Sunday, June 14, 2026
Home Blog Page 11

अग्निवीरों के 25% कोटे का बढ़ेगा दायरा? रिटायरमेंट से पहले आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

0

नई दिल्ली: इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल इस महीने के आखिर में पूरा हो रहा है। क्या उन्हें किसी चीज का मलाल है, क्या अग्निवीरों को परमानेंट करने का प्रतिशत 25 से ज्यादा होना चाहिए और क्या रिटायरमेंट के बाद वे राजनीति में आने की सोच रहे हैं, इन सब मसले पर आर्मी चीफ से बात की पूनम पाण्डे ने…

1) आर्मी चीफ के तौर पर अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि आप किसे मानते हैं और किस चीज का मलाल है, जो आप करना चाहते थे पर हो नहीं पाया?

बतौर आर्मी चीफ मैंने अपने लिए कई उद्देश्य निर्धारित किए थे। मेरी कोशिश सिर्फ मौजूदा ऑपरेशनल चैलेंज से निपटना नहीं था बल्कि भारतीय सेना को भविष्य के युद्धक्षेत्र के लिए तैयार करना भी था। इसी सोच के साथ आधुनिक टेक्नॉलजी को शामिल करने, हर सैनिक को ड्रोन वॉरियर बनाने, आईबीजी, रूद ब्रिगेड, भैरव बटालियन, अश्नि प्लाटून, शक्तिबाण रेजिमेंट और दिव्यास्त्र बैटरी जैसी नई और घातक यूनिट को ऑपरेशनलाइज करने की दिशा में काम किया। जॉइंटनेस और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी काम किया। मेरा हमेशा मानना रहा है कि भविष्य का युद्ध किसी एक सर्विस से नहीं जीता जाएगा। जमीन, हवा, साइबर, स्पेस, इलैक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, इंफॉर्मेशन डोमेन सभी में मिलकर ऑपरेट करना ही भविष्य की आवश्यकता है। लेकिन अगर मुझे अपने कार्यकाल की एक सबसे बड़ी उपलब्धि बतानी हो तो मैं कहूंगा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना और पूरी आर्म्ड फोर्सेस की संयुक्त, समन्वित और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार क्षमताओं का प्रमाण मिला।मेरे लिए यह ऑपरेशन इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसमें हमने दिखाया कि भारत सटीकता, संयम और निर्णायक कार्रवाई तीनों का संतुलन बनाए रख सकता है।
जहां तक मलाल की बात है, एक सैनिक को हमेशा लगता है कि अभी और किया जा सकता था। मुझे लगता है कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, स्वदेशी तकनीक के विकास, एआई आधारित सिस्टम, ड्रोन से निपटने की क्षमता और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध तकनीकों पर हमें और तेजी से काम करना चाहिए। हमने पारंपरिक सैन्य शक्ति और आधुनिक विशेष तकनीकों के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया है। भारत की सुरक्षा परिस्थितियां ऐसी हैं कि टैंक, तोपखाना और पैदल सेना जैसी पारंपरिक सैन्य क्षमताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

‘वह शिक्षक नहीं माफिया है’, खान सर को लेकर ‘चाचा इमरान’ का बड़ा बयान, पड़ोसियों-रिश्तेदारों ने लगाए गंभीर आरोप

0
Khan Sir Controversy : चर्चित शिक्षक खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला केवल पुलिस जांच और कोचिंग संस्थानों के विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके गृह क्षेत्र और मोहल्ले से भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने उनके व्यवहार, जमीन विवाद और प्रभाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें ‘शिक्षक नहीं माफिया’ कहा है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही खान सर की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है. लेकिन, जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो फैजल खान के व्यक्तित्व के दूसरे पक्ष को भी जाहिर करता है.

