Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 74

मथुरा घर में पड़ा मिला चांदी व्यापारी का शव

0

मथुरा- घर में पड़ा मिला चांदी व्यापारी का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप , सिर में चोट के गंभीर निशान मौजूद, लूट की भी परिजनों ने जताई आशंका, सतीश चंद्र अग्रवाल थे चांदी कारोबारी , पुलिस, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, थाना गोविंद नगर के तेलीपाड़ा की घटना

 

रामनगर कोतवाली के 5 हेड कांस्टेबलों को पदोन्नति,

0

रामनगर- रामनगर कोतवाली के 5 हेड कांस्टेबलों को पदोन्नति, कोतवाली परिसर में गरिमामय पीपिंग सेरेमनी हुई, कोतवाल ने प्रमोट कर्मियों के कंधों पर स्टार लगाए, सुभाष चौधरी, प्रकाश सनवाल, तालिब हुसैन पदोन्नत, महिमंत लोहिया और नसीम अहमद भी पदोन्नत हुए

हमीरपुर अवैध मिट्टी खनन की शिकायत युवक को पड़ी भारी

0

हमीरपुर – अवैध मिट्टी खनन की शिकायत युवक को पड़ी भारी, आधा दर्जन दबंगों ने अपहरण कर बंधक बनाकर पीटा, पीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस मिट्टी माफियाओं के साथ, सिपाही कुलदीप की मिट्टी माफियाओं के साथ सांठगांठ, माफियाओं को युवक के खिलाफ ही तहरीर देने को कहा, थाने के दलाल,सिपाही, मिट्टी माफियाओं का ऑडियो , सिसोलर थाना क्षेत्र का मामला

नोएडा इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक की मौत,

0

नोएडा – इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक की मौत, 17वीं मंजिल से गिरकर अजय गर्ग की मौत, पत्नी संग सोसाइटी के 17वें फ्लोर पर रहते थे , 5 मिनट में आने की बात कहकर बालकनी गए थे, परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की , ATS वन हेमलेट सोसाइटी में संदिग्ध मौत हुई, सेक्टर 39 पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी

झांसी CGST रिश्वत कांड से जुड़ी बड़ी खबर, महिला IRS अफसर समेत 3 अधिकारी सस्पेंड

0

झांसी- झांसी CGST रिश्वत कांड से जुड़ी बड़ी खबर, महिला IRS अफसर समेत 3 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी को सस्पेंड किया गया, सुपरिटेंडेंट अनिल तिवारी, अजय शर्मा भी निलंबित, 70 लाख की घूस लेने के आरोप में बड़ी कार्रवाई, 23 करोड़ का टैक्स 1.5 करोड़ में निपटाने की डील थी, CBI ने अनिल, अजय को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था, तीनों अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हुई

लखनऊ KGMU में धर्मांतरण प्रयास मामले की जांच तेज

0

लखनऊ- KGMU में धर्मांतरण प्रयास मामले की जांच तेज, मामले की जांच अब 3 स्तर पर की जा रही, विवि प्रशासन ने अलग-अलग समितियों से जांच शुरू की, पैथोलॉजी विभाग के डॉक्टरों के बयान दर्ज किए गए, रेजिडेंट डॉ मामले में 7 सदस्यीय जांच समिति गठित, समिति धर्मांतरण दबाव यौन उत्पीड़न की जांच , सेवानिवृत्त DGP भावेश कुमार सिंह ने बयान लिए, विशाखा समिति पहले से यौन उत्पीड़न आरोपों की जांच , KGMU के सभी विभागों में शिकायत के लिए नोटिस चस्पा

Munna Shukla News: बाहुबली मुन्ना शुक्ला की जेल में अचानक बिगड़ी तबीयत, भागलपुर से पटना शिफ्ट, IGIMS में इलाज जारी

0

Munna Shukla News: बिहार के चर्चित बाहुबली नेता और पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला की स्वास्थ्य स्थिति अचानक खराब हो गई है। बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें भागलपुर केंद्रीय कारा से पटना के बेऊर जेल में स्थानांतरित किया गया है। वर्तमान में उनका उपचार पटना के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) में जारी है।

आंख में रेटिना की समस्या, मोतियाबिंद का होगा ऑपरेशन

सूत्रों के अनुसार, करीब दो सप्ताह पहले मुन्ना शुक्ला को आंखों में तेज दर्द और विजन संबंधी दिक्कत शुरू हुई। शुरुआती इलाज भागलपुर जेल में ही किया गया, लेकिन हालत स्थिर न होने पर विशेषज्ञों ने पटना रेफर करने की सिफारिश की। जेल अधिकारियों का कहना है कि रेटिना में आई समस्या गंभीर हो गई थी, जिसके बाद तुरंत ट्रांसफर का फैसला लिया गया। अब IGIMS के नेत्र विशेषज्ञ उनकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जल्द ही मोतियाबिंद सर्जरी की योजना है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

चुनाव से पहले हुआ था भागलपुर ट्रांसफर, परिवार ने लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुन्ना शुक्ला को सुरक्षा कारणों से पटना की बेऊर जेल से भागलपुर शिफ्ट किया गया था। प्रशासन का तर्क था कि जेल से फोन पर संदिग्ध बातचीत हो रही थी, जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती थी। इस फैसले पर मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला ने तीखा विरोध जताया था और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था। अब स्वास्थ्य आधार पर वापस पटना लाए जाने से स्थिति फिर चर्चा में है।

