Wednesday, February 11, 2026
Home Blog

सुरेश खन्ना ने की पूजा, हाथ में बजट की कॉपी! 11 बजे खुलेगा 9.5 लाख करोड़ का ‘जादुई’ पिटारा, क्या आपके खाते में भी आएंगे पैसे?

0

UP Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपना 10वां और इस कार्यकाल का सबसे महत्वपूर्ण पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करेंगे, जिसका अनुमानित आकार 9.5 लाख करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, इस बजट को भाजपा का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’ माना जा रहा है।

पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें बजट प्रस्तावों को औपचारिक मंजूरी दी गई।

बजट 2026 की 5 सबसे बड़ी संभावित घोषणाएं:-
किसानों और शिक्षकों को बड़ी सौगात: बजट में ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी’ का लक्ष्य रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी वृद्धि का ऐलान हो सकता है। साथ ही कृषि क्षेत्र के लिए नई सिंचाई परियोजनाओं का फंड बढ़ाया जाएगा।

– रोजगार और युवाओं पर फोकस: युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं और औद्योगिक निवेश के जरिए लाखों नई नौकरियों का रोडमैप तैयार किया गया है।
– पूर्वांचल और बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज: क्षेत्रीय असमानता खत्म करने के लिए पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे नए औद्योगिक क्लस्टर बनाने के लिए भारी भरकम बजट दिया जा सकता है।
– पेंशन में बढ़ोतरी: वृद्धावस्था, दिव्यांग और निराश्रित महिला पेंशन की राशि में 500 से 1000 रुपये तक की मासिक वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।
– मेट्रो और बुनियादी ढांचा: लखनऊ मेट्रो के विस्तार और चित्रकूट लिंक परियोजना जैसी बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं पर मुहर लग सकती है।

पहले दो ट्रांसजेंडर को कार से उड़ाया, फिर पुलिस वाहनों पर भी चढ़ाई गाड़ी; जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने आरोपी को धरा

0

Jharkhand News : झारखंड के रांची में दो ‘ट्रांसजेंडर’ को कार से टक्कर मारने के आरोप में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोतवाली पुलिस के अंतर्गत एक इलाके में सोमवार देर रात करीब तीन बजे यह घटना हुई।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) पारस राणा ने बताया कि आरोपियों ने कहासुनी के बाद दो ‘ट्रांसजेंडर’ को निशाना बनाया और जानबूझकर उन्हें अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि एक पीड़ित की हड्डी टूट गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा, ”जब पुलिस मौके पर पहुंची और अवरोधक लगाकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने अपने चार पहिया वाहन से पुलिस वाहनों को टक्कर मार दी और सुरक्षाकर्मियों को भी कुचलने की कोशिश की।”

राणा ने कहा, ”जनता की सुरक्षा और आत्मरक्षा के मकसद से पुलिस ने वाहन को रोकने के लिए गोलियां चलाईं, जिस दौरान आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति की कमर में गोली लगी।” दोनों पीड़ितों और घायल आरोपी का इलाज किया जा रहा है।