Auraiya News: सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, साथी घायल

0

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।कोतवाली के गांव पन्हर निवासी अमित राजपूत (35) अपने साथी परिचालक बृजमोहन के साथ बाइक से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। एक्सप्रेसवे एंट्री के पास सर्विस रोड पर अचानक बाइक फिसल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया।वहीं, बृजमोहन (30) का इलाज चल रहा है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजन को सूचना दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
—-
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

अछल्दा। थाना क्षेत्र के बरी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बघईपुर निवासी राहुल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Auraiya News: ननिहाल आई तीन साल की मासूम की नाक में फंसा चने का दाना

0

अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव रजुआमऊ में शुक्रवार सुबह ननिहाल आई तीन वर्षीय मासूम बच्ची ने खेलते-खेलते चने का दाना अपनी नाक में डाल लिया।परिजन मासूम को लेकर सीएचसी पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी दाना बाहर नहीं निकाला जा सका। बच्ची की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
वैष्णवी (3) पुत्री अवनीश, अपनी मां नेहा के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अछल्दा क्षेत्र के गांव रजुआमऊ स्थित अपने ननिहाल आई हुई थी। शुक्रवार सुबह वह घर के आंगन में खेल रही थी तभी उसने खेल-खेल में चने का एक दाना अपनी नाक में डाल लिया। दाना नाक के काफी अंदर जाकर फंस गया।

कुछ ही देर बाद में बच्ची को सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। घबराहट और बेचैनी के कारण मासूम तड़पने लगी। यह देख परिजन बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने चने का दाना निकलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में उसे सैफई रेफर कर दिया गया। वहां बच्ची का इलाज चल रहा है।

Etawah News: परचून दुकानदार से 98 हजार की ठगी

0

इटावा। परचून दुकानदार के खाते से साइबर ठगों ने गूगल पे के माध्यम से करीब 98 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। वृंदावन कॉलोनी निवासी गौरव गुप्ता जिला अस्पताल के सामने परचून की दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि एक जून की शाम उनके खाते से गूगल पे के माध्यम से दो संदिग्ध ट्रांजेक्शन हो गए जिसमें लगभग 98 हजार रुपये पार हो गए। घटना के बाद उन्होंने बैंक और पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले को साइबर सेल को भेजकर जांच शुरू कर दी है।

‘कब्रिस्तान बना आशियाना’: जीना मुश्किल था उनके बिना, कब्रों के बीच थमीं सांसें, बोले थे- फातिहा पढ़ आता हूं, और

0

जब तक रजिया जीवित थी। सुभान अहमद को अपने पैरों पर खड़े होने और चलने के लिए पत्नी के सहारे की जरूरत थी लेकिन 11 दिन पहले जब पत्नी व बेटे की मौत हुई तो सुभान बिना किसी मदद के खड़े होने लगे और अकेले ही चलकर उनकी कब्र पर पहुंच रहे थे। पत्नी व बेटे को खोने के गम में वह टूटे हुए थे।

चुपचाप कब्रिस्तान की ओर निकल जाते थे
उनको उठाने-बैठाने, नहलाने व अन्य कार्यों में पत्नी मदद करती थी। बच्चे भी उनकी मदद के लिए रहते थे। बिना मदद सुभान कहीं आते-जाते नहीं थे, लेकिन जब से पत्नी व बेटे का साथ छूटा था] तो वह बिना किसी मदद के खड़े होने लगे थे और चुपचाप कब्रिस्तान की ओर निकल जाते थे।

शव पत्नी व बेटे की कब्र के बीच में मिला
पत्नी व बेटे के गम में डूबे सुभान को देखकर कोई कुछ नहीं कहता था। शुक्रवार की सुबह चार बजे जब वह निकले तो परिजनों ने कुछ नहीं बोला। उन्हें यकीन था कि एक-दो घंटे में वह रोजाना की तरह लौट आएंगे] लेकिन घंटों बीत जाने के बाद तलाश करने पर उनका शव पत्नी व बेटे की कब्र के बीच में मिला। 11 दिन के अंदर सैफ, रोशनी व आलिया अनाथ हो गए हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन, ईरान के 4 ड्रोन मार गिराए, तटीय रडार ठिकानों पर की बमबारी

0

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर छोड़े गए ईरान के चार ड्रोन मार गिराए और इसके जवाब में इस्लामी गणराज्य के कुछ तटीय निगरानी रडार ठिकानों पर हमला किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा ईरान पर दबाव बढ़ाने के बीच इस कार्रवाई से नाजुक संघर्षविराम पर खतरा और बढ़ गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा, इन हमलावर ड्रोन से क्षेत्रीय समुद्री यातायात को तत्काल खतरा था। अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी कर रही है। यह कदम वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य पर तेहरान द्वारा बनाए गए दबाव के जवाब में उठाया गया है।

