Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 288

कंचौसी ट्रेन से युवक को धक्का मारने के आरोपी को जेल

0

कंचौसी। चलती ट्रेन से युवक मुकेश को धक्का मारने के आरोपी अनुज यादव के खिलाफ जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज की थी। जीआरपी ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया। हादसे में मुकेश के दोनों पैर कट गए।कस्बा कंचौसी के मोहल्ला मुखर्जी नगर निवासी मुकेश कुमार 28 जुलाई को कानपुर से मेमू से घर लौट रहे थे। सफर के दौरान बिधूना की चौकी रुरुगंज के गांव नगला लालजू रुरुखुर्द निवासी अनुज यादव से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद मुकेश नीचे उतरने लगे। तभी आरोपी अनुज यादव ने उसे ऊपर खींच लिया। इसी बीच ट्रेन चल दी तो आरोपी ने चलती ट्रेन से मुकेश को धक्का मार दिया था। ट्रेन के नीचे आने से उसके दोनों पैर कट गए।

बुधवार को मां ममता देवी की तहरीर पर इटावा जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक इटावा दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Auraiya News: गोली से घायल कैश वैन के हेल्पर की मौत, रिपोर्ट

0

औरैया। कैश वैन के सुरक्षा कर्मी की बंदूक से चली गोली से घायल साथी हेल्पर शिवकुमार जाटव की मौत हो गई। दूसरे घायल आशीष की हालत सामान्य है।28 जुलाई की दोपहर भंडारा खाने के दौरान वैन से बंदूक गिरने से गोली चल गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गनमैन सुभाष की बंदूक का लाइसेंस निरस्त के लिए थाना पुलिस ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।

इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के गांव नगला मानधाता निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया है कि उसका भाई शिवकुमार जाटव सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अनाज मंडी शाखा अशोक नगर इटावा में कैश वाहन में हेल्पर था। 28 जुलाई की सुबह 10 बजे कैश वैन के साथ बेला के गांव धुपकरी स्थित बैंक शाखा में कैश देकर लौट रहा था।

बताया कि वैन में इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के गांव पडुआ अड्डा निवासी चालक शिवकुमार भारद्वाज, गनमैन इटावा के थाना इकदिल के गांव बमनपुरा निवासी सुभाष पांडेय, गनमैन ब्रहमचंद्र व पंकज यादव और हेल्पर शिवकुमार जाटव थे। उन्होंने गांव बेला में गोपाल वाटिका के सामने वाहन को खड़ा कर दिया। इसके बाद वह लोग भंडारे का प्रसाद खाने लगे।

प्रसाद वैन के बोनट पर रखा था। आरोप लगाया कि गनमैन सुभाष पांडेय ने डबल बैरल बंदूक को लोड हालत में गाड़ी के अंदर रखी थी। खाने के दौरान शिवकुमार जाटव ने अचानक वैन का दरवाजा खोल दिया था। इससे बंदूक से फायर हो गया।

गोली शिवकुमार जाटव के दाहिने पैर व पास में खड़े युवक बिधूना निवासी आशीष के पैर में लगी। इससे दोनों घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां से दोनों को सैफई भेजा गया। जहां उपचार के दौरान शिवकुमार जाटव की मौत हो गई।

आरोप है कि गनमैन सुभाष घटना के बाद मौके से भाग गया। मामले में मृतक के भाई प्रदीप कुमार ने लापरवाही के कारण बंदूक से गोली चलने का आरोप गनमैन पर लगाया है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि गनमैन सुभाष पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट डीएम के माध्यम से इटावा प्रशासन को भिजवाई जा रही है।

Weather Update: बारिश और जलभराव से दिल्ली-NCR त्रस्त, गलियां बनीं झील, सड़कें तालाब; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

0
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बीती रात करीब 10 बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आधी रात के बाद तक जारी रहा। आज सुबह से कहीं हल्की बारिश की फुहारें तो कहीं झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी तरफ सड़कें तालाब बन गई। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बारिश के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। कई इलाकों में सड़कें तालाब तो गलियां और अंडरपास झीलों में तब्दील हो गए।

दिल्ली-एनसीआर में रात भर बारिश रुक-रुक कर होती रही। लगातार बारिश के कारण अधिकांश सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया है। इससे दिन निकलते ही सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। अलग-अलग इलाकों में वाहनों की कतार देखने को मिल रही है।
जमकर बरसे बदरा, उमस से मिली राहत
राजधानी में कल शाम 5 बजे जमकर बादल बरसे। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। जगह-जगह लोग बारिश का आनंद लेते भी नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
Due to heavy rains, people of Delhi NCR are facing the problem of waterlogging
इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। 5 अगस्त तक अधिकतम तापमान 33 से 35 के आसपास रहने का अनुमान है।
Due to heavy rains, people of Delhi NCR are facing the problem of waterlogging

