अलीगढ़ – डोडा हादसे में अलीगढ़ का जवान शहीद, ड्यूटी के दौरान सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में सेना के जवान मोनू शहीद हो गए, जवा थाना क्षेत्र के गांव दाऊपुर निवासी थे, आज उनका पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा
लखनऊ- यूपी में कौशल क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार, के बीच एमओयू हुआ, 1 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण, उद्योग-शिक्षा के जरिए बनेगा स्किल इकोसिस्टम, योगी सरकार के विजन के अनुरूप इकोसिस्टम, पश्चिमी यूपी के युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, युवाओं को मिलेगा उद्योग-आधारित प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण को भी मिलेगा बढ़ावा
*यूपी के 42 जिलों में कल आएगी आंधी*
लखनऊ
मौसम विभाग के अनुसार, कल लखनऊ सहित 42 जिलों में आंधी आएगी। इन जिलों में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं शामिल हैं।
*जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ा एनकाउंटर, जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी*
_जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों ने एक बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है। जम्मू के आईजीपी ने बताया कि सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने बिलावर इलाके में इस सफल एनकाउंटर को अंजाम दिया।_
*जनगणना 2027 की जारी अधिसूचना पहले चरण में मकानों की होगी गिनती।*
केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 का नोटिफिकेशन जारी किया है।
गुरुवार को जारी किए गए इस नोटिफिकेशन में 33 सावलों की लिस्ट है, इसमें मकान, परिवार, वाहन से जुड़े सवाल हैं।
जनगणना के दौरान परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य को इसकी जानकारी देनी होंगी, जनगणना दो चरण में पूरी की जाएगी।
इसमें पहला फेज अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच शुरू होगा, दूसरा फेज फरवरी 2027 में शुरू होगा।
पहले फेज में घरों की सूची और उससे जुड़ा डेटा जुड़ाया जाएगा, दूसरे फेज में जनसंख्या की गिनती की जाएगी।
Himachal News : हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक आधुनिक व पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया जा रहा है। प्रदेश के सभी 5100 से अधिक राशन डिपुओं में अब करीब साढ़े 19 लाख परिवारों को फेस ऑथेंटिकेशन और आई-स्कैनिंग के जरिए राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही नई अत्याधुनिक पॉस (POS) मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
जल्द लगेंगी नई हाईटेक मशीनें
खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के सभी डिपुओं में पुरानी मशीनों की जगह नई तकनीक से लैस पॉस मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों से उपभोक्ताओं को अब फिंगरप्रिंट या ओटीपी जैसी तकनीकी दिक्कतों से भी राहत मिलेगी। परिवार के किसी भी सदस्य की फेस पहचान या आंखों की स्कैनिंग से राशन प्राप्त किया जा सकेगा। इसके लिए सभी राशन कार्डधारकों के सदस्यों की ई-केवाईसी पहले ही पूरी कर ली गई है।
डिजिटल बिल की सुविधा
नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को राशन वितरण का डिजिटल बिल भी प्रिंट कर दिया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी। खाद्य आपूर्ति निदेशालय शिमला की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में यह व्यवस्था लागू कर दी जाए।
टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय शिमला के निदेशक आरके गौतम ने बताया कि डिपुओं में वर्तमान में इस्तेमाल हो रही पुरानी पॉस मशीनों को हटाकर नई मशीनें वितरित की जाएंगी। इसके लिए टेंडर की अंतिम प्रक्रियाएं चल रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से राशन मिल सके।
राज्य में 19.60 लाख राशन कार्डधारक
प्रदेश में वर्तमान में 19 लाख 60 हजार से अधिक राशन कार्डधारक हैं। इन्हें लगभग 5100 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से अंत्योदय, बीपीएल और पीएचएच परिवारों को मुफ्त व रियायती दरों पर, जबकि एपीएल और अन्य श्रेणियों को सब्सिडी आधारित सस्ता राशन उपलब्ध कराया जाता है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार, नए वित्तीय वर्ष से राशन डिपुओं में यह नई तकनीक लागू होने से वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी और भरोसेमंद बनेगी।
नेशनल डेस्कः लंबे समय से रिकॉर्ड तेजी के दौर से गुजर रही चांदी को गुरुवार को जोरदार झटका लगा। ग्लोबल इक्विटी मार्केट में मजबूती आते ही निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश से हटता नजर आया, जिसका सीधा असर चांदी की कीमतों पर पड़ा। MCX पर चांदी के भाव करीब 9,000 रुपये तक लुढ़क गए, जबकि सिल्वर ETF में 20% तक की भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, दिन के निचले स्तरों से चांदी में हल्की रिकवरी भी दर्ज की गई।
सुबह करीब 11 बजे MCX पर चांदी की कीमत 9,146 रुपये प्रति किलो गिरकर 3,09,346 रुपये पर आ गई। यह स्तर अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 26,175 रुपये नीचे रहा। इसी दौरान सिल्वर ETF में भी भारी बिकवाली देखने को मिली और इनमें करीब 20% तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दिन के निचले स्तरों से चांदी ने कुछ रिकवरी जरूर दिखाई। 5 मार्च 2026 को एक्सपायर होने वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट में भी तेज गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाने तक चांदी ने रिकवरी करते हुए अपनी गिरावट को करीब 7,000 रुपये तक सीमित कर लिया था, लेकिन कमजोरी बनी रही।
सिल्वर ETF में भारी गिरावट
गुरुवार को इंडियन सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) में 20% तक की तेज गिरावट देखने को मिली। इंटरनेशनल और फिजिकल मार्केट के मुकाबले इनमें मौजूद प्रीमियम खत्म हो गया, क्योंकि कीमती धातुओं में बढ़ी अस्थिरता के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली की। निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF, ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF और कोटक सिल्वर ETF सुबह के कारोबार में 19–20% तक टूट गए और अपने इंडिकेटिव नेट एसेट वैल्यू (iNAV) से नीचे फिसल गए।
आगे कैसा रह सकता है चांदी का रुख
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 1.79% गिरकर 92.94 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई थी। वहीं, घरेलू MCX पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट की चांदी 1.60% की गिरावट के साथ 3,18,492 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी को 84 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास मजबूत सपोर्ट मिल सकता है, जबकि ऊपर की ओर 94.60 से 96.80 डॉलर के स्तर पर रुकावट देखने को मिल सकती है। MCX पर चांदी के लिए 3,14,000 से 3,06,000 रुपये का सपोर्ट जोन माना जा रहा है, जबकि 3,24,000 से 3,28,000 रुपये के बीच रेजिस्टेंस दिख रहा है।
अगर चांदी की कीमत 3,15,000 रुपये के ऊपर बनी रहती है, तो इसमें एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है और भाव 3,35,000 से 3,50,000 रुपये तक पहुंच सकते हैं। वहीं, अगर कीमत 3,00,000 रुपये के नीचे फिसलती है, तो गिरावट बढ़कर 2,90,000 से 2,80,000 रुपये तक जा सकती है।