Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 105

Auraiya: शादी के 19वें दिन मजदूर ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव, परिजन बोले- आर्थिक तंगी से चल रहा था परेशान

0

Auraiya News: खरकपुर में आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने शादी के मात्र 19 दिन बाद फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों के सहयोग से तीन दिसंबर को उसका विवाह हुआ था।औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में शादी के महज 19वें दिन आर्थिक तंगी के चलते गांव खरकपुर में एक मजदूर ने शुक्रवार देर रात फंदे से लटक कर जान दे दी। शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे कमरे में मजदूर का शव देख परिजन सन्न रह गए। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव जमीन पर पड़ा मिला। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर ने तीन दिसंबर को बिहार निवासी एक महिला से शादी हुई थी।थाना क्षेत्र के गांव खरकपुर जलालपुर निवासी बलराम( 26) ने तीन दिसंबर को बिहार की रहने वाली बिंदकी से गांव के बाहर स्थित मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से शादी की थी। शादी के ठीक 19वें दिन वह परिजन के साथ घर के बाहर अलाव ताप रहे थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे बलराम घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद परिजन भी अंदर पहुंचे। वहां एक कमरे में उसका शव गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला।आत्महत्या के पीछे कारण आर्थिक तंगी बताया

शव देख परिजन सन्न रह गए। परिजन का शोर सुनकर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस को शव जमीन पर रखा मिला। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। परिजन ने बताया कि बलराम मजदूरी करता था। मृतक का परिवार जोशी हैं, जो त्योहार पर मांगने का काम करते हैं। परिजनों ने आत्महत्या के पीछे कारण आर्थिक तंगी बताया है।पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया

मजदूर के माता-पिता की करीब 12 साल पहले मौत हो गई थी। मृतक के तीन भाई और तीन बहने हैं। इसमे बलराम व तीन बहनों की शादी हो चुकी है। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रुद्र नरायन त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस को घटनास्थल पर शव जमीन पर पड़ा मिला था। पूछताछ में परिजनों ने फंदे से लटक कर जान देने की बात कही है।

 

सात माह पहले गिर गया था मकान

पुलिस के अनुसार मृतक का सात माह पहले मकान गिर गया था। आवास योजना के तहत शासन से पहली 40 हजार रुपये कि किश्त जारी हुई। इसके बाद दूसरे किश्त नहीं आई। 40 हजार रुपये से दीवार खड़ी करवा ली थी।

UP News: एसटीएफ की गोली से एक लाख का इनामी ढेर, दिवानी के अधिवक्ता को सरेराह किया था शूट; 30 मुकदमे थे दर्ज

0

यूपी के सुल्तानपुर के बहुचर्चित अधिवक्ता आजाद हत्याकांड में डेढ़ साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सिराज अहमद को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में हुई। इस दौरान गोली लगने से सिराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

पकड़ा गया बदमाश सिराज अहमद, सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर गांव का रहने वाला था। एसटीएफ टीम को शनिवार की रात सूचना मिली कि सिराज किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से होकर सहारनपुर जिले में मौजूद है। सूचना पर टीम ने गंगोह क्षेत्र में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख सिराज ने टीम पर फायरिंग झोंकने लगा। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। अस्पताल में मौत हो गई। सरेराह की गई थी अधिवक्ता की हत्या

बताते चलें कि 8 अगस्त 2023 की शाम सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आज़ाद अहमद की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात ने जिले में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। पुलिस जांच में हत्या का मुख्य आरोपी सिराज अहमद सामने आया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था

30 संगीन मुकदमों का अपराधी

पुलिस के अनुसार, सिराज अहमद का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हत्या, हत्या के प्रयास और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) जैसी गंभीर धाराओं में करीब 30 मुकदमे दर्ज थे। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य फरार आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सिराज अहमद के आपराधिक इतिहास की जानकारी पहले ही एसटीएफ के साथ शेयर की जा चुकी थी।

कोडीन सिरप कांड: एक और हैरान करने वाला खुलासा, लखनऊ की फर्म से भी हुई तस्करी; कई शहरों में बेची गई मौत की दवा

