही है, जहां पर अभी तारबंदी नहीं हो पाई है या फिर जंगल और नदी का क्षेत्र है। इसके साथ ही उन जिलों के पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है, जिनकी सीमा बांग्लादेश के साथ लगती हैं।
कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी
इधर, कोलकाता में भी पुलिस हाई अलर्ट पर है। क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनजर शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने बताया कि पार्क स्ट्रीट समेत प्रमुख सड़कों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। दिन के साथ-साथ रात की गश्त भी तेज कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।