Sunday, September 20, 2026
Home Blog

देशभर में UPI पर चार्ज के खिलाफ अब विरोध तेज

0

देशभर में UPI पर चार्ज के खिलाफ अब विरोध तेज होता जा रहा है। दिल्ली-NCR समेत देशभर में कई जगहों पर अब “No UPI, Only Cash” के पोस्टर लगा दिए गए हैं। दिल्ली के कई पेट्रोल और सीएनजी पंप से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पर ये पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। ग्राहकों से पेमेंट कैश या कार्ड में लेने की मांग की जा रही है। आपको बता दें कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ट्रेड यूनियन समेत कई संगठनों ने इस चार्ज का विरोध किया है और कहा है कि चार्ज लगेगा तो धीरे-धीरे सभी जगहों पर “No UPI, Only Cash” का बोर्ड लग जाएगा। दिल्ली के कश्मीरी गेट मार्केट के व्यापारियों ने यूपीआई ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगाने के सरकार के फैसले का विरोध करने के लिए अपनी दुकानों पर ‘नो यूपीआई’ के पोस्टर लगाए हैं। व्यापारियों का ये विरोध प्रदर्शन गुरुवार को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के अध्यक्ष बृजेश गोयल के नेतृत्व में हुआ। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने क्लियर कर दिया है कि इस चार्ज से ग्राहकों की ही परेशानी बढ़ेगी। क्योंकि पहले से ही काफी कम मार्जिन मिलता है। एक और बोझ पेट्रोप पंप मालिक नहीं संभाल पाएंगे और यूपीआई का ट्रांजेक्शन कम करना पड़ जाएगा।

लैंगिक समानता में पाकिस्तान तीसरे सबसे निचले स्थान पर, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बेहद कम

0

कराची : विश्व आर्थिक मंच (WEF) की Global Gender Gap Report 2026 में पाकिस्तान लैंगिक समानता के मामले में तीसरे सबसे निचले स्थान पर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में कुल लैंगिक समानता 59.5 प्रतिशत रही। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इसमें करीब 3 प्रतिशत अंक का सुधार हुआ है। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट ‘डॉन’ के मुताबिक, 2006 के बाद से पाकिस्तान ने अपने लैंगिक अंतर को 5.2 प्रतिशत तक कम किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 में पाकिस्तान ने पिछले एक दशक में साल-दर-साल सबसे बड़ा सुधार दर्ज किया है। इसमें सबसे अहम योगदान शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति का रहा। रिपोर्ट में शामिल 38 निम्न-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं और 7 दक्षिण एशियाई देशों में पाकिस्तान का स्कोर सबसे कम रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान आर्थिक भागीदारी और अवसर के मामले में 144वें स्थान पर रहा। हालांकि, 2025 की तुलना में इस क्षेत्र में उसकी रैंकिंग तीन स्थान सुधरी है। 2025 में पाकिस्तान 147वें स्थान पर था। पाकिस्तान में पुरुषों की श्रम बल भागीदारी 81.46 प्रतिशत है, जबकि महिलाओं की भागीदारी सिर्फ 28.21 प्रतिशत है। विधायकों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रबंधकों के पदों पर महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 6.13 प्रतिशत है। वहीं, पेशेवर और तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी 30.96 प्रतिशत है। समान काम के लिए वेतन समानता के मामले में पाकिस्तान 115वें स्थान पर रहा, जबकि अनुमानित अर्जित आय के मामले में उसकी रैंक 140वीं रही।

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में पुरुषों की साक्षरता दर 69.14 प्रतिशत है, जबकि महिलाओं की साक्षरता दर 48.52 प्रतिशत है। प्राथमिक शिक्षा में लड़कों का नामांकन 83.01 प्रतिशत और लड़कियों का 81.08 प्रतिशत रहा। वहीं, माध्यमिक शिक्षा में लड़कों का नामांकन 49.99 प्रतिशत और लड़कियों का 46.48 प्रतिशत रहा। रिपोर्ट में पाकिस्तान की शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक भागीदारी और राजनीतिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में अलग-अलग रैंकिंग भी दी गई है। पाकिस्तान शिक्षा में 130वें, स्वास्थ्य और जीवन रक्षा में 127वें तथा राजनीतिक सशक्तीकरण में 107वें स्थान पर रहा।