Amritsar वाले रोजाना डकार रहे 1 करोड़ से अधिक की दवाइयां, पढ़ें पूरी Report

0

अमृतसर (दलजीत): स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण ज़िले में अधिकांश डॉक्टर बिना आवश्यकता के मरीजों को भारी मात्रा में एंटीबायोटिक दवाइयां दे रहे हैं। ज़रूरत से ज़्यादा एंटीबायोटिक लेने से जहां शरीर के अच्छे बैक्टीरिया नष्ट हो रहे हैं, वहीं कई गंभीर बीमारियां भी लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। अमृतसर में रोज़ाना एक करोड़ रुपए से अधिक की एंटीबायोटिक दवाइयां सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में मरीजों को दी जा रही हैं। यही नहीं बिना कारण एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते चलन को रोकने के लिए विभाग की ओर से कोई ठोस नीति न बनाए जाने के कारण यह सिलसिला लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल ने गंभीर स्वास्थ्य चिंता खड़ी कर दी है। सामान्य बुखार, सर्दी-खांसी और हलके संक्रमण के मामलों में भी मरीजों को भारी डोज़ की एंटीबायोटिक लिखे जाने के मामले सामने आ रहे हैं। जांच के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए जहां बिना उचित जांच के ही दवाइयां शुरू कर दी गईं। कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनमें तुरंत एंटीबायोटिक की ज़रूरत होती है लेकिन कई मामलों में इसके बिना भी मरीज ठीक हो सकता है। पंजाब केसरी की टीम द्वारा जब ज़िले के कई सरकारी और निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि बिना ज़रूरत एंटीबायोटिक दवाइयां लिखी जा रही थीं। इतना ही नहीं कई मैडीकल स्टोरों पर खुद डॉक्टर बनकर मरीजों को धड़ल्ले से ये दवाइयां दी जा रही थीं।

डॉक्टर की पर्ची के बिना दवा देना प्रतिबंधित
स्वास्थ्य विभाग के ज़ोनल लाइसैंसिंग अथॉरिटी कुलविंदर सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि बिना डॉक्टर की पर्ची के मरीज को एंटीबायोटिक दवा देना सख्त मना है। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग के आदेशों को ज़मीनी स्तर तक लागू करवाने के लिए टीमें पूरी सक्रियता से काम कर रही हैं।

New Income Tax Rules: कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा पर अब ₹3,000/माह तक टैक्स छूट, भत्तों में बड़ी राहत

0

नेशनल डेस्क: वित्त मंत्रालय ने इनकम टैक्स के नियमों को और अधिक सरल और मध्यम वर्ग के अनुकूल बनाने के लिए नए बदलाव प्रस्तावित किए हैं। 1 अप्रैल से लागू होने वाले इन नियमों का मुख्य उद्देश्य यह है कि एक आम आदमी बिना किसी विशेषज्ञ की मदद के खुद अपना टैक्स रिटर्न दाखिल कर सके। इसके लिए पहले से भरे हुए (Pre-filled) फॉर्म जारी किए जाएंगे, जिनमें कर्मचारी की अधिकांश जानकारी पहले से मौजूद होगी।

उपहार और भोजन पर बढ़ी टैक्स फ्री सीमा
नए नियमों के तहत अब नियोक्ताओं द्वारा दिए जाने वाले तोहफों पर टैक्स छूट का दायरा बढ़ा दिया गया है। पहले सालाना ₹5,000 तक के गिफ्ट टैक्स फ्री होते थे, जिसे अब बढ़ाकर ₹15,000 कर दिया गया है। इसी तरह, ऑफिस की ओर से मिलने वाले मील कूपन या भोजन पर मिलने वाली छूट को ₹50 प्रति भोजन से बढ़ाकर ₹200 प्रति भोजन करने का प्रस्ताव है। इससे कर्मचारियों को हर महीने खाने-पीने के खर्च पर बेहतर बचत होगी।

बच्चों की पढ़ाई और इलाज के लिए कर्ज में राहत
कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाली टैक्स फ्री मदद की सीमा में भी तीन गुना इजाफा किया गया है। अब नियोक्ता के संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ₹3,000 प्रति माह तक की शिक्षा पूरी तरह टैक्स फ्री होगी, जो पहले मात्र ₹1,000 थी। इसके अलावा, बीमारी के इलाज के लिए कंपनी से लिए जाने वाले ब्याज मुक्त कर्ज की सीमा को भी ₹20,000 से बढ़ाकर ₹2,00,000 कर दिया गया है। यानी अब दो लाख तक के मेडिकल लोन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

कार के इस्तेमाल और रखरखाव के नए नियम
अगर कोई कर्मचारी ऑफिस और निजी काम के लिए कंपनी की कार का उपयोग करता है, तो उसके टैक्स योग्य मूल्य (Perquisite Value) में भी बदलाव किया गया है।

