Thursday, May 28, 2026
Home Blog Page 2

Ganga Expressway पर मौत की रफ्तार! एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जान, 5 गंभीर, 7 साल की बच्ची ने मौके पर तोड़ा दम

0

रायबरेली : गंगा एक्सप्रेस-वे पर रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र के मिरजहांपुर गांव के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों में सात साल की बच्ची भी शामिल है। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दिल्ली से जौनपुर जा रही स्कॉर्पियो सड़क पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान जौनपुर जिले के भीलमपुर गांव की निवासी सरोज सिंह (55), समृद्धि (सात) और संगीता सिंह (22) के रूप में हुई है। हादसे में गुरचरण सिंह, उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह, नीरज सिंह, उनकी पत्नी सविता सिंह और तीन साल का बच्चा घायल हुए हैं।

Lucknow News : लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव कथित तौर पर अपने घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार को हुई। मृतका की पहचान श्वेता सिंह (26) के रूप में हुई है। श्वेता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने श्वेता सिंह के पति भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​शुभम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ भी बीएनएस की धारा 80 (दहेज हत्या), 85 (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला पर क्रूरता करना) और दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है .

 

Twisha Sharma की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने कहा- कोई भी कानून से ऊपर नहीं

0

Twisha Sharma: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व ज़िला जज गिरिबाला सिंह को उनकी बहू, Twisha Sharma की दहेज से जुड़ी मौत के मामले में दी गई अग्रिम ज़मानत रद्द कर दी है। बुधवार को दिए गए इस आदेश में, निचली अदालत द्वारा 15 मई के आदेश के ज़रिए पहले दी गई राहत को रद्द कर दिया गया। कोर्ट ने पाया कि ज़मानत देने से पहले केस डायरी और गवाहों के बयानों से जुड़े अहम तथ्यों पर ठीक से विचार नहीं किया गया था। जस्टिस देवनारायण मिश्रा ने भोपाल की एक सत्र अदालत द्वारा पहले दी गई अग्रिम ज़मानत को रद्द कर दिया। उन्होंने पाया कि निचली अदालत केस डायरी, गवाहों की गवाही और WhatsApp बातचीत जैसे अहम सबूतों की ठीक से जांच करने में नाकाम रही।

हाई कोर्ट ने मामले की समीक्षा करने के बाद पाया कि आदेश में गंभीर कमियां थीं। बेंच ने पाया कि ट्रायल कोर्ट ने केस डायरी में मौजूद गवाहों की अहम गवाही और दस्तावेज़ी सबूतों को नज़रअंदाज़ कर दिया था, जो सिंह की कथित संलिप्तता की ओर इशारा करते थे। हाई कोर्ट ने ज़ोर देकर कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में अग्रिम ज़मानत तभी दी जानी चाहिए जब सभी तथ्यों की पूरी और सावधानी से जांच कर ली जाए, खासकर तब जब आरोप दहेज से जुड़ी मौत के हों — जो एक गंभीर सामाजिक बुराई है और समाज को लगातार परेशान कर रही है।

इससे पहले, एक निचली अदालत ने सिंह की उम्र और उनके पेशेवर ओहदे का हवाला देते हुए उन्हें अग्रिम ज़मानत दे दी थी। हालांकि, ज़मानत रद्द होने से कानूनी और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है, क्योंकि सिंह एक पूर्व जज के तौर पर काफी ऊंचा ओहदा रखती हैं। यह जांच घरेलू क्रूरता, ज़बरदस्ती गर्भपात और शारीरिक हमले के गंभीर आरोपों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके चलते आखिरकार भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में परिवार के घर के अंदर ही एक मौत हो गई।

अब जब अग्रिम राहत रद्द हो गई है, तो उम्मीद है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) उन्हें हिरासत में लेने की दिशा में आगे बढ़ेगा। यह मामला  Twisha Sharma की दुखद मौत से जुड़ा है, जिनकी शादी सिंह के बेटे, समर्थ सिंह से हुई थी। उनकी मौत के तुरंत बाद दहेज उत्पीड़न और क्रूरता के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद दहेज से जुड़ी मौत और उकसाने से संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