छात्रावास की छत से गिरकर एनआईएसईआर भुवनेश्वर के छात्र की मौ/त

0

भुवनेश्वरः भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईएसईआर) के एमएससी तृतीय वर्ष के एक छात्र की कथित रूप से छात्रावास की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृत छात्र डीएसवी विनय महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले थे और वह एकीकृत गणित में एमएससी के तृतीय वर्ष के छात्र थे। पुलिस के अनुसार, विनय शुक्रवार शाम परिसर में स्थित एक छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिर गए। सुरक्षा गार्ड उन्हें तत्काल परिसर के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-भुवनेश्वर स्थानांतरित किया गया।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जटनी के थाना प्रभारी निरीक्षक स्टालिन बिस्वाल ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि छात्र ने आत्महत्या की है।” उन्होंने बताया, ”शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हमने उनके परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी है।

Earthquake : पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता

0

नेशनल डेस्क : पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र भूटान के ग्याल्पोझिंग से लगभग तीन किलोमीटर दूर पृथ्वी की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था। इस क्षेत्र में गुवाहाटी सहित अन्य स्थानों पर भी झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप शाम चार बजकर एक मिनट पर आया। फिलहाल इससे किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

साइबर ठगों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम, विधायक पूजा पाल के खाते से 1.55 लाख रुपये उड़ाए

0

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की चायल सीट से विधायक पूजा पाल ने फोनपे के माध्यम से अपने खाते से अनाधिकृत रूप से 1.55 लाख रुपये निकाले जाने के मामले में प्रयागराज के धूमनगंज थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूजा पाल ने थाना में दी तहरीर में आरोप लगाया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में उनके खाते से 22 अगस्त से 13 सितंबर, 2026 के बीच फोनपे के माध्यम से लगभग 1,55,000 रुपये अनाधिकृत रूप से निकाल लिए गए। विधायक ने आशंका जताई कि उनके आईफोन 17 को हैक करके इस घटना को अंजाम दिया गया। धूमनगंज थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक पूजा पाल की तहरीर पर शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 66डी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के गिरोह द्वारा पूजा पाल के पति और तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की कथित तौर पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बदायूं, महिला ने युवक पर आरोप लगाया,

0

बदायूं, महिला ने युवक पर आरोप लगाया, अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया, शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, वीडियो में महिला युवक को थप्पड़ मारती दिखी, पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लिया, एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में युवक की पत्नी डंडा लिए नजर आ रही, थाना जरीफनगर क्षेत्र के रसूलपुर गांव का मामला

 

 

कुशीनगर, पुरानी रंजिश को लेकर 2 युवकों पर चाकू से हमला

0

कुशीनगर, पुरानी रंजिश को लेकर 2 युवकों पर चाकू से हमला, हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान रोहित खरवार की हुई मौत, दूसरे घायल नीरज पटेल की हालत गंभीर, चार लोगों पर हमला करने का आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टंडवा का मामला

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

🔶US सीनेट में ट्रंप के ‘टैरिफ हथियार’ को मंजूरी: भारत को चेतावनी-‘रूस से दोस्ती की कीमत चुकाने को रहो तैयार’, मिला करारा जवाब

🔶भारत को तेल पर ज्ञान, पाक को गुपचुप दिया ड्रोन, टैरिफ तो अमेरिका पर लगना चाहिए

🔶होर्मुज-बाब अल मंदेब पर ताला! लेकिन भारत को मिला नया रास्ता, संकटमोचक बना ओमान

🔶TMC का चुनाव चिह्न और नाम इस्तेमाल करने पर रोक:चुनाव आयोग बोला- तृणमूल के दोनों गुट नए सिंबल चुनें, बंगाल उप-चुनाव से पहले फैसला

🔶पति ने लिया कर्ज, तो विधवा पत्नी के FD से उड़ाए ₹2000000, SBI को HC की लताड़

🔶जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर:दोनों पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन कल से जारी; इस साल 15 आतंकी मारे जा चुके

🔶तीन राज्यों में अलर्ट: जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या, अब दूसरे राज्यों में बसने की फिराक में

🔶ओडिशा के 6 जिलों में डूबने से 12 की मौत:गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे, इनमें 6 बच्चे भी शामिल

🔶भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला: अधिकारी

🔶सुप्रीम कोर्ट बोला-तमिलनाडु में हिंदी पढ़ाने से नहीं रोक सकते:दिल्ली से अलग-थलग नहीं चेन्नई, राज्य सरकार भाषा पर अपनी सोच बदले

🔶केरलम बाल अधिकार आयोग बोला-लंबे बालों पर भेदभाव न करें:स्कूल ऐसे बच्चों को सजा न दें; बच्चे पसंद से बाल बढ़ाने के लिए आजाद

🔶मणिपुर के राहत कैंपों में हुई मौतों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार, 25 संदिग्ध मौतों पर मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