1.6 लीटर इंजन तक की कार: इसके लिए टैक्स योग्य मूल्य अब ₹5,000 प्रति माह होगा (पहले यह ₹1,800 था)।

बड़े इंजन वाली कार (1.6 लीटर से अधिक): इसके लिए ₹7,000 प्रति माह तय किया गया है (पहले यह ₹2,400 था)।

ड्राइवर की सुविधा: यदि कंपनी ड्राइवर भी देती है, तो ₹3,000 प्रति माह अतिरिक्त जोड़े जाएंगे।

वहीं, यदि कार का रखरखाव कर्मचारी खुद करता है लेकिन कार कंपनी की है, तो छोटे इंजन वाली कार के लिए ₹2,000 और बड़ी कार के लिए ₹3,000 प्रति माह का मूल्य टैक्स गणना में शामिल होगा।

लक्की ओबेरॉय हत्याकांडः अमृतसर, नवांशहर, लुधियाना और होशियारपुर में की पुलिस की ताबड़तोड़ Raid

0

जालंधर(मृदुल): लक्की ओबेरॉय हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस में पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट मोड में बड़ा ऑप्रेशन शुरू कर दिया है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो अमृतार, नवांशहर, लुधियाना और होशियारपुर जिलों में ताबड़तोड़ रेड कर रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा है और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जिलों में शरण ले रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटेड ऑपरेशन शुरू किया है। तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सी.डी.आर.), रहे. सी. टी. वी. फुटेज और सोशल नेटवर्क एनालिसिस के जरिए आरोपों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी को कुछ स्थानीय अपराधियों और जान-पहचान वालों की मदद मिल रही है। इस नैटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने आरोपी के करीबी लोगों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि कुछ को औपचारिक रूप से राउंडप कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने पहले अमृतसर, फिर नवांशहर और इसके बाद लुधियाना व होशियारपुर की ओर मूवमैंट की है। पुलिस  को विभिन्न जिलों में ऐसे इनपुर मिले हैं, जिनके आधार पर देर रात तक दबिशें दी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों, हाईवे और संवेदनशील मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है, ताकि आरोपी की फरारी के सभी रास्ते बंद किए जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

मोहाली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को की गई छुट्टी

0

मोहालीः  मोहाली जिले के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया गया और बच्चों को घर भेज दिया गया। बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों में डर का माहौल देखा जा रहा है। जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, उनमें शिवालिक पब्लिक स्कूल, पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-71 मानव मंगल स्कूल, इन्फेंट जीसस समेत कई अन्य स्कूल शामिल हैं।

फिलहाल जिन स्कूलों को धमकी मिली है, वहां पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में मोहाली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंच चुकी हैं। पुलिस द्वारा स्कूल की इमारतों, खेल मैदानों और पार्किंग की बारीकी से जांच की जा रही है। अचानक छुट्टी होने के कारण स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।

गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इन धमकियों के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी डर का माहौल बना हुआ है।

Etawah News: आम रास्ते पर अवैध कब्जे से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

0

जसवंतनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला केशोराय, मौजा जसोहन में आम रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जसवंतनगर मॉडल तहसील परिसर में एकत्र हुए और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम कुमार सत्यम जीत को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की उत्तर दिशा से होकर मुख्य कचौरा–इटावा मार्ग को जोड़ने वाले पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों की ओर से जबरन पक्का निर्माण, चबूतरा और गेट लगाकर कब्जा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।ग्रामीणों के अनुसार, रामताल के तीन लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर झगड़े पर उतारू होने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इसी रास्ते पर कब्जे का प्रयास किया गया था, जिस पर पुलिस को लिखित आश्वासन दिया गया था बावजूद इसके दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने गोपाल आश्रम की भूमि पर भी अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन सौंपते समय राधा कृष्ण, राजेश कुमार, रणवीर सिंह, यदुवीर सिंह, अनिल, जगदीश, सुभाष, रवि कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