0

उत्तर प्रदेश में नशीले कफ सिरप की तस्करी को लेकर राजनीति भी गर्म है। अलग-अलग जिलों के बाद लखनऊ की एक और फर्म का नाम तस्करी में सामने आया है। औषधि निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने इंदिरानगर थाने में मेसर्स कान्हा फार्मास्युटिकल्स के संचालक आरुष सक्सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि नशे के लिए कफ सिरप की सप्लाई अलग-अलग शहरों में की गई थी।एफआईआर के मुताबिक, साजिश के तहत लाभ कमाने के लिए कफ सिरप को नियम के विपरित बेचा गया। औषधि विभाग ने 11 व 12 अक्तूबर को मेसर्स आर्षिक फार्मास्युटिकल्स प्रा. लि. और मेसर्स इधिका लाइफसाइन्सेज फर्म की जांच की थी। इस दौरान पता चला कि तकरोही मेसर्स कान्हा फार्मास्युटिकल्स फर्म की ओर से कोडिनयुक्त 11,783 शीशी सिरप एक अप्रैल 2024 से 31 अक्तूबर 2024 के बीच क्रय किया गया था।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रायबरेली के औषधि निरीक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने जांच के बाद बताया कि फर्म मेसर्स अजय फार्मा, कल्लू का पुरवा, रतापुर, रायबरेली ने भी मेसर्स कान्हा फार्मास्युटिकल्स को बड़ी मात्रा में सिरप की सप्लाई की है। यह भी बताया गया कि मेसर्स अजय फार्मा की ओर से मेसर्स बायोहब लाइफसाइंसेज, ट्रान्सपोर्ट नगर से खरीदी गई सिरप की भी बिक्री की गई थी।

कई बार बुलाने पर नहीं आया संचालक

औषधि प्रशासन का कहना है कि फर्म के संचालक आरुष सक्सेना को पत्र भेजकर कई बार दस्तावेज के साथ बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया। पोर्टल पर अंकित पते के आधार पर टीम आरोपी के फर्म पर पहुंची तो वहां जनरल स्टोर की दुकान मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि दुकान के मालिक मोहम्मद अहसान हैं, जो दुबई में रहते हैं।

आरुष सक्सेना ने चार-पांच माह पहले ही दुकान को खाली कर दिया था। पोर्टल पर उपलब्ध मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर आरुष सक्सेना से बात नहीं हो सकी। इसकी वजह से आरोपी के क्रय विक्रय का सत्यापन नहीं हो सका। विभाग की ओर से आरोपी को नोटिस भेजी, जिसका जवाब भी आरुष ने नहीं दिया।

कई जिलों से खरीदारी कर महंगे दाम में बेची

कानपुर नगर के औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह की ओर से विभाग को बताया गया कि आरोपी ने मेसर्स मेडिसीना हेल्थकेयर, कोपरगंज, कानपुर से भी बड़ी मात्रा में सिरप की खरीदारी की थी। कम दाम में सिरप खरीदकर आरोपी उसे नशे के लिए महंगे दामों में बेचता था।

आरोपी ने कानपुर की ही दूसरी फर्म मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स, बिरहाना रोड से भी कफ सिरप खरीदे थे। आरोप है कि आरुष जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। इंस्पेक्टर इंदिरानगर का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

बढ़ाई जाएगी एनडीपीएस की धारा

नशीले कफ सिरप के मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज एफआईआर में अब एनडीपीएस की धारा बढ़ाई जाएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद पुलिस अब धाराओं में बढ़ोतरी करेगी। इसी मामले में एसटीएफ से बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ कफ सिरप की तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

बड़ा खेल उजागर: कृषि मंत्रालय ने तलब की फसल बीमा घपले की रिपोर्ट, विभाग के अफसरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई तय

0

उत्तर प्रदेश में महोबा, झांसी सहित विभिन्न जिलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में घपला उजागर होने पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। इसमें अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा गया है। मंत्रालय के रुख से कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।दरअसल, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना में करोड़ों के घपले की जांच चल रही है। कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। कृषि विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण में कृषि मंत्रालय ने फसल बीमा के तरीके, सामने आए तथ्यों, प्रकरण खुलने के बाद अब तक की गई कार्रवाई आदि की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने यह भी पूछा है कि गड़बड़ी रोकने की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किस स्तर पर चूक की है? मंत्रालय से रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद कृषि विभाग में हलचल मची है।अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर गाज गिरना तय

डीएम महोबा ने पूरे प्रकरण में रिपोर्ट शासन को भेज दी है जबकि अन्य स्थानों से रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। ऐसे में झांसी, जालौन, फर्रुखाबाद, मथुरा व अन्य जिलों के डीएम को जल्द जांच रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। इस प्रकरण में कृषि एवं राजस्व विभाग के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। यही वजह है कि दोनों विभाग के अधिकारी बचने की कोशिश में लगे हैं। वे एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।

बीमा कंपनियों का खेल उजागर

अधिकारियों की मानें तो दो दिन पहले केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पूरे प्रकरण की जानकारी ली थी। बीमा कंपनी पर रिपोर्ट दर्ज कराने पर नाराजगी जताई थी, लेकिन महोबा के बाद दूसरे जिलों में सामने आए प्रकरण में बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों की मिलीभगत स्पष्ट रूप से उजागर हो गई है। जिन स्थानों पर जांच हुई है, वहां के किसानों ने भी साफ बताया कि किस तरह से बीमा कंपनी से जुड़े कार्मिकों ने उन्हें प्रलोभन दिया। बीमा क्लेम खाते में आने के बाद वसूली के लिए भी उनके घर पहुंचने लगे।

