Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 96

UP: कार्बाइड गन से पूर्वांचल में 65 बच्चों की आंखों की रोशनी गई, दीपावली पर 300 रुपये में बिक रही थी बंदूक

0

पूर्वांचल में कार्बाइड गन से 65 बच्चों की आंखों की रोशनी चली गई। इनमें 30 बच्चे 14 साल से कम उम्र वाले हैं। दिवाली पर कार्बाइड गन का जमकर इस्तेमाल हुआ था। बीएचयू और बनारस के निजी अस्पतालों में इनका इलाज चल रही है। दीपावली पर प्लास्टिक से बनी कार्बाइड गन से पूर्वांचल के 65 बच्चों की आंखों की रोशनी चली गई है। इनकी रोशनी वापस लाने का अब सर्जरी ही विकल्प है। यूट्यूब पर देखकर 300 रुपये में प्लास्टिक के पाइप से बनाई इस गन का दो महीने पहले दिवाली पर जमकर उपयोग किया गया। आंखें जख्मी हुईं तो पूर्वांचल और बिहार से बच्चों को बीएचयू, बनारस के बाकी अस्पतालों में इलाज के लिए लाया गया। इनमें से 30 से ज्यादा बच्चों की उम्र 5 से 14 साल है। 18 से 23 साल के 10 युवाओं की आंखों की रोशनी भी गई है।कार्बाइड के चलते इन बच्चों के आंखों की काली पुतली आपस में चिपक गई। इन बच्चों का दो महीने से इलाज चल रहा है। कुछ बच्चों की सर्जरी बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में जनवरी के दूसरे हफ्ते में होना है।

दीपावली पर वाराणसी सहित आजमगढ़, गाजीपुर,मऊ, बलिया, जौनपुर सहित अन्य जिलों में बच्चों ने प्लास्टिक वाली कार्बाइड गन का जमकर इस्तेमाल किया है। बाजार में जहां पटाखे की गोली छोड़ने के लिए बंदूक 500 रुपये और उससे ज्यादा कीमत पर मिलती थी, वहीं बच्चों ने सोशल मीडिया पर कार्बाइड वाली गन बनाने का तरीका देख खुद बनाई है।

 

इनमें 300 रुपये के समान का इस्तेमाल किया। कुछ छोटे कस्बों में ठेले और छोटे दुकानदारों ने भी इसे बेचा है।

 

बीएचयू में डेढ़ महीने में 40 बच्चों का हुआ इलाज

बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी मौर्य ने बताया कि दीपावली के एक सप्ताह पहले और उसके 15 दिन बाद तक ऐसे केस आए। पिछले डेढ़ महीने में करीब पटाखे जलाने से आंख में चोट लगने वाले करीब 40 बच्चों, युवाओं का इलाज किया गया।

 

इनमें 22 केवल कार्बाइड गन से चोटिल हुए थे। पूर्वांचल के साथ ही कुछ बच्चे बिहार के अलग-अलग जिलों से आए थे। 80 फीसदी ऐसे लोग चोटिल हुए जो कार्बाइड गन चला रहे थे जबकि 20 फीसदी ऐसे लोग भी चोटिल हुए जो कि गन चलाते हुए देख रहे थे।

 

 

बीएचयू में ही बाकी नेत्र रोग के डॉक्टरों के पास भी 18 ऐसे मरीज पहुंचे हैं। बीएचयू के ही प्रो. प्रशांत भूषण और डॉ दीपक मिश्रा ने अलग-अलग दिनों में चली ओपीडी में करीब 10 से ज्यादा बच्चों को देखा है। जांच कराई तो पता चला कि बच्चों के आंखों की काली पुतली ही चिपक गई थी।

 

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अनुराग टंडन ने दिसंबर में आजमगढ़ के छह साल के बच्चे की सर्जरी की है। अक्तूबर से अब तक तीन ऐसी सर्जरी वो कर चुके हैं। एक बच्चे की उम्र छह साल, एक की 8 और तीसरे बच्चे की उम्र 10 साल है।

 

