Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 92

वाहनों का बढ़ा फेरा तो बढ़े गिट्टी-मौरंग के भाव

0

औरैया। सुरक्षा के लिहाज से दिबियापुर व अछल्दा के बाद अब कंचौसी में जमौली पुल से पहले हाइटगेज लगा दिए गए हैं। कस्बों में मालवाहकों की रोकी गई इंट्री ने अब जिले के आधे हिस्से में भवन निर्माण सामग्री के भाव बढ़ा दिए हैं।व्यापारी इसके पीछे मालवाहकों के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से निकलने के चलते बढ़ी मालढुलाई का हवाला दे रहे हैं। गिट्टी व मौरंग दोनों के भाव में चार हजार की बढ़ोतरी हुई है।पिछले दो साल से औरैया शहर के शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर मालवाहकों की आवाजाही बंद थी। पुल की मरम्मत के बाद यहां से ट्रक डंपर निकलने लगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चक्कर कम होने पर भवन निर्माण सामग्री में गिरावट आई थी।

अब प्रशासन ने अछल्दा व दिबियापुर के बाद कंचौसी में हाइटगेज लगा दिए हैं। जाम व हादसों से पार पाने के लिए यह सुरक्षात्मक कदम उठाया गया है। ऐसे में अब बिधूना क्षेत्र में मौरंग- गिट्टी की मालढुलाई के लिए मालवाहकों को बुंदेलखंड एक्सप्रेस होकर जाना पड़ रहा है। 40 किलोमीटर के चक्कर के साथ ही टोल भी देना पड़ रहा है।

खास तौर पर दिबियापुर के बाद बिधूना क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री के भाव में बढ़ोतरी हुई है। जिले के आधे हिस्से में भवन निर्माण सामग्री के भाव बढ़ जाने से व्यापारियों को कारोबार की भी चिंता सता रही है।कारोबारी बोले-वैकल्पिक व्यवस्था हो
40 किलोमीटर चक्कर लगा रहे

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर ट्रक डंपर आ रहे हैं। 40 किलोमीटर के चक्कर व टोल की वजह से गिट्टी व मौरंग का भाव बढ़ गया है। प्रशासन को हाइटगेज तो लगाने चाहिए, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था भी देनी चाहिए।- अंकित यादव

एक डंपर गिट्टी 49 हजार में

एक डंपर गिट्टी का भाव 44 हजार से बढ़कर 49 हजार हो गया है। ऐसे में फुटकर में प्रति ट्रॉली एक हजार का इजाफा हुआ है। वहीं मौरम का एक ट्रक अब 50 हजार के बजाय 56 हजार का मिल रहा है। मालढुलाई बढ़ने से भाव बढ़ गया है।-फजलुद्दीन मंसूरी

अछल्दा, दिबियापुर के बाद कंचौसी में सुरक्षा के लिहाज से मालवाहकों की इंट्री पर रोक लगाई गई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से ट्रक डंपर निकल रहे हैं।-अमर सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन

घुमंतू समुदाय संग मकर संक्रांति मनाएगा जिला प्रशासन

0

औरैया। घुमंतू समुदाय के लिए इस बार मकर संक्रांति त्योहार विशेष रहने वाला है। जिला प्रशासन घुमंतू समुदाय के लोगों के साथ त्योहार मनाएगा। उन्हें मकान से लेकर शौचालय व रसोईघर के चूल्हे समेत पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए घुमंतू समुदाय के परिवारों को चिह्नित किया जा रहा है।डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर ब्लॉक व निकाय स्तर पर घुमंतू समुदाय के लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू कराया गया है। ग्राम पंचायतों में सचिव से लेकर बीडीओ इन्हें सूचीबद्ध कर रहे हैं। वहीं नगर निकायों में भी सर्वे कराया जा रहा है। अभी तक 500 के करीब परिवार प्रशासन के डायरी में आ चुके हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में यह चिह्ननीकरण पूरा कर लिया जाएगा। तैयार होने वाली सूची में उनकी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का पिटारा खोला जाएगा।वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए उनके कागज पुख्ता कराए जाएंगे। यही नहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सर्व शिक्षा अभियान, व्यक्तिगत शौचालय से लेकर आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए उनके आवेदन कराते हुए लाभ देने का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