ये है पूरा मामला

बुंदेलखंड समेत कई जिलों में लोगों ने फर्जीवाड़ा कर नदी, रेल लाइन, तालाब, बंजर और सरकारी जमीन पर फसल बीमा कराके क्लेम हासिल कर लिया। झांसी सांसद अनुराग शर्मा की जमीन पर भी दूसरे लोगों ने बीमा क्लेम ले लिया। महोबा में कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराके 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

झांसी में भी 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घपला सामने आने के बाद हर तहसील में जिला स्तरीय तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू हो गई है। जालौन, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, मथुरा सहित अन्य जिलों में भी फसल बीमा में घपले की शिकायतें मिलने के बाद वहां के डीएम को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। फसल बीमा के घपले पर पड़ताल के बाद अमर उजाला ने सिलसिलेवार खबरें भी प्रकाशित की हैं।

Lucknow News: शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान से एक करोड़ के आभूषण पार, महिला समेत तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

0

राजधानी लखनऊ में शनिवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान में हाथ साफ कर दिया। घटना मलिहाबाद थाने से महज 400 मीटर दूर की है। यहां मिर्जागंज में फजल ज्वैलर्स की दुकान में चोरी हुई है। चोरों ने शटर तोड़कर करीब एक करोड़ से अधिक के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।रविवार की सुबह दुकान मालिक बबली को जानकारी हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ जांच की। इस दौरान एक डॉग कुछ दूर बाग में जाकर रुक गया।वहां पर पुलिस ने जांच की है। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की गई है। सीसीटीवी में महिला सहित तीन अज्ञात चोर दिखे हैं। मौके पर एडीसीपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। व्यापारी को जल्द खुलासा करने का आश्वाशन दिया है।

रायबरेली पटरी दुकानदार के साथ जमकर मारपीट,

0

रायबरेली- पटरी दुकानदार के साथ जमकर मारपीट, आधा दर्जन दबंगों ने जमकर की मारपीट, मारपीट में पटरी दुकानदार को आई चोट, दुकानदार ने पुलिस से की लिखित शिकायत, शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की घटना

बलिया- चर्चित आयुष यादव हत्याकांड का मामला, मामले में आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़

0

बलिया- चर्चित आयुष यादव हत्याकांड का मामला, मामले में आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में 4 बदमाशों के पैर में लगी गोली, भागते समय पांचवां बदमाश भी गिरफ्तार, कब्जे से बाइक, 2 पिस्टल, कारतूस भी बरामद, उभाव थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

दिल्ली लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा अरेस्ट

0

दिल्ली- लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा अरेस्ट, CBI ने कर्नल दीपक कुमार शर्मा को पकड़ा, रिश्वतखोरी के मामले में किए गए अरेस्ट, एक निजी व्यक्ति विनोद कुमार भी अरेस्ट, 19 दिसंबर 2025 को दर्ज हुआ था केस, दुबई स्थित कंपनी के इशारे पर रिश्वत लेने का आरोप, 18 दिसंबर 2025 को 3 लाख की रिश्वत दी गई, CBI की छापेमारी में चौंकाने वाली बरामदगी, दिल्ली आवास से 3 लाख रिश्वत, 2.23 करोड़ नकद बरामद, राजस्थान के श्रीगंगानगर से 10 लाख नकद जब्त, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री बरामद, श्रीगंगानगर, बेंगलुरु, जम्मू सहित कई स्थानों पर छापा, नई दिल्ली कार्यालय में तलाशी जारी

प्रयागराज विष्णु मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत,

0

प्रयागराज- विष्णु मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, विधायक विजय मिश्रा का बेटा विष्णु मिश्रा, गैंगरेप पीड़िता को धमकी देने का मामला, वाराणसी के जैतपुरा थाने में दर्ज हुआ था केस, पीड़िता ने 12 नामजद, 1 अज्ञात पर केस दर्ज कराया, MLA की बेटी रीमा, सीमा भी आरोपियों में शामिल, जस्टिस की सिंगल बेंच ने विष्णु को दी जमानत

कन्नौज 25 हजार का फरार ईनामिया अभियुक्त अरेस्ट,

0

कन्नौज- 25 हजार का फरार ईनामिया अभियुक्त अरेस्ट, पुलिस अभिरक्षा से जेल के बाहर से हुआ था फरार, अभियुक्त के पास से तमंचा व कारतूस बरामद, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी, करीब एक माह पहले हुआ था गिरफ्तार, कोर्ट पेशी के बाद जेल ले जाते वक्त हुआ था फरार, सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस के पास से पकड़ा गया