Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 184

अंधविश्वास का नंगा सच! श्मशान में निर्वस्त्र होकर ऐसा क्या कर रही थी महिला…ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा, नग्न कर गांव में घुमाया

0

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को श्मशान घाट में कथित रूप से तंत्र-मंत्र साधना करते देख ग्रामीणों ने न सिर्फ पीटा, बल्कि निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

श्मशान में तंत्र साधना के दौरान हुई घटना
जानकारी के अनुसार, दीपावली से एक दिन पहले महिला गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट पर निर्वस्त्र होकर तंत्र पूजा कर रही थी। उसी समय कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और यह दृश्य देखकर भड़क गए। ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया, मारपीट की और नग्न अवस्था में गांव में घुमाया। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना में कई लोग शामिल थे।

आत्महत्या की कोशिश और पलायन
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस अमानवीय व्यवहार के बाद महिला ने लोक-लाज के डर से आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते परिवार वालों ने बचा लिया। घटना से आहत होकर महिला और उसका पति गांव छोड़कर कहीं चले गए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, दोषियों की तलाश जारी
इंस्पेक्टर पनियरा आशीष सिंह ने बताया कि “वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वीडियो साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।” पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह मामला सिर्फ अंधविश्वास या तंत्र-मंत्र का नहीं बल्कि महिला के सम्मान और कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर अपराध है।

समाज में अंधविश्वास और हिंसा का खतरनाक मेल
यह घटना न केवल समाज में बढ़ते अंधविश्वास को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि भीड़ न्याय लेने की प्रवृत्ति कितनी भयावह हो सकती है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस मामले में जल्द कार्रवाई और दोषियों पर सख्त सज़ा की मांग की है।

काशी की सनातन परंपरा, गंगा आराधना और लोकआस्था का अद्वितीय संगम है देव दीपावली: CM योगी

0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि देव दीपावली काशी की सनातन परंपरा, गंगा आराधना और लोकआस्था का अद्वितीय संगम है। यह पर्व भारत की उस अनादि परंपरा का सजीव प्रतीक है, जहाँ दीप केवल ज्योति नहीं, बल्कि धर्म, कर्तव्य और राष्ट्रभाव का प्रतीक हैं।   लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में योगी ने पांच नवम्बर को वाराणसी में आयोजित होने वाली देव दीपावली 2025 की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि काशी की देव दीपावली का आयोजन इस प्रकार किया जाए कि यह भारत की सांस्कृतिक आत्मा और आध्यात्मिक चेतना का विश्व संदेश बने।

सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि देव दीपावली से पूर्व आयोजित गंगा महोत्सव (01 से 04 नवम्बर) और मुख्य आयोजन देव दीपावली (05 नवम्बर) की सभी तैयारियाँ समयबद्ध, व्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता की हों। घाटों की प्रकाश सज्जा, दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनसहभागिता की तैयारियाँ इस प्रकार हों कि श्रद्धा, अनुशासन और सौंदर्य का संतुलन प्रदर्शित हो। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर दीपदान का द्दश्य श्रद्धा और अनुशासन की मिसाल बने। इसके लिए घाटों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या अवरोध न हो।

प्रत्येक घाट पर पर्याप्त सफाई कर्मी तैनात रहें
उन्होंने पर्यटन, नगर निगम, पुलिस, जल पुलिस, संस्कृति, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, विद्युत व स्वास्थ्य विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि देव दीपावली के अवसर पर घाटों पर स्माटर् लाइटिंग, आकर्षक फ्लोरल डेकोरेशन, थीम-आधारित इंस्टालेशन तथा ड्रोन और सीसीटीवी मॉनिटरिंग की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि घाटों, गलियों और प्रमुख मार्गों की सफाई और सजावट पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्रत्येक घाट पर पर्याप्त सफाई कर्मी तैनात रहें।

