Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 212

तेज रफ्तार बस का कहर: ललितपुर में बाइक सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक अभी भी फरार; तलाश में जुटी पुलिस

0

Lalitpur News: शुक्रवार को ललितपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के बिरधा पुलिस चौकी के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, सागर से झांसी जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।

कौन थे मृतक?
इस हादसे में 40 वर्षीय गंगाराम और 30 वर्षीय राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस इतनी तेज चल रही थी कि चालक बाइक को देखकर भी गाड़ी नहीं रोक पाया और पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस की कार्रवाई
सदर सर्किल अधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने बताया कि बस चालक हादसे के बाद लगभग एक किलोमीटर आगे जाकर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे के बाद का माहौल
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित हो गया। स्थानीय लोग प्रशासन से इस क्षेत्र में स्पीड लिमिट का कड़ाई से पालन कराने और भारी वाहनों की जांच करने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।

पुलिस की खोज जारी
पुलिस ने बताया कि बस सागर (मध्य प्रदेश) से झांसी (उत्तर प्रदेश) जा रही थी और ललितपुर के शहरी इलाके में प्रवेश करते ही यह हादसा हुआ। पुलिस अब भी बस चालक की तलाश कर रही है और जल्द उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

प्रयागराज में नौकरी का लालच देकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर कराया धर्म परिवर्तन! नाराज हिंदू संगठनों ने काटा बवाल

0

प्रयागराज (सैयद आकिब रजा): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से धर्मांतरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला यमुनानगर जोन के घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव का है, जहां 14 वर्षीय हिंदू नाबालिग लड़की को होटल में काम दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले जाया गया, फिर उसका धर्म परिवर्तन कराकर नाम ‘आलिया खान’ रख दिया गया।

नौकरी का झांसा फिर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने पहले नौकरी का झांसा दिया, फिर उसे जबरन धर्मांतरण के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। किसी तरह वह 8 अक्टूबर को आरोपियों के चंगुल से भागकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

धर्मपरिवर्तन से नाराज हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव
मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों ने घूरपुर थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

धर्मांतरण और दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज
पुलिस ने धर्मांतरण और दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और घटना की पूरी जांच चल रही है। पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले कुशीनगर जिले में भी इसी तरह का धर्मांतरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसने प्रदेशभर में गुस्सा और आक्रोश का माहौल पैदा किया था। प्रयागराज की यह घटना एक बार फिर महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

नहीं थम रहा भेड़िए का आतंक! खाना खा रही बुजुर्ग महिला पर किया हमला, बुरी तरह नोचा; डर के मारे घर से नहीं निकल रहे लोग

0

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र के मझारा तौकली में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भीगू पुरवा गांव का है, जहां एक बुजुर्ग महिला पर भेड़िए ने बीती रात हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है।

अब तक ले चुका चार लोगों की जान 
स्थानीय निवासियों ने बताया कि वह रात के समय खाना खा रही थीं, तभी अचानक भेड़िया आ गया और उन पर हमला कर दिया। गौरतलब है कि पिछले महीने से भेड़िया अब तक चार व्यक्तियों की जान जा चुकी है और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोग इस बढ़ते खौफ से चिंतित हैं और प्रशासन से सुरक्षा के ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

पूरे इलाके में दहशत का माहौल 
इस घटना ने पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है, और लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरने लगे हैं। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन को इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की माँग की है, ताकि फिर से ऐसी दुखद घटनाएं न हों।

UP Gold Silver Price Today: 10 अक्टूबर को सोने के भाव में गिरावट, चांदी के भाव बढ़े

0

लखनऊ/वाराणसी/मेरठ: करवा चौथ 2025 के मौके पर उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार से सोने और चांदी की कीमतों की ताज़ा जानकारी सामने आई है। लगातार बढ़ती सोने की कीमतों के बाद 10 अक्टूबर को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई।

सोने की कीमतें (UP Gold Silver Price Today )

लखनऊ: 24 कैरेट सोना गिरकर 1,24,415 रुपए प्रति 10 ग्राम (1815 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट)

वाराणसी: 24 कैरेट सोना 1,22,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (9 अक्टूबर: 1,23,540 रुपए प्रति 10 ग्राम)

मेरठ: 24 कैरेट सोना 1,24,425 रुपए प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: (UP Gold Silver Price Today )

