Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 24

UP Crime News: ढाबे पर खाना खाने को लेकर हुआ विवाद: दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या, एक अन्य घायल

0

गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले में एक ढाबे में मामूली विवाद के कारण दो युवकों की कथित तौर पर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय की है जब दोनों गुट नशे की हालत में थे और खाना परोसने में देरी को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई। उसने बताया कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

सूचना मिलते ही पहुंचीं पुलिस
होटल में मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को घायल अवस्था में पाया। पुलिस ने बताया कि तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीपाल (25) और सत्यम (26) के रूप में हुई है।

हिरासत में चार आरोपी 
दोनों बहराइच जिले के निवासी थे और खोड़ा के नेहरू विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बयान नहीं दे सका है। पाटिल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान सूरज और राजन के रूप में की है, जबकि इस मामले में कई अन्य भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

PT Usha पर टूटा दुखों का पहाड़! पति का अचानक हुआ निधन, घर में इस हालत में मिला शव, PM Modi ने फोन कर जताया शोक…

0

PT Usha Husband Death : देश की गोल्डन गर्ल और उड़न परी के नाम से जाने जाने वाली भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पति वी श्रीनिवासन का 67 साल की उम्र में शुक्रवार तड़के निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्रीनिवासन शुक्रवार तड़के अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वी. श्रीनिवासन की मृत्यु का कारण अचानक हृदय गति रुकना (सडन कार्डियक अरेस्ट) माना जा रहा है।श्रीनिवासन केंद्र सरकार में पूर्व कर्मचारी रह चुके हैं और हमेशा पीटी उषा के शानदार खेल और राजनीतिक करियर में उनका मजबूत सहारा बने रहे। उन्हें उषा की कई पेशेवर उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति के रूप में भी जाना जाता था। इस दंपत्ति का एक बेटा है, जिसका नाम उज्ज्वल है।

राज्यसभा सदस्य पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीटी उषा से फोन पर बात कर शोक जताया औक ढ़ांढस बंधाया।

Etawah News: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म में 20 साल की सजा

0

इटावा। अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) राखी चौहान की अदालत ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी हसनैन को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है जिसकी आधी राशि पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी ।25 जनवरी 2024 को थाना बलरई थाने में एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी 16 वर्षीय किशोरी सुबह करीब पांच बजे अपने घर से गायब हो गई थी। किशोरी की मां (वादिनी) ने शिकायत दर्ज कराई कि उसी सुबह करीब छह बजे आरोपी हसनैन ने लड़की के चाचा को फोन कर बताया कि उनकी भतीजी इटावा आ गई है। जब परिवार वाले इटावा और जसवंतनगर में उसे तलाशने पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली और आरोपी का फोन भी बंद आने लगा।

पुलिस ने उसी दिन शाम करीब 4:30 बजे जमुना बाग बकेवर पुल के पास से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी ने पुलिस और अपनी मां को बताया कि हसनैन उसे बहलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हसनैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में पीड़िता की उम्र से संबंधित शैक्षिक प्रमाण पत्र पेश किए, जिससे साबित हुआ कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी। इसके बाद दोषी को सजा सुनाई गई।

औरैया हादसों पर लगाम लगाने को बनी चार सदस्यीय कमेटी

0

औरैया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 30वें दिन शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में बैठक की गई।इसमें डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि सड़क हदसों में लगाम लगनी चाहिए। उन्होंने इन मार्गों पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
उन्होंने हाईवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और स्टेट हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। कहा कि यह कमेटी मौके का मुआयना कर अपनी रिपोर्ट देगी कि इंजीनियरिंग या अन्य सुधारों के जरिए हादसों को कैसे रोका जा सकता है। साथ ही, जिले में चिह्नित किए गए पांच होल्डिंग एरिया की रिपोर्ट भी जल्द तलब की गई है।

सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग की टीम सड़कों पर उतरी। प्रवर्तन अधिकारियों ने प्रदूषण जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मानक से अधिक धुआं उगलने वाले और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। (संवाद)

Auraiya News: एक से तीन तक बारिश की संभावना

0

बिधूना। पिछले चार दिनों से धूप न निकलने और कोहरे के कारण क्षेत्र में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञानी एक से तीन फरवरी तक बारिश की संभावना जता रहे हैं। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राम पलट के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा था। इसमें तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हवा की रफ्तार भले ही दो किलोमीटर प्रति घंटा रही हो, लेकिन सर्दी का असर कम नहीं हुआ। मौसम विभाग एक से तीन फरवरी के बीच बारिश की संभावना जता चुका है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ठंड अभी और बढ़ सकती है।

लगातार बढ़ती ठंड का असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते कस्बे व ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव के आसपास लोग बैठे नजर आए। अस्पतालों में भी सर्दी, खांसी, जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। शुक्रवार को पूरे दिन धुंध छाई रही और ठंड का प्रकोप बना रहा।

Auraiya News: फार्मर रजिस्ट्री न होने पर नहीं मिलेगी सम्मान निधि

0

अजीतमल। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने तहसील के गांवों में लगे कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें किसान सम्मान निधि से वंचित होना पड़ेगा।जिला कृषि अधिकारी ने ग्राम जलूपुर, हैदरपुर तथा भीखेपुर में लगे कैंपों की प्रगति को देखा तथा वहां पर उपस्थिति कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने किसानों को बताया कि अगर खतौनी में नाम गलत दर्ज है तो तहसील जाकर एक प्रार्थनापत्र देना होगा।

उन्होंने बताया कि जिस किसान की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण नहीं होगी, उसको अगली आने वाली सम्मान निधि की किस्त नही मिल पाएगी। इसके अलावा कृषि से संबंधित अनुदान, सरकारी केंद्र पर फसल बिक्री आदि में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)