सीसीटीवी फीड की निगरानी निरंतर की जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि कंट्रोल रूम 24म7 सक्रिय रहे और कमांड सेंटर से सीसीटीवी फीड की निगरानी निरंतर की जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त शौचालय, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता और प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएँ। घाटों के समीप आपातकालीन नौका एवं एम्बुलेंस सेवाएँ उपलब्ध रहें। नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें लाइफ जैकेट, पंजीकरण टैग और निर्धारित रूट की जानकारी दी जाए।

 CM  योगी ने दीपोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा  की 
योगी ने नमो घाट, राजघाट, राजेन्द्र प्रसाद घटा, दशाश्वमेध घाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की और कहा कि वहाँ दीप सज्जा, पर्यटक सुविधाएँ और सुरक्षा उपाय उच्च स्तर पर किए जाएँ। उन्होंने कहा कि नाविक समुदाय काशी की परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, उनका उत्साह और योगदान देव दीपावली की गरिमा को और बढ़ाता है। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि उन्हें पर्याप्त सहयोग मिले और श्रद्धालुओं को सुरक्षित नौका सेवाएँ प्राप्त हों।

ग्रीन फायरक्रैकर शो आयोजित किया जाएगा
बैठक में बताया गया कि चेत सिंह घाट पर 25 मिनट की प्रोजेक्शन सहित प्रतिदिन 03 बार लेज़र शो का आयोजन करने की योजना है। इसी तरह, काशी विश्वनाथ घाट और चेत सिंह घाट के बीच रेत की सैंड आटर् इंस्टॉलेशन लगाई जाएगी। ग्रीन आतिशबाजी, लेज़र शो और संगीत कार्यक्रम के साथ काशी विश्वनाथ धाम घाट के सामने 10 मिनट का ग्रीन फायरक्रैकर शो आयोजित किया जाएगा।

धर्माचार्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि देव दीपावली का आयोजन‘क्लीन काशी, ग्रीन काशी, डिवाइन काशी’के भाव को साकार करने वाला हो। घाटों से लेकर गलियों तक स्वच्छता, सुगमता और प्रकाश व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने यातायात प्रबंधन, पाकिर्ंग, बैरिकेडिंग, शटल सेवाओं, विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि किसी भी क्षेत्र में जाम या अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि गंगा तटों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों, विद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला समूहों और धर्माचार्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। यह आयोजन जनसहयोग, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बने। उन्होंने कहा कि काशी का यह पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और आत्मबल का उत्सव है। काशी आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहाँ की पावनता, व्यवस्था और अनुशासन देखकर‘अतिथि देवो भव:’की भारतीय परंपरा को अनुभव करें।

वंदे भारत एक्सप्रेस के पायलट की हरकत देख शर्म से झुकी आंखें, इंजन से उतरकर ट्रैक पर किया ऐसा काम कि मचा हड़कंप

0

UP Desk: देश की सबसे आधुनिक ट्रेनों में गिनी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस इस बार गलत वजह से चर्चा में है। दिल्ली से भोपाल जा रही ट्रेन के लोको पायलट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वह ग्वालियर स्टेशन पर इंजन से उतरकर ट्रैक पर पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा है।

स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेस
सूत्रों के अनुसार यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 की है। वहां मौजूद यात्रियों ने पूरी घटना अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोको पायलट बिना किसी झिझक के ट्रैक पर पेशाब कर रहा है, जबकि आसपास कई यात्री मौजूद थे। रेलवे के नियमों के अनुसार, स्टेशन पर रुकने के दौरान स्टाफ के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध रहती है, लेकिन पायलट ने उसका उपयोग नहीं किया। इस घटना ने न केवल रेलवे की छवि पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि स्वच्छ भारत अभियान की भावना को भी ठेस पहुंचाई है।

रेलवे प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से यात्रियों में आक्रोश और हैरानी दोनों देखी जा रही है। हालांकि पंजाब केसरी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

UP Police Exam: ASI और SI भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा सेंटर पर लाना होगा ये जरूरी दस्तावेज

