Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 283

हर रात नया मर्द: 1 या 2 नहीं बल्कि 8 शादीशुदा पुरुषों के साथ मनाती सुहागरात फिर कहती- मैं दूसरी…

0

नेशनल डेस्क। नागपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने एक-दो नहीं, बल्कि आठ शादीशुदा पुरुषों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शादी की और फिर ब्लैकमेल करके करोड़ों रुपये लूटे। यह महिला अब अपने नौवें पति की तलाश में थी तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

खुद को तलाकशुदा बताकर फंसाती थी

इस महिला की पहचान समीरा फातिमा के रूप में हुई है जो खुद एक स्कूल टीचर रह चुकी है। वह सोशल मीडिया पर विवाहित पुरुषों को टारगेट करती थी। उनसे सहानुभूति पाने के लिए खुद को तलाकशुदा बताती और कहती, “मुझे सहारा दो, मैं दूसरी पत्नी बनकर रहूंगी।” इसी बहाने वह शादी करती लेकिन एक महीने के भीतर ही झगड़ा करके ब्लैकमेलिंग शुरू कर देती।

पुलिस को शक है कि वह पिछले 15 सालों से इस तरह की धोखाधड़ी कर रही थी। उसने एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर यह साजिश रची थी।

करोड़ों की ठगी, झूठी प्रेगनेंसी का नाटक

शुरुआती सबूतों के मुताबिक फातिमा ने एक पीड़ित से 50 लाख रुपये और दूसरे से 15 लाख रुपये ठगे हैं। शादी के बाद वह अपने पतियों को अलग-अलग बहानों से ब्लैकमेल कर पैसे वसूलती थी। चौंकाने वाली बात यह है कि जब भी पुलिस उसे पकड़ने के करीब पहुंचती वह झूठी प्रेगनेंसी का दावा करके बच निकलती थी।

आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ी

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने 29 जुलाई को नागपुर की एक चाय की दुकान से उसे गिरफ्तार कर लिया। नागपुर पुलिस ने समीरा फातिमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसके पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में और भी कई पीड़ित सामने आ सकते हैं और गिरोह के अन्य सदस्य भी जल्द ही पकड़े जाएँगे।

महिलाओं को मिलेगा ₹7000 हर महीने, जल्दी देखें… कहीं नए स्कीम का फायदा उठाने से छूट न जाएं आप

0

नेशनल डेस्क : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं के लिए एक खास योजना शुरू की है, जिसका नाम है LIC बीमा सखी योजना। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें एक निश्चित मासिक आय देने का अवसर देना है। खास बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए महिलाओं को एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा।

क्या है बीमा सखी योजना?

यह योजना खास तौर पर महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इसके तहत महिलाएं LIC की बीमा एजेंट बन सकती हैं। एजेंट बनने के बाद उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी, और काम शुरू करने पर हर महीने फिक्स सैलरी भी दी जाएगी। इस योजना से LIC का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और बीमा सेवाओं को दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचाना है।

कितनी मिलेगी आमदनी?

बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को पहले साल ₹7000 प्रति माह मिलेंगे। दूसरे साल में ₹6000 प्रति माह और तीसरे साल में ₹5000 प्रति माह दिए जाएंगे, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें होंगी, जैसे पहले साल में जो बीमा पॉलिसी उन्होंने शुरू करवाई हों, उनमें से कम से कम 65% चालू रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – रक्षाबंधन से पहले सगी बहन ने दी भाई की सुपारी, 10 हजार में करवाई हत्या; वजह जानकर रह जाएंगे दंग

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

  • महिला उम्मीदवार की उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए।
  • कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • यह योजना सिर्फ नई महिलाओं के लिए है। अगर कोई पहले से LIC एजेंट या कर्मचारी है, तो वह इसमें आवेदन नहीं कर सकता।
  • LIC कर्मचारियों के करीबी रिश्तेदार जैसे पति, पत्नी, बच्चे, माता-पिता, भाई-बहन आदि भी इस योजना में आवेदन के योग्य नहीं हैं।

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

  • आयु प्रमाण पत्र (सेल्फ अटेस्टेड)
  • पता प्रमाण पत्र (सेल्फ अटेस्टेड)
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भरा हुआ आवेदन पत्र

कैसे करें आवेदन?

इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाएं नजदीकी LIC शाखा में जा सकती हैं या फिर LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन कर सकती हैं।

भारत के सामरिक बेड़े में बढ़ी नई ताकत; एयरबस डील का बड़ा चरण पूरा, स्पेन ने दिया सी-295 विमान

0

International Desk: भारत को अपनी सैन्य क्षमताएँ मजबूत करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि शनिवार को भारत को एयरबस सी-295 सैन्य परिवहन विमानों में से अंतिम विमान मिल गया है।सेविले में एयरबस डिफेंस एंड स्पेस असेंबली लाइन पर भारतीय राजदूत दिनेश के पटनायक ने भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यह विमान प्राप्त किया। खास बात यह है कि यह आपूर्ति तय समय से दो महीने पहले कर दी गई, जो भारत की रक्षा ताकत को और मज़बूती देगी।

सी-295 विमान 5 से 10 टन तक का भार ढो सकता है और यह भारतीय वायुसेना के पुराने एवरो विमानों की जगह लेगा। इसकी उड़ान क्षमता करीब 11 घंटे की है, जिससे यह सामरिक दृष्टि से बेहद कारगर है। सितंबर 2021 में भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ 56 सी-295 विमानों के लिए समझौता किया था। इनमें से 16 विमान स्पेन से सीधे मिलेंगे और बाकी 40 विमान भारत में बनाए जाएंगे। भारतीय वायुसेना की रक्षा शक्ति में बड़ा इजाफा, स्पेन ने समय से पहले सौंपा C-295 का आखिरी विमान

Auraiya News: एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं और आंगनबाड़ी केंद्र

0

बिधूना। परिषदीय विद्यालयों को कॉन्वेंट स्कूलों से बेहतर माहौल देने के दावे डहारियापुर स्कूल में खोखले साबित हो रहे हैं।यहां के प्राथमिक विद्यालय की जर्जर इमारत फरवरी 2024 में ढहा दी गई थी। तब से एक कक्ष में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं चल रहीं, और आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हो रहा। इससे शिक्षण कार्य में व्यवधान रहता है।
डहारियापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में कुल 32 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें कक्षा एक में छह, कक्षा दो में पांच, कक्षा तीन में दो, कक्षा चार में 14 और कक्षा पांच में छह छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इनमें भी शनिवार को 15 छात्र ही स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने बताया कि स्कूल के आसपास गंदगी व रास्ते में जलभराव के कारण बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।बताया गया कि विद्यालय का पुराना भवन पिछले वर्ष फरवरी में जर्जर होने के कारण गिरा दिया गया था। डेढ़ साल बीतने के बाद भी उसका मलबा अब तक स्कूल परिसर से नहीं हटाया गया है। इससे न केवल बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है, बल्कि स्कूल की साफ-सफाई और सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। विद्यालय की बाउंड्रीवाॅल भी टूटी हुई है। इससे अन्ना मवेशी परिसर में बेरोक-टोक घुस आते हैं।

प्रधानाचार्य सरोज कुमारी अवकाश पर हैं। सहायक अध्यापक दीप्ति व शिक्षा मित्र साहब सिंह ने बताया कि पुराना भवन गिराने के बाद से सभी कक्षाओं को एक ही कमरे में संचालित किया जा रहा है। कई बार प्रधान व खंड शिक्षा अधिकारी को मलबा हटाने और बाउंड्रीवॉल की मरम्मत के लिए सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

बीईओ अलकेश कुमार सकलेचा ने बताया कि डहारियापुर में पिछले वर्ष भवन तोड़ा गया था। मलबे की नीलामी होनी है। स्कूल में पड़े मलबे को एक दो दिन में हटवा दिया जाएगा। बताया कि एक कक्ष में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। उसी में आंगनबाड़ी के बच्चे बैठते हैं। एक नया कक्ष बन रहा है। उसके बनने पर दोनों कक्षों में बच्चों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