इसी सप्ताह ईरानी ड्रोन हमलों में कुवैत के मुख्य हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल को भारी नुकसान पहुंचा था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी कई लोग घायल हुए थे और कुछ समय के लिए हवाई अड्डा बंद करना पड़ा था। इन हमलों से संघर्षविराम टूटने की आशंकाएं बढ़ी हैं लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ईरान के साथ स्थिति काफी अच्छी लग रही है। विस्कॉन्सिन में किसानों के एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा, हम बहुत जल्द ईरान मुद्दे से बाहर निकलेंगे और किसी भी सूरत में नतीजा मजबूत होगा चाहे वह किसी समझौते के जरिए हो या फिर कठोर तरीके से।

Delhi की सड़कों पर अब महिलाओं का राज: शुरू हुई 100% ‘महिला ड्राइवरों’ वाली खास ई-टैक्सी सर्विस

0
नेशनल डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और पर्यावरण को सुधारने के लिए सरकार ने दो बड़े ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। एक तरफ दिल्ली सचिवालय से ‘ग्रीन SM’ (Green SM) की सौ फीसदी मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा की शुरुआत की गई है जिसे विशेष रूप से महिलाएं चलाएंगी।

वहीं दूसरी तरफ, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देश का पहला अत्यधिक किफायती ‘E85’ बायो-फ्यूल भी लॉन्च कर दिया गया है। इन दोनों ही बड़े प्रोजेक्ट्स का मुख्य उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर को कम करना और पर्यावरण अनुकूल यातायात को बढ़ावा देना है।

इस मौके पर बातचीत करते हुए सिरसा ने कहा कि ये टैक्सियां पूरी तरह से भारत में बनी हैं और इनका प्लांट तमिलनाडु में है। उन्होंने कहा, यह 100% ‘मेड इन इंडिया’ प्रोजेक्ट है। इन कारों की खासियतों में शामिल हैं – 3 कैमरे (एक ड्राइवर के लिए, एक सड़क के लिए और एक पैसेंजर के लिए) महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान और तीसरी बात इन कारों की ड्राइवर महिलाएं होंगी… इससे दिल्ली में ई-इंफ्रास्ट्रक्चर मज़बूत होगा।

 

वहीं शुक्रवार को कुल 1,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां और ‘ग्रीन SM’ ऐप लॉन्च किए गए। योजना है कि एक साल के अंदर दिल्ली-NCR इलाके में इनकी संख्या बढ़ाकर 10,000 गाड़ियां कर दी जाएंगी।
इस 100% इलेक्ट्रिक फ्लीट का मकसद दिल्ली के क्लीन मोबिलिटी इकोसिस्टम को बढ़ावा देना और प्रदूषण कम करने की सरकार की कोशिशों में मदद करना है।

इससे पहले 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के फ्यूल स्टेशन पर E85 फ्यूल लॉन्च किया था।

मंत्री ने कहा कि पिछले बारह सालों में पर्यावरण के मामले में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है और विश्व पर्यावरण दिवस पर E85 को पेश करना बहुत अहम है। उन्होंने लॉन्च के लिए ज़रूरी इकोसिस्टम बनाने के लिए इंडस्ट्री लीडर्स, ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स और पब्लिक सेक्टर की ऑयल कंपनियों का शुक्रिया अदा किया।

पत्नी कमाती है पति से 3 गुना ज्यादा, फिर भी केस लड़ने का पूरा खर्च देगा पति; बिलासपुर हाई कोर्ट बड़ा फैसला

0

बिलासपुर। पत्नी सरकारी नौकरी में हो और उसकी आय पति से तीन गुना अधिक हो, तब भी उसे अदालती कार्यवाही में शामिल होने के लिए आवश्यक यात्रा, भोजन और मुकदमे का खर्च पाने का अधिकार है।

यह आदेश देते हुए छत्तीसगढ़ के प्रधान न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बिभू दत्त गुरु की खंडपीठ ने सूरजपुर कुटुंब न्यायालय के फैसले को यथावत रखा। इसी के साथ कोर्ट ने पति आशीष राय की अपील खारिज कर दी।

बता दें कि अंबिकापुर निवासी आशीष राय और विश्रामपुर निवासी अंजलि राय के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है।

आशीष ने कोर्ट को बताया था कि पत्नी सरकारी शिक्षिका है और उसे 71,482 रुपये मासिक वेतन मिलता है, जबकि वह स्वयं संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारी के रूप में लगभग 25,700 रुपये प्रतिमाह कमाता है।