🔶Global Warming Crisis: धरती से गायब हुई 12 लाख करोड़ टन बर्फ, तेजी से बढ़ रहा समुद्र का जलस्तर

🔶जब आपूर्ति श्रृंखला का हथियार की तरह इस्तेमाल हो रहा है, भारत हो सकता है भरोसेमंद सेमीकंडक्टर निर्माण स्थल: PM Modi

🔶2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई भुगतान पर चार्ज के विरोध में पेट्रोल पंप डीलर, कैश पर लौटने की चेतावनी

🔶दिल्ली PG हादसा- किरण बेदी की हाईकोर्ट में याचिका:पूर्व IPS ने खुद जांच करने की इजाजत मांगी, सरकार ने विरोध किया

🔶बच्चों के पासपोर्ट पर बड़ा बदलाव:15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट 5 साल या 18 साल की उम्र तक रहेगा वैध

🔶राजस्थान को मिल सकता है बड़ा राष्ट्रीय तोहफा, प्रदेश में बनेगी देश की पहली ICAS अधिकारियों की प्रशिक्षण अकादमी

🔷अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, 127 रन से तीसरा टी20 जीता भारत; 3-0 से सीरीज

 

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी और आपकी भावना भी सहयोग की रहेगी , साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे , जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आप किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। घर या कार्यालय में माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं।सेहत में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी , वु , वे, वो)

आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।

 

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

1. *🇺🇸 अमेरिका* : Trump ब्रिटेन पहुंचे – Windsor में King Charles से मुलाकात आज, Riyadh में US Embassy ने Level-3 ट्रैवल एडवाइजरी जारी की।

2. *🇷🇺 रूस* : आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ 3 दिन की रूस विजिट पर – Zapad ड्रिल पर चर्चा।

3. *🇨🇳 चीन* : चीनी FM Wang Yi बोले – होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खोलो, ईरान से संयम बरतो।

4. *🇯🇵 जापान* : Asian Games 2026 तैयारी – Kabaddi टीम टाइटल डिफेंड करने को तैयार।

5. *🇩🇪 जर्मनी* : UK इन्फ्लेशन 5 महीने हाई – BOE फिर रेट बढ़ा सकता है।

6. *🇵🇰 पाकिस्तान* : अरब सागर में पाक नेवी जहाज भारतीय युद्धपोत से टकराया – भारत ने पाक चार्ज डी अफेयर्स को तलब किया।

7. *🇦🇫अफगानिस्तान* : कोई बड़ी खबर नहीं।

8. *🇧🇩 बांग्लादेश* : बांग्लादेश Measles Outbreak अभी भी जारी।

9. *🇹🇷 तुर्की* : मक्का पर ड्रोन अटैक फेल – सऊदी ने Houthi पर आरोप लगाया, भारत ने चिंता जताई।

10. *🇫🇷 फ्रांस* : EU Commission – Ursula von der Leyen बोलीं यूरोप खतरे में, Canada को Associate Member बनाने का ऑफर।

11. *🇬🇧 ब्रिटेन* : Trump की स्टेट विजिट पर लंदन में विरोध प्रदर्शन, King Charles स्वागत करेंगे।

12. *🇯🇵 जापान* : Trump-Shehbaz मीटिंग की प्लानिंग, जापान में भारत-जापान पहला T20I 22 को।

13. *🇸🇦 सऊदी अरब* : मक्का ड्रोन अटैक – सऊदी ने कहा Red Line पार, Houthi बोले हमने नहीं किया।

14. *🇦🇪 UAE* : UAE-India ट्रेड – भारत का US को एक्सपोर्ट 21% बढ़ा $8.3bn।

15. *🇮🇷 ईरान* : ईरान-यमन टेंशन – Houthi ने कहा ऑयल फैसिलिटी टारगेट था, मक्का नहीं।

 

16. *🇱🇰 श्रीलंका* : Sudan में Gold Mine Collapse – 60 मरे, कई फंसे।

 

17. *🇴🇲 ओमान* : होर्मुज बंद पर चीन की अपील।

 

18. *🇦🇪 UAE* : New Zealand ने India FTA पास किया – 95% एक्सपोर्ट पर टैरिफ खत्म।

 

19. *🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया* : Govt ने EPF वेज सीलिंग ₹15k से ₹25k की – कैबिनेट अप्रूवल।

 

20. *🇮🇱 इजरायल* : इजरायल-गाजा – गाजा सिटी ऑफेंसिव में महीनों लगेंगे, IDF का बयान।