Auraiya News: शिशु दुग्धपान कक्ष बनाए, लेकिन बंद पड़े

0

औरैया। सरकारी दफ्तरों व सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों को दुग्धपान कराने के लिए अलग कक्ष बनाने के आदेश हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दफ्तरों के बाहर परिसर में केबिन तो बनाए गए, लेकिन यह कक्ष खोले नहीं गए।

शनिवार को पड़ताल में यह बात सामने आई। स्थिति यह है कि इन कक्षों में बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं है। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर रोजाना जनसुनवाई में काफी फरियादी पहुंचते हैं। इसमें महिलाओं की भी अच्छी खासी संख्या पहुंचती है। यहां पर स्तनपान कक्ष की कुंडी लगी रहती है। पूछने पर कुछ लोगों ने बताया कि स्तनपान कक्ष की कुंडी ही नहीं खुलती है। ये महज शोपीस है।

सदर तहसील में भी रोज कई फरियादी पहुंचते हैं। यहां भी स्तनपान कक्ष बना है, लेकिन यहां भी कुर्सी तक नहीं है। वहीं, जिला अस्पताल में फैंसी कुर्सी डालकर स्तनपान कक्ष को बंद ही कर दिया गया है। यहां पर कक्ष होने के बाद भी महिलाओं को अपने बच्चों को बाहर बैठकर दूध पिलाना पड़ रहा है।

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार का कहना है कि स्तनपान कक्ष की सुविधा को लेकर सभी को संवेदनशील रहना चाहिए। इसमें किसी तरह की अनदेखी न हो इसे लेकर सजग किया जा रहा है।

सार्वजनिक स्थल व कार्यालयों में होने चाहिए मातृत्व कक्ष

मातृ स्पर्श नाम की संस्था ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर नवजात को स्तनपान कराने के लिए अलग से कमरा बनाने की मांग की थी। इसका संज्ञान लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को सार्वजनिक स्थल व सरकारी कार्यालयों में यह कक्ष बनाने के लिए नोटिस जारी की थी। सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नवजात बच्चों को दुग्धपान कराने को मातृत्व कक्ष बनाने के निर्देश दिए थे। ताकि माता को किसी भी असहज स्थिति का सामना न करना पड़े।

Auraiya News: 220139 किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि

0

औरैया। वाराणसी में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस में प्रधानमंत्री ने शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की। लाभार्थियों को किस्त डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की गई। जिले के 220139 किसान योजना से लाभांवित हुए।इस मौके पर कलक्ट्रेट के मानस सभागार में वाराणसी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। जिसके बाद विधायक गुड़िया कठेरिया, सांसद प्रतिनिधि मुकुट सिंह, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, सीडीओ संतकुमार समेत किसान मौजूद रहे। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के 220139 किसानों के बैंक खाते में 44.02 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।

उधर, अछल्दा में शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र गवारी में आयोजित किसान सम्मान दिवस में किसानों के खातों में धनराशि स्थानांतरित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम का प्रसारण ब्लाॅक सभागार में हुआ। इसमें 513 किसानों ने हिस्सा लिया।

कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.रामपलट, डॉ. रश्मि यादव, डॉ. इंद्रपाल सिंह व विवेक कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर वैज्ञानिकों ने खरीफ की फसलों से संबंधित रोग, कीट, फसल प्रबंधन, उद्यानिकी और गृहवाटिका विषयों पर किसानों को जानकारी दी।

