Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 95

खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान पर सांड़ ने किया हमला

0

दिबियापुर। सर्द रात में शुक्रवार की रात अपने खेत पर रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने किसी तरह किसान को सांड़ से बचाया।घायल हालत देखते हुए किसान को सीएचसी दिबियापुर लाया गया। वहां से उन्हें चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दिबियापुर क्षेत्र के गांव कनमऊ निवासी गंगा सिंह (65) अपने गेहूं की खेत की रखवाली करने गए थे। रात के समय वह खेत की मेड़ पर चल रहे थे, इसी दौरान एक सांड़ ने हमला कर दिया।शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे। शोर मचाने पर सांड़ रात के अंधेरे में निकल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने गंगा सिंह को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंगा सिंह को चिचौली रेफर कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि अन्ना मवेशियों की वजह से खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। यह सांड़ कई लोगों पर हमला कर चुका है। गनीमत रही कि समय रहते गंगा सिंह ने शोर मचा दिया।

रुरुगंज प्रीमियर लीग के दूसरे दिन सहार ने कुसमरा, साहूपुर ने रुरुकलां से जीता मैच

0

बिधूना। रुरुगंज प्रीमियर लीग के दूसरे दिन शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। पहले मैच में सहार टीम ने कुसमरा को एकतरफा मुकाबले में 40 रनों से पराजित कर मैच जीत लिया।वहीं, दूसरे मुकाबले में साहूपुर ने रुरुकलां को छह रनों से हराकर जीत दर्ज की। राधाकृष्ण स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में सहार के कप्तान शंकर सेंगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।सहार की ओर से ओपनर मोनिस कुरैशी ने 27 गेंदों पर 54 रन और पुष्पेंद्र सिंह ने 15 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 35 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर 114 रनों का लक्ष्य बनाया। कुसमरा टीम के बॉलर अभय सेंगर ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुसमरा टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम 74 रनों पर सिमट गई।

सहार ने मुकाबला 40 रनों से जीत लिया। गेंदबाजी में गुल्ला और पुष्पेंद्र ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मोनिस कुरैशी ने एक विकेट झटका। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मोनिस कुरैशी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मुकाबला साहूपुर और रुरुकलां के बीच खेला गया। साहूपुर के कप्तान रोहित अवस्थी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साहूपुर की ओर से कल्लू सेंगर ने 15 गेंदों पर 24 रन, मो. आदिल ने 11 गेंदों पर 20 रन और अमन ने 22 रन बनाए। निर्धारित 10 ओवरों में साहूपुर ने 93 रन बनाए। रुरुकलां की ओर से सोमिल शर्मा और रवि राजपूत ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुरुकलां टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और छह ओवर में 40 रन पर उसके पांच विकेट गिर गए। इसके बाद सोमिल शर्मा ने 13 गेंदों पर सात छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर मुकाबले में रोमांच भर दिया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। साहूपुर ने यह मैच छह रनों से जीत लिया।
ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए कल्लू सेंगर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका गोपाल सेंगर और वशीम कुरैशी ने निभाई। टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष मैनेजर पोरवाल ने बताया कि शनिवार को पहला मुकाबला इटावा बनाम कन्नौज और दूसरा मैच बाबरपुर बनाम ऊसराहार के बीच खेला जाएगा।

औरैया उप्र में खेल प्रशिक्षकों की भर्ती ने जगाई उम्मीद

0

औरैया। उप्र में खेल प्रशिक्षकों की भर्ती ने जिले के खिलाड़ियों की उम्मीद जगाई है। जिले से लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती से जिले को नये कोच भी मिल सकते हैं।कोच की कमी को देखते हुए क्रीड़ा कार्यालय से पहले ही डिमांड भेजी जा चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जिले को नये कोच मिल सकते हैं।

