Saturday, May 9, 2026
Home Blog

लखनऊ कोर्ट के आसपास वकीलों के अतिक्रमण हटाएगा नगर निगम:12 मई को चलेगा बुलडोजर, दुकानों सहित 72 कब्जे चिह्नित

0

लखनऊ जिला कोर्ट परिसर के आसपास वकीलों के वो चैंबर हटाए जाएंगे, जो अवैध रूप से बनाए गए हैं। नगर निगम ने ऐसे 72 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आदेश दिया है कि तय तारीख 12 मई को नगर निगम ऐसे चैंबरों को अभियान चलाकर हटाए। इसके लिए प्रशासन पुलिस बल उपलब्ध कराएगा।

हाईकोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जों से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है, इसलिए इन्हें हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजीव भारती की खंडपीठ ने अनुराधा सिंह और दो अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

कोर्ट परिसर के आसपास चैंबर के अलावा बाइक भी अवैध रूप से खड़ी रहती हैं।
कोर्ट परिसर के आसपास चैंबर के अलावा बाइक भी अवैध रूप से खड़ी रहती हैं।

चिह्नित अतिक्रमणों में ज्यादातर वकीलों के चैंबर

हाईकोर्ट में लखनऊ नगर निगम की ओर से दाखिल रिपोर्ट में बताया गया कि कोर्ट क्षेत्र में 72 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। इनमें अधिकांश वकीलों के चैंबर हैं। कुछ दुकानें भी हैं। अदालत ने इससे पहले भी नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, पुलिस बल पर्याप्त न होने पर कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी थी।

पुलिस अधिकारियों के पत्र कोर्ट में पेश

बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह ने डीसीपी मुख्यालय, डीसीपी पश्चिम और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पश्चिमी के पत्र अदालत में पेश किए।

इन पत्रों में बताया गया कि अपरिहार्य कारणों से पूर्व निर्धारित तारीख पर नगर निगम को पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया जा सका। नगर निगम की ओर से अदालत को बताया गया कि अतिक्रमण हटाने के लिए अब 12 मई की नई तारीख तय की गई है।

सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की वजह से भी रास्ता जाम होता है। कुछ गुमटीनुमा चैंबर भी वकीलों के बने हैं।
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की वजह से भी रास्ता जाम होता है। कुछ गुमटीनुमा चैंबर भी वकीलों के बने हैं।

अगली तारीख पर हर हाल में होगी कार्रवाई

खंडपीठ ने कहा कि रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण 25 अप्रैल को पुलिस बल उपलब्ध नहीं हो पाया, लेकिन अगली निर्धारित तिथि पर नगर निगम को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि अवैध निर्माण और कब्जे हटाए जा सकें। अदालत ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने और उसकी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय दिया है।

जनता बुरी तरह परेशान, जल्द एक्शन लें

हाईकोर्ट ने अपने पूर्व आदेश में कहा था कि जनपद न्यायालय, पुराना हाईकोर्ट परिसर, कलेक्ट्रेट, राजस्व परिषद, पुराना सदर तहसील, उप-निबंधक कार्यालय, मंडलायुक्त कार्यालय, रेजिडेंसी पावर सब स्टेशन, बलरामपुर अस्पताल, कैसरबाग बस अड्डा और टेढ़ी कोठी क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोग अतिक्रमण की वजह से भारी परेशानी झेल रहे हैं।

हाईकोर्ट ने उस घटना का भी उल्लेख किया जिसमें इलाके में अवैध कब्जों और बेतरतीब वाहनों के कारण एंबुलेंस रास्ते में फंस गई थी और समय पर अस्पताल न पहुंच पाने से मरीज की मौत हो गई थी। कोर्ट ने इसे गंभीर स्थिति बताते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं के लिए वैध चैंबर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अलग से जारी है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध निर्माण की अनुमति दी जा सकती है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई 2026 को निर्धारित की गई है।

कंपनी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर हड़पे 6.50 लाख:68 करोड़ के प्रोजेक्ट के नाम पर दो बैंकों से दिलाया लोन, पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