हाथरस में बड़ा हादसा: स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दबे 3 मजदूर, राजमिस्त्री समेत 2 की मौत

0

Hathras News: सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नीति निवास में बुधवार शाम प्राथमिक विद्यालय के पास नाली निर्माण के दौरान स्कूल की दीवार गिरने से वहां काम कर रहे 3 मिस्त्री और मजदूर मलबे में दब गए जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गांव नीति निवास में पानी की निकासी के लिए प्राथमिक विद्यालय के बराबर में ग्राम पंचायत निधि से नाली का निर्माण काम हो रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब साढ़े 6 बजे स्कूल की जर्जर दीवार गिर गई जिससे वहां काम कर रहे राजमिस्त्री डालचंद (45), सोनपाल (55) और मजदूर मोहित (25) मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि लोगों ने मलबा हटाकर मजदूरों को निकाला जिसमें राजमिस्त्री डालचंद की मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घायल सोनपाल का इलाज बिसावर के एक अस्पताल में हो रहा है।

राजधानी में बेखौफ बदमाश: PGI थाने के पास प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटीं 4 पुलिस टीमें

0

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करने वाले 43 वर्षीय व्यक्ति की 2 अज्ञात हमलावरों ने पीजीआई थाने के पास बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना अपराह्न करीब 1 बजे हुई जिसकी सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल संदीप सिंह को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज, कातिलों को दबोचने के लिए 4 टीमें गठित
पुलिस ने बताया कि पीड़ित जौनपुर जिले के शिकारा क्षेत्र में तकारी गांव का निवासी था और वर्तमान में यहां वृंदावन योजना क्षेत्र में रह रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चला कि मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने सिंह पर गोली चलाई और फरार हो गए। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और साक्ष्य जुटा रही हैं। पीड़ित की पत्नी प्रीति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

ऑफिस जा रहा था संदीप, रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने किया हमला
पुलिस के मुताबिक, सिंह प्रॉपर्टी डीलर था और उसने कल्ली पश्चिम इलाके में यादव मार्केट में अपना कार्यालय खोल रखा था। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने कार्यालय जा रहा था।

राहुल गांधी दोहरी नागरिकता विवाद: High Court में सुनवाई टली, जज की टिप्पणी हटाने की मांग पर अटका मामला

0

Lucknow News: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में सुनवाई बुधवार को टाल दी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति मनीष माथुर ने कहा कि याचिकाकर्ता ने 20 अप्रैल, 2026 के आदेश को वापस लेने की मांग करते हुए एक आवेदन दाखिल किया है। इसलिए मुख्य याचिका पर सुनवाई उक्त आवेदन के निस्तारण के बाद ही की जाएगी। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता एस. विग्नेश द्वारा दायर एक याचिका पर यह आदेश पारित किया गया।

चैंबर में बदला फैसला: बिना पक्ष सुने FIR दर्ज करने के मौखिक आदेश पर नहीं किए दस्तखत
न्यायमूर्ति विद्यार्थी ने 17 अप्रैल को खुली अदालत में मौखिक रूप से आदेश देते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता के आरोपों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने और जांच करने का निर्देश दिया था। हालांकि, चैंबर में आदेश पर हस्ताक्षर करने से पूर्व, न्यायाधीश ने महसूस किया कि नोटिस जारी किए बगैर और आरोपी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिए बगैर कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जा सकता। इसके परिणाम स्वरूप, इस आदेश पर हस्ताक्षर नहीं किया गया और इस मामले को 20 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध किया गया।

