इससे पहले अभियोजन पक्ष ने रात में घर में घुसकर जानलेवा हमले के दोषी को कठोर सजा देने की बहस की। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद एडीजे विनय प्रकाश सिंह ने जानलेवा हमले के आरोपी को दोषी करार दिया।
Home Blog
यूपी: मौसम विभाग ने की प्रदेश से मानसून विदा होने की घोषणा, अब होगी सिर्फ छिटपुट बारिश; जानिए कैसी रही बरसात
यूपी से मानसून विदा होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर के बाद कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है लेकिन यह भारी मानसूनी बरसात नहीं होगी। यूपी के साथ देश के कई और राज्यों से सितंबर के अंतिम सप्ताह तक मानसून विदाई ले सकता है। प्रदेश में मौसम की स्थिति लगातार बदल रही है। इसको लेकर मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि शनिवार को प्रदेश के केंद्रीय भागों कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी आदि क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि आज दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों बनारस, प्रयागराज में बारिश की संभावना है। बाकी के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।अतुल कुमार ने बताया कि निचले एवं मध्य क्षोभमंडल में प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग से उत्तर पूर्वी अरब सागर तक जा रही द्रोणी के कारण अरब सागर से आ रही नमी के अतिरिक्त प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग पर अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर हुई हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
यूपी: योगी बोले- प्रदेश में हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो कर नहीं पाए, वे हमेशा बोलेंगे। जिन्होंने अपनी अकर्मण्यता और अक्षमता से उत्तर प्रदेश को बीमारू बनाया, उनके निकम्मेपन और निठल्लेपन को यूपी और देश देख चुका है। ऐसे लोगों को आज यूपी पुलिस या प्रदेश की व्यवस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विपक्ष गिनता जाए, सरकार नियुक्तियां देती जाएगी। शनिवार को 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए, रविवार को 912 को दिए जा रहे हैं और अब 22 सितंबर को फिर नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। अगले छह महीने में एक लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने के साथ प्रदेश में हर सप्ताह एक बड़ा भर्ती इवेंट होगा।
Auraiya News: जानलेवा हमले के दोषी को 10 वर्ष की सजा
औरैया। अपर सत्र न्यायाधीश विनय प्रकाश सिंह की अदालत ने दो साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में फैसला सुनाया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगला धुंधे इटैली निवासी अवनीश को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 27 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सजा पाने वाला दोषी पहले से ही जिला कारागार इटावा में निरुद्ध है।थाना अछल्दा में वादी जनवेद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि सात जुलाई 2024 की रात में करीब दो बजे वह घर में और पास में स्थित दूसरे मकान में बड़ा भाई जितेंद्र अपने बच्चों के साथ सो रहा था। तभी अवनीश यादव घर में घुस आया और सो रहे भाई जितेंद्र पर फावड़े व डंडों से वार किया। हमले में भाई को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर वादी मौके पर पहुंचा तो वहां जितेंद्र मरणासन्न हालत में पड़ा मिला।गंभीर हालत में उसे सैफई इलाज के लिए ले जाया गया। मामले में पुलिस ने वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। यह मुकदमा अपर सत्र न्यायालय में चला व शनिवार को मुकदमे का फैसला सुनाया गया।
Auraiya News: बिलराया-पनवाड़ी मार्ग के बहुरेंगे दिन, 71.21 करोड़ से होगा 10 मीटर चौड़ा
औरैया। जिले की प्रमुख व्यापारिक और आवागमन की धुरी कहे जाने वाले बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर जल्द ही राहगीरों को गड्ढों और हिचकोलों से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में पड़े जालौन रोड से यमुना पुल तक के मार्ग के नवनिर्माण और चौड़ीकरण का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है। पीडब्ल्यूडी ने इस परियोजना के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हासिल कर ली है। हालांकि बारिश के चलते फिलहाल निर्माण कार्य अटका है, लेकिन विभागीय अधिकारियों का दावा है कि बारिश का दौर थमते ही धरातल पर काम शुरू करा दिया जाएगा।जालौन रोड से यमुना पुल और दिबियापुर से ककोर मार्ग जिला मुख्यालय व आसपास के जनपदों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। खस्ताहाल सड़क के कारण काफी समय से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में रोष था। इस सड़क के बनने से दर्जनों गांवों के साथ अंतरप्रांतीय आवागमन भी सुलभ हो जाएगा। वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क को दोनों ओर चौड़ा करने का खाका तैयार किया है।इससे दिबियापुर मार्ग लगभग 10 मीटर चौड़ा हो जाएगा। इससे दो बड़े वाहन बिना किसी रुकावट के एक साथ गुजर सकेंगे। हालांकि इस मार्ग को फोरलेन करने से लेकर कई अन्य प्रस्ताव भी इससे पहले भेजे जा चुके हैं लेकिन वित्तीय स्वीकृति न मिलने की वजह से जिले का यह अहम मार्ग लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। अब चौड़ीकरण के साथ नए सिरे से निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
