बिधूना। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने का असर अब फल बाजार पर भी दिखने लगा है। परिवहन लागत बढ़ने से थोक और फुटकर बाजार में फलों के दामों में वृद्धि हुई है। आम-अनार के दाम बढ़ गए। वहीं लीची 240 रुपये किलो बिक रही है।गर्मी और बढ़े हुए भाड़े के कारण आम, सेब, अनार, अंगूर, केला, लीची और नारियल समेत अधिकांश फलों की कीमतें बढ़ गई हैं। फल विक्रेताओं का कहना है कि यदि डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी आती है तो भाड़ा घटने से फलों की कीमतों में भी राहत मिल सकती है। फिलहाल बढ़ती महंगाई ने आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।
औरैया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला संयुक्त चिकित्सालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्ष पहले मातृत्व स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए की थी।
सीएमएस अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए महीने में चार दिन मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाती है, इससे उन्हें समय पर उचित इलाज मिल सके। योजना के 10 साल पूरे होने पर अस्पताल में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान चेकअप कराने आईं 20 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करते हुए उनका परीक्षण किया गया। इस मौके पर डॉ. विनोद, डाॅ. भूपेंद्र व डॉ. रीवा के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।










