Saturday, June 13, 2026
Home Blog Page 2

UP: मौसम वैज्ञानिकों का बड़ा अपडेट, फिर से बढ़ेगी गर्मी, विक्षोभ पड़ा कमजोर, सिमटेगा आंधी-बारिश का दायरा

0

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में आंधी-पानी का असर देखने को मिला लेकिन अब इसका असर कमजोर पड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश में आंधी-बारिश का दायरा सिमटेगा और गर्मी एक बार फिर अपना असर दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। शनिवार से धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और एक हफ्ते में चार से छह डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अभी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिल रहा था। इससे तापमान में भी कमी दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन शनिवार से फिर गर्मी बढ़ेगी। पिछले दो दिन के भीतर तापमान में गिरावट के साथ मौसम खुशगवार हो गया था। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को दक्षिणी यूपी में बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन बाकी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में थोड़ी वृद्धि भी होगी जिससे गर्मी का अहसास होगा। इसके बाद के दह दिनों में तापमान 4-6 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को अपनी प्रगति जारी रखते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल, बिहार व ओडिशा और झारखंड के कुछ क्षेत्रों में दस्तक दे दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा 12 जून को हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, कलिंगपट्टनम, पारादीप, बारीपदा, पुरुलिया, धनबाद और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान परिस्थितियां मानसून के और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं। इसके प्रभाव से मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक के शेष हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार तथा छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ इन क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियों में भी तेजी आने के आसार हैं।

सामान्य से कम बारिश का जोखिम बढ़ा

मौसम विभाग के अनुसार, जून 2026 में अल नीनो सक्रिय हो चुका है और आने वाले दिनों में मानसून के दौरान इसके और मजबूत होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून–सितंबर) के दौरान अल नीनो मध्यम से मजबूत स्तर तक पहुंच सकता है। हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) सामान्य बना रहेगा।

इसलिए इस वर्ष मानसून पर अल नीनो का प्रभाव देखने को मिल सकता है और वर्षा सामान्य से कम रहने का जोखिम भी बढ़ गया है। अल नीनो तब होता है जब प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्से का समुद्री पानी सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है।

इससे दुनिया भर के मौसम पर असर पड़ता है और भारत में अक्सर मानसून कमजोर पड़ जाता है। अल नीनो आमतौर पर भारत में वर्षा को कम कर सकता है। हालांकि केवल अल नीनो के आधार पर मानसून का अंतिम अनुमान नहीं लगाया जा सकता। जून 2026 में समुद्र का तापमान अल नीनो की सीमा से ऊपर पहुंच गया, इसलिए अब अल नीनो की स्थिति घोषित की गई है।

30 हजार प्रतिमाह… घर संभालना भी है फुल-टाइम जॉब, गृहिणियों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

0

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को ‘राष्ट्र निर्माता’ के रूप में मान्यता दिए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए वीरवार को कहा कि पत्नी द्वारा घर-परिवार की देखभाल से मिलने वाली सेवाओं की क्षति का मौद्रिक मूल्यांकन कम से कम 30,000 रुपए प्रतिमाह के आधार पर किया जाना चाहिए। मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े मामलों पर व्यापक प्रभाव डालने वाले एक फैसले में न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के कारण अतिरिक्त मुआवजा प्रदान करते हुए यह आदेश पारित किया।

पीठ ने कहा, ”हमारा यह भी मत है कि गृहिणी व्यक्ति और राष्ट्र, दोनों के विकास में योगदान देती है। गृहिणी राष्ट्र का निर्माण करती है। इसलिए हमने इस संबंध में सिद्धांत निर्धारित किए हैं और गृहिणी को ‘राष्ट्र निर्माता’ मानते हुए उसकी घरेलू देखभाल संबंधी सेवाओं के नुकसान का मासिक मूल्य किसी भी स्थिति में न्यूनतम 30,000 रुपये निर्धारित किया है।”

मृत गृहिणियों के लिए मुआवजे का निर्धारण पहले प्रचलित न्यूनतम मजदूरी के आधार पर काल्पनिक आय तय करके किया जाता था, जिसमें उन्हें कुशल या अकुशल श्रमिकों के समान माना जाता था। शीर्ष अदालत ने कहा कि गृहिणी को परिवार के कमाने वाले सदस्यों पर निर्भर बताना विडंबनापूर्ण है, जबकि वास्तव में परिवार का संचालन काफी हद तक गृहिणी पर निर्भर करता है। पीठ ने कहा, ”हम उम्मीद करते हैं कि घर की महिला के योगदान को मान्यता देते हुए भविष्य में ‘हाउसवाइफ’ या ‘होममेकर’ (गृहिणी) के लिए ‘राष्ट्र निर्माता’ शब्द का प्रयोग किया जाएगा।”

अदालत ने कहा, ”वास्तव में कमाने वाले सदस्य पूरी तरह गृहिणी पर निर्भर होते हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश इस वास्तविकता को वह मान्यता नहीं मिलती जो उसे मिलनी चाहिए। विभिन्न क्षेत्रों में इस दिशा में कुछ हद तक प्रयास हुए हैं, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अभी लंबा रास्ता तय किया जाना बाकी है।” शीर्ष अदालत ने कहा कि महिलाओं का बिना वेतन वाला देखभाल कार्य भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 15 से 17 प्रतिशत का योगदान देने का अनुमान है, फिर भी यह कार्य अवैतनिक ही बना हुआ है और इस कोई मान्यता नहीं मिलती। पीठ ने कहा, ”समाज में महिलाओं का योगदान केवल जैविक प्रजनन तक सीमित नहीं है, बल्कि वे मानव पूंजी के निर्माण की भी प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं, जिस पर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के सपने सहित अन्य लक्ष्य आधारित हैं।”

Akhilesh Yadav की बेटी अदिति पर अभद्र टिप्पणी: घोसी में भड़के सपाई, ट्रोल्स के खिलाफ दी कड़ी कार्रवाई की तहरीर

0

Mau News: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।  मऊ जिले की घोसी कोतवाली में सपा नेता सुजीत सिंह ने तहरीर देते हुए सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दिवंगत SP विधायक के बेटे सुजीत सिंह ने घोसी कोतवाली में दी तहरीर
पुलिस के अनुसार मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र से दिवंगत सपा विधायक स्व. सुधाकर सिंह के पुत्र व घोसी ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह द्वारा गुरुवार को घोसी कोतवाली में तहरीर दी गई। इस तहरीर में सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सावधान! Jammu Kashmir में तेज आंधी-तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

0

जम्मू(रोशनी): भीषण गर्मी और तेज धूप झेल रहे जम्मू के लोगों को मौसम ने बड़ी राहत दी है। वीरवार को मौसम में आए बदलाव के बाद शुक्रवार को भी जम्मू का मौसम सुहावना और कूल-कूल बना रहा। ठंडी हवाओं और बादलों ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी।

मौसम विभाग ने आज जम्मू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जम्मू में 50 से 60 और कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं श्रीनगर के लिए भी तेज हवाओं और आंधी की चेतावनी जारी की गई है, जहां 40 से 50 और कुछ जगह 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज हवाओं और आंधी के दौरान पुराने पेड़ों, कमजोर ढांचों, बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। साथ ही आउटडोर गतिविधियों को फिलहाल स्थगित रखने की भी अपील की गई है।

लखनऊ पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आज कार्यक्रम,

0

लखनऊ- पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आज कार्यक्रम, समय 11 बजे सीएम योगी मीडिया से करेंगे संवादलोक भवन सभागार में सीएम योगी करेंगे संवाद, मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धि पर चर्चा होगी, सुशासन और जनसेवा के विषय पर फोकस रहेगा, सरकार की प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा

लखनऊ ईको गार्डन में आज CJP का प्रदर्शन प्रस्तावित,

0

लखनऊ – ईको गार्डन में आज CJP का प्रदर्शन प्रस्तावित, लखनऊ पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली, NEET पेपर लीक के विरोध में था प्रदर्शन, वीडियो के जरिए युवाओं से शामिल होने की अपील, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया था आह्वान , पुलिस ने आयोजकों से संपर्क करने की कोशिश की,आवेदन प्रतिनिधि विवेक कुमार के जरिए दिया था, पुलिस ने अनुमति अर्जी को निरस्त कर दिया, ईको गार्डन में 12-18 जून तक प्रदर्शन प्रस्तावित था

फिरोजाबाद ट्रेन पर पत्थर फेंकने , RSS चीफ मोहन भागवत ट्रेन में कर रहे थे सफर,

0

फिरोजाबाद -ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला, RSS चीफ मोहन भागवत ट्रेन में कर रहे थे सफर, आगरा जोन के ADG, DIG ने किया निरीक्षण , सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक को पकड़ा, एडीजी एसके भगत ने जांच के निर्देश दिए, घटना के खुलासे के लिए 7 पुलिस टीमें गठित , दो दर्जन से अधिक CCTV खंगाले जा रहे

 

हापुड़ दहेज उत्पीड़न का मामला आया सामने,महिला ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

0

हापुड़ – दहेज उत्पीड़न का मामला आया सामने,महिला ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, महिला को भूखा-प्यासा रखने का आरोप, पति पर शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न का आरोप, पति समेत 8 लोगों पर केस दर्ज, कपूरपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

 

 

 

बहराइच महिला ने घाघरा नदी में लगाई छलांग,

0

बहराइच- महिला ने घाघरा नदी में लगाई छलांग,पारिवारिक विवाद बताया जा रहा कारण, नदी में चल रही थी बाढ़ बचाव मॉक ड्रिल, अभ्यास कर रहे कर्मियों ने बचाई जान, महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला, जरवल क्षेत्र की घाघरा नदी का मामला

 

 

 

वाराणसी शिवपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

0

वाराणसी – शिवपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश विशाल के गोली लगी, फरार हो रहे रोहित को SOG ने दौड़कर पकड़ा, GST अधिकारी के घर से 2.5 करोड़ की चोरी की थी, शिवपुर थाना क्षेत्र का मामला