0

गोविंद नगर थानाक्षेत्र निवासी प्राइवेट कर्मी ने युवक पर 6.50 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने उसे 68 करोड़ का प्रोजेक्ट मिलने का झांसा देकर 50 फीसदी मुनाफे की बात कहते हुए कंपनी में पार्टनर बनाया। इसके बाद उसे दो बैंकों से लाखों का लोन दिला दिया, जिसकी किस्तें भी नहीं जमा की। लोन भरने की बात कहने पर युवक ने जान से मारने की धमकी। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की।

पीड़ित ने दिया बैंक का स्टेटमेंट
पीड़ित ने दिया बैंक का स्टेटमेंट

25 करोड़ जमा करने का दिया फर्जी स्टेटमेंट

रतन लाल नगर निवासी अवधेश कुमार पांचाल ने बताया कि उनकी मुलाकात बर्रा विश्व बैंक निवासी एक युवक से हुई, जिसने खुद को ब्राडमेंट डिजिटल कंपनी का मालिक बताते हुए कहा कि उसे एक 68 करोड़ प्रोजेक्ट मिला है, जिसके लिए उसने 25 करोड़ रुपए बतौर एडवांस जमा किए है। उसने फर्जी बैंक स्टेटमेंट भी दिखाया।

पीड़ित का आरोप है कि युवक ने उसे कंपनी में पार्टनर बनने पर 50 प्रतिशत मुनाफे का झांसा भी दिया। झांसे में आकर अवधेश नौकरी छोड़कर व्यापार में शामिल हो गया। बताया कि 3 जनवरी 2026 को आरोपी ने उसका क्रेडिट कार्ड लेकर टिकट बुकिंग व अन्य कामों के नाम पर 63,168 रुपए खर्च किए। इसके बाद प्रोजेक्ट शुरू होने के नाम पर कई बार पैसा लिया और उसे करीब 3.63 लाख का दो प्राइवेट बैंकों से लोन भी दिला दिया, जिसकी किस्तें भी नहीं जमा की।

पीड़ित का आरोप है कि 28 जनवरी को आरोपी ने उसे 68 करोड़ का स्टेटमेंट दिखाते हुए एक युवक से संपर्क कराया, जिसने खुद को कंपनी का वॉयस प्रेसीडेंट बताया। इसके बाद आरोपी ने उनके दस्तावेज हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने तीन महीनों में उसके साथ करीब 6.50 लाख की ठगी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से की।

कानपुर में मई में मार्च जैसी ठंडक:30 साल में पहली बार पारा सामान्य से 10 डिग्री नीचे, रात में बंद हुए एसी-कूलर

0

कानपुर में मई के पहले सप्ताह में मौसम ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। बादलों की आवाजाही, बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है। हालत यह है कि बीते तीन दशक में मई महीने में तापमान इतना कम कभी दर्ज नहीं किया गया।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के वेदर स्टेशन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 10.2 डिग्री कम है। वहीं बीते 24 घंटे में तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार की 2 तस्वीरें देखिए-

तस्वीर सुबह 8 बजे की है, हल्की ठंडी हवा चल रही थी।
तस्वीर सुबह 8 बजे की है, हल्की ठंडी हवा चल रही थी।

तस्वीर सुबह 8.30 बजे की है, कभी हल्की धूप तो कभी बादल का दौर जारी रहा।
तस्वीर सुबह 8.30 बजे की है, कभी हल्की धूप तो कभी बादल का दौर जारी रहा।

दिनभर छाए रहे काले बादल भोर में हुई बारिश के बाद मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया। सुबह से शाम तक आसमान में काले घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इसके साथ चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया।

सीएसए के वेदर स्टेशन में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से लोगों को मई में भी ठंडक का एहसास होता रहा।

रात में बंद करने पड़े एसी और कूलर दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट आई है। रात के समय चल रही हवाओं ने मौसम को काफी ठंडा कर दिया। कई लोगों को रात में एसी और कूलर तक बंद करने पड़े। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। मौसम में आई यह ठंडक फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से राहत दे रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि यह प्री-मानसून बारिश का असर है। दिन में तेज धूप निकलने से लो प्रेशर बनता है, जो वातावरण की नमी को अपनी ओर खींचता है। इसी वजह से बूंदाबांदी और आंधी जैसी स्थिति बन रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। साथ ही बादल छाने और हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