उम्रकैद की सजा काट रहे मुन्ना शुक्ला

मुन्ना शुक्ला पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में दोषी करार दिए गए हैं। अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जहां मामला लंबित है। फिलहाल वे इसी मामले में सजा भुगत रहे हैं। उनकी सेहत में जल्द सुधार की उम्मीद है।

दिग्गज एक्टर के घर नए साल मातम का माहौल! 34 साल की बेटी की मौत से लगा सदमा, Hotel के कमरे में इस हाल में मिली लाश

0

UP Desk : हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉमी ली जोन्स की बेटी विक्टोरिया जोन्स के कथित तौर पर निधन की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह सैन फ्रांसिस्को के एक लग्जरी होटल में बेहोशी की हालत में पाई गई थीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। यह घटना नए साल के दिन तड़के शहर के फेयरमोंट सैन फ्रांसिस्को होटल में हुई बताई जा रही है। विक्टोरिया की उम्र 34 वर्ष थी।

मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह करीब 3 बजे से कुछ पहले होटल से मेडिकल इमरजेंसी को लेकर कॉल की गई थी। सूचना मिलते ही इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि स्थानीय रिपोर्ट्स का कहना है कि जांचकर्ताओं को अभी किसी साजिश या गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं। जांच जारी होने के कारण इस मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

खुद भी एक्ट्रेस हैं विक्टोरिया जोन्स
विक्टोरिया जोन्स, ऑस्कर विजेता अभिनेता टॉमी ली जोन्स और उनकी पूर्व पत्नी किम्बर्लिया क्लॉघली की बेटी थीं। उनके एक बड़े भाई ऑस्टिन जोन्स भी हैं। बीते कुछ वर्षों में वह सार्वजनिक जीवन से दूर रही थीं, लेकिन अपने शुरुआती दौर में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम किया था।

कड़ाके की ठंड में दर्दनाक मौत: UP रोडवेज बस में बैठे-बैठे यात्री की गई जान, पूरे सफर में किसी को नहीं लगी भनक

0

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से कड़ाके की ठंड के बीच एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां यूपी रोडवेज बस में सफर कर रहे एक शख्स की सीट पर बैठे-बैठे ही मौत हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पूरी यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को इसकी भनक तक नहीं लगी। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार सुबह की है। जब बस लकहहू मोड़ बस स्टैंड पर पहुंची और सभी यात्री उतर गए, तब भी युवक अपनी सीट पर ही बैठा रहा। जब बस कंडक्टर ने उसे उतरने के लिए हल्के से छूकर आवाज दी, तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद कंडक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बस स्टैंड पर मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। युवक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर वायरल की गई। इसके बाद बस को नजदीकी लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। लार थाना प्रभारी संतोष कुमार ने फोन पर बताया कि घटना सुबह करीब 9 बजे की है। मृतक की पहचान छोटेलाल पासवान (45 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया, क्योंकि परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

ड्यूटी से घर लौटते वक्त थम गई सांस
मृतक छोटेलाल पासवान लार थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित घारी वार्ड के टोला सोनराबारी के रहने वाले थे। वे देवरिया शहर के एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर काम करते थे। शनिवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वे यूपी रोडवेज बस से अपने घर लार लौट रहे थे। बस कंडक्टर के अनुसार, रावतपार गांव के गेट के पास युवक को टिकट का बचा हुआ किराया भी लौटाया गया था। उस समय उनकी हालत पूरी तरह सामान्य लग रही थी। लेकिन इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और बस में ही उनकी मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम
लार CHC के अधीक्षक के मुताबिक, मौत हार्ट अटैक या किसी अन्य कारण से भी हो सकती है। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

UP में कोहरे–गलन का डबल अटैक! नोएडा से गोरखपुर तक थर्ड डिग्री ठंड, IMD का 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

0

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे और गलन का डबल कहर देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों की सुबह घने कोहरे के साथ होगी। इसके साथ ही कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी, जिससे ठंड का असर और ज्यादा बढ़ जाएगा। नोएडा से लेकर लखनऊ और गोरखपुर से आगरा तक ठंड लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर देगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में यह स्थिति बनी हुई है। आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

4 जनवरी को घने कोहरे का अलर्ट, कई जिलों में चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में सुबह के समय घना से घना कोहरा देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा। हालांकि कुछ इलाकों में दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने की भी संभावना है।

आगरा से प्रयागराज तक कोहरे की चादर
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बिजनौर, सहारनपुर, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी, महोबा और ललितपुर में घना से घना कोहरा रहेगा। वहीं शामली, मुजफ्फरनगर, संभल, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, आगरा, इटावा और फिरोजाबाद में 200 से 500 मीटर तक दृश्यता वाला घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ और नोएडा का आज का मौसम
रविवार को राजधानी लखनऊ में सुबह हल्का कोहरा रहेगा। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, कोहरा छंटने लगेगा और आसमान साफ हो जाएगा। यहां अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में दिन के समय कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि नोएडा और दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। नोएडा में आज अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।