इस अभियान के लिए डिजिटल डायरी भी बनाई जाएगी ताकि घुमंतू समुदाय का कोई भी पात्र सरकारी योजनाओं से वंचित न हो जाए। स्वास्थ्य विभाग को इन परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों से इस सूची को साझा किया गया है।

वहीं, उनके आवास के लिए जमीन कम पड़ने पर उन्हें पट्टे भी दिए जाएंगे। इसके लिए राजस्व विभाग प्रस्ताव बनाएगा। विकास भवन से लेकर तहसील का अमला एक साथ इस अभियान में लगाया गया है।

उधर, जिले में घुमंतू समुदाय को लेकर चल रहे सर्वे में ज्यादातर परिवार सहायल, अछल्दा, कंचौसी, ककोर व औरैया में निकले हैं। जहां सड़कों के किनारे उनकी झोपड़पट्टी है। इन परिवारों के इर्दगिर्द सोलर लाइटें भी लगवाई जाएंगी। ताकि रात के अंधेरे में उन्हें समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Auraiya News: जनप्रतिनिधियों ने की शिकायत, आरोग्य मेलों में नहीं आते चिकित्सक

0

औरैया। राज्यमंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शनिवार को कलक्ट्रेट में जनपद में संचालित विकास कार्याें की समीक्षा की।बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आरोग्य मेलों में चिकित्सक नहीं आते। इस पर मंत्री ने तत्काल सुधार कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने विकास कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। बताया कि कार्यों में शिथिलता बरतने पर बिजली निगम के एक जूनियर इंजीनियर तथा मीटर रीडिंग में गड़बड़ी करने वाले चार मीटर रीडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।आरोग्य मेलाें में जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सकों के न पहुंचने पर आपत्ति जताई। इस पर डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जूम मीटिंग में सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित गोशालाओं में नियमानुसार काम न करने पर संबंधित गोशाला संचालक के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपद में होने वाले महिला अपराधों, अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकरणों, गैंगस्टर की कार्रवाई आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए समय-समय पर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त किया जाता है। मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को विधिक जानकारी के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी दी जा रही है।

बैठक में उपाध्यक्ष राज्य मद्य निषेध परिषद बृजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य, सीएमओ डॉ सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

निर्माण कार्यों की गति भी परखी

निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान डीएम ने बताया कि जनपद में स्टेडियम निर्माण, कृषि विज्ञान केंद्र निर्माण आदि की भौतिक प्रगति संतुष्टिपूर्ण हैं। बताया कि सत्तेश्वर तालाब के जीर्णोद्धार, जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय, शेरगढ़ घाट यमुना नदी पर पुल का निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के निर्माण में अनियमितता बरतने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कराने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में पेयजल योजना के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा ट्रायल रन किया जा रहा है।

कंचौसी कोहरे से स्टेशन पर रोकी शताब्दी, वंदे भारत व तेजस एक्सप्रेस

0

कंचौसी। कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित है। दृश्यता कम होने से मेमू समेत सभी एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देर से चल रही हैं।शनिवार को दृश्यता कम होने से शताब्दी, वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस को कंचौसी स्टेशन पर 10 से 20 मिनट तक रोकने के बाद आगे रवाना किया गया।
इसके अलावा राजधानी एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, बनारस- नई दिल्ली सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनें घंटों लेट और रुक-रुककर गंतव्य को जा रहीं हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। अप डाउन फरक्का व ऊंचाहार एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से घंटों लेट स्टेशन पहुंची।
उधर, इटावा- कानपुर, शिकोहाबाद- कानपुर, टूंडला- कानपुर, कानपुर- टूंडला, कानपुर- इटावा व कानपुर- शिकोहाबाद मेमू ट्रेन भी निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंचने से यात्रियों को भीषण सर्दी में इंतजार करना पड़ रहा है।