फिरोजाबाद में ऐतिहासिक फैसला: 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मुख्य आरोपी को उम्रकैद, तीन आरोपियों को 7-7 साल की सजा

0

Firozabad News, (अरशद अली): फिरोजाबाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो न्यायालय मुमताज अली ने बुधवार को एक ऐतिहासिक और सख्त फैसला सुनाते हुए 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी कौशल को उम्रकैद (अंतिम सांस तक) की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी के माता-पिता और भाई को भी सबूत छुपाने और लाश को ठिकाने लगाने का दोषी मानते हुए सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सभी दोषियों पर दो-दो लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में उन्हें अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
PunjabKesari
जानिए, पूरा मामला
विशेष लोक अभियोजक अवधेश भारद्वाज ने जानकारी दी कि घटना थाना नारखी क्षेत्र की है, जहां करीब एक महीने पहले आठ वर्षीय बच्ची अपनी ननिहाल आई हुई थी। इसी दौरान चाउमीन का लालच देकर पड़ोसी कौशल ने बच्ची को बुलाया और दरिंदगी की। इसके बाद हत्या कर शव को बोरे में भरकर ठिकाने लगा दिया गया। मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी कौशल को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद उसके माता-पिता और भाई ने शव को छुपाने में उसकी मदद की थी। न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे अपराधों में समाज को सख्त संदेश देने की जरूरत है, जिससे मासूमों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अवधेश कुमार, विशेष लोक अभियोजक, एडीजीसी (पॉक्सो): “यह फैसला पीड़िता के परिवार को आंशिक राहत जरूर देगा। मुख्य दोषी कौशल को अंतिम सांस तक जेल में रहना होगा। न्यायालय ने संदेश दिया है कि मासूमों पर अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

रवि शंकर प्रसाद, एसपी सिटी फिरोजाबाद: “पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबूत एकत्र किए और अभियोजन की मदद से दोषियों को सजा दिलाई। ऐसे मामलों में हमारी प्राथमिकता न्याय दिलाना है।”
PunjabKesari
विष्णु गुप्ता, मृतक बच्ची के पिता: “हमें अपनी बच्ची अब वापस नहीं मिल सकती, लेकिन कोर्ट के फैसले से दिल को थोड़ा सुकून मिला है। हम चाहते हैं कि ऐसे दरिंदों को सख्त से सख्त सजा मिले, ताकि कोई और मासूम इसका शिकार न बने।” बता दें कि यह फैसला पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल है कि न्यायालय मासूमों के साथ अत्याचार करने वालों को कभी नहीं बख्शता।

Kanpur News: जन्मदिन पर गिफ्ट मिली चांदी की चैन बनी मौत की वजह ! स्कूल में टीचर ने उतरवा… मां की डांट के डर से इकलौते बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम

0

Kanpur News, (प्रांजुल मिश्रा): स्कूल से घर लौटे छठवीं कक्षा के 11 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त शिक्षिका मां अपने स्कूल गई थीं, जबकि पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। खाने के लिए दादी बच्चे के कमरे में पहुंची तो वह गेट के कुंडे से चुन्नी का फंदा बनाकर लटकता दिखाई दिया। चीखते हुए दादी बाहर आईं। परिजन व पड़ोसी उसे निजी अस्पताल के बाद हैलट ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों के मुताबिक, बच्चा चांदी की चेन पहन कर गया था, जिसे टीचर ने जब्त कर लिया था।
PunjabKesari
गोविन्द नगर के दादानगर कॉलोनी निवासी ऋषि शर्मा नमकीन बनाने वाली एक कंपनी की ट्रेडिंग का काम करते हैं। पत्नी पूजा शर्मा गोविंदनगर स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। दोनों का इकलौता बेटा 11 वर्षीय स्वास्तिक पास ही स्थित श्रीमुनि इंटर कॉलेज में 6वीं कक्षा का छात्र है। ऋषि के तीन भाई कृष्णा, सागर, सुकांत व उनकी मां घर के सामने ही दूसरे मकान में रहते हैं। चाचा सुकांत के मुताबिक स्वास्तिक को वह स्कूल से प्रतिदिन लेने जाते थे। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे स्कूल पहुंचे तो टीचर ने शिकायत करते हुए कहा कि, स्वास्तिक चांदी की चेन पहन कर स्कूल आया है, आज चेन यूनिफॉर्म से बाहर निकाल कर घूम रहा था, बच्चों की शिकायत पर उसकी चेन जब्त कर ली है। उसकी मां के आने पर लौटाने की बात कही।
PunjabKesari
वहीं स्वास्तिक से बाइक पर बैठने को कहा तो उसने दोस्तों संग घर आने की बात कही। इस पर सुकांत अकेले लौट आए। बच्चे की दादी के मुताबिक स्कूल से लौट कर आने के बाद स्वास्तिक यूनिफॉर्म उतार कर उनके घर खाना खाने आता था। पौन घंटे बाद भी घर नहीं आया तो वह उसके कमरे पर पहुंची। अंदर के कमरे का दरवाजा सटा हुआ था, खोला तो वह दरवाजे के कुंड से लटक रहा था,जिस समय बच्चे ने फांसी लगाई पिता ऋषि काम के सिलसिले से इटावा गए हुए थे। बेटे के फांसी लगाने की सूचना मिली तो वह बदहवास हालत में घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्वास्तिक कई दिनों से सफेद चेन पहनने की जिद कर रहा था, इस पर उसे 27 मई को उसके जन्मदिन पर चांदी की चेन बनवा कर दी थी। क्या पता था कि यही चेन उसकी जान ले लेगी।

एडीसीपी योगेश कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी दादा नगर कॉलोनी में एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है पुलिस मौके पर गई थी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

घरेलू कलह ने ली जान! पति बोला- ”पत्नी से तंग हूं, अब और नहीं सह सकता…”, फिर लाइव वीडियो में जहर पीकर दी जान

0

Basti News: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के बिजरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। मृतक युवक ने जान देने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी परेशानियों के बारे में बताया।

शादी के बाद शुरू हुए झगड़े और धमकियां
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक राज की शादी हाल ही में 22 मई को खुशी के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी में झगड़े शुरू हो गए। एक दिन खुशी अपने पिता के घर चली गई, जिसके बाद राज ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि उसकी पत्नी और ससुर लगातार उसे मानसिक रूप से तंग करते थे। खासकर उसके ससुराल वाले फोन पर धमकी देते थे कि खुशी के गर्भ में पल रहे बच्चे को गिरा देंगे और खुशी की दूसरी शादी कर देंगे। साथ ही, उसे झूठे दहेज के मामले में फंसाने की धमकी भी दी जा रही थी।

मानसिक दबाव से तंग आकर युवक ने लिया खौफनाक फैसला
राज ने बताया कि उसकी पत्नी और ससुर उसके पिता से जमीन वसीयत करने के लिए भी दबाव डाल रहे थे। लगातार इस मानसिक दबाव से तंग आकर राज ने खौफनाक कदम उठाया और जहर पी लिया। जान देने से पहले उसने एक वीडियो बनाया जिसमें वह रोते हुए कह रहा था कि अब मैं अपनी पत्नी से तंग आ गया हूं, अब मैं जीना नहीं चाहता। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। राज को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच, अब तक कोई शिकायत नहीं
हरैया थाना क्षेत्र के डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक मृतक के परिवार की तरफ से कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है, इसलिए इस मामले में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

दिनदहाड़े स्कूल के बाहर से लड़की का अपहरण, CCTV में कैद हुआ दहशतभरा मंजर — नोएडा में सनसनी

0

Noida News: नोएडा के सेक्टर-24 थाना इलाके के सेक्टर-53 गिझोड़ इलाके में दिनदहाड़े एक छात्रा का अपहरण होने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना एक निजी स्कूल के सामने हुई, जिसे पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया गया। वीडियो में साफ देखा गया कि एक युवक ने छात्रा को जबरन अपनी कार में बैठाया और फिर वहां से भाग गया।

पुलिस ने तेज कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और एक खास टीम बनाकर छात्रा की तलाश शुरू की। तकनीकी सबूत और लोकल जानकारी की मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी मोनू यादव को पृथला गोलचक्कर के पास से पकड़ लिया। साथ ही, घटना में इस्तेमाल हुई टोयोटा ग्लैंजा कार भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि छात्रा को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया है और उसे कोई चोट या नुकसान नहीं हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।