Auraiya News: युवक को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

0

अजीतमल। नगर पंचायत अटसू में अतिक्रमण हटाने के दौरान युवक को थप्पड़ मारने वाले चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी।थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अटसू चौकी प्रभारी रामपुत्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की मामले की जांच सीओ अजीतमल ने की थी।
अटसू के मोहल्ला गांधीनगर में गली निर्माण के लिए 24 जनवरी को अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इस दौरान अधिशासी अधिकारी और राजस्व टीम के साथ सचिन की नोकझोंक हो गई। आरोप है कि युवक ने ईओ के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। इसी दौरान वहां मौजूद चौकी इंचार्ज रामपुत्र सिंह ने आपा खो दिया और युवक को थप्पड़ जड़ दिए थे। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने थप्पड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सचिन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और अभद्रता करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान किया था।

इधर, थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच सीओ अजीतमल को सौंपी गई। जांच करने के बाद रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज रामपुत्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वर्दी की गरिमा के विपरीत आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
-मनोज गंगवार, क्षेत्राधिकारी अजीतमल

आज का राशिफ़ल जानिए क्या कहते है आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति मत बनने दें । घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद पर विचार विमर्श होगा। नींद भरपूर आ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । मनोरंजन के साधन बनेंगे ।आज किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपना व्यवहार सहयोगात्मक रखें, इससे लोगों से भी सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन होने से बचें बस। अनजान से व्यवहार न करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप व्यस्त रह सकते हैं । आज कार्य की व्यस्तता रहेगी, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीक की जानकारी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय-व्यय की स्थिति भी संतुलित रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। संतुष्ट रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा । भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार करके ही काम करें, लाभ मिलेगा। आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के भरपूर योग हैं। स्वास्थ्य लाम मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सामान्य रहेगा । साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन लाभकारक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग करने में सफलता मिलेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कोई भी निर्णय लें, भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान की संभावना है। मनोरंजन के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के सितारे आपके पक्ष में हैं । आज आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो आज प्रयास कीजिए। सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बेहतर रहेगा। बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान होकर कोई भी काम करें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । धार्मिक कार्यो का अवसर प्राप्त होगा । नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।रोजगार के योग बनेंगे। आज ग्रहों की चाल से आपको लाभ का मौका मिल रहा है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी, बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। आज आप चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज मन उपलब्धि पाकर खुशी महसूस करेगा ।लंबे समय से चली आ रही उलझन से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। आर्थिक मसलों में सोच-समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

यूपी: अखिलेश यादव ने दोहराई अजित पवार की मौत की जांच की मांग, कहा- दृश्यता के बाद क्यों हुई दुर्घटना

0

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनगणना में पिछड़ी, अगड़ी, दलित और आदिवासी समेत सभी जातियों की गिनती होनी चाहिए। जातियों की गिनती का कालम शामिल होना चाहिए। जातीय जनगणना होने से हर जाति की संख्या का पता चल जाएगा। उससे हर जाति को हक और सम्मान दिलाने में आसानी होगी। कोविड काल में वैक्सीन लगवाने से बहुत लोगों की जान गई। हमारी मांग है कि जातीय जनगणना में लोगों की मौत के कारण और बीमारी की भी जानकारी लिखी जाए।अखिलेश ने शुक्रवार को कन्नौज दौरे पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान किया है। शंकराचार्य ने जो बातें कहीं हैं, सरकार के पास उनका जवाब नहीं है। असम के मुख्यमंत्री के बयान पर सपा अध्यक्ष यादव ने कहा कि उन्हें असम के लिए कुछ नहीं करना है सिर्फ कुर्सी पर बने रहने के लिए नफरत फैलाते हैं।

अजित पवार की मौत जांच का विषय
अखिलेश यादव ने हवाई यात्राओं को सुरक्षित बनाए जाने की मांग करते हुए कहा कि जब विकसित भारत का सपना देखा जा रहा है, तो सब नए हवाई जहाज आने चाहिए। जहाजों की अच्छे से मेंटिनेंस हो। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जब हवाई जहाज सही था, विजिबिलिटी (दृश्यता) थी, तो दुर्घटना कैसे हो गई। यह जांच का विषय है।

अयोध्या जेल प्रकरण: बंदियों के फरार मामले में एक और डिप्टी जेलर निलंबित…इसलिए हुई कार्रवाई; जानें मामला

0

अयोध्या जेल से दो बंदियों के फरार होने के शुक्रवार को डीजी जेल ने एक और डिप्टी जेलर को निलंबित किया है। उसके खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रकरण में अब तक जेल अधीक्षक समेत 12 अफसरों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।जिला जेल अयोध्या से 28 जनवरी की रात बैरक की दीवार में सेंध लगाकर दो बंदी फरार हो गए थे। इसमें अमेठी के मुसाफिरखाना का गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज और सुल्तानपुर का शेर अली शामिल था। दोनाें पर हत्या, डकैती, दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रकरण में डीआईजी जेल अयोध्या रेंज शैलेंद्र कुमार मैत्रेय की रिपोर्ट पर जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा, जेलर जितेंद्र कुमार यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी, हेड जेल वार्डर हरिहर प्रसाद व त्रिपुरारी मिश्र और जेल वार्डर सुरेश कुमार दुबे, जयप्रकाश यादव, सुनील कुमार, रमेश सहानी, रवि यादव व मनोज को निलंबित कर दिया गया था। अब शुक्रवार को एक अन्य डिप्टी जेलर राजू उर्फ राजदीप को भी निलंबित कर दिया गया है।

 

बिना चेकिंग बैरक में चले गए थे बंदी

डीआईजी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रोजाना शाम को चेकिंग होने के