खेल निदेशालय उप्र ने अंशकालिक मानदेय खेल प्रशिक्षकों की रिक्तियां निकाली हैं। एजेंसी के जरिए ये नियुक्तियां होंगी। इसमें तीरंदाजी के दो, नेटबॉल के एक, जिम्नास्टिक के चार, तैराकी के तीन, बास्केटबॉल व भारोत्तोलन के पांच-पांच पदों पर भर्ती की जाएगी।इसके अलावा क्रिकेट, खो-खो, शूटिंग, सॉफ्ट टेनिस, कराटे, वुशु, रोइंग, स्क्वैश व बैडमिंटन के एक-एक पद पर प्रशिक्षक नियुक्त किए जाने हैं। इसके साथ ही टेबल टेनिस व लॉन टेनिस के तीन-तीन खेल प्रशिक्षकों की भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर दो जनवरी तक किए जा सकते हैं।

जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि जिले के खिलाड़ी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षकों की नियुक्ति के बाद उन्हें जरूरत वाले जिलों में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो कोच हैं। पांच खेल के कोच की डिमांड भेजी गई है। इस भर्ती के बाद जिले को प्रशिक्षक मिलने की अधिक संभावना है।

Auraiya News: सर्दी की छुट्टी के बाद शुरू होगा निपुण आकलन

0

औरैया। जिले में चिह्नित 100 के करीब परिषदीय स्कूलों के बच्चों का निपुण आकलन अब सर्दी की छुट्टी के बाद होगा। दिसंबर माह में प्रस्तावित यह अभियान अब 27 जनवरी से शुरू होगा।इसके लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं के जनवरी माह के पहले सप्ताह में प्रशिक्षण शुरू हो जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी किए गए निर्देश के बाद जिले में निपुण आकलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन 27 जनवरी से शुरू होंगे।यह आकलन एप के जरिये ऑनलाइन किया जाएगा। इसे फरवरी तक पूरा किया जाना है। इस आकलन में बच्चों के अक्षर ज्ञान बारीकी समझी जाएगी। इसमें सर्वे में कक्षा एक व दो के बच्चों की भाषा व गणित की दक्षता का आकलन करने के लिए इस बार नोटों को चुना गया है।

डीएलएड प्रशिक्षु ऑनलाइन एप के जरिये कक्षा एक के बच्चों को 20 रुपये तक के नोट और सिक्कों की पहचान कराएंगे। इन्हें सही बता पाने वाले बच्चों को ही निपुण माना जाएगा। वहीं कक्षा दो के बच्चों से 100 रुपये तक की नोट की पहचान कराई जाएगी। भाषा में शब्दों की पहचान, मिलाकर शब्दों को पढ़ने की दक्षता भी देखी जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि 27 जनवरी से जिले में निपुण आकलन शुरू होगा। इसे लेकर डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण शुरू कराए जा रहे हैं। चयनित स्कूलों में यह काम फरवरी माह में पूरा करा लिया जाएगा।

Auraiya News: सात राजकीय स्कूलों में 37 लाख रुपये से बनेंगी कक्षाएं

0

औरैया। राजकीय स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिले के सात राजकीय स्कूलों को चुना गया है, जहां 37 लाख रुपये से अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण कराया जाएगा।जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इन स्कूलों में कक्षाएं कम होने से सीटों की संख्या नहीं बढ़ पा रहीं थीं।राजकीय स्कूलों में छात्रों की संख्या न बढ़ने के संदर्भ में प्रधानाचार्याें से बात की गई तो कुछ ने बताया कि स्कूल में अतिरिक्त कक्षाएं नहीं हैं। अगर छात्र बढ़ते भी हैं तो उनको बैठाने की व्यवस्था नहीं है।इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करने को कहा गया। निरीक्षण कर स्कूलों की व्यवस्थाएं देखीं गईं तो मानपुर, नसीराबाद, करमूपुर, भैसोल, अयाना, एरवाकटरा व सहार में अतिरिक्त कक्षाओं की आवश्यकता महसूस की गई।इन स्कूलों में एक-एकअतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण के लिए 37 लाख रुपये खर्च होने का आकलन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह प्रस्ताव प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रस्ताव पास होने के बाद इन स्कूलों में कक्षाओं का निर्माण शुरू कराया जाएगा।सात राजकीय स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं की आवश्यकता महसूस की गई थी। इन स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि

कंचौसी/दिबियापुर घने कोहरे ने बिगाड़ी चाल, घंटों देर से पहुंच रहीं ट्रेनें

0

कंचौसी/दिबियापुर। घने कोहरे ने ट्रेनों की चाल मंद कर दी है। इससे एक घंटे का सफर तीन घंटे में पूरा हो रहा है। ऐसे हालात में यात्री थकान महसूस करते हुए परेशान हो रहे हैं। ट्रेनें घंटों देर से आने के कारण यात्री स्टेशन पर बैठने को मजबूर हैं। उधर, फफूंद में कई ट्रेनें लेट रहीं।बृहस्पतिवार की रात दिल्ली से चली फरक्का एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे से अधिक देरी से कंचौसी स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों ने बताया कि ट्रेनें लेट होने से यात्रा उबाऊ हो रही है। एक्सप्रेस ट्रेनें पैसेंजर से भी धीमी गति से चल रही हैं। दूरस्थ स्थानों पर जाने वालों के लिए यह स्थिति काफी दिक्कत भरी है। वहीं, चंडीगढ़ से प्रयागराज तक जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी अपने समय से पांच घंटे की देरी से कंचौसी पहुंची।

इसी तरह दिल्ली की ओर जाने वाली फरक्का और ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने समय से कई घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेमू व पैसेंजर एक से डेढ़ घंटे की देरी से आई। इससे कानपुर, इटावा, लखनऊ, बनारस, फतेहपुर, प्रयागराज, दिल्ली, अछल्दा, रूरा, पनकी धाम, गोविंदपुरी, झींझक, फिरोजाबाद, टूंडला आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट चल रही हैं।

उधर, फफूंद स्टेशन पर कई ट्रेनें घंटों लेट आ रही हैं। फफूंद स्टेशन पर शुक्रवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा, फफूंद से कानपुर सेंट्रल मेमो एक घंटा, फफूंद से कानपुर सेंट्रल पैसेंजर दो घंटा, आगरा से लखनऊ जाने वाली सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटा, टूंडला से कानपुर सेंट्रल मेमू 2:45 घंटा, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 2:30 घंटा, नेताजी एक्सप्रेस छह घंटे लेट आईं।

वहीं, गोमती एक्सप्रेस एक घंटा सहित

औरैया धर्म रक्षा के लिए बलिदान देने वाले गुरु गोबिंद सिंह के बेटों की कुर्बानी सुनाकर डीएम ने बच्चों में भरा जोश

0

औरैया। धर्म रक्षा के लिए बलिदान देने वाले गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र जोरावर सिंह व फतेह सिंह की स्मृति में शुक्रवार को वीर बाल दिवस मनाया गया।औरैया। धर्म रक्षा के लिए बलिदान देने वाले गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र जोरावर सिंह व फतेह सिंह की स्मृति में शुक्रवार को वीर बाल दिवस मनाया गया।कलक्ट्रेट में बच्चों को बुलाकर दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में पीएम के संबोधन को सुनाया गया। इसके बाद बच्चों को दोनों साहिबजादों की कुर्बानी की गाथा सुनाई गई।
वीर बाल दिवस व साहिब गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर लखनऊ में हुए कार्यक्रम को भी दिखाया गया। इसके बाद डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को जोरावर सिंह व फतेह सिंह की कहानी सुनाई। कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों को इस्लाम न कबूलने पर जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था।

कार्यक्रम में डीएम ने गुरु गोबिंद सिंह व उनके वीर सुपुत्रों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ केक काटा और उन्हें उपहार में लंच बाक्स दिए। इस मौके पर सीडीओ संत कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बिधूना अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग परमिनट बंद रही क्रॉसिंग जाम से जूझते रहे राहगीर

0

बिधूना। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार दोपहर 45 मिनट तक क्रॉसिंग बंद रही। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ जाम लग गया। लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे फाटक बंद हुआ। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक फाटक नहीं खोला गया। ऐसे में अछल्दा-फफूंद व बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर लगभग 1:45 बजे फाटक खोला गया। इस दौरान जल्दी निकलने की होड़ में ट्रैक पर बाइकों ने बड़े वाहनों का रास्ता रोक लिया। इससे यहां भी लोगों को काफी देर तक जाम से जूझना पड़ा।