सांसद ने जरीब चौकी रेलवे ओवरब्रिज का भूमि पूजन किया:व्यापार मंडल ने विरोध में दुकानें बंद की, बोले- रास्ता बंद होने से कारोबार ठप होगा

0

शुक्रवार को सांसद रमेश अवस्थी ने किया। हीरागंज व्यापार मंडल के व्यापारियों ने पुल की डिजाइन बदलने की मांग की है। कहा- यहां 250 दुकानें हैं। पुल निर्माण के समय इधर का रास्ता बंद हो जाएगा।

ऐसे में सामान खरीदने के लिए कोई नहीं आएगा। हमारा कारोबार खत्म हो जाएगा। व्यापारियों ने बाजार बंद रखा है और शटर पर पोस्टर लगाए हैं। जिसमें लिखा है- जरीब चौकी पर बनने वाले पुल का विरोध।

जीटी रोड को कालपी रोड से जोड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर करीब 320 करोड़ रुपए की लागत से चार लेन रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। सेतु निगम के अनुसार, पुल में कुल 4 रैंप बनाए जाएंगे। इनमें दो रैंप जीटी रोड, एक कालपी रोड और एक घंटाघर रोड की ओर उतरेगा। कालपी रोड और जीटी रोड की ओर बनने वाले रैंप चार-चार लेन के होंगे, जबकि घंटाघर की तरफ दो लेन का रैंप प्रस्तावित है।

3 तस्वीरें देखिए-

सांसद रमेश अवस्थी के साथ मंच पर सभी धर्म के गुरुओं की मौजूदगी रही।
सांसद रमेश अवस्थी के साथ मंच पर सभी धर्म के गुरुओं की मौजूदगी रही।
जरीब चौकी के पास व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी हैं। पोस्टर चिपकाया है- जरीब चौकी पर बनने वाले पुल का विरोध।
जरीब चौकी के पास व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी हैं। पोस्टर चिपकाया है- जरीब चौकी पर बनने वाले पुल का विरोध।
जरीब चौकी क्रॉसिंग बंद होती है तो यहां लंबा जाम लग जाता है।
जरीब चौकी क्रॉसिंग बंद होती है तो यहां लंबा जाम लग जाता है।

व्यापार मंडल ने कहा- 250 से ज्यादा दुकानें प्रभावित होंगी

जरीब चौकी उद्योग व्यापार मंडल ने पुल के शिलान्यास का विरोध किया है। व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से पुल की डिजाइन बदलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई।

व्यापारियों का दावा है कि नई डिजाइन के कारण 250 से ज्यादा दुकानों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा। उनका कहना है कि पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी के कार्यकाल में जो डिजाइन स्वीकृत हुई थी, उसी के अनुसार पुल बनाया जाना चाहिए। व्यापार मंडल के मुताबिक, नई डिजाइन लागू होने से जरीब चौकी और हीरागंज की बाजार प्रभावित होगी और कारोबार खत्म होने का खतरा पैदा हो जाएगा।

जरीब चौकी चौराहे पर लंबा जाम लगता है। दिनभर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
जरीब चौकी चौराहे पर लंबा जाम लगता है। दिनभर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।

व्यापारी बोले- हम पुल बनने के विरोध में नहीं, पुराने नक्शे पर बने

व्यापार मंडल के सदस्य अरुण पांडेय ने कहा- हम किसी तरह का विरोध करने नहीं जा रहे हैं। केवल दुकानों को बंद रख कर विरोध जताएंगे। उनका कहना है कि यहां जो दुकानें हैं, उनमें काम करने वाले कर्मचारी से लेकर दुकानदार सब परेशान होंगे।