वाराणसी में 22 कैरेट सोने में 1050 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई, नई कीमत 1,12,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (9 अक्टूबर: 1,13,250 रुपए)

18 कैरेट सोना:(UP Gold Silver Price Today )

18 कैरेट सोने की कीमत भी 820 रुपए घटकर 91,870 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई

चांदी के भाव: (UP Gold Silver Price Today )

इसके उलट चांदी की कीमतें तेजी दिखा रही हैं और बाजार में सातवें आसमान को छू रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव मुद्रास्फीति, अंतरराष्ट्रीय बाजार और मांग पर निर्भर करता है। करवा चौथ के मौके पर सोने की कीमतों में गिरावट निवेशकों और उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।

UP Gold Silver Price Today: 10 अक्टूबर को सोने के भाव में गिरावट, चांदी के भाव बढ़े

0

लखनऊ/वाराणसी/मेरठ: करवा चौथ 2025 के मौके पर उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार से सोने और चांदी की कीमतों की ताज़ा जानकारी सामने आई है। लगातार बढ़ती सोने की कीमतों के बाद 10 अक्टूबर को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई।

सोने की कीमतें (UP Gold Silver Price Today )

लखनऊ: 24 कैरेट सोना गिरकर 1,24,415 रुपए प्रति 10 ग्राम (1815 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट)

वाराणसी: 24 कैरेट सोना 1,22,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (9 अक्टूबर: 1,23,540 रुपए प्रति 10 ग्राम)

मेरठ: 24 कैरेट सोना 1,24,425 रुपए प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: (UP Gold Silver Price Today )

UP में ‘राम-लक्ष्मण’ बने कलाकारों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा! राम बारात के दौरान बड़ा बवाल, Video वायरल; SHO और दरोगा पर तगड़ा एक्शन

0

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एकौना गांव में ‘राम बारात’ के दौरान राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे कलाकारों पर हमला करने के संबंध में चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और लापरवाही बरतने के आरोप में दो अधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि कुछ युवकों ने पुराने विवाद की वजह से आदर्श पांडे (राम) और शिवमंगल पांडे (लक्ष्मण) के साथ-साथ समिति के अध्यक्ष अतुल पांडे और चार अन्य लोगों पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम हुई इस घटना में कई लोग घायल हो गए और बाद में हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। स्थानीय लोगों ने हमले के बाद पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडे सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा भीड़ को शांत कराया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद थाना प्रभारी उमेश बाजपेयी और उपनिरीक्षक शिवबचन को पुलिस लाइन भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह हमला दो दिन पहले एक स्थानीय मेले के दौरान हुए झगड़े के बाद किया गया। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले रामलीला समिति के सदस्यों ने कुछ युवकों द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, राम बारात के दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नहीं होने के कारण फिर से झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Auraiya News: एक गोलीकांड व तीन मुठभेड़, अपराधियों के हौसले बुलंद

0

औरैया। 16 दिन पहले अछल्दा में हुए गोलीकांड में पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए जंग कर रही है। यह तस्दीक पुलिस व बदमाशों के बीच हुई तीन मुठभेड़ कर रही है। तीन मुठभेड़ में चार आरोपी धरे गए हैं, जिन्होंने पुलिस पर भी फायर झोंका है। वहीं, गोलीकांड में जहां अपराधियों का दुस्साहस साफ-साफ दिखा। जिलाबदर रहते अपराधियों ने वारादात को अंजाम दिया। गोलीकांड में एक जान चली गई तो दूसरा घायल हुआ था। खास बात तो यह है कि इस कांड की साजिश रचने में गैर जनपद में तैनात खाकी वर्दी भी शामिल रही। पकड़े आए अपराधियों ने पूछताछ में यह बात खुद कबूली है। ये पूरा मामला अपराधियों में पुलिस को कोई खौफ न होना बयां कर रहा है।

