Sunday, July 26, 2026
Home Blog

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

🔶कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म:कहा- तीनों मांगें पूरी, प्रधान का इस्तीफा मंजूर; जंतर-मंतर खाली होना शुरू, प्रदर्शनकारी लौट रहे

🔶Punjab : किसानों का बड़ा ऐलान, 27 जुलाई को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

🔶प्रह्लाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी; संभालेंगे मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

🔶पालघर में बाढ़ राहत अभियान तेज, 19 हजार से अधिक प्रभावित घरों का सर्वे पूरा, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता जारी

🔶पाकिस्तान-ईरान-सउदी अरब ने ट्रंप को ऐसा मूर्ख बनाया, मुंह छुपाए हंस रही दुनिया

🔶गुजरात में भारी बारिश, 5 की मौत:असम में बाढ़ से 24 घंटे में 14 मौतें, MP- यूपी, राजस्थान में बारिश का अलर्ट; अमरनाथ यात्रा फिर शुरू

 

🔶भागवत बोले- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें:हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता

🔶Jantar Mantar Protest: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले और बाद में पत्थरबाजी, स्पेशल सीपी-एसआई घायल

 

🔶जंतर-मंतर का मौजूदा नजारा: आंदोलन खत्म, फिर भी डटे प्रदर्शनकारी; खाने के लिए लगी कतारें

 

🔶अब पढ़ाई के साथ छात्र सीखेंगे रोजगार से जुड़े कौशल, यूपी के माध्यमिक स्कूलों में शुरू होगी नई पहल

 

🔶होंडा ने पेश किया एडीवी160, होगा भारत का पहला ई85 ईंधन पर चलने वाला स्कूटर

 

🔶तेज प्रताप हिरासत में लिए गए, छात्र आंदोलन में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उठाया

 

🔶राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यूरोपीय यात्रा पूरी कर दिल्ली लौटीं

 

🔶CAA से किसान आंदोलन तक…अटूट रही भाजपा सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बना मोदी सरकार के 12 सालों की सबसे बड़ी राजनीतिक हार!

 

🔶प्रधान के इस्तीफ़े के बाद बोले राहुल गांधी- इस सरकार को हटाने का वक़्त आ गया है

 

🔶कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश

🔶निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें

 

🔶यूक्रेन और रूस ने एक-दूसरे पर किए हमले, कम से कम 14 लोगों की मौत

 

🔷IND vs ZIM T20 : इशान-तिलक का तूफान, फिर गेंदबाजों का कहर… भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराहर नाम की सीरिज

 

 

वाराणसी के एक नर्सरी स्कूल में वकील के मासूम बेटे का टीचर ने प्राइवेट पार्ट जला डाला

0

यूपी- वाराणसी के एक नर्सरी स्कूल में वकील के मासूम बेटे का टीचर ने प्राइवेट पार्ट जला डाला••••साल के बच्चे को पेशाब लगी थी. उसने टीचर से टॉयलेट जाने के लिए कहा•••टीचर ने परमीशन नही दी तो बच्चे ने पेंट में ही पेशाब कर दिया•••टीचर प्रीति कुशवाह ने नाराज होकर चाकू गर्म किया और बच्चे के प्राइवेट पार्ट को जला दिया!*

*प्राइवेट पार्ट पर दर्द की शिकायत पर मां ने जब बच्चे को देखा तो बच्चे को छाला पड़ा हुआ था!!*

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी रह सकती है परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढेगी व परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। लोग आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। आपकी बातों को ध्यान से ग्रहण कर लेंगे। आराम करें , स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन कार्यो में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर आपकी मेहनत हो सकती है । व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध खराब न होने दें। नौकरी पेशा जातक काम में मन लगाएंगे। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक रहेंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु इसके बाद का समय धार्मिक रहने वाला है । सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे संकलित पूँजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियो से कार्य निकालना आसान रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है फिर भी पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी । कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा । परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपको पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। परन्तु सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी परन्तु अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।

आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की।परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है स्वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमे थकान भी रहेगी परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन आपकी बात मानेंगे।

 

 

सावन 30 से, शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू

0

बिधूना। भगवान शिव की आराधना का पावन मास सावन 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा।इसको लेकर क्षेत्र के शिवालयों में धार्मिक आयोजनों, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी तेज हो गई हैं। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी उमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि सावन में प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। वहीं, मऊ गुरा स्थित देवघट बाबा शिव मंदिर के महंत शरद विज्ञानानंद पुरी ने बताया कि अरिंद नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन मंदिर में सावन भर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।

सहायल थाना प्रभारी निरीक्षक को अजीतमल की दी गई जिम्मेदारी

0

औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बृहस्पतिवार को कोतवाल रमेश सिंह को कोतवाली से हटाकर सहायल थाने भेज दिया। रमेश सिंह को 10 जून को ही कोतवाली की जिम्मेदारी मिली थी। अब अजीतमल कोतवाली की जिम्मेदारी सहायल थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, एसपी ने चोरियों पर लगाम न लगा पाने के कारण यह कार्रवाई की। दो दिन पहले ही कोतवाली पुलिस पर एक डंपर मालिक ने सीज वाहन छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। मामला बढ़ने पर डंपर को छोड़ दिया गया था। अजीतमल क्षेत्र में 17 जुलाई को अड्डा गोके गांव में चोरी हुई थी, और इससे पहले मौजमपुर में भी वारदातें हुई थीं। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने इसे रूटीन तबादला बताया है। दोनों निरीक्षकों को जल्द तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

लापरवाही के आरोप में मुख्य आरक्षी निलंबित

अजीतमत कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी महेश गुप्ता को एसपी अभिषेक भारती ने बुधवार रात निलंबित कर दिया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान लापरवाही में की गई है। महेश करीब एक साल से अजीतमल कोतवाली में तैनात थे

बस स्टेशन जल्द चालू कराने का आश्वासन

0

दिबियापुर। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश राठौर अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम गेल के आशियाना गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।मंत्री ने दिबियापुर बस स्टेशन का निरीक्षण किया और आश्वासन दिया कि इसे जल्द शुरू कराने के लिए वह मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के समक्ष बात रखेंगे।
इसके बाद उन्होंने नुमाइश मैदान में बन रहे बहुउद्देशीय हॉल और प्राचीन हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य देखा। शनिवार को मंत्री कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करेंगे और गोशालाओं का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान एसपी अभिषेक भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया और चेयरमैन राघव मिश्रा आदि रहे।

मेडिकल कॉलेज में अब 24 घंटे मिलेगी 117 जांचों की सुविधा

0

औरैया। चिचौली मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों को 24 घंटे 117 तरह की जांचों की सुविधा मिलेगी।इसके लिए शासन के निर्देश पर सेंट्रल लैब के साथ पीएम-अभीम योजना के तहत इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएसएल) को एकीकृत कर दिया गया है। अभी तक ओपीडी के बाद इमरजेंसी व वार्ड के मरीजों को ही ये सुविधा मिल पा रही थी।
चिचौली मेडिकल कॉलेज में अभी तक महज पीपीपी मॉडल पर सेंट्रल लैब के जरिये स्वास्थ्य जांचों की सुविधा मरीजों को मिल रही थी। दोनों के एकीकृत हो जाने के बाद अब 117 तरह की जांचें मरीजों को 24 घंटे मिलने का रास्ता साफ हो गया है। प्राचार्य की ओर से जारी पत्र के अनुसार मेडिकल कॉलेज में बनी इस लैब को सेंट्रल लैब के साथ एकीकृत कर दिया गया है। अब इस संयुक्त लैब का संचालन 24 घंटे अनवरत रूप से किया जाएगा।इस व्यवस्था के लागू होने से मरीजों को निर्धारित सभी 117 प्रकार की आवश्यक पैथोलॉजिकल व चिकित्सीय जांचें निशुल्क व प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध होंगी। शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व सेंट्रल लैब के नोडल अधिकारी को निर्देश भी दिए गए हैं।रात में होती थी जांच कराने की दिक्कत
बड़ी और गंभीर मामलों की जांचों को लेकर रात के समय मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ती थी। कभी कभार मरीजों को दिन तक का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत इन जांचों को रात में ही कराया जा सकेगा।

औरैया जिंक-जाइम और सल्फर खरीदो तभी मिलेगा खाद

0

औरैया। सरकारी तंत्र यूरिया और डीएपी की बोरी के साथ जिंक, जाइम, सल्फर, रीजेंट समेत अन्य उत्पादों की टैगिंग पर रोक लगाने का दावा कर रही है।

वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही है। किसानों को प्राइवेट दुकानों पर खाद तभी दी जा रही है जब वो जिंक, जाइम, सल्फर के थैले साथ में खरीद रहे हैं। हालांकि खाद कारोबारी इसका हवाला दे रहे हैं कि उर्वरक कंपनियों ने इस रोक का तोड़ निकालते हुए डमी कंपनियों के नाम से सप्लाई दे रहे हैं।
क्षेत्र के निजी उर्वरक विक्रेताओं ने बताया कि कंपनियां अपने डिस्ट्रीब्यूटरों के माध्यम से डीलरों पर अतिरिक्त उत्पाद लेने का दबाव बना रही हैं। इसके बाद डीलरों को यूरिया और डीएपी के साथ किसानों को जिंक, जाइम और अन्य उत्पाद लेने के लिए मजबूर करना पड़ रहा है। इससे किसानों की खेती की लागत बढ़ रही है।

अटसू दो खंभे गिरने से 30 घरों की आपूर्ति ठप

0

अटसू। विद्युत उपकेंद्र अटसू के गांव सांफर में बृहस्पतिवार रात तेज हवा व बारिश से बिजली के दो खंभे सड़क पर गिर गए।इससे करीब 30 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। खंभे सड़क पर गिरने से रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने से लोगों को उमस भरी गर्मी के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। पूरी रात और दिनभर बिजली नहीं आई। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द नए खंभे लगाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

उधर, अवर अभियंता अमित कुमार ने बताया कि टूटे हुए खंभे हटाने और नए खंभे लगाने के लिए औरैया से हाइड्रा मशीन मंगाई गई है। हाइड्रा के पहुंचते ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रेमानंद आश्रम में जलभराव से परेशानी

0

औरैया। खानपुर कस्बे के समीप स्थित प्रेमानंद आश्रम मंदिर परिसर में फैली गंदगी और जलभराव की समस्या से नागरिक परेशान हैं।बारिश के मौसम में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में कीचड़ जमा होने के कारण लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। श्रद्धालुओं ने साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है।
लोगों का आरोप है कि जलभराव और गंदगी के चलते आवारा मवेशियों व गोवंश का परिसर में जमावड़ा लगा रहता है। कीचड़ के कारण इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है। इससे सुबह-शाम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इसके अलावा मंदिर के सामने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण रात में अंधेरा पसरा रहता है।इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व में भी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से सफाई की गुहार लगाई गई लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
वर्ष 1952 में स्थापित प्रेमानंद आश्रम का यह प्राचीन मंदिर अब देखरेख के अभाव में जर्जर स्थिति में पहुंच रहा है। लोगों के अनुसार पूर्व में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया और नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता को भी इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। उस समय जलभराव की जगह पर मिट्टी डलवाकर समतलीकरण का आश्वासन मिला था लेकिन यह दावा पूरी तरह हवा-हवाई साबित हुआ।