अगर तीन साल तक पुल बनेगा तो तब तक हमारा व्यापार चौपट हो जाएगा। हमारा किसी से कोई विरोध नहीं है, हम खुद चाहते हैं कि इस पुल का निर्माण हो, लेकिन जो पुरानी डिजाइन थी, उसके मुताबिक हो। बस हमारी मांग है कि पुल के डिजाइन को बदल दिया जाए।

जरीब चौकी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय मिश्रा का कहना है कि हमरा भूमि पूजन या सांसद का कोई विरोध नहीं है। बस जो पुराना डिजाइन है उसके अनुसार पुल बनाया जाए। हमारा इस भूमि पूजन को लेकर कोई विरोध नहीं है ना ही पुल बनाने को लेकर कोई विरोध है।

बस डिजाइन को बदल दिया जाए। यहां पर बाजार में ढाई सौ से अधिक दुकानें हैं अगर यहां पर पुल बनाना शुरू हुआ, तो हमारी दुकानों के तरफ का रास्ता बंद हो जाएगा। इधर से रास्ता नहीं रहेगा तो यहां आएगा कौन। जैसा कि आज भूमि पूजन की वजह से इधर रास्ता बंद है तो दुकान भी बंद रखी गई हैं।

मंच पर सभी धर्म के गुरुओं को बुलाया गया

इस्तियाक अहमद, पादरी ए गिलबर्ट पादरी संजय एल्विन, पादरी जितेंद्र सिंह, सरदार नीतू सिंह, महंत कृष्णदास महाराज मंच पर मौजूद रहे।
इस्तियाक अहमद, पादरी ए गिलबर्ट पादरी संजय एल्विन, पादरी जितेंद्र सिंह, सरदार नीतू सिंह, महंत कृष्णदास महाराज मंच पर मौजूद रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में सभी धर्म के धर्म गुरुओं को भी बुलाया गया। मंच पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोगों को स्थान दिया गया। इसमें इस्तियाक अहमद, पादरी ए गिलबर्ट पादरी संजय एल्विन, पादरी जितेंद्र सिंह, सरदार नीतू सिंह, महंत कृष्णदास महाराज मंच पर हैं। इन धर्म गुरुओं का कहना है कि शहर में विकास काम हो रहा है। हम सब प्रार्थना करते हैं कि पुल बनने का काम सफलता से पूरा हो।

शिलान्यास कार्यक्रम के समय ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा

पुलिस ने जरीब चौकी की ओर वाहनों की आवाजाही आज रोकी है।
पुलिस ने जरीब चौकी की ओर वाहनों की आवाजाही आज रोकी है।
  • बजरिया थाने की तरफ से आने वाले वाहन जरीब चौकी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को रामबाग चौराहे से दाहिने मोड़कर ब्रह्मनगर मार्ग से निकाला जाएगा।
  • घंटाघर चौराहा और बांस मंडी की तरफ से आने वाले वाहन भी जरीब चौकी चौराहे की ओर नहीं जा पाएंगे। उन्हें संगीत टॉकीज तिराहा से बाएं मोड़कर आचार्यनगर और संगीत टॉकीज कट होते हुए जीटी रोड की तरफ भेजा जाएगा।
  • गोल चौराहे से आने वाले वाहन जरीब चौकी से घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें अफीम कोठी होते हुए जीटी रोड मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
  • फजलगंज चौराहा से आने वाले वाहनों को भी जरीब चौकी से घंटाघर की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन अफीम कोठी होते हुए जीटी रोड से रवाना किए जाएंगे।

यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग पूजा प्लाईवुड और हार्डवेयर की दुकान से संगीत टॉकीज चौराहा तक सड़क के दोनों ओर कराई जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डायवर्जन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।

ग्रीन कॉरिडोर पर लगा ‘तेजस’ मॉडल:प्रदेश की राजधानी लखनऊ को मिलेगी नई पहचान, बनेगा लैंडमार्क

0

लखनऊ के ग्रीन कॉरिडोर को जल्द नई पहचान मिलने जा रही है। समता मूलक चौराहे के आगे पहले चौराहे पर स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस का आकर्षक मॉडल स्थापित कर दिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश पर शुरू हुई इस परियोजना के बाद अब इस चौराहे को तेजस चौराहा के रूप में विकसित करने की तैयारी है। एलडीए का कहना है कि यह जगह आने वाले समय में राजधानी का नया लैंडमार्क बनेगा।