UP: पत्नी को ले जाने वाले के भाई को भालों से गोदा; 24 घावों ने फाड़ दिए फेफड़े और दिल, वोट बचाने आया था गांव

0

हरदोई जिले में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बलेहरा में वर्ष 2022 में हुई घटना से अक्षय और उसके परिजन इतने खौफजदा थे कि गांव ही छोड़ गए थे। दरअसल अक्षय का छोटा भाई अभय मंगलवार को हुई हत्या के आरोपी अजीत सिंह की पत्नी दीपा सिंह को लेकर चला गया था। तब से अभय और दीपा हिमांचल प्रदेश में रह रहे हैं। अजीत और उनके परिजनों की धमकियों के कारण अक्षय परिवार समेत हरदोई के मन्नापुरवा में किराए के मकान में रहने लगे थे।

लंबे समय बाद सोमवार रात गांव जाने पर मंगलवार सुबह अक्षय की हत्या हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के छोटे भाई सूरज ने बताया कि फरवरी 2022 में हुई घटना के बाद अजीत ने उनके परिवार का गांव में रहना मुश्किल कर दिया था। हालांकि पूरा गांव जानता था कि दीपा अपनी मर्जी से अभय के साथ गई है। काफी दबाव बनाने के बाद भी अजीत उसे वापस अपने साथ नहीं ले जा पाया था। यही बात आरोपियों को लगातार खल रही थी।

लंबे समय बाद सोमवार रात गांव जाने पर मंगलवार सुबह अक्षय की हत्या हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के छोटे भाई सूरज ने बताया कि फरवरी 2022 में हुई घटना के बाद अजीत ने उनके परिवार का गांव में रहना मुश्किल कर दिया था। हालांकि पूरा गांव जानता था कि दीपा अपनी मर्जी से अभय के साथ गई है। काफी दबाव बनाने के बाद भी अजीत उसे वापस अपने साथ नहीं ले जा पाया था। यही बात आरोपियों को लगातार खल रही थी। 

 

कंचौसी कंचौसी ने झींझक को हराकर जीता मैच

0

कंचौसी। प्रीमियर लीग के पहले दिन मेला ग्राउंड में उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कंचौसी यंग स्टार की टीम ने झींझक को हराकर मैच जीत लिया।पहले मुकाबले में कंचौसी यंग स्टार के कप्तान अमन राजपूत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। 12 ओवर के इस मुकाबले में झींझक की टीम ने 128 रन बनाए। जवाब में कंचौसी यंग स्टार की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।

यंग स्टार के बल्लेबाज सत्यम ने विजयी शॉट खेलकर कंचौसी यंग स्टार को यह जीत दिलाई। मैच का शुभारंभ समाजसेवी वासु दीक्षित ने किया। इस मौके पर आयोजक टोनू यादव, शेरा यादव, प्रशांत मिश्रा, रवि यादव, टीटू सिंह, गोरे ठाकुर, अमरजीत आदि मौजूद रहे।

Auraiya News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत

0

औरैया। दुकान के ऊपर काम करते समय हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आए एक मजदूर माठू ने कानपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शहर के मोहल्ला मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी सुधीर कुमार पोरवाल (45) और माठू (52) सोमवार को एक दुकान के ऊपर निर्माण कार्य काम कर रहे थे। इस दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से सरिया छू जाने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया था।कानपुर पहुंचने पर सुधीर कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, माठू की गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी, बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन बेहाल हो गए।

इसके बाद परिजन निर्माण कराने वाले दुकानदार के यहां पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन ने बताया कि माठू इसी दुकान में लंबे समय से काम कर रहे थे।

उधर, हंगामे की जानकारी होते ही कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन को कार्रवाई व मुआवजा दिलाए जाने को लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हो गए।