Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 271

Auraiya News: प्रेम प्रसंग में युवती ने शादी से किया इन्कार तो युवक फंदे से लटका

0

औरैया। प्रेम प्रसंग में जनेतपुर गांव में एक युवक ने पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।जांच में सामने आया है कि प्रेमिका ने लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद शादी से इन्कार कर दिया था। इससे युवती परेशान था। सदर कोतवाली के गांव जनेतपुर धौरेरा निवासी महेंद्र राजपूत उर्फ सोनू (26) का शव जरूहोलिया गांव जाने वाले रास्ते में पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।शव देख वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर कोतवाली के इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच कर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार उसका एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग था। युवती ने शादी से इन्कार कर दिया था। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था।

चेचक के दाग निकलने पर प्रेमिका ने खत्म कर दिया था रिश्ता
औरैया। सालों से महेंद्र और युवती रिश्ते में थे, दोनों के घरवाले उनकी शादी के लिए राजी थे। कुछ दिन पहले जब महेंद्र को चेचक निकली और उसके दाग चेहरे पर दिखने लगे तो प्रेमिका ने उससे रिश्ता खत्म कर दिया।
जिसके बाद उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी जान देने का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसे उसने धोखा…लिखकर पोस्ट किया है।
यह तथ्य पुलिस की जांच में सामने आए हैं। सदर कोतवाली के गांव जनेतपुर निवासी महेंद्र राजपूत का अजीतमल कोतवाली के एक गांव निवासी युवती से सालों से प्रेम प्रसंग था। जुलाई के अंतिम सप्ताह में युवक के शरीर पर चेचक के दाने निकल आए थे।
हालत बिगड़ने पर युवती को संक्रमण से बचाने के लिए वह घर पर ही था। 10 दिन पहले हालत में सुधार हुआ तो उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल की, लेकिन बातचीत के दौरान महेंद्र के चेहरे पर चेचक के दाग देख उसने दूरी बना ली।
चार दिन पहले युवती ने महेंद्र से शादी करने से भी इन्कार कर दिया। इससे महेंद्र काफी दुखी था। उसने युवती से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इसके बाद युवक ने इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो डाली। इसमें लिखा कि एक दिन सबके सपने पूरे करके हमेशा के लिए सो जाउंगा… इस जिंदगी से बहुत ज्यादा थक चुका हूं। युवक ने पोस्ट में बैकग्राउंड म्यूजिक भी लगाया है।
वहीं, घटना के कुछ घंटे पहले उसने प्रेमिका के साथ फोटो पोस्ट की। फिर फंदा व धोखा दिया… लिखकर वीडियो पोस्ट किया। उसके भाई विनोद ने बताया कि महेंद्र एक युवती के संपर्क में था। दोनों की शादी की बात चल रही थी। (

Auraiya News: पूर्व महिला प्रधान को गोली मारने में पिता-पुत्रों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट

0

बिधूना (औरैया)। अछल्दा के तुर्कपुर में पूर्व महिला प्रधान पुष्पा देवी को गोली मारने पर पुलिस ने गांव के पिता-पुत्रों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें रातभर दबिश देती रहीं। हालांकि अभी एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आया है। उधर, घायल महिला का सैफई में उपचार हो रहा है।
इस मामले में पूर्व महिला प्रधान के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया है कि गांव तुर्कपुर की पूर्व प्रधान पुष्पा देवी का बेटा बृजमोहन रविवार रात करीब नौ बजे घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के विनोद, उनके बेटे मनीष कुमार, शैलेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ बाइक से आए और गाली-गलौज करते हुए घर में आ धमके।इसी बीच आरोपियों ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। उसके पीछे हट जाने से वह तो बच गया, लेकिन गोली पास में बैठी उसकी मां के सीने के ऊपर जा लगी। इससे वह जमीन पर गिर पड़ीं। यह देख हमलावर धमकी देकर भाग निकले।

उधर, गोली की आवाज से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन घायल पुष्पा को पहले सीएचसी, फिर चिचौली मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत में सुधार न होने पर उन्हें सैफई अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने बेटे बृजमोहन की तहरीर पर विनोद व उनके बेटे मनीष, शैलेंद्र, व सौरभ, विकास एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक परिजन से बात में उन्होंने हालत में सुधार की बात कही है।
सीओ ने बताया कि पुलिस की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव वालों का कहना है कि गोली चुनावी रंजिश में मारी गई है।

Auraiya News: चलते ट्रक के पिछले चार पहिये निकले, डिवाइडर से टकराकर अगले दो टायर भी फटे

0

औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार देर रात एक ट्रक के पिछले चार पहिये निकल गए। इसके बाद डिवाइडर से टकराने के कारण ट्रक के अगले पहिये भी फट गए।ट्रक इटावा से कानपुर की ओर जा रहा था। गनीमत रही पीछे से काई वाहन नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो जाता। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाया। हादसे में चालक व हेल्पर सुरक्षित बच गए। पुलिस की जांच में हादसे के समय ट्रक की स्पीड करीब 80 किमी. प्रति घंटा थी।
जनपद इटावा के थाना पछायगांव के गांव जैतपुरा निवासी नंदकिशोर शर्मा खाली ट्रक लेकर भिंड के गांव फूफ निवासी हेल्पर अमित यादव के साथ ग्वालियर से बनारस जा रहा था। सदर कोतवाली की इंडियन ऑयल चौकी से आगे चलते ट्रक से पीछे से चारों पहिये निकल गए। इसके बाद ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इस कारण से ट्रक के अगले दोनों टायर भी फट गए।हादसे में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक व हेल्पर बच गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटवाया। परिवहन विभाग के अनुसार ट्रक करीब 15 साल पुराना है।

छह मार्च 2026 तक की फिटनेस है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है। पहिये कैसे निकले, इसकी जांच की जा रही है।

Auraiya News: पुरस्कार से सम्मानित किए गए प्रतियोगिता के विजेता

0

दिबियापुर। गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय संस्कृत सप्ताह के समापन पर सोमवार को बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य दीपाशरण ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को सम्मानित किया।स्कूल में छात्रों ने प्रार्थना सभा में सुभाषित, समाचार, सूचनात्मक, विचार, प्रश्नोत्तरी, नए शब्द व प्रतिज्ञा आदि गतिविधियों में हिस्सा लिया। संस्कृत विभाग की ओर से कक्षा नौ व 10 के छात्रों की संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा भी कराई गई। कक्षा आठ के छात्रों के लिए श्रुति लेखन प्रतियोगिता हुई।कार्यक्रम में कक्षा नौ के छात्रों ने संस्कृत गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी। कक्षा 10 के छात्रों ने श्री कृष्णार्जुन संवाद प्रस्तुत किया। दसवीं के छात्र हर्ष शर्मा ने संस्कृत भाषा के गौरवशाली इतिहास को संस्कृत में व्यक्त किया।

कक्षा नौ की छात्रा दृष्टि ने श्रीकृष्ण अष्टकम गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के संगीताचार्य पीडी शर्मा व प्रधानाचार्या दीपा शरण ने संस्कृत भाषा को सरल, मधुर, सुस्पष्ट, वैज्ञानिक और सार्वभौमिक भाषा बताया।

Auraiya News: शिक्षक पर छात्रा से मारपीट का आरोप

0

अजीतमल। एक छात्रा ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के गांव सेनगपुट्ठा निवासी शिवकुमार शर्मा ऑटो चालक हैं।बताया कि उसकी बेटी कामिनी गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। आठ अगस्त को छुट्टी के बाद घर पहुंची बेटी ने स्कूल में शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया। उधर, बेटी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से रेफर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)

Auraiya News: प्रावि फरिहा के स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब

0

अयाना। बीते दिनों बाढ़ प्रभावित गांव फरिहा का निरीक्षण करने पहुंचीं राज्यमंत्री को प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले थे।वहीं, दोनों सहायक अध्यापक देर से स्कूल पहुंचे थे। इसपर राज्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बीएसए ने सभी से आठ दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।यमुना का जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीणों को शासन की ओर से मुहैया करवाई जा रही मदद व ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला छह अगस्त को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के साथ फरिहा पहुंची थीं।

इस दौरान उन्हें प्राथमिक विद्यालय बंद मिला था। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक मयंक दुबे व निशांत सुबह 10:30 बजे स्कूल पहुंचे। जबकि प्रधानाध्यापक विक्रम पटेल, शिक्षामित्र संजय सिंह अनुपस्थित मिले थे।

बाढ़ का पानी निकलने के बाद भी परिसर में गंदगी फैली हुई थी। इसपर राज्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर कर डीएम से कार्रवाई करवाने के लिए कहा था। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक सहित चारों कर्मचारियों से मानव संपदा पोर्टल के जरिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। आठ दिन के अंदर अनुकूल जवाब न मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya News: खाली स्कूलों में गूंजेगी बच्चों की किलकारी

0

औरैया। जिले में विलय के बाद जिन स्कूलों के भवन खाली हुए हैं, उनमें बाल वाटिका का संचालन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।खाली भवनों में पांच से छह साल के बच्चों के लिए शुरू होने वाली बाल वाटिकाओं के संचालन में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। भाईपुरा में बाल वाटिका का उद्घाटन भी किया गया।
बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि रिक्त हुए विद्यालयों में बाल वाटिका चलाई जाएगी। खाली भवनों में साफ-सफाई, रंग-रोगन व मरम्मत के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों को शिफ्ट किया जाएगा। बच्चों के लिए आवश्यक खेलकूद सामग्री, स्टेशनरी, पेंसिल, कलर, फोम वाली दरी आदि भी कंपोजिट ग्रांट से खरीदी जाएगी।इस आदेश के क्रम में अछल्दा ब्लॉक के भाईपुरा में बाल वाटिका का उद्घाटन सोमवार को ग्राम प्रधान सुनीता देवी, एआरपी योगेश प्रताप सिंह व शिवनाथ सिंह ने फीता काटकर किया।

एआरपी योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाल वाटिका का उद्देश्य तीन से छह वर्ष के बच्चों को पूर्व-प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है। जिससे उनकी प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत हो सके। कार्यक्रम में अनिकेत गौतम, शिवम पांडे, अनिल कुमार, शिवकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Auraiya News: लड्डू गोपाल मंदिर से निकली कलश यात्रा

0

औरैया। श्री लड्डू गोपाल मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर आयोजित भागवत कथा के पहले कलश यात्रा निकाली गई।देवकली मंदिर के सामने स्थित आनंदम कृपा धाम लड्डू गोपाल मंदिर से आचार्य अंकुश तिवारी महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा मंगलकाली मंदिर पहुंची, वहां कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा देवकली मंदिर होते हुई श्री लड्डू गोपाल मंदिर पहुंच कर पूर्ण हो गई।
अंकुश महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण भागवत कथा में 14 अगस्त को लड्डू गोपाल को 30 किलो चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। यात्रा में अंकित तिवारी, प्रमोद तिवारी, गौरव वर्मा , कपिल तिवारी, रजनीश सिकरवार, कवि गोपाल पांडेय, आकांशू दुबे, लवकुश तिवारी ,बाबा आशीष चौबे , रजत मिश्र , लक्ष्मी गुप्ता, मीरा गुप्ता आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Auraiya News: हाथरस के भारत केसरी रामेश्वर ने कुश्ती में जीती बाइक

0

औरैया। क्योंटरा में आयोजित दंगल के दूसरे दिन सोमवार को पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। शाम को हुए दंगल में हाथरस निवासी भारत केसरी रामेश्वर ने पहलवान को खाने चित कर इनाम में बाइक जीत ली।इनके अलावा अयोध्या, मथुरा, उन्नाव, फिरोजाबाद, पंजाब, रुड़की के पहलवानों के बीच कुश्तियां हुईं। दंगल का शुभारंभ युवा नेता अर्पित दुबे ने पहलवानों के हाथ मिलवा कर किया। इसके बाद भूरा क्योंटरा व आयुष शेरपुर की कुश्ती हुई। इसमें भूरा विजेता रहे।इसके बाद पागल बाबा अयोध्या व विजय धमाका झारखंड के बीच कुश्ती हुई। इसके बाद दंगल में रमन मथुरा व विपिन उन्नाव, रवि फिरोजाबाद व हरिंदर मथुरा, सुरजीत कंचौसी व किशनपाल सिहुरा, विक्की पंजाब व लकी थापा नेपाल के बीच कुश्ती हुई।

सबसे रोमांचित और बड़ी कुश्ती हाथरस के भारत केसरी रामेश्वर व साबिद अली रुड़की के बीच हुई। इसमें रामेश्वर ने साबिद को हराकर इनाम में बाइक जीती। दंगल कमेटी ने उन्हें 11 हजार रुपये का इनाम भी दिया। दंगल आयोजन में ग्राम प्रधान मीना पांडे, अखिलेश पांडे, राज नारायण मिश्रा, शुभम दुबे, श्याम बाबू दुबे, गोपाल दीक्षित, निखिल यादव, सोनू मिश्रा व अवध दुबे आदि मौजूद रहे।

UP: रात में वीडियो कॉल, नौकरी से निकालने की धमकी, छुप-छुपकर देखना; IAS अधिकारी पर महिला अफसरों के शोषण के आरोप

0

राज्य कर विभाग में पिछले दिनों महिला उत्पीड़न के मामले में सात अधिकारियों के निलंबन का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इसी तरह की एक और शिकायत ने खलबली मचा दी है। इस बार ये आरोप राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त व आईएएस अधिकारी पर विभाग की महिला अधिकारियों ने लगाए हैं।

नोएडा में अपर आयुक्त के पद पर तैनात एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ महिला अधिकारियों ने शोषण, उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ महिला अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। साथ ही ये भी पुष्ट किया है कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

राज्य कर विभाग में पिछले दिनों महिला उत्पीड़न के मामले में सात अधिकारियों के निलंबन का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इसी तरह की एक और शिकायत ने खलबली मचा दी है। इस बार ये आरोप राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त व आईएएस अधिकारी पर विभाग की महिला अधिकारियों ने लगाए हैं।

मुख्यमंत्री को भेजे इस पत्र में शिकायत की गई है कि चार महीने से महिला अधिकारियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। ये भी आरोप लगाए गए हैं कि आईएएस अधिकारी अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए कहते हैं कि मेरी बात नहीं मानोगे तो तुम्हारी नौकरी खा जाउंगा और हाथ में कटोरा देकर नौकरी से निकलवा दूंगा।

पत्र में आईएएस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आने वाले गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है कि वे महिला अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर घंटों खड़ा कर घूरते हैं। रात-रात भर महिला अधिकारियों को फोन और वीडियो कॉल करते हैं। महिला अफसरों को छुप-छुप कर देखते हैं और उनका वीडियो बनाते हैं। जो अधिकारी उनकी इस हरकत का विरोध करती है तो उसे किसी मामले में फंसाकर निलंबित करा देते हैं या सूचना लीक करने या कार्यवाही में लापरवाही का आरोप लगाकर फंसा देते हैं। फिर महिला अफसरों पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं।

पत्र में महिला अफसरों ने गुहार लगाई है कि दुखी मन से इस पत्र को लिखने के लिए मजबूर होना पड़ा है क्योंकि एक तरफ सरकार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान चलाकर महिला सशक्तिकरण का अभियान चला रही है तो दूसरी तरफ एक आईएएस अधिकारी महिलाओं की अस्मिता को कुचल रहे हैं।

5 अगस्त को शासन को प्राप्त लोक शिकायत में मांग की गई है कि इस मामले की गोपनीय जांच किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी या राज्य महिला आयोग से कराई जाए तो शोषण, उत्पीड़न और भ्रष्टाचार की सारी परतें खुद-ब-खुद खुल जाएंगी। लोक शिकायत के रूप में प्राप्त इस पत्र की पुष्टि उच्च पदस्थ सूत्रों ने की है, जिस पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।