Auraiya News: किसी ने कब्जा तो किसी से रोया सुविधा शुल्क मांगे जाने दुखड़ा
औरैया। मिशन समाधान के बाद भी कब्जे की शिकायतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को सदर तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई में ऐसे ही मामले अधिक रहे। किसी फरियादी ने मकान और जमीन पर कब्जे की शिकायत बताई तो किसी ने मकान के नामांतरण के बदले सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाया। डीएम बृजेश कुमार और एएसपी अभिषेक ने शिकायतें सुनीं। शिकायतों का आंकड़ा 135 तक पहुंच गया। जिसमें से महज 15 शिकायतों को मौके पर निपटाया जा सका। वहीं अजीतमल व बिधूना तहसील में कुल 224 शिकायतें दर्ज हुईं। जिसमें महज 12 का निपटारा हुआ।नामांतरण के लिए अधिकारी मांग रहे 50 हजार
कानपुर देहात के डेरापुर तहसील के गांव औरंगाबाद निवासी जयवीर ने अधिकारियों को बताया कि नगर पालिका में मकान के नामांतरण के लिए 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। जयवीर ने बताया कि उनकी मां फूलमती के नाम मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में मकान है। मां की 31 मार्च 2025 को मौत हो गई थी। वारिसान के तौर पर भाई समेत पिता के नाम चढ़वाने के लिए दस्तावेज पालिका में आवेदन के साथ जमा किए लेकिन कार्यालय में तैनात बाबू लंबे समय से टरका रहा है। 50 हजार रुपये की मांग की है। असमर्थता जताने पर फाइल रोक दी है। ईओ को निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए।यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने पर भड़के व्यापारी
औरैया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपकर यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 फीसदी शुल्क न लगाए जाने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार ने ज्ञापन में कहा कि देश में करीब 55 करोड़ नागरिक और व्यापारी यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में 2,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर 0.4 फीसदी शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। व्यापारी और नागरिक पहले से ही विभिन्न प्रकार के कर का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाना उचित नहीं है। सुधीर सिंह कुशवाह, गोपालजी दुबे, अजीत मिश्रा, सल्लू बिश्नोई, बबलू मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
औरैया: छत के रास्ते परचून की दुकान में घुसे शातिर, 55 हजार की नकदी व माल पार, कोतवाल बोले- जल्द होगा खुलासा
औरैया जिले के मुरादगंज कस्बे में जिला पंचायत इंटर कॉलेज के सामने दलेलनगर संपर्क मार्ग पर स्थित परचून की दुकान में शनिवार रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घुस गए। चोर दुकान की गोलक में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी के साथ लगभग 30 हजार रुपये कीमत का किराना सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बा मुरादगंज में जिला पंचायत इंटर कॉलेज के पीछे बस्ती निवासी इमरान मंसूरी पुत्र इलयास मंसूरी दलेलनगर संपर्क मार्ग पर परचून की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम उनके पुत्र की तबीयत खराब होने के कारण वह जल्दबाजी में दुकान बंद कर घर चले गए।छत के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए थे चोर
दिनभर की बिक्री से प्राप्त करीब 25 हजार रुपये उन्होंने गोलक में ही छोड़ दिए थे। रविवार सुबह दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने इमरान को फोन कर दुकान का साइड वाला दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर रात में छत के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए थे।
कोतवाल बोले- जल्द होगा खुलासा
चोर गोलक में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी के अलावा तीन बोरी चावल, घी, बादाम, काजू, तेल के डिब्बे समेत करीब 30 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
देशभर में UPI पर चार्ज के खिलाफ अब विरोध तेज
देशभर में UPI पर चार्ज के खिलाफ अब विरोध तेज होता जा रहा है। दिल्ली-NCR समेत देशभर में कई जगहों पर अब “No UPI, Only Cash” के पोस्टर लगा दिए गए हैं। दिल्ली के कई पेट्रोल और सीएनजी पंप से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पर ये पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। ग्राहकों से पेमेंट कैश या कार्ड में लेने की मांग की जा रही है। आपको बता दें कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ट्रेड यूनियन समेत कई संगठनों ने इस चार्ज का विरोध किया है और कहा है कि चार्ज लगेगा तो धीरे-धीरे सभी जगहों पर “No UPI, Only Cash” का बोर्ड लग जाएगा। दिल्ली के कश्मीरी गेट मार्केट के व्यापारियों ने यूपीआई ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगाने के सरकार के फैसले का विरोध करने के लिए अपनी दुकानों पर ‘नो यूपीआई’ के पोस्टर लगाए हैं। व्यापारियों का ये विरोध प्रदर्शन गुरुवार को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के अध्यक्ष बृजेश गोयल के नेतृत्व में हुआ। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने क्लियर कर दिया है कि इस चार्ज से ग्राहकों की ही परेशानी बढ़ेगी। क्योंकि पहले से ही काफी कम मार्जिन मिलता है। एक और बोझ पेट्रोप पंप मालिक नहीं संभाल पाएंगे और यूपीआई का ट्रांजेक्शन कम करना पड़ जाएगा।