मौके पर आरपीएफ व पीआरडी किर्मयों ने वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य करवाया। राहगीरों ने बताया कि जाम के चलते पैदल निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यूपी: पूरे प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में आज अवकाश घोषित, बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी

0

Holiday on December; 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में अवकाश रहेगा। शासन के द्वारा सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और बीएसएस को इससे सूचित करा दिया गया है। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर शनिवार को राजधानी के सभी बेसिक और माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षण ने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से घोषित अवकाशों की सूची में 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर छुट्टी शामिल की गई है। इस आधार पर सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

एडेड महाविद्यालयों के 115 शिक्षकों को मिला एकल तबादला

उच्च शिक्षा विभाग ने लंबे समय से इंतजार कर रहे अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों के शिक्षकों को एकल तबादले का लाभ दिया है। इसके तहत 115 शिक्षकों को तबादले का लाभ मिला है। इसमें प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एकल तबादले की अनुमति दोनों महाविद्यालयों के प्रबंध तंत्र की अनापत्ति के आधार पर दी गई है। इससे संबंधित पूरा उत्तरदायित्व संबंधित प्रबंध तंत्र का होगा। इस संबंध में कोई भी सूचना गलत पाए जाने पर एकल तबादले का आदेश स्वत: निरस्त माना जाएगा।

: कोहरे में नहीं दिखी सड़क…शारदा नदी में घुसी कार, माझी और साधुओं ने बचाई चार युवकों की जान; देखें वीडियो

0

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात हादसा हो गया। शारदा पार इलाके जा रहे कार कोहरे के कारण सड़क से उतरकर शारदा नदी में घुस गई। कार में सवार चार युवक किसी तरह बाहर निकले और कार के ऊपर खड़े होकर चीखने लगे। नदी किनारे रहने वाले कल्पवासी साधुओं के सहयोग माझी ने चारों युवकों को बाहर निकाला। उत्तराखंड के खटीमा से शारदा पार जा रही कार शुक्रवार रात घने कोहरा के कारण शारदा नदी में घुस गई। हादसा पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में धनारा घाट के समीप हुआ। कार में चार युवक सवार थे। नदी में घुसी कार से निकलकर चारों युवक कार के ऊपर खड़े होकर आधा घंटा तक चीखते रहे। उनकी आवाज सुनकर स्थानीय युवक व वहां कल्पवास कर रहे साधुओं ने चारों युवकों को बांस के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी जान बचाई।जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी के संपूर्णनगर निवासी अर्जुन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आदित्य वर्मा, अनंत रघुवंशी कार में सवार होकर खटीमा से शारदा पार जा रहे थे। घने कोहरे के कारण उनकी कार सड़क से उतरकर शारदा नदी में घुस गई। कार सवार युवक गाड़ी के शीशे खोलकर बमुश्किल बाहर निकले और कार के ऊपर चढ़कर मदद के लिए चीखने लगे।

बांस के सहारे युवकों को बाहर निकाला

नदी किनारे कुछ दूरी पर दुकान चलाने वाले गांव चंदिया हजारा निवासी पप्पू ने उनकी आवाज सुनकर घटना की जानकारी कल्पवास पर नदी किनारे रहने वाले बाबा राघवदास व अन्य साधुओं को दी। बाबा राघवदास ने मौके पर पहुंचकर नदी घाट पर रहने वाले बबलू माझी को फोन कर घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। बबलू माझी ने साधुओं के सहयोग से लंबे बांस के सहारे चारों युवकों को बमुश्किल नदी के बाहर निकाला।

 

नदी में भीगने से चारों युवक ठिठुर रहे थे। बाबा राघवदास ने आग जलाई, तब जाकर युवकों को राहत मिली। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस चारों युवकों को अपने साथ ले गई। हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि कार में लखीमपुर के संपूर्णनगर के युवक थे, जिनको घर भिजवा दिया गया है। रात में नदी से कार को नहीं निकाला जा सका। वहीं शनिवार सुबह घटना की जानकारी पर तमाम लोग नदी में डूबी कार को देखने पहुंचे। पुलिस ने कार को नदी से बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए।

: कोहरे में नहीं दिखी सड़क…शारदा नदी में घुसी कार, माझी और साधुओं ने बचाई चार युवकों की जान; देखें वीडियो