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गौतला में बदमाशों के दो गुटों की तनातनी वैसे तो काफी समय से चली आ रही है। यह तनातनी वर्ष 2024 में दुश्मनी में बदल गई। पुलिस के अनुसार दूसरे गुट के विपिन और उसके दोस्त प्रशांत को रास्ता से हटाने के लिए फिरोजाबाद में तैनात सिपाही कुलदीप ने साजिश रची। 24 सितंबर को घर जाते समय विपिन व प्रशांत पर फायर झोंक दिया। इसमें विपिन घायल हो गया जबकि प्रशांत ने भाग कर जान बचाई, लेकिन आरोपियों ने रात में उसे घर के बाहर उसे उठा लिया। बाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी।पुलिस को उसका शव 26 अक्तूबर को धान के खेत में मिला था। मामले में पुलिस ने रजनीश, रॉकी, सुखानी, राहुल जयकेश, सुखदेव, बलवीर, कुलदीप व अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की और धरपकड़ के लिए दबिश दी। 28 सितंबर मुठभेड़ में पुलिस ने सुखानी को गिरफ्तार कर लिया। 30 सितंबर को मुठभेड़ में गौतम व सुखदेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं दिखा। बुधवार रात चेकिंग के दौरान रजनीश ने भी पुलिस पर फायर झोंक दिया जो उनके दुस्साहस को बताता है। जानकार बताते हैं कि इन अपराधियों को सफेदपोश भी संरक्षण देते हैं। चुनावी बयार में इन अपराधियों का सहारा लिया जाता है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि गोलीकांड में नामजद राहुल ने दो अक्तूबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

———-
हिस्ट्रीशीटर झबरा बना पुलिस की चुनौती
बुधवार को जेल गए आरोपी रजनीश ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गोलीकांड में गांव नगला रामधन निवासी गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर प्रदीप यादव उर्फ बबलू झबरा व गांव द्वारिका की मडैया निवासी अनुज यादव शामिल थे। झबरा का नाम प्रकाश में आने के बाद अब वह पुलिस के लिए चुनौती बन गया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 30 मुकदमे दर्ज हैं।

राजनीति के मर्मज्ञ व समाज सुधारक थे कांशीराम : बाबूराम

0

औरैया। बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर गुरुवार को सपाइयों ने आयोजित कार्यक्रम में उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि देते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें भारतीय राजनीति का मर्मज्ञ व समाज सुधारक बताया।सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम ने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण व उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने छह दिसंबर 1978 में आल इंडिया दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों के कर्मचारी महासंघ की स्थापना की, जो बामसेफ के नाम से जाना जाता है। महाराष्ट्र में कार्य करते हुए उन्होंने पुणे में विस्फोटक अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला में पहली बार जातिगत भेदभाव का अनुभव किया।

वे जातिगत भेदभाव को ख़त्म करने के लिए 1964 में एक दलित सामाजिक कार्यकर्ता बन गए थे। इस मौके पर मदन सिंह गौतम, महेंद्र त्रिपाठी,भगवती निषाद, मधु यादव,राज नारायण बघेल, अरविंद पोरवाल, राधे यादव,अरविंद कुशवाहा, नन्नू यादव, योगेश विरासिया,अजय यादव, राजकुमार गौतम, गजराज सिंह, राजीव शाक्य, मनोज शाक्य व अमित यादव मौजूद रहे।

Auraiya News: घर में बेटा व पोता भी बुखार की चपेट में

0

फोटो-09एयूआरपी 03- बिस्तर पर लेटा मृतका मुन्नी देवी का बेटा विनीत। संवादऔरैया। सहायल गांव के जिस घर में बुखार से महिला की मौत हुई। उस घर में उसका बेटा व पोता भी बुखार की चपेट में है। दोनों को पिछले तीन चार दिन से बुखार से ग्रसित हैं। इनका गांव में ही एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। बुखार ने इस मोहल्ले के अन्य घरों में रहने वाले लोगों को भी चपेट में ले रखा है। गांव में फैले बुखार के पीछे गंदगी व जलभराव वजह बताई जा रही है।
सहायल गांव में बुखार से पीड़ित मुन्नी देवी (60) की बुधवार को मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम गांव पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले मुन्नी देवी का अंतिम संस्कार परिजन कर चुके थे। वहां पर चारपाई पर लेटे विनीत (32) मिले। बताया कि वो खुद भी पिछले चार दिन से बुखार से ग्रसित हैं। विनीत का बेटा सूर्बी (9) को भी बुखार आ रहा है। पिछले चार दिन से दोनों गांव में ही अपना इलाज करा रहे हैं लेकिन अभी तक हालत में कोई सुधार नहीं है। इनके पड़ोसी श्याम किशोर के घर में भी पत्नी अलका (30), बेटी रिचा (13) व निशा (10) बुखार से ग्रसित मिले।पड़ोस में ही रहने वाले संदीप बाथम (27) पुत्र रामचंद्र भी बिस्तर पर कराहते मिले। संदीप को भी दो दिन से बुखार आ रहा है। आगे बढ़े तो एक घर में जमीन पर बिस्तर लगाए रामकुमार (45) लेटे मिले जबकि उनके बगल में चारपाई पर उनकी भाभी लक्ष्मी देवी (45) भी बुखार से कराहती नजर आई। दोनों को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा है। इसके अलावा पड़ोस के मकान में मिंटा यादव की बेटी ज्योति (12) भी बुखार से ग्रसित मिली। थोड़ा आगे बढ़ने पर रामदत्त यादव के घर बेटा आलोक (20) व बेटी लाडो (14) बिस्तर पर बुखार में लेटी दिखीं। ज्यादातर मरीजों का शरीर तप रहा है।