सोशल मीडिया टिप्पणी पर भड़के जज, खुद को केस से अलग कर नई बेंच को सौंपा मामला
न्यायमूर्ति विद्यार्थी ने 20 अप्रैल को सुनवाई के दौरान अदालती सुनवाई को लेकर सोशल मीडिया पर याचिकाकर्ता द्वारा की गई टिप्पणी पर घोर नाराजगी व्यक्त की थी। बाद में उन्होंने इस मामले में सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने यह मामला सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति मनीष माथुर के पास भेजा। याचिकाकर्ता ने अब एक आवेदन दाखिल कर न्यायमूर्ति विद्यार्थी द्वारा 20 अप्रैल को की गई टिप्पणियां वापस लेने की मांग की है।

राधा स्वामी डेरा ब्यास की संगत के लिए Good News, 7 जून को भी स्पैशल भंडारा, पढ़ें…

0

जालंधर (गुलशन) : डेरा ब्यास की संगत के लिए एक खुशी भरी खबर है। दरअसल, राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास में अब 7 जून को भी स्पैशल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। डेरे के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ द्वारा इस संबंध में अब एक नई नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी गई है।

सत्संग के बाद बाबा जी देंगे कार दर्शन
इससे पहले 24 और 31 मई को स्पैशल भंडारे होने संबंधी सूचना थी।  लेकिन इसी बीच अब  7 जून (रविवार) को भी सुबह 8: 30 बजे बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा सत्संग सत्संग फरमाए जाने की जानकारी मिली है। इन दोनों निर्धारित दिनों के एक दिन पहले 30 मई और 6 जून (शनिवार) को बाबा जी कार दर्शन देंगे और इसी दिन शाम को 4 बजे सत्संग पंडाल में  सवाल जवाब का कार्यक्रम भी होगा।

संगत में भारी उत्साह
इन स्पेशल भंडारों के आयोजन को लेकर डेरे के सेवादारों और संगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गर्मी का मौसम होने के बावजूद संगत अपने गुरु के दर्शन करने और उनका सत्संग सुनने के लिए बेहद उत्सुक है।

गुंडागर्दी की हदें पार: सरेराह पति को घेरकर पीटा, बचाने आई पत्नी को दुकान में खींचकर की अश्लील हरकतें

0

लुधियाना (राज): महानगर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब लोगों का सड़कों पर निकलना दुश्वार हो गया है। ऐसा ही एक कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ दबंगों ने न केवल एक व्यक्ति को सरेआम घेरकर बेरहमी से पीटा, बल्कि बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी को जबरन दुकान के अंदर खींचकर उसके कपड़े फाड़ डाले और उसके साथ सरेआम अश्लील हरकतें कीं।

पति की जान खतरे में देख महिला तुरंत मौके पर पहुंची
जाते-जाते आरोपी पीड़ित परिवार से हजारों की नकदी और मोबाइल फोन भी लूट ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर  आरोपी दविंदर सिंह और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दिए अपने बयानों में  बताया कि बीती 25 मई की रात करीब 9:00 बजे उसके पास उसके पति का फोन आया। उस ने घबराए हुए लहजे में बताया कि कुछ हमलावरों ने उसे ‘बिट्टू की दुकान’ के सामने घेर लिया है और उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। पति की जान खतरे में देख महिला तुरंत मौके पर पहुंची। उसने जैसे ही अपने पति को छुड़ाने की कोशिश की, आरोपियों की दरिंदगी और बढ़ गई। आरोपी महिला और उसके पति को घसीटते हुए दुकान के अंदर ले गए, जहां उन्होंने दोनों की बेरहमी से पिटाई की।

आरोपियों ने पति की जेब से निकाली 55,000 रुपए की नकदी
गुंडागर्दी की हद तो तब पार हो गई जब आरोपियों ने महिला का सलवार-सूट खींचकर फाड़ दिया और उसके साथ बेहद अश्लील हरकतें कीं। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी बाईं बांह पर गंभीर चोट आई। पीड़ित महिला ने बताया कि मारपीट और बदसलूकी के दौरान आरोपियों ने उसके पति की जेब से 55,000 रुपए की नकदी निकाल ली और महिला का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी छीन लिया। जब पीड़ित दंपत्ति ने हिम्मत दिखाकर शोर मचाना शुरू किया, तो आस-पास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

अधिकमास महाधमाका: 3 साल बाद लौटा है स्वर्ण अवसर, पद्मिनी एकादशी से पूर्णिमा तक ये 5 दिन बदल देंगे आपके दिन!

