दिबियापुर। औरैया के देवकली मंदिर से रसूलाबाद के धर्मगढ़ मंदिर तक लोहे की कीलों पर दंडवत करते तीन भक्तों की यात्रा रविवार को सहायल पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने इस यात्रा में शामिल भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।शिव भक्त महेंद्र बाबा, लाइक सिंह और मिथुन ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में कीलों पर दंडवत करते हुए कांवड़ यात्रा शुरू की है। इसमें भक्त लोहे की कीलों पर दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। रविवार को जब यह यात्रा सहायल स्थित भोले मंदिर पहुंची तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
बिधूना ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत
बिधूना। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिधूना-एरवाकटरा मार्ग पर भटौली गांव के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिश्तेदारी में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे मोपेड सवार बुजुर्ग की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्चा निवासी छुटकन (75) मोपेड से उमरैन किसी रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में गए थे। वहां से लौटते समय शाम करीब 5 बजे जैसे ही वह भटौली गांव के समीप पहुंचे, तभी किसी अज्ञात ट्रक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए
विला के नाम पर 82 लाख की ठगी: सदमे में कारोबारी की बेटी छत से कूदी; रियल एस्टेट फर्म के निदेशक व पत्नी पर FIR
राजधानी लखनऊ में विभूतिखंड निवासी कारोबारी की पत्नी ने रियल एस्टेट फर्म के निदेशक और उसकी पत्नी पर प्लॉट और विला के नाम पर 82 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि ठगी के सदमे के कारण उसकी बेटी घर की छत से कूद गई। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। वहीं, पति गंभीर रूप से बीमार हैं। मामले में विभूतिखंड थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।विभूतिखंड स्थित मंत्री आवास के पास अनीता मौर्या, पति मदन और दो बच्चों के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि 2014 में उनका संपर्क पंजाब के मोहाली निवासी वाटरमार्क रियल वेंचर फर्म के मालिक सुरेंद्र श्रीवास्तव और उसकी पत्नी रेनू से हुआ था। पारिवारिक दोस्त होने के कारण दोनों का घर आना-जाना शुरू हो गया।
.. कुल 82 लाख रुपये दे दिए
इस दौरान सुरेंद्र श्रीवास्तव ने उन्हें विला और प्लॉट बेचने के कारोबार में निवेश का प्रस्ताव दिया। उसने बताया कि विला की कीमत 48 लाख और प्लॉट की कीमत 36 लाख रुपये है। दोनों पति-पत्नी के दबाव में उन्होंने अपना प्लॉट बेचकर सात जून 2014 से लेकर पांच नवंबर 2014 तक कुल 82 लाख रुपये दे दिए।
पीड़िता का आरोप है कि भुगतान के बाद भी उन्हें विला और प्लॉट नहीं मिला। दबाव बनाने पर आरोपी दंपती वर्ष 2017 तक टरकाते रहे। विरोध पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने 31 मार्च 2108 को 38 लाख का चेक दिया, जो बाउंस हो गया।
कारोबारी भी गंभीर रूप से बीमार
अनीता ने बताया कि पूरा परिवार ठगी के सदमे में था। तभी 13 मार्च को 23 वर्षीय बेटी छत से नीचे कूद गई। किसी तरह डॉक्टरों ने बेटी को बचा लिया। मगर, वर्ष 2025 में पति गंभीर रूप से बीमार हो गए। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि पीड़िता को दस्तावेज और साक्ष्यों के साथ बुलाया गया है। दोनों पक्षों के बयानों और सबूत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
UP News: दुबई जा रहे विमान में गड़बड़ी… रनवे से लौटा, फ्लाइट में सीट के नीचे मिला 1.95 करोड़ का लावारिस सोना
राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार शाम एअर इंडिया एक्सप्रेस के दुबई जाने वाले विमान (आईएक्स 197) में गड़बड़ी महसूस हुई। इस पर उसे रनवे से लौटना पड़ा। विमान में 172 यात्री सवार थे। इस विमान को शाम 5:45 बजे दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। बोर्डिंग के बाद यात्री विमान में बैठ भी चुके थे। रवने की ओर जाते समय पायलट को गड़बड़ी महसूस हुई तो उसे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचित किया। इसके बाद विमान वापस आया।
यूपी: बिजली विभाग में शुरू हुई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हटाने की तैयारी, मध्याचंल से होगी शुरुआत
बिजली विभाग में संविदा पर रखे गए चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत मध्यांचल से हुई है। यहां के करीब 27 कर्मचारियों को चिन्हित कर लिया गया है। प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती नहीं हो रही है। ऐसे में विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी रखे गए हैं। बिजली विभाग में संविदा कर्मियों की विभिन्न स्तरों पर छंटनी होने के बाद अब चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का नंबर आ गया है। उच्च स्तर पर तय की गई रणनीति के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को हटाने की शुरुआत मध्यांचल से हो रही है। सूत्रों का कहना है कि मध्यांचल के 27 कर्मियों को चिन्हित किया गया है। इनकी बायोमीट्रिक हाजिरी बंद करने के लिए संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी को पत्र भी लिख दिया गया है।
Live UP Budget 2026 Live: UP Budget 2026 Live: विधानसभा में सपा विधायकों का प्रदर्शन, कर रहे नारेबाजी
Uttar Pradesh Vidhan Mandal Budget Session Live Updates in Hindi: यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार यानी आज से शुरू होगा। सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करेंगे। सरकार का एजेंडा बताएंगे। सत्ता और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी तैयारी के साथ सत्र में पहुंचेंगे।
कुआलालंपुर में PM मोदी बोले-तमिल भाषा ने जोड़े भारत और मलेशिया के दिल, MGR के बड़े प्रशंसक हैं अनवर इब्राहिम (Video)
International Desk: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और मलेशिया तमिल भाषा के प्रति साझा स्नेह से जुड़े हुए हैं। मोदी ने देश में शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक जीवन में इस भाषा की मजबूत उपस्थिति को रेखांकित किया। मलेशिया में भारतीय मूल के लगभग 30 लाख लोग रहते हैं, जो विश्व में दूसरा सबसे बड़ा जनसंख्या समूह है। इनमें से अधिकांश तमिल मूल के हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भारत और मलेशिया तमिल भाषा के प्रति साझा स्नेह से भी जुड़े हुए हैं। मलेशिया में शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक जीवन में तमिल की मजबूत व जीवंत उपस्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।”
उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि आज का यह ऑडियो-विजुअल समझौता फिल्मों और संगीत, विशेषकर तमिल सिनेमा के माध्यम से हमारे दिलों को और भी करीब लाएगा।” इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “उनके मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम भारत में हममें से कई लोगों की तरह, एमजीआर (अभिनेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचन्द्रन )के “बहुत बड़े प्रशंसक” हैं। ” इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आयोजित दोपहर के भोजन के दौरान तमिल अभिनेता की फिल्म ‘नालाई नमाधे’ का एक गीत प्रस्तुत किया गया। एमजी रामचन्द्रन, एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेता, निर्देशक और निर्माता थे। उन्होंने तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) पार्टी की स्थापना की और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। रामचन्द्रन का निधन 1987 में हुआ था।
‘नालाई नमाधे’ अभिनेता रामचन्द्रन की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जो 1975 में रिलीज़ हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा आयोजित भोज में गाए गए गीतों में से एक ‘नालाई नमाधे’ था, जो महान एमजीआर अभिनीत फिल्म का गीत है!” मोदी ने कहा, “प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, भारत में हममें से कई लोगों की तरह, एमजीआर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं!” मोदी ने शनिवार को एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारतीय प्रवासी भारत और मलेशिया के बीच एक मजबूत सेतु का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस इतिहास से प्रेरित होकर भारत ने मलाया विश्वविद्यालय में तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना की है और अब साझा विरासत को मजबूत करने के लिए एक तिरुवल्लुवर केंद्र स्थापित करेगा।
MP में महंगी होगी शराब! बढ़ते कर्ज को कम करने के लिए कीमतों में भारी बढ़ोतरी की तैयारी, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम?
भोपाल: मध्य प्रदेश में शराब पीने वालों को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। राज्य सरकार एक्साइज पॉलिसी 2026-27 में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है, जिसके तहत शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं। केंद्र से मिलने वाले करों में कटौती, टैक्स दरों में बढ़ोतरी और बढ़ते कर्ज के दबाव ने सरकार को आबकारी व्यवस्था में सख्ती और सुधार के लिए मजबूर कर दिया है।
प्रस्तावित एक्साइज पॉलिसी का मसौदा लगभग तैयार है। इसमें शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में बदलाव, टैक्स कलेक्शन को और कड़ा करने, ठेकेदारों की मोनोपॉली खत्म करने और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस नीति के जरिए सरकार अपने सबसे बड़े राजस्व स्रोतों में से एक आबकारी से अधिक आय जुटाने की कोशिश कर रही है। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार पर इस समय करीब 4.84 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। वहीं केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी 7.86% से घटाकर 7.34% कर दी है, जिससे हर साल लगभग 7,700 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा केंद्र ने शराब पर टैक्स कलेक्शन एट सोर्स (TCS) को 1% से बढ़ाकर 2% कर दिया है। इससे ठेकेदारों की लागत बढ़ेगी और इसका सीधा असर शराब की खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है।
नई नीति के तहत सरकार ठेकेदारों के एकाधिकार को खत्म करने की दिशा में भी कदम उठा रही है। कई जिलों में एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूलने और बीच सत्र में ठेके छोड़ने जैसी शिकायतें सामने आई थीं, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ। इसके साथ ही ई-चालान और ई-बैंक गारंटी को अनिवार्य कर फर्जीवाड़े पर रोक लगाने की तैयारी है। राजस्व बढ़ाने के दबाव के बावजूद सरकार ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश में कोई नई शराब दुकान नहीं खोली जाएगी। साथ ही उज्जैन, ओंकारेश्वर और मैहर जैसे 19 पवित्र शहरों और धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी पहले की तरह सख्ती से लागू रहेगी। हाई एम्पावर्ड कमेटी और वित्त मंत्री स्तर पर नीति के प्रारूप को मंजूरी मिल चुकी है। अब मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक सहमति के बाद इसे कैबिनेट में अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी से 18,000 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य तय किया है।
Heavy Rain Alert: 11 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, बढ़गी ठंड, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
नेशनल डेस्कः दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं, जिनका असर करीब 10 राज्यों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के भीतर मौसम में बड़े बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। IMD ने 11 फरवरी तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बारिश और घना कोहरा
IMD के अनुसार, इन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गलन वाली ठंड बढ़ेगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है, वहीं उत्तराखंड में पाला पड़ने की आशंका जताई गई है। ऐसे में फरवरी का महीना भी ठंड के साथ गुजर सकता है।
8 फरवरी की रात से दिखेगा असर
मौसम विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर-पूर्वी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके साथ ही पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के ऊपर 125 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम बह रही है। वहीं एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज बदल जाएगा।
पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
8 फरवरी को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।
दिल्ली समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी
IMD के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा देखने को मिला है और अब 11 फरवरी तक बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।