लखनऊ के समतामूलक चौराहे पर स्थापित होगा 'तेजस' मॉडल।
लखनऊ के समतामूलक चौराहे पर स्थापित होगा ‘तेजस’ मॉडल।

समता मूलक चौराहे के आगे स्थापित किया गया मॉडल

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार तेजस मॉडल को ग्रीन कॉरिडोर के पहले चौराहे पर इस तरह स्थापित किया गया है कि राहगीर और पर्यटक आसानी से इसे देख सकें। चौराहे के किनारे लगाए गए इस मॉडल के साथ लोग फोटो भी खींच सकेंगे। एलडीए का मानना है कि इससे ग्रीन कॉरिडोर की सुंदरता बढ़ेगी और यह युवाओं व पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

रक्षा मंत्री के निर्देश पर शुरू हुई थी परियोजना

एलडीए अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश के बाद की गई थी। उनके प्रयासों से बेंगलुरु से तेजस विमान का विशेष मॉडल लखनऊ मंगवाया गया। मॉडल के अधिकांश हिस्से पहले ही राजधानी पहुंच चुके थे और उन्हें जनेश्वर मिश्र पार्क में सुरक्षित रखा गया था। अब इन्हें चौराहे पर स्थापित कर दिया गया है।

ग्रीन कारिडोर के इंट्री प्वाइंट पर बनी रोटरी ‘तेजस चौराहा’ कहलाएगी।
ग्रीन कारिडोर के इंट्री प्वाइंट पर बनी रोटरी ‘तेजस चौराहा’ कहलाएगी।

‘तेजस चौराहा’ के रूप में मिलेगी पहचान

एलडीए की योजना इस चौराहे को ‘तेजस चौराहा’ के रूप में विकसित करने की है। इसके लिए यहां विशेष सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिनमें तेजस विमान की तकनीकी खूबियों, उसकी क्षमता और भारतीय रक्षा प्रणाली में उसके योगदान की जानकारी दी जाएगी। इससे आम लोगों और युवाओं को देश के स्वदेशी लड़ाकू विमान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।

औपचारिक शुभारंभ की तारीख अभी तय नहीं

चौराहे पर तेजस मॉडल स्थापित कर दिया गया है, लेकिन इसके औपचारिक उद्घाटन और शुभारंभ की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर उद्घाटन कराया जाएगा। फिलहाल मॉडल को देखने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है और यह स्थान चर्चा का केंद्र बन गया है।

लखनऊ में टीबी मरीज बनकर आया युवक ले उड़ा सोना:तीन दिन तक ग्राहक की तरह आता रहा, मौका मिलते ही झुमके लेकर भागा

0

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में एक शातिर युवक ने बीमारी का बहाना बनाकर सर्राफा कारोबारी से जेवर लेकर भाग गया। आरोपी खुद को टीबी का मरीज बताकर हर बार मास्क लगाकर दुकान पहुंचता था। तीन दिन तक दुकान पर आकर भरोसा जीतने के बाद वह सोने के झुमके और लॉकेट झपटकर फरार हो गया।

भोला चौराहा छोटा भरवारा निवासी मुन्ना कुमार विज्ञान खंड में मंगलम ज्वेलरी नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक ने फोन कर अपनी पत्नी के टूटे झुमके और लॉकेट बदलवाने की बात कही थी। कारोबारी ने उसे अगले दिन आने को कहा, लेकिन वह उसी शाम दुकान पहुंच गया।

मास्क हटाने के लिए कहने पर युवक मास्क नहीं हटाता था।
मास्क हटाने के लिए कहने पर युवक मास्क नहीं हटाता था।

रोज दूसरी-दूसरी डिजाइन देखता

इसके बाद आरोपी लगातार तीन दिन तक दुकान पर आता रहा। कभी झुमकों के डिजाइन देखता तो कभी लॉकेट पसंद करने की बात करता। छोटे कारोबारी होने के कारण दुकान पर मनचाहा सामान उपलब्ध नहीं था, इसलिए दुकानदार उसे अगले दिन आने को कहता रहा।