0

Padmini Ekadashi to Purnima Auspicious 5 Days Significance & Remedies: हिंदू धर्म में ‘पुरुषोत्तम मास’ यानी अधिकमास को आध्यात्मिक उन्नति और कष्टों से मुक्ति का सबसे बड़ा शुभ समय माना जाता है। इस बार भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसाने वाला एक ऐसा महासंयोग बन रहा है, जो पूरे 3 साल बाद आया है। अधिकमास की पद्मिनी एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक के ये 5 दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत पुण्यदायी हैं। जिस जातक के जीवन में आर्थिक तंगी, गृह क्लेश या ग्रहों के दोष चल रहे हैं, उन्हें ये काम करने चाहिए, जिससे उनके बुरे दिनों पर विराम लगेगा और अच्छे दिन लौट आएंगे।

PunjabKesari Adhik Maas 2026

पद्मिनी (कमला) एकादशी: पदमपुराण के अनुसार पक्षियों में गरुड़, नदियों में गंगा, मासों में पुरुषोत्तम मास जितना श्रेष्ठ है, उतना ही तिथियों में एकादशी तिथि का यह व्रत पुण्यफलदायक है। इस व्रत में बिना मांगे ही भक्त को सभी सुखों की प्राप्ति होती हैं। शाम के समय तुलसी देवी के सामने घी का दीपक जलाएं और 4 परिक्रमा करें।

PunjabKesari Adhik Maas 2026

अधिकमास प्रदोष व्रत: भगवान विष्णु को समर्पित इस महीने में शिव जी की कृपा पाने का सुनहरा मौका 28 मई (गुरुवार) को आने वाले प्रदोष व्रत के दिन है। इस दिन त्रयोदशी तिथि का संयोग कुंडली के शनि और राहु जैसे भारी दोषों को दूर करने में सक्षम है।
राहु और शनि के प्रभाव को नष्ट करने के लिए 5 दिन तक प्रतिदिन शाम को भैरव मंदिर में तेल का दीप अर्पित करें और काले चनों का भोग लगाएं। अधिकमास पूर्णिमा तक यह उपाय करने से शुभ फल प्राप्त होंगे।

UP: ‘लालच का जाल और धर्मांतरण की साजिश’, VHP के कार्यकर्ताओं ने भरी बस पकड़ी, महिलाओं समेत 22 हिरासत में

0

उरई जिले में धर्मांतरण की आशंका को लेकर बुधवार देर शाम बड़ा मामला सामने आया। कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव से ग्रामीणों को बस में भरकर लखनऊ ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने बस को रोक लिया और पुलिस को मौके पर बुला लिया।

पुलिस ने महिलाओं समेत 22 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सिरसा थाना क्षेत्र के ऊधगांव से धर्म परिवर्तन का कथित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था और गांव-गांव जाकर गरीब परिवारों को पैसों, इलाज और मदद का लालच देकर बस में बैठाया गया था।पुलिस बस में सवार लोगों की जांच में जुटी
बस में सवार लोगों की सूची भी पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस अब बस में सवार लोगों के मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और संपर्क सूत्रों की जांच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश तक फैले इस नेटवर्क की जानकारी जुटाने में स्थानीय युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बस को पकड़ा
मध्यप्रदेश से नेटवर्क का भंडाफोड़ करने वाले जाबांज युवकों सचिन शर्मा और दीपेंद्र शुक्ला ने मुखबिरी कर पूरे मामले की सूचना विश्व हिंदू परिषद और पुलिस तक पहुंचाई, जिसके बाद कार्रवाई संभव हो सकी। बस पकड़वाने में विश्व हिंदू परिषद के अनिकेत, हिमांशु दीक्षित,पंकज शुक्ला, विनोद, हिमांशु दीक्षित, विपुल द्विवेदी और विवेक सिंह की अहम भूमिका रही।

