औरैया। श्री लड्डू गोपाल मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर आयोजित भागवत कथा के पहले कलश यात्रा निकाली गई।देवकली मंदिर के सामने स्थित आनंदम कृपा धाम लड्डू गोपाल मंदिर से आचार्य अंकुश तिवारी महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा मंगलकाली मंदिर पहुंची, वहां कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा देवकली मंदिर होते हुई श्री लड्डू गोपाल मंदिर पहुंच कर पूर्ण हो गई।
अंकुश महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण भागवत कथा में 14 अगस्त को लड्डू गोपाल को 30 किलो चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। यात्रा में अंकित तिवारी, प्रमोद तिवारी, गौरव वर्मा , कपिल तिवारी, रजनीश सिकरवार, कवि गोपाल पांडेय, आकांशू दुबे, लवकुश तिवारी ,बाबा आशीष चौबे , रजत मिश्र , लक्ष्मी गुप्ता, मीरा गुप्ता आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Auraiya News: लड्डू गोपाल मंदिर से निकली कलश यात्रा
Auraiya News: हाथरस के भारत केसरी रामेश्वर ने कुश्ती में जीती बाइक
औरैया। क्योंटरा में आयोजित दंगल के दूसरे दिन सोमवार को पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। शाम को हुए दंगल में हाथरस निवासी भारत केसरी रामेश्वर ने पहलवान को खाने चित कर इनाम में बाइक जीत ली।इनके अलावा अयोध्या, मथुरा, उन्नाव, फिरोजाबाद, पंजाब, रुड़की के पहलवानों के बीच कुश्तियां हुईं। दंगल का शुभारंभ युवा नेता अर्पित दुबे ने पहलवानों के हाथ मिलवा कर किया। इसके बाद भूरा क्योंटरा व आयुष शेरपुर की कुश्ती हुई। इसमें भूरा विजेता रहे।इसके बाद पागल बाबा अयोध्या व विजय धमाका झारखंड के बीच कुश्ती हुई। इसके बाद दंगल में रमन मथुरा व विपिन उन्नाव, रवि फिरोजाबाद व हरिंदर मथुरा, सुरजीत कंचौसी व किशनपाल सिहुरा, विक्की पंजाब व लकी थापा नेपाल के बीच कुश्ती हुई।
सबसे रोमांचित और बड़ी कुश्ती हाथरस के भारत केसरी रामेश्वर व साबिद अली रुड़की के बीच हुई। इसमें रामेश्वर ने साबिद को हराकर इनाम में बाइक जीती। दंगल कमेटी ने उन्हें 11 हजार रुपये का इनाम भी दिया। दंगल आयोजन में ग्राम प्रधान मीना पांडे, अखिलेश पांडे, राज नारायण मिश्रा, शुभम दुबे, श्याम बाबू दुबे, गोपाल दीक्षित, निखिल यादव, सोनू मिश्रा व अवध दुबे आदि मौजूद रहे।
UP: रात में वीडियो कॉल, नौकरी से निकालने की धमकी, छुप-छुपकर देखना; IAS अधिकारी पर महिला अफसरों के शोषण के आरोप
राज्य कर विभाग में पिछले दिनों महिला उत्पीड़न के मामले में सात अधिकारियों के निलंबन का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इसी तरह की एक और शिकायत ने खलबली मचा दी है। इस बार ये आरोप राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त व आईएएस अधिकारी पर विभाग की महिला अधिकारियों ने लगाए हैं।
नोएडा में अपर आयुक्त के पद पर तैनात एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ महिला अधिकारियों ने शोषण, उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ महिला अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। साथ ही ये भी पुष्ट किया है कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
Job Fair: इस्राइल के बाद अब इन देशों में भी नौकरी की भरमार, मिलेगा 24 लाख तक का पैकेज; पढ़ें पूरी डिटेल
इस्राइल में 6000 कुशल कामगारों के प्रदर्शन के बाद श्रम विभाग अन्य देशों में भी प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का डाटा तैयार कर रहा है। इसमें सबसे ऊपर जापान और जर्मनी हैं। जापान में ओल्ड एड केयर सेक्टर के तहत वृद्धों की सेवा करने वालों की मांग बहुत है। वहीं, जर्मनी में नर्सों की खासी डिमांड है। विभाग के मुताबिक दोनों ही देशों में दो लाख रुपये महीना तक वेतन मिलेगा। घर व भोजन की सुविधा भी रहेगी।प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एमकेएस सुंदरम ने बताया कि इस्राइल में निर्माण क्षेत्र में यूपी के कुशल कामगारों के हुनर की चर्चा दुनिया के अन्य देशों में भी हो रही है। इसे देखते हुए उप्र. रोजगार मिशन के तहत अन्य देशों में भी रोजगार के अवसर तलाशे जा रहे हैं। इस कड़ी में जर्मनी और जापान की इंडस्ट्री से बात जारी है।
पोर्टल से मिलेगी जानकारी
योजना के अनुसार प्लेसमेंट सेल एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से काम करेगा। इसमें विदेश में नौकरी के इच्छुक युवा रजिस्ट्रेशन कराएंगे। पोर्टल से जानकारी ली जा सकेगी कि किस देश में कौन से ट्रेड में कुशल युवाओं की आवश्यकता है।