Auraiya News: एसओजी बताकर टोल से निकलने का वीडियो वायरल

0

अजीतमल। एसओजी पुलिस के नाम से टोल प्लाजा पर कार निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू की। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई। सोशल मीडिया पर 35 सेकंड का वीडियो वायरल है। जो अजीतमल के अनंतराम टोल प्लाजा का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में वाहन पर सवार अजीतमल के विद्या नगर निवासी ऋषि दुबे व बनारसीदास निवासी अंकित तिवारी ने टोल क्रॉस करते समय एसओजी औरैया पुलिस का नाम लिया गया। वायरल वीडियो करीब दो वर्ष पुराना है। कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya News: कार चालक ने चार वाहनों में मारी टक्कर, किशोरी का पैर फ्रैक्चर

0

औरैया। कानपुर-इटावा मार्ग पर शनिवार रात आठ बजे एक तेज रफ्तार कार ने पहले चार वाहनों को टक्कर मारी। भागते समय कार चालक ने सड़क किनारे खाना बना रही एक किशोरी को भी ठोकर मारकर घायल कर भाग निकला।शनिवार शाम को एक कार औरैया से कानपुर की ओर जा रही थी। जेके टावर के पास कार ने एक-एक करके बाइक समेत चार वाहनों में टक्कर मार दी। बाद में वहां से चालक वाहन को लेकर भागा तो गौरैया तालाब के पास सड़क किनारे लोहपीटा की झोपड़ी में खाना बना रही दुर्गा (16) पुत्री चंद्रशेखर को ठोकर मार दी। इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।

इस हादसे के बाद भी चालक ने वहां पर कार नहीं रोकी और उसे लेकर वहां से भाग निकला, हालांकि कुछ दूरी पर आगे इंडियन ऑयल के पास हाईवे पर वाहन को छोड़कर चालक भाग गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार पकड़ ली गई है। चालक फरार हो गया है।

Auraiya News: चोरी के आरोप में गैंगस्टर समेत तीन पकड़े

0

अजीतमल (औरैया)। कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने चोरी के मामले में गैंगस्टर समेत तीन को देर रात दबोच लिया। इनके पास से लग्जरी कार, तमंचा और चोरी की गई 11 बकरियां बरामद की गईं।सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि फफूंद रोड पर एक्सप्रेसवे अंडरपास पर तीन लोगों के शुक्रवार रात खड़े होने की सूचना मिली। कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम मौके पर पहुंची। वहां से शहर के मोहल्ला तिलक नगर मालशाह निवासी इमरान, सदर कोतवाली के गांव चिहूली निवासी रमाकांत चिकवा, गांव तालेपुर निवासी लवकुश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।उनके पास से बिना नंबर की लग्जरी कार, रमाकांत के पास से तमंचे, दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अजीतमल के अलग-अलग गांव से पार की गईं 11 बकरियों को बरामद किया।

आरोपी रमाकांत के खिलाफ औरैया, जालौन, कानपुर देहात, झांसी समेत आसपास जिलों में कुल 17 रिपोर्ट दर्ज हैं। वर्ष 2022 में आरोपी खिलाफ सदर कोतवाली में गैंगस्टर का मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें इटावा जेल भेज दिया गया।

Auraiya News: घर में फंदे से लटकता मिला कक्षा 10 की छात्रा का शव

0

बिधूना। कक्षा 10 की छात्रा रश्मि का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। स्कूल जाने के लिए छोटा भाई जब बहन के कमरे में पहुंचा तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।कस्बे के मोहल्ला आदर्श कछपुरा निवासी वीरभान सिंह बाहर रहकर नौकरी करते हैं। शनिवार की सुबह उनका बेटा राज स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ। वह अपनी बहन रश्मि उर्फ सौम्या (17) को जागने के लिए घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंचा तो वहां पर बहन का शव दुपट्टे के फंदे से लटका देखा।बेटी की आवाज सुनकर मां रीता कमरे में पहुंचीं। इसी दौरान मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। बाबा लखन सिंह की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मां रीता ने बताया कि बेटी कस्बा स्थित श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी।

शुक्रवार रात खाने के बाद वह पहली मंजिल पर सोने चली गई थी। परिवार के लोग नीचे सो रहे थे। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पूछताछ में परिजनों ने घर में सब कुछ ठीक होने की बात बताई है।