गुरुवार दोपहर आरोपी ने फिर फोन कर पूछा कि सामान तैयार हो गया है या नहीं। शाम करीब सात बजे वह मास्क लगाकर दुकान पहुंचा। दुकानदार ने मास्क के बारे में पूछा तो उसने खुद को टीबी का मरीज बताते हुए सावधानी के लिए मास्क पहनने की बात कही।

मौका मिलते ही ज्वेलर से झुमके का बॉक्स छुड़ाकर युवक भाग निकला।
मौका मिलते ही ज्वेलर से झुमके का बॉक्स छुड़ाकर युवक भाग निकला।

3 जोड़ी झुमके लेकर भागा

मुन्ना कुमार ने बताया कि उन्होंने ग्राहक को दिखाने के लिए ट्रे में दो सोने के लॉकेट और तीन जोड़ी झुमके रख दिए। आरोपी काफी देर तक सामान देखने और पसंद करने का नाटक करता रहा। इसी बीच मौका पाकर वह एक लॉकेट और तीन जोड़ी झुमके झपटकर दुकान से भाग निकला।

दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी गलियों में भागकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी है।

अजीतमल में मानसिक बीमारी के चलते युवक ने की आत्महत्या:कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

0

औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम रसूलपुर सुजान सिंह में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की मौत का कारण मानसिक बीमारी के चलते आत्महत्या बताया है।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय संजय राजपूत पुत्र जयराम के रूप में हुई है। वह रसूलपुर सुजान सिंह का निवासी था और घर पर ही रहता था। संजय के तीन भाई प्रदीप, सोनू और गोलू बाहर रहकर काम करते हैं। उसके परिवार में पत्नी रुचि और एक पांच वर्षीय पुत्र है।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे संजय की पत्नी रुचि की नींद खुली। उसने संजय को कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका देखा। रुचि के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर भदसान चौकी प्रभारी जमाल शाह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। कोतवाली निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों के अनुसार, युवक मानसिक बीमारी से पीड़ित था और आगरा के एक निजी चिकित्सक से उसका इलाज चल रहा था। प्रथम दृष्टया यह मामला मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव आयोग घेरने निकले सपाई हिरासत में:पुलिस से धक्का-मुक्की में कपड़े फटे, लखनऊ में बापू भवन के पास नारेबाजी

0

लखनऊ में शुक्रवार को चुनाव आयोग का घेराव करने निकले समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बापू भवन के पास रोककर हिरासत में ले लिया। इस दौरान जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई। संघर्ष के दौरान सपा कार्यकर्ताओं के कपड़े फट गए।

 

सपाइयों ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता हाथों में ‘लोकतंत्र निशाने पर’ लिखी तख्तियां और अखिलेश यादव की तस्वीर लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

3 तस्वीरें देखिए-

प्रदर्शन करने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं के हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर थी।
प्रदर्शन करने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं के हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर थी।

सपा के कार्यकर्ता पुलिस के हिरासत में लेने के दौरान सड़क पर लेट गए। उन्हें पुलिस ने जबरदस्ती उठा लिया।
सपा के कार्यकर्ता पुलिस के हिरासत में लेने के दौरान सड़क पर लेट गए। उन्हें पुलिस ने जबरदस्ती उठा लिया।
कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर धरना स्थल इको गार्डन भेज दिया।
कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर धरना स्थल इको गार्डन भेज दिया।

कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता प्रवेश यादव और प्रकाश मौर्य ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग लोकतंत्र की हत्या करने में उतारू है। पुलिस ने जबरन उन्हें गाड़ियों में बैठाया, जिससे कई कार्यकर्ताओं के कपड़े तक फट गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बापू भवन और आसपास के इलाके में सड़क पर कुछ देर यातायात बाधित हुआ।

राहुल गांधी के गुरुग्राम दौरे से पहले कंट्रोवर्सी:सद्भाव यात्रा से 3 MLA का किनारा; बृजेंद्र सिंह बोले- मुझे कंधे पर उठाकर क्यों चलेंगे