स्कूल के आस-पास सुरक्षा पर सवाल, गश्त बढ़ाने की मांग
इस घटना ने स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। पुलिस भी कह रही है कि सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के कारण ही आरोपी तक पहुंचना संभव हुआ।

औरैया जिले से एक चौंकाने वाली घटना, कोबरा का फन पकड़कर वीडियो बनाना पड़ा भारी, डसा तो तुरंत पहुंच गया अस्पताल: इलाज जारी

0

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने की कोशिश युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। नाग पंचमी के दिन 23 साल के अमित ने एक कोबरा सांप को अपने गले में डालकर वीडियो बनवाने की कोशिश की। लेकिन अचानक सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर-भीखमपुर मोहल्ले की है। नाग पंचमी के मौके पर एक सपेरा अपने सांप लेकर मोहल्ले में आया था और लोगों को नाग दर्शन करवा रहा था। इसी बीच अमित वहां पहुंचा और सपेरे से नाग को लेकर अपने गले में डाल लिया। वह इस दौरान कोबरा के फन को पकड़कर वीडियो बनाने लगा।

सांप ने काटा, युवक की तुरंत बिगड़ी हालत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही अमित ने सांप का फन छोड़ने की कोशिश की, तो सांप ने उसे तुरंत काट लिया। डसते ही युवक की हालत बिगड़ने लगी और वह दर्द से तड़पने लगा। आस-पास के लोग घबरा गए और उसकी मदद के लिए परिजनों को बुलाया गया। अमित को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज शुरू हो गया।

हालत में सुधार, खतरनाक स्टंट की चेतावनी
डॉक्टरों ने बताया कि अमित की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर रील बनाने और दिखावे के चक्कर में खतरनाक स्टंट करने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। यह साबित करता है कि ऐसे खतरनाक स्टंट करना जानलेवा हो सकता है। वक्त रहते इलाज ना मिला होता तो यह वीडियो अमित की जिंदगी का आखिरी वीडियो था।

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी से भड़के सपा नेता, मौलाना रशीद को जड़ा थप्पड़; मचा बवाल

0

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक टीवी डिबेट शो के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और मौलाना रशीद के बीच हुई झड़प ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। डिबेट खत्म होते ही जैसे ही मौलाना रशीद स्टूडियो से बाहर निकले, सपा के कुछ नेताओं ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किसने मारा थप्पड़?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के गौतम नगर छात्र सभा अध्यक्ष मोहित नागर, प्रदेश सचिव (अधिवक्ता सभा) श्याम सिंह भाटी और छात्र सभा के प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी ने मौलाना रशीद को थप्पड़ मारा। घटना डिबेट शो के तुरंत बाद की है।

क्या थी वजह?
सपा नेताओं का आरोप है कि डिबेट के दौरान मौलाना रशीद ने सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की। नेताओं ने बताया कि उन्होंने मौलाना से कई बार माफी मांगने को कहा, लेकिन जब वह नहीं माने तो गुस्से में थप्पड़ मार दिया गया। उनका कहना था कि डिंपल यादव सादगी से जीवन जीती हैं और उन पर इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

मौलाना के पास था केस से जुड़ा कागज
घटना के वक्त मौलाना रशीद के हाथ में डिंपल यादव के खिलाफ दर्ज केस से जुड़े कुछ कागजात भी थे, जिन्हें गुस्साए नेताओं ने फाड़ दिया। वहीं फिलहाल समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व यानी हाईकमान की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गला दबाया, थप्पड़ मारे, गिड़गिड़ाती रही लड़की- लेकिन फिर भी नहीं रुका युवक — नोएडा में हैवानियत की हदें पार

0

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-2 की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फ्लैट की बालकनी में जमकर मारपीट की। युवक ने ना सिर्फ हाथापाई की बल्कि युवती के साथ दुर्व्यवहार भी किया। यह पूरी घटना सामने वाले फ्लैट में रहने वाले एक शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

आरोपी गिरफ्तार, लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज
मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही यह वीडियो सामने आया, पुलिस हरकत में आ गई। थाना बिसरख की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक शिब्बू (पिता: इकबाल), निवासी न्यू उस्मानपुर, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र करीब 24 साल है। पीड़ित लड़की ने खुद थाने जाकर शिब्बू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने कहा है कि आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

सोसाइटी की सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के सामने आने के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने चिंता जताई है कि अगर फ्लैट के अंदर इस तरह की हिंसा हो रही है, तो उसके खिलाफ तुरंत और सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। कई लोगों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सोसाइटी और पुलिस दोनों को और सतर्क रहने की जरूरत है।