——————-

फोटो-09एयूआरपी07- मोहल्ले में जलभराव के बीच फैली गंदगी। संवाद
फोटो-09एयूआरपी08- नालियों की जाती सफाई। संवाद
मोहल्ले में दिखी गंदगी और जलभराव
सहायल गांव में बुखार पांव पसारे है। जिस मोहल्ले में संवाद न्यूज एजेंसी की टीम पहुंची। वहां गंदगी व जलभराव दिखा। जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले। नालियां बजबजाती मिलीं। हालांकि मौत की सूचना पर यहां सफाई कर्मी तेजी से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि बुखार की आफत आने पर गांव में सफाई शुरू कराई गई है। यदि पहले से ही सफाई होती तो बुखार न फैलता।

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

Auraiya News: क्रॉसिंग बंद, 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर निकले वाहन

0

औरैया/कंचौसी। रेलवे ट्रैक मरम्मत के चलते कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन बंद रहेगी। पहले दिन गुरुवार को क्राॅसिंग बंद होने से वाहनों को 10 किमी का चक्कर लगाते हुए सूखमपुर व परजनी होकर निकलना पड़ा। दूर-दराज से आए लोगों ने इस नए रास्ते काफी पूछताछ के बाद पूरा किया। उधर, सुबह आठ बजे के बाद स्लीपर के साथ पटरियां बदली गईं। इस दौरान कॉशन के जरिए ट्रेनों को मंद गति से गुजारा गया। यह काम शाम तक जारी रहा।

रेल पथ विभाग की टीम ने पहले दिन तकरीबन 500 मीटर तक का ट्रैक दुरुस्त कराया। इसका असर ट्रेनों की गति पर देखने को मिला। वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, बनारस दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें काॅशन से गुजरी। वहीं, क्रॉसिंग बंद रहने से तकरीबन 10 किमी चक्कर काटने को वाहन सवार मजबूर हुए। कंचौसी की पूर्वी क्रॉसिंग से कानपुर देहात के रसूलाबाद और औरैया की ओर लोग आते जाते हैं। बड़े वाहनों का दबाव ज्यादा है।रेल पथ विभाग की ओर से इस रेलवे क्रॉसिंग की लाइनों को और ज्यादा मजबूती देने का कार्य गुरुवार से शुरू कराया गया है। क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी के बाद वाहन से निकलने वाले लोगों को झींझक, परजनी, बिझाई, दिबियापुर या फिर रानेपुर अंडरपास से निकलना पड़ा। कुछ वाहन सवार जानकारी न होने से वापस लौट गए। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया रेलवे ट्रैक दुरुस्तीकरण का कार्य किया जा रहा है। नोटिस बोर्ड पहले ही लगा दिया गया था। (संवाद)

—————
क्या बोले लोग—–
10 किमी लगाया चक्कर
फोटो-09एयूआरपी23- संदीप बाथम। संवाद
कस्बा निवासी संदीप बाथम ने बताया कि औरैया जाने के लिए दिबियापुर होकर गए थे। वहीं, वापसी में सुखमपुर होकर निकले थे। क्राॅसिंग बंद होने से तकरीबन 10 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

—————
परजनी होकर जाना पड़ा
फोटो-09एयूआरपी24- दीपक गौर। संवाद
कस्बा निवासी दीपक गौर ने बताया कि कानपुर देहात जाने के लिए अभी तक लहरापुर होते हुए रसूलाबाद जाते थे। क्राॅसिंग बंद होने की वजह से आज परजनी होकर 10 किमी का चक्कर लगाना पड़ा है।