दो और बच्चों की सर्जरी होनी है। डॉ. टंडन के मुताबिक, आंख में कार्बाइड के कण चले जाने से आंख में काली पुतली खराब हो गई थी। काली पुतली एक पारदर्शी झिल्ली होती है। उसके खराब होने से आंखों की रोशनी चली जाती है। इसके ठीक होने की संभावना बहुत ही कम होती है। ऐसे मामले में नेत्र प्रत्यारोपण ही एक विकल्प होता है।

कहां कितने बच्चों का इलाज

बीएचयू में 40

डॉ अनुराग टंडन के यहां 5

डॉ आर के ओझा के यहां 10

डॉ सुनील शाह के यहां 10

(इसके अलावा भी कुछ बच्चे निजी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे हैं)

बीएचयू ने किया शोध, गुवाहाटी के सम्मेलन में भेजा

बीएचयू ने इस पर शोध कराया है जिसको गुवाहाटी में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय नेत्र चोट संस्थान के वार्षिक सम्मेलन में रेजिडेंट डॉक्टर प्रेरणा चौधरी शोध पत्र प्रस्तुत करेंगी। क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के प्रो. दीपक मिश्रा ने बताया कि दीपावली के बाद से ही कार्बाइड वाली गन से चोटिल बच्चों के आने का सिलसिला शुरू हुआ था।

 

नेत्र चिकित्सकों की संस्था भारतीय नेत्र संगठन (इंडियन आप्थोलोमाजिकल सोसाइटी) की ओर से देश के 20 डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। डॉक्टर कार्बाइड गन के प्रयोग से लगने वाली चोट आदि का अध्ययन कर रहे हैं।

कानपुर के बिठूर गांव मे पति को पीटते-पीटते बेलन टूटा तो बट्टे से किए 26 वार; UP: ‘बेटे का माथा चूम बोली- बड़ी गलती हुई’,

0


पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले आरोपी महिला ने बेटे जैन का माथा चूमा और बोली बहुत बड़ी गलती हो गई… मेरे बच्चे का ध्यान रखना। इस मामले में देवर संतोष ने हत्या की एफ दर्ज कराई थी।

UP: लड़कों के फोन और हाफ पैंट पहनने पर बैन… मैरिज होम में शादी पर लगे रोक; पंचायत में खाप चौधरियों का फरमान

0

बागपत में खाप चौधरियों की पंचायत हुई। इसमें यह भी कहा गया कि 18 साल से कम उम्र के लड़कों के स्मार्टफोन रखने और हाफ पैंट पहनने पर बैन लगाया जाएगा। इसके अलावा शादी का निमंत्रण व्हॉट्सएप पर ही स्वीकार किया जाएगा। बागपत स्थित बड़ौत में खाप चौधरियों ने पंचायत कर बड़ा निर्णय लिया है, जिसमें लड़के के स्मार्टफोन से लेकर हाफ पैंट पहनने तक पर बैन लगाने का निर्णय गया है। साथ ही मैरिज होम में शादी को लेकर भी आपत्ति जताते हुए रोक लगाने की बात कही गई खाप चौधरियों की पंचायत में फैसला लिया गया कि लड़के और लड़कियां एक समान हैं। लड़कों के भी स्मार्टफोन रखने व हाफ पैंट पहनने पर भी पूरी तरीके से बैन लगाया जाएगा। क्योंकि लड़के हाफ पैंट पहनकर घरों और घरों से बाहर रहते हैं, जो समाज पर बुरा प्रभाव डालते हैं और यह गलत है।

पंचों ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के लड़के को फोन देना ठीक नहीं है। खाप चौधरी ने कहा कि शादियां गांव में और घरों में ही होना ठीक हैं। मैरिज होम में शादी होने के कारण शादियां टूट जाती हैं, साथ ही व्हाट्सएप पर ही शादी के निमंत्रण कार्ड को स्वीकार करने का फैसला लिया गया।

पंचायत में मौजूद पंचों ने कहा कि इस फैसले को पूरे उत्तर प्रदेश में समाज हित को देखते हुए लागू किया जाएगा। सभी अन्य खापों से भी संपर्क कर इसे एक अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इतना ही नहीं राजस्थान में लिए गए पंचायत के फैसले को भी सही ठहराया गया