स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनें रोक-रोक कर रवाना की गईं।

मुरादाबाद कटघर थाना क्षेत्र बना जंग का मैदान,

0

मुरादाबाद – कटघर थाना क्षेत्र बना जंग का मैदान, आपस में भिड़े दर्जनों युवकों के दो ग्रुप, काफी देर तक चला दोनों गुटों में संघर्ष, CCTV में कैद हुई खूनी संघर्ष की घटना, खूनी संघर्ष के दौरान कई लोग घायल, कोतवाली कटघर इलाक़े का मामला

फर्रुखाबाद दि किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की घटतौली,

0

फर्रुखाबाद – दि किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की घटतौली, चीनी मिल में GM के चार्ज लेते ही घटतौली का खेल, किसानों ने घटतौली को लेकर काटा हंगामा, अलग काटे पर कराई जा रही गन्ने की तौल, करीब 3 से 4 कुंटल तौल में निकल रहा अंतर, कायमगंज की दि किसान सरकारी चीनी मिल का मामला

अमरोहा नेशनल हाईवे पर दबंगों की गुंडागर्दी

0

अमरोहा – नेशनल हाईवे पर दबंगों की गुंडागर्दी , गाड़ियों से आए गुंडों ने चलती बस को घेरा, दिल्ली से यात्रियों को लेकर आ रही थी बस , बस को घेरकर दबंगों ने जमकर मचाया उत्पात, बस के शीशे तोड़े, तोड़फोड़ कर ड्राइवर को धमकी दी, शीशे टूटने से यात्रियों को आई चोटे, ड्राइवर ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, गजरौला थाना क्षेत्र का मामला

 

लखनऊ यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन , आज चार सेशन में भी मौजूद रहेंगे CM योगी

0

लखनऊ- यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन , आज चार सेशन में भी मौजूद रहेंगे CM योगी, पुलिस कर्मियों,कर्मचारियों को मिलेंगे पुलिस पदक, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से होंगे सम्मानित, प्रभाकर चौधरी, विनय चंद्रा,रविंद्र प्रताप होंगे सम्मानित, दिनेश डांडियाल,मनु चौधरी को पदक प्रदान करेंगे CM, विशाल विक्रम सिंह, विशाल सांगरी होंगे सम्मानित, अनुराग आर्य, विमल कुमार सिंह भी सम्मानित होंगे, यूपी पुलिस मुख्यालय में चल रहा है कार्यक्रम, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद कार्यक्रम में मौजूद, DGP राजीव कृष्णा,ADG LO अमिताभ यश भी मौजूद

लखनऊ ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का अधिवेशन, बड़ा इमामबाड़ा में होगा आयोजित

0

लखनऊ- ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का अधिवेशन, बड़ा इमामबाड़ा में आयोजित होगा अधिवेशन, देशभर से उलेमा बुद्धिजीवी अधिवेशन में शामिल, मदीना में रौज़ों के पुनर्निर्माण पर रखा जाएगा प्रस्ताव, अलग कमीशन,आबादी के अनुपात में हक की मांग होगी, शिया मुसलमानों के लिए नौकरियों में आरक्षण की मांग

लखनऊअरावली एन्क्लेव में 240 टू-BHK फ्लैट बनाए जाएंगे,

0

लखनऊ- अरावली एन्क्लेव में 240 टू-BHK फ्लैट बनाए जाएंगे, योजना में अधूरे टावरों का काम दोबारा शुरू होगा, निर्माण एक साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया, निर्माण पूरा होने के 6 महीने बाद फ्लैटों का पंजीकरण, नए फ्लैटों का क्षेत्रफल 158 से 166 वर्गमीटर होगा, फ्लैटों की कीमत 92 से 96 लाख के बीच तय की गई, 60 दिन में पूरा भुगतान करने पर 15% की छूट मिलेगी