Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 213

दोस्ती…मोहब्बत और कत्ल: पहला प्लान फेल, दूसरे में किया मर्डर, गर्भवती बेगम ने प्रेमी संग मिल पति को मार डाला

0

गाजियाबाद के डासना में रहने वाले आसिफ उर्फ गुल्लू की हत्या उसकी दूसरी पत्नी अरशी ने अपने प्रेमी से कराई। पांच माह पहले जेल से छूटा आसिफ पत्नी के प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था। आसिफ ने पत्नी और उसके प्रेमी को रंगेहाथ घर में पकड़ा था। ऐसे में अरशी ने पति की हत्या की साजिश रची। अरशी के प्रेमी रेहान और उसके साथी बिलाल ने रफीकाबाद फाटक पर सात सितंबर की रात को गोली मारकर आसिफ की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अरशी, रेहान, बिलाल, जीशान और उबैश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रेकी करने वाले गुलफाम और दानिश अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

ऐसे में अरशी ने पति की हत्या की साजिश रची। अरशी के प्रेमी रेहान और उसके साथी बिलाल ने रफीकाबाद फाटक पर सात सितंबर की रात को गोली मारकर आसिफ की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अरशी, रेहान, बिलाल, जीशान और उबैश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रेकी करने वाले गुलफाम और दानिश अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि प्राची उर्फ अरशी मूल रूप से मुरादनगर की रहने वाली है। इसकी शादी हापुड़ के दीपक से वर्ष 2017 में हुई। आलीशान मकान में रहने के ख्वाब पालने वाली प्राची ने वर्ष 2022 में दीपक को छोड़ दिया और ड्रग माफिया आसिफ से दोस्ती की। धर्मांतरण कर प्राची से अरशी बनी और शादीशुदा आसिफ से निकाह रचाया। आसिफ की पहली पत्नी जूही एक बेटी सहित डासना के उस्मान नगर स्थित घर पर रहती है। जबकि आसिफ अरशी के साथ डासना के मयूर विहार स्थित किराये के मकान में रहता था। दोनों की एक तीन वर्षीय बेटी है।डेढ़ वर्ष पहले आसिफ ड्रग्स तस्करी के मामले में जेल चला गया। आसिफ का दोस्त रेहान उससे मिलने जेल पहुंचा। जहां आसिफ ने रेहान से कुछ सामान दूसरी पत्नी तक पहुंचाने के लिए कहा। रेहान सामान लेकर अरशी के पास पहुंचा तो दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। पांच माह पूर्व आसिफ जेल से छूटा तो रेहान और अरशी के प्रेम संबंधों की जानकारी हुई। अरशी गर्भवती भी है विरोध पर रेहान और आसिफ में तनातनी हो गई। अरशी ने रेहान को बताया कि वह रोजाना अपनी पहली पत्नी जूही से मिलने शाम को डासना जाता है। आरोपियों ने गुलफाम और दानिश की मदद से रेकी करवाई और सात सितंबर को रेहान और उसके साथियों ने दो गोली मारकर आसिफ की हत्या कर दी।पुलिस ने मुख्य अभियुक्त रेहान निवासी रामा चौक, थाना वेवसिटी, बिलाल निवासी डासना कॉलोनी पुरानी पैठ, जीशान निवासी डासना कॉलोनी वेव सिटी, उबैश निवासी पुरानी चुंगी जनपद हापुड़, अरसी पत्नी आसिफ निवासी भडभूजो वाली गली मयूर विहार को गिरफ्तार किया है। रेकी करने वाले गुलफाम और दानिश निवासी उस्मान कॉलोनी डासना अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आरोपियों से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। रेहान पर चार और उबैश के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।
एक माह से रैकी, दूसरी बार किया हमला
आसिफ रेहान और अरशी के अवैध संबंधों में बाधक बना था। अरशी का मोबाइल भी आसिफ ने तोड़ दिया था और घर से निकलना भी बंद कर दिया। इसके बावजूद रेहान अरशी से मिलता-जुलता रहा। एक माह पहले रेहान ने अरशी को नींद की टेबलेट दी और आसिफ को दूध में मिलाकर पिलाने को कहा। रेहान रात को आसिफ की हत्या करने के इरादे से घर आया। जहां अरशी ने बताया कि वह आसिफ को नीद की टेबलेट नहीं दे पाई। ऐसे में दोनों ने उसकी हत्या सरेराह करने की साजिश रची। रेहान ने अपने छह साथियों को आसिफ की रेकी के लिए लगाया। सात सितंबर को रेहान ने पहली और जीशान ने दूसरी व उबैश ने तीसरी गोली चलाई थी। दो गोली आसिफ के सिर पर लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

झांसी बबीना पुलिस और STF लखनऊ की संयुक्त कार्रवाई

0

झांसी – बबीना पुलिस और STF लखनऊ की संयुक्त कार्रवाई, 30 लाख का 64.100 किलो अवैध गांजा बरामद, झांसी-ललितपुर हाईवे पर चेकिंग में पकड़ी कार, मेरठ के 2 तस्कर जावेद और आकाश कुमार अरेस्ट

 

 

शारदा नहर में 2 युवतियों ने लगाई छलांग

0

लखीमपुर- शारदा नहर में 2 युवतियों ने लगाई छलांग, दोनों युवतियों के दुपट्टे-चप्पल पुल से बरामद, राहगीरों ने युवतियों को छलांग लगाते हुए देखा , पुलिस, स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटी, पढ़ुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा चौराहे का मामला

दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कारावास,

0

हापुड़ – दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कारावास, अभियुक्त अंकुर ने किया था लड़की से दुष्कर्म, कोर्ट ने अभियुक्त पर लगाया 10 हजार का अर्थदंड, एडीजे/स्पेशल पोक्सो प्रथम ने अभियुक्त को सुनाई सजा, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई थी दुष्कर्म की घटना

 

रामपुर नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा पहुंचे रामपुर,

0

रामपुर – नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा पहुंचे रामपुर, 1800 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, 42 परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण, इंडस्ट्रियल एरिया पार्क में स्वदेशी मेले का काटा फीता

मेडिकल कॉलेज के पानी टंकी में शव मिलने,कई परत हो रही उजागर,

0

देवरिया – मेडिकल कॉलेज के पानी टंकी में शव मिलने का मामला, मामले में कई परत हो रही उजागर, कैंपस में चल रही अवैध कैंटीनों पर छापेमारी, खाद्य विभाग, दमकल विभाग ने की छापेमारी, बिना लाइसेंस चल रही एक कैंटीन को किया सीज, दूसरे कैंटीन की ली गयी सैंपलिंग, कैंटीन में मिले कई अवैध घरेलू सिलेंडर,ूर्ति विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, कैंटीन मालिक, संचालक पर दर्ज कराया केस, सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर भी आरोप, डॉ.राजेश बरनवाल पर अवैध कैंटीन चलवाने का आरोप

फाइनेंस के नाम पर ठगी करने वाला अरेस्ट,

0

सीतापुर – फाइनेंस के नाम पर ठगी करने वाला अरेस्ट, बाइक फाइनेंस के नाम दर्जनों लोगों से ठगी, 5 लाख से अधिक की ठगी कर चुका है आरोपी, ऑफर बता कम पैसे में बाइक देने का देता था लालच, बाइक के पैसे लेकर भी धोखे से करा लेता था फाइनेंस, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, शहर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

गजनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की घटनाओं में शामिल 4 चोर अरेस्ट

0

कानपुर देहात – गजनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की घटनाओं में शामिल 4 चोर अरेस्ट, पुलिस टीम ने चार शातिर चोरों को दबोचा, चोरों से चोरी का माल किया गया बरामद, गजनेर थाना क्षेत्र का मामला

किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर हंगामा,

0

लखीमपुर – किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर हंगामा, रिपोर्ट के अनुसार सांप के काटने से हुई मौत, परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की, पुलिस के मनाने पर भी नहीं माने परिजन, खीरी थानाक्षेत्र के गन्ने के खेत मे मिला था शव

एडीएम भैरो पाल सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,

0

ग्रेटर नोएडा – एडीएम भैरो पाल सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जमीन के मामले में रिश्वत मांगने का आरोप, 2 लाख की रिश्वत मांगने में केस हुआ दर्ज, दो अन्य पूर्व अधिकारियों पर भी केस दर्ज, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस हुआ दर्ज, जमीन की रिस्टोर करने को लेकर रिश्वत मांगने का आरोप, अपर जिला न्यायाधीश के आदेश पर दर्ज हुई FIR, सूरजपुर कलेक्ट्रेट में तैनात है ADM भैरो पाल सिंह, सूरजपुर थाने में मुकदमा हुआ दर्ज