बस चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
सूचना मिलते ही सभी कार्यकर्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना पर
क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई, एसडीएम जालौन सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल बस को कब्जे में लेकर सभी लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों में पूनम पत्नी मोहन निवासी किशोरा, माधुरी पत्नी रामकिशन निवासी उंगपुरा, विमला पत्नी अजीत निवासी मथेरी, पुष्पा पत्नी प्रद्युम्न निवासी रेंढ़ा, निर्मला पत्नी अरविंद निवासी लाड़रा, राजकुमारी पत्नी स्व. इंद्रपाल निवासी बाबूपुरा, अंजली सिंह पत्नी तेजसिंह निवासी कंचनपुर, सरोज पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी मानपुरा शामिल हैं।

ये लोग भी हैं शामिल
इसके अलावा अंजली सिंह पत्नी तेजसिंह निवासी कंचनपुर, सरोज पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी मानपुरा, सोनेश पुत्री शिवबालक निवासी तोंडरपुर, अमला पत्नी स्व. राजाबाबू निवासी बींजपुरा, गुड्डी देवी पत्नी तेजसिंह निवासी कंचनपुर, मुनु पत्नी राजू निवासी बाबूपुरा, उषा पत्नी राजकुमार निवासी सिहौरा, बिंदली पत्नी धोंकलाल निवासी हररूपुर, रीना पत्नी प्रदीप निवासी इंदरपुरा, विद्या पत्नी संतोष निवासी इटका, किरण पत्नी अनिल निवासी ग्राम उरई, राखी पत्नी राहुल निवासी लोहई समेत अन्य लोग शामिल बताए गए हैं।

संपर्कों और नेटवर्क की भी गहराई से जांच
इसके अलावा बस के साथ मौजूद राजा सिंह निवासी मानपुरा को मुख्य संयोजक बताया जा रहा है। पुलिस उसके संपर्कों और नेटवर्क की भी गहराई से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ: बकरीद आज, सुबह दस बजे पढ़ी जाएगी मुख्य नमाज, शासन ने कहा अवैध पशुओं की बलि पर होगी कार्रवाई

0

ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि ऐशबाग ईदगाह में सुबह नौ बजे तकरीर के बाद सुबह 10 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा कायम रखने के साथ तेज गर्मी से लोगों को राहत मिलने की खास दुआ भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नमाज के बाद खुतबा सुनना वाजिब है, इसलिए खामोशी और अदब के साथ बैठकर इसे सुनना चाहिए।

आसिफी मस्जिद में 11 बजे होगी नमाज  
शिया समुदाय के लोग बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में सुबह 11 बजे बकरीद की नमाज अदा करेंगे। यहां नमाज मौलाना रजा हैदर जैदी पढ़ाएंगे। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने सभी से समय से मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा करने की अपील की है। सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि कुर्बानी का सिलसिला 30 मई तक चलेगा। खुले में कुर्बानी न करें और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें।

पशुओं की बलि पर निगरानी

गंगा दशहरा और ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने अवैध पशुवध रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने शांति व्यवस्था, स्वच्छता और पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की विशेष सचिव नीरजा सक्सेना ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि त्योहारों के दौरान किसी भी हालत में अवैध पशुवध नहीं होना चाहिए।
शासनादेश के अनुसार, सभी जिलों में विशेष प्रशासनिक और पुलिस टीमों का गठन किया जाएगा। ये टीमें पशुवधशालाओं और संवेदनशील क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करेंगी, ताकि कहीं भी चोरी-छिपे या नियमों के विपरीत पशुवध न हो सके। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि लाइसेंस प्राप्त स्लॉटर हाउसों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि वैध पशुवधशालाएं अपनी निर्धारित क्षमता के भीतर ही संचालन करें और तय सीमा से अधिक पशुवध न हो।