 

लखनऊ यूपी अध्यक्ष पंकज चौधरी का मथुरा प्रवास आज

0

लखनऊ- यूपी अध्यक्ष पंकज चौधरी का मथुरा प्रवास आज, मथुरा और आगरा के दौरे पर रहेंगे पंकज चौधरी, सुबह 11 बजे मथुरा महानगर में स्वागत कार्यक्रम, 11.35 बजे श्री बांके बिहारी जी का दर्शन-पूजन करेंगे, 12.45 बजे दीन दयाल धाम में प्रतिमा पर माल्यार्पण, दोपहर 2.30 बजे आगरा महानगर में स्वागत कार्यक्रम, 3 बजे बृज की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी या घर के विशेष कार्य में समय व्यतीत हो सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा लेकिन मनोरंजन में गवाने के संकेत हैं। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी । कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें । मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।

रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी । अपने मन के भाव दोस्त या मार्गदर्शक के सामने अवश्य व्यक्त करें। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

यूपी: प्रदेश में भीषण शीतलहर, 22 जिलों में कोहरे और अत्यधिक सर्दी का अलर्ट जारी; बर्फीली हवाओं ने गिराया पारा

0

Weather in UP: यूपी में भीषण सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया है। शुक्रवार को मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा है। उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। चुभती ठंड और ठिठुराने वाली पछुआ हवाओं से प्रदेश के तराई और पूर्वांचल के इलाकों में जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित है। शुक्रवार को सुबह कोहरे की मोटी चादर की वजह से राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, सहारनपुर, बलिया, मुरादाबाद, अलीगढ़ जैसे कई शहरों में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं गलन भरी पछुआ हवाओं से पूर्वांचल और तराई के ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान भारी गिरावट आई और शीत दिवस के हालात रहे। वहीं रात में भी कई शहरों में तापमान में बड़ी गिरावट आई और 5.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ में सबसे ठंडी रात रही।मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है यानी इन इलाकों में घने कोहरे से दृश्यता शून्य तक जा सकती है। वहीं 15 जिलों में अत्यंत शीत दिवस होने की संभावना जताई है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे का असर कमोबेश इसी तरह जारी रहने वाला है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही पछुआ हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में भी ठंड में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बीच दिन के तापमान में तो कोई भारी परिवर्तन नहीं आएगा लेकिन रात के पारे में क्रमशः गिरावट आएगी।

इन जिलों में है घने कोहरे का रेड अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच तखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास इलाकों में।

अत्यंत शीत दिवस वाले जिले

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास इलाकों में।

 

 

 

कानपुर कक्षा दो के छात्र का मानसिक उत्पीड़न

0

कानपुर – कक्षा दो के छात्र का मानसिक उत्पीड़न , सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल पर आरोप, परिजनों की स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR , पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है , सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के रमईपुर की घटना

कानपुर नजीराबाद थाने में भाजपा कार्यकर्ता का हंगामा, चौकी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप,

0

कानपुर- नजीराबाद थाने में भाजपा कार्यकर्ता का हंगामा, चौकी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप, सीसामऊ विधानसभा के BJP कार्यकर्ता धरने पर, थाने के अंदर काफी देर तक चलता रहा हंगामा, जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंचे,प्रदर्शन को कराया शांत, ACP कर्नलगंज द्वारा आरोपी दारोगा की जांच कर रहे, जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन,. नजीराबाद थाना क्षेत्र के अशोक नगर का मामला

 

लखनऊ शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का वार्षिक अधिवेशन,

0

लखनऊ- शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का वार्षिक अधिवेशन, 28 दिसंबर को लखनऊ में होगा अधिवेशन, शिया समुदाय के धर्मगुरू अधिवेशन में आएंगे, UCC समेत कई अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

 

लखनऊ राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद का प्रदर्शन,

0

लखनऊ- राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा पर बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शन, जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग