Monday, September 21, 2026
Home Blog Page 7

तालाब में उतराता मिला दया शंकर का शव

0

औरैया – तालाब में उतराता मिला दया शंकर का शव, रविवार से लापता थे,परिजन कर रहे थे तलाश, अजीतमल थाना क्षेत्र के सांफर गांव का मामला।

बरेली: तीन दोस्त बाइक समेत नदी में बहे, तलाश जारी

0

बरेली: तीन दोस्त बाइक समेत नदी में बहे, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में तेज बारिश के बीच अरिल नदी का जलस्तर बढ़ गया। तीन दोस्त बाइक से छोटा पुल पार कर रहे थे, तभी पुल के ऊपर करीब दो फीट पानी बहने के कारण तेज बहाव में बाइक बेकाबू होकर नदी में गिर गई।

तीनों दोस्तों ने काफी देर तक तैरकर किनारे आने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सके। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है, जबकि तीनों युवकों की तलाश जारी है।

रूस में एवलांच का कहर: 11 लोगों की मौत 

0

रूस में एवलांच का कहर: 11 लोगों की मौत रूस के North Caucasus में पर्वतारोहियों का एक समूह एवलांच की चपेट में आ गया। हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं।

इलाके में एक और एवलांच आने के कारण बचाव दल को अपना अभियान रोकना पड़ा।

एवलांच रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे रूस की सबसे ऊंची चोटियों में से एक Mount Mizhirgi से नीचे खिसका था और 33 पर्वतारोहियों के एक समूह से टकरा गया।

लखनऊ काकोरी के दबंग संजय को जिलाबदर किया गया,

0

लखनऊ काकोरी के दबंग संजय को जिलाबदर किया गया, गुंडा नियंत्रण अधिनियम में कार्रवाई का आदेश, छह महीने के लिए लखनऊ से निष्कासित किया, 25 वर्षीय संजय के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं, काकोरी थाने में दर्ज हैं सभी आपराधिक मामले

लखनऊ इंदिरा नगर में व्यक्ति की मौत से हड़कंप,

0

लखनऊ इंदिरा नगर में व्यक्ति की मौत से हड़कंप, सी-ब्लॉक गुरुद्वारा रोड पर संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे बैठे व्यक्ति ने दम तोड़ा, मृतक के रिक्शा चालक होने की बात सामने आई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मेरठ में अपने आवास से निकले सपा विधायक को गाड़ी में जाने तक रोक लिया गया. 

0

मेरठ में अपने आवास से निकले सपा विधायक को गाड़ी में जाने तक रोक लिया गया. बड़ी हुज्जत के बाद सपा विधायक गाड़ी में बैठ पाए. बाद में उनकी गाड़ी धेर ली गई और उन्हें आगे जाने से रोका गया.

रायबरेली आर्केस्ट्रा में डांस के दौरान बवाल

0

रायबरेली आर्केस्ट्रा में डांस के दौरान बवाल, हाथ में असलहा लेकर युवकों ने किया डांस, बार बालाओं के साथ युवकों ने लगाए ठुमके, स्टेज पर असलहा लेकर डांस करने पर विवाद, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया, लालगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला

 

 

 

 

.

चित्रकूट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक,

0

चित्रकूट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के साथ सीएम ने की बैठक, पीडब्ल्यूडी एक्सियन को सीएम ने लगाई फटकार, खराब सड़कों को लेकर सीएम हुए नाराज, सड़कों पर गड्ढों पर जताई नाराजगी, एक्सियन के खिलाफ जांच के निर्देश, एक्सियन को निलंबित करने के भी निर्देश, मंदाकिनी नदी के सीमांकन के निर्देश दिए, अवैध अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के निर्देश, फसलों के नुकसान का आकलन के भी निर्देश, क्षतिग्रस्त मकानों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश, परिवारों को आवास योजना का मिलेगा लाभ

रायबरेली युवती की पिटाई का वीडियो वायरल,

0

रायबरेली युवती की पिटाई का वीडियो वायरल, दबंगों ने घर में घुसकर युवती को पीटा, युवती को पीटने का वीडियो वायरल, वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस, गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र की घटना

गोंडा में पुलिस की PRV पर पथराव

0

गोंडा गोंडा में पुलिस की PRV पर पथराव, पुलिस पर हमला करने वाले 2 आरोपी अरेस्ट, गश्त कर रही PRV पर किया गया पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला, हमले में पुलिस टीम के कुछ सदस्य घायल, गिरवर दयाल उर्फ नागा गिरफ्तार, शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ गिरफ्तार, गिरवर दयाल पर 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज, शिवदयाल पर पहले से 2 मुकदमे दर्ज, दोनों आरोपियों पर कुल 7 पुराने मुकदमे, पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाई, कौड़िया थाना क्षेत्र के छिरास की घटना