0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शाम गुरुग्राम आ रहे हैं। वह खांडसा चौक पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे। राहुल एक किलोमीटर पैदल चलेंगे। इसके बाद एसडी स्कूल के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे।

बृजेंद्र सिंह ने पिछले साल 5 अक्टूबर को सद्भाव यात्रा शुरू की थी। वह अभी तक 83 हलकों में पैदल घूम चुके हैं। उनकी यह यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही है।

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस में कंट्रोवर्सी भी शुरू हो गई है। सिरसा जिले से कांग्रेस के 3 विधायकों- गोकुल सेतिया, शीशपाल केहरवाला और भरत सिंह बेनीवाल ने यात्रा से दूरी बना ली है। गुरुग्राम में लगाए गए कई पोस्टरों में बृजेंद्र सिंह का नाम और फोटो तक गायब है।

इस पर बृजेंद्र सिंह ने कहा-

दूसरे नेता मुझे क्यों कंधे पर उठाकर चलेंगे? न मैं सांसद हूं और न विधायक। सभी सीनियर नेता हैं। वह अपना अच्छा करने का प्रयास करते हैं और मेरा भी यही प्रयास है।

QuoteImage

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भी पहले बृजेंद्र सिंह की यात्रा को निजी बताया था। हालांकि, 6 मई को राहुल गांधी का दौरा फाइनल होने के बाद राव नरेंद्र ने खुद लेटर जारी कर कांग्रेस नेताओं से यात्रा में पहुंचने की अपील की।

सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया और जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की ओर से यात्रा को लेकर डाली गई पोस्ट।
सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया और जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की ओर से यात्रा को लेकर डाली गई पोस्ट।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं बृजेंद्र सिंह

बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। बीरेंद्र सिंह किसान नेता सर छोटू राम के नाती हैं। बृजेंद्र IAS अधिकारी रह चुके हैं। 1998 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की थी। साल 2014 में बीरेंद्र सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। 2019 में बृजेंद्र सिंह ने रिटायरमेंट ले ली। तभी भाजपा ने उन्हें हिसार सीट से लोकसभा का टिकट दिया और वह जीत भी गए। 2024 में दोनों पिता-पुत्र कांग्रेस में शामिल हो गए।

गुरुग्राम में राहुल गांधी के आगमन के लिए लगाए गए पोस्टर।
गुरुग्राम में राहुल गांधी के आगमन के लिए लगाए गए पोस्टर।

जानिए पहले कांग्रेस नेताओं ने सद्भाव यात्रा पर क्या कहा था….

प्रभारी बीके हरि प्रसाद: न बीरेंद्र सिंह हमारा विधायक है, और न ही उसका बेटा विधायक है। हमारा सीएलपी का नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा है। सरकार को वही घेरेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा: यह कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि निजी यात्रा है। सद्भावना अच्छी चीज है, बृजेंद्र सिंह भी निकाल लें यात्रा, हमें क्या दिक्कत है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान: यह कांग्रेस का ऑफिशियल प्रोग्राम नहीं है।

हिसार सांसद जयप्रकाश: प्रदेश में सद्भाव यात्रा की अब कोई जरूरत नहीं है। सद्भाव यात्रा निकालने में अब देरी हो चुकी है।

विधायक गोकुल सेतिया: बीजेपी की मलाई खाके दाढ़ी बढ़ा लो, फिर राहुल गांधी को बुला लो, फिर बाकी कांग्रेसियों को नीचा दिखाओ। ये तो हमारा नेता राहुल गांधी नरम दिल का है। भाई की जगह बीजेपी वाले होते तो मलाई चाट के आने वालों को औकात दिखा देते।

प्रतापगढ़ कुएं में कूदने से ई-रिक्शा चालक की मौत,

0

प्रतापगढ़- कुएं में कूदने से ई-रिक्शा चालक की मौत, बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर, मारपीट के डर से चालक ने कुएं में छलांग, बाइक सवार फरार, रेहुआ लालगंज का मामला