नियोक्ता भी इसी प्लेटफार्म से अपनी जरूरत के अनुसार युवाओं का चयन कर सकेंगे। जर्मनी में अस्पतालों, विशेष क्लीनिक, पुनर्वास केंद्र में वृद्धों की देखभाल के लिए केयरटेकर भी रखा जाएगा। पांच से आठ घंटे की नौकरी करनी होगी। इसके एवज में दो लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा।
यूपी: प्रदेश के 17 जिलों में आज भारी बरसात का रेड अलर्ट, 37 जनपद बाढ़ से प्रभावित; मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
यूपी में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में सोमवार को मानसूनी बारिश ने दोबारा रफ्तार पकड़ी। सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी तराई और दक्षिणी इलाकों में अच्छी बारिश हुई। माैसम विभाग के मुताबिेक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले तीन चार दिन मध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं। सोमवार को तराई के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आदि में कहीं मध्यम तो कहीं जोरदार बारिश देखने को मिली। सहारनपुर में सर्वाधिक 140 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं गोरखपुर में 75.2 मिमी और बलिया में 73.3 मिमी बारिश हुई।आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ी है। ट्रफ लाइन में भी मजबूती आई है। वहीं खाड़ी से पूर्वा हवाएं पर्याप्त मात्रा में नमी लेकर आ रही हैं। इस माैसमी बदलाव के असर से अगले तीन चार दिन पूरब से लेकर पश्चिम तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी।
3 दिवसीय इंटरनेशनल इंटरफेथ कांफ्रेंस का उद्घाटन,
लखनऊ- 3 दिवसीय इंटरनेशनल इंटरफेथ कांफ्रेंस का उद्घाटन, CMS राजाजीपुरम द्वारा आयोजित की गई है कांफ्रेंस, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कांफ्रेंस का किया उद्घाटन, इजिप्ट, अमेरिका, लेबनान, ब्राजील के लोग हुए शामिल, टरफेथ कांफ्रेस में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु रहेंगे मौजूद, सभी धर्मों को एक मंच पर लाने के लिए सम्मेलन, छात्र छात्राओं ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया बयान
लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया बयान, हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता के लिए बयान जारी, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के साथ मनाने की अपील, तिरंग हमारी आन बान और शान है- सीएम योगी, ये भारत माता के लिए हमारा प्रण है- सीएण योगी, स्वच्छता हमारी सभ्यता,संस्कार,भविष्य की पहचान है, आजादी का यह पर्व में एकसूत्र में पिरोता है- सीएम
डीएम की ऑनलाइन VC में चली पोर्न वीडियो,
महराजगंज – डीएम की ऑनलाइन VC में चली पोर्न वीडियो, हैकरों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को हैक किया, अचानक स्क्रीन को देख अधिकारी रह गए सन्न, वीडियो कांफ्रेंसिंग को तत्काल किया गया बंद, डीएम ने दिए जांच के आदेश, दो व्यक्ति पर केस, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी, जिला मुख्यालय के NIC से जुड़े थे डीएम संतोष कुमार, शिक्षा विभाग की समस्याओं की ले रहे थे जानकारी.
स्कूल की बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला
मुरादाबाद- स्कूल की बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, तेज रफ्तार स्कूल बस ने कार में टक्कर मारी, कार में टक्कर के बाद स्कूटी सवार को मारी टक्कर, स्कूटी सवार महिला को घसीटते ले गई स्कूल बस, दिल दहला देने वाले हादसे की घटना CCTV में कैद, हादसा होने पर लोगों ने शोर मचा कर रुकवाई बस, हादसे के तुरन्त बाद लोगों ने बस चालक को पकड़ा, नगर के जाने माने शिरडी साई पब्लिक स्कूल की है बस, कोतवाली गलशहीद के व्यस्तम प्रिंस रोड की घटना.
चंडौस में दो समुदाय के बीच हुआ बवाल
अलीगढ़ – चंडौस में दो समुदाय के बीच हुआ बवाल, कई घायल, रक्षाबंधन के दिन एक पक्ष युवकों ने की थी मारपीट, आज आरोपी युवकों को पकड़ने गांव में पहुंची पुलिस, सूचना के बाद मौके पर शिकायतकर्ता हुए एकत्रित, ग्रामीणों ने शिकायतकर्ता,पुलिस के साथ की मारपीट, हिन्दू पक्ष शिकायतकर्ता घायल,पुलिस की फाड़ी वर्दी, मौके पर कई थानों की पुलिस, आलाधिकारी पहुंचे, गांव में दो पक्षों के बीच बवाल से तनावपूर्ण स्थिति, चंडौस थाना इलाके के गांव जमुआका की घटना