0

UP Police Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और एएसआई (लेखा) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा एक और दो नवंबर को प्रदेश के 430 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, वहीं एसटीएफ को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

भर्ती बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों की तस्वीरों की जांच के दौरान 1172 उम्मीदवारों की फोटो में गड़बड़ी पाई गई है। कुछ आवेदकों की फोटो आवेदन पत्र में अपलोड नहीं हुई थी, जबकि कई की फोटो धुंधली या अनुपयुक्त थी। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

बोर्ड ने uppbpb.gov.in पर फोटो से संबंधित गड़बड़ी वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर नई रंगीन फोटो चिपकानी होगी और एक अतिरिक्त फोटो परीक्षा केंद्र पर जमा करनी होगी। फोटो मिलान के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

भर्ती बोर्ड के मुताबिक, 1 नवंबर को कम्प्यूटर ऑपरेटर परीक्षा 10 जिलों के 244 केंद्रों पर और 2 नवंबर को एसआई व एएसआई परीक्षा 10 जिलों के 186 केंद्रों पर होगी। सबसे अधिक केंद्र लखनऊ में बनाए गए हैं — क्रमशः 47 और 35। परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू रहेगी।

Ambedkar Nagar News: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, अंधेरे का फायदा उठाकर दो तस्कर फरार

0

Ambedkar Nagar News( कार्तिकेय द्विवेदी ): उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले के कटका थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।  इस दौरान एक पशु तस्कर के पैर में गोली  लग गई जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना कटका थाना क्षेत्र के तमसा नदी के नसोपुर पुल के पास की बताई जा रही है। जहां कटका और जलालपुर थाना पुलिस संयुक्त रूप से गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि तीन लोग एक गाय लेकर जा रहे है। इस  पर पुलिस ने घेराबंदी की पुलिस को देखते ही इन लोगो ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।  जिसके उत्तर में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की जिसमे एक तस्कर को पैर में  गोली लग गयी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल तस्कर के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और कई बार पशु तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। मुठभेड़ के समय ये तस्कर एक गाय लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार तस्कर और फरार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है।

बिहार के बाद यूपी में गरमाई SIR पर सियासत, शुरू चुनावी जंग की दस्तक !

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) में अभी चुनाव की तारीख भले तय न हुई हो लेकिन सियासत का पारा अब धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। चुनाव आयोग ने जैसे ही वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR की प्रक्रिया शुरू की वैसे ही सियासी गलियारों में गर्मी बढ़ गई है। एक तरफ आयोग मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने की बात कर रहा है दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने इस प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

सिस्टम की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा विपक्ष 
प्रदेश में चुनाव को भले ही 1 साल का समय हो लेकिन चुनाव आयोग ने जैसे ही वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR की प्रक्रिया शुरू की वैसे ही सियासी गलियारों में गर्मी बढ़ गई है। एक तरफ आयोग मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने की बात कर रहा है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने इस प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। सपा का आरोप है कि वोटर लिस्ट बनाने में लगे अधिकारियों की पोस्टिंग जाति और धर्म देखकर की जा रही है। जिससे पूरे सिस्टम की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। यानी अभी चुनावी बिगुल बजा भी नहीं… लेकिन राजनीतिक जंग की दस्तक साफ-साफ सुनाई देने लगी है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश- डिंपल का आरोप 
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भी चुनाव आयोग द्वारा देशभर में कराई जा रहे SIR पर सवाल उठाया है उनका कहना है कि आखिर SIR कराने के पीछे की मंशा क्या है? इतने चुनाव हो चुके हैं, क्या अब तक सभी अनडेमोक्रेटिक थे? सरकार की नीयत ठीक नहीं लगती. यह पूरी तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश है।
फेक मतदाता सूची के आधार पर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रहा विपक्ष : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
वहीं विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस, सपा और इंडिया गठबंधन फेक मतदाता सूची के आधार पर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है…उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहिए,,, क्योंकि आयोग ऐसे फेक मतदाताओं को SIR के ज़रिए चिन्हित करके बाहर कर रहा है।

फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए जाना जरूरी- अनुप्रिया पटेल
वहीं मतदाता सूची के संशोधन और सत्यापन प्रक्रिया के दूसरे चरण को लेकर केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को मतदाता सूची में संशोधन का पूरा अधिकार है, ताकि देशभर में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किए जा सकें।  अनुप्रिया पटेल ने कहा, “चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसे मतदाता सूची में आवश्यक सुधार और संशोधन करने का पूरा अधिकार प्राप्त है। फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए जाना जरूरी है। ऐसा करने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मजबूत होगी।” उन्होंने आगे कहा कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

कुल मिलाकर, मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर सियासत गर्म है… चुनाव आयोग पारदर्शिता की दुहाई दे रहा है,,, तो विपक्ष इसे लोकतंत्र पर हमला बता रहा है…अब देखना ये है कि मतदाता सूची का ये संशोधन अभियान आने वाले विधानसभा चुनाव में किसकी जमीन मजबूत करता है और किसकी खिसकाता है।

Gyanvapi Mosque: सीलबंद वजूखाने के तले पर लगा कपड़ा बदलने पर दोनों पक्ष सहमत, फैसला सुरक्षित

0

वाराणसी: वाराणसी के जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर स्थित सीलबंद वजूखाने के ताले पर लगे कपड़े को बदलने के लिए दोनों पक्षों से सहमति लेने के बाद आदेश को 10 नवंबर के लिए सुरक्षित रख लिया है। हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि जिला अदालत ने बुधवार को हिन्दू और मुस्लिम दोनों पक्षों से ज्ञानवापी परिसर स्थित सील बंद वजूखाने के ताले पर लगे कपड़े को बदलने के लिए सहमति ले ली तथा 10 नवंबर के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया।

उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि चूंकि मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है इसलिए वह स्वयं कोई आदेश जारी नहीं कर सकती। यादव के अनुसार अदालत ने कहा था कि अगर दोनों पक्ष सहमत हो तो ताले पर लगे कपड़े को बदला जा सकता है। मई 2022 में अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण के दौरान दीवानी न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) और उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाना क्षेत्र को सील कर दिया गया था।

यादव ने बताया कि ताले पर बंधा कपड़ा समय के साथ फट और घिस गया है तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हिंदू पक्ष ने इस वर्ष आठ अगस्त को एक याचिका दायर कर इसे बदलने की अनुमति मांगी थी।

Gyanvapi Mosque: सीलबंद वजूखाने के तले पर लगा कपड़ा बदलने पर दोनों पक्ष सहमत, फैसला सुरक्षित

0

वाराणसी: वाराणसी के जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर स्थित सीलबंद वजूखाने के ताले पर लगे कपड़े को बदलने के लिए दोनों पक्षों से सहमति लेने के बाद आदेश को 10 नवंबर के लिए सुरक्षित रख लिया है। हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि जिला अदालत ने बुधवार को हिन्दू और मुस्लिम दोनों पक्षों से ज्ञानवापी परिसर स्थित सील बंद वजूखाने के ताले पर लगे कपड़े को बदलने के लिए सहमति ले ली तथा 10 नवंबर के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया।

उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि चूंकि मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है इसलिए वह स्वयं कोई आदेश जारी नहीं कर सकती। यादव के अनुसार अदालत ने कहा था कि अगर दोनों पक्ष सहमत हो तो ताले पर लगे कपड़े को बदला जा सकता है। मई 2022 में अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण के दौरान दीवानी न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) और उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाना क्षेत्र को सील कर दिया गया था।

यादव ने बताया कि ताले पर बंधा कपड़ा समय के साथ फट और घिस गया है तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हिंदू पक्ष ने इस वर्ष आठ अगस्त को एक याचिका दायर कर इसे बदलने की अनुमति मांगी थी।

Moradabad News: 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी अनवर अली मुठभेड़ में गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती

0

Moradabad News: मुरादाबाद में नौ साल की मासूम दलित बच्ची से छेड़खानी करने वाले आरोपी अनवर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है,,,इसमामले में आरोपी बीते दो दिन से फरार चल रहा था,,,,लेकिन आजसुबह पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की,,,तभी उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबीकार्रवाई में वह खुद घायल हो गया,,,घायल आरोपी को पुलिस ने तुरंत जिला अस्पतालपहुंचाया,,,जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी केखिलाफ पहले से भी कुछ आपराधिक प्रवृत्तियां सामने आई हैं,,,बच्ची और उसके परिवारकी सुरक्षा के लिए भी पुलिस की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने कहाकि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है और कानून के तहत सख्तकार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बता दें कि पुलिस की जवाबी फायरिंग मेंआरोपी के पैर में गोली लगी है,,, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्तीकराया गया है…उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किएगए हैं,,,फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔸8वें वेतन आयोग को मंजूरी, 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को छठ पर बडा तोहफ

🔸पाकिस्तानी सेना ने लीपा घाटी में तोड़ा सीजफायर, भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

🔸MP में दवाओं पर QR कोड अनिवार्य, स्कैन करते ही मिलेगी दवा की पूरी जानकारी

🔸Pakistan: लाहौर फिर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित, AQI 500 पार ! पंजाब में हाई अलर्ट घोषित

🔸पीएम मोदी 29 अक्टूबर को मुंबई का करेंगे दौरा, इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को करेंगे संबोधित

🔸Melissa: जमैका के 174 साल के इतिहास का सबसे भीषण तूफान, 295 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से मेलिसा ने दी दस्तक

🔸ट्रंप की मध्यस्थता पर खतरा: नेतन्याहू के आदेश के बाद IDF का हमला, गाजा में फिर गूंजे धमाके; अधर में युद्धविराम

🔸Supreme Court: गवाह को धमकाने पर कोर्ट की मंजूरी बिना पुलिस दर्ज कर सकेंगी केस; शीर्ष अदालत का ‘सुप्रीम’ फैसला

🔸Gold Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना चांदी, गोल्ड ₹12000 तो चांदी ₹36000 गिरी

🔸पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार: कई साल से खुफिया जानकारी भेज रहा था; फेक पासपोर्ट-आईडी बरामद

🔸आंध्र प्रदेश में 5.30 घंटे चला मोन्था का लैंडफॉल: काकीनाडा से ओडिशा की ओर बढ़ा, सुबह तक पहुंचेगा; महिला की मौत और 2 घायल

🔸दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लगी: एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था, किसी के घायल होने की खबर नहीं

🔸देश में 2031 में प्रति व्यक्ति आय ₹4.63 लाख होगी: 2013 में 6 करोड़ परिवार ₹10 लाख कमा रहे थे, अब10 करोड़ परिवार

🔸35000 में डॉक्टर बनाने का धंधा… फर्जी क्लिनिक से मौतें: 3 महीने में 10वीं पास को भी बना रहे डॉक्टर; भास्कर रिपोर्टर ने मरीज बनकर किया खुलासा

🔸‘मेरी उम्र कच्ची जुबान पक्की’, तेजस्वी यादव ने कहा- 20 दिन में दिलाऊंगा सरकारी नौकरी

🔸अमेरिका ने हरियाणा के 35 लोगों को हथकड़ी लगाकर भारत डिपोर्ट किया

🔸कर्नाटक हाईकोर्ट से कांग्रेस सरकार को झटका, RSS कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश रोका

🔸दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए की गई क्लाउड सीडिंग, चार घंटे के भीतर बारिश होने की संभावना

🔸मनोहरपुर बस हादसा : कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख, कहा- राजस्थान में आए दिन हादसे होने से आम जन गंवा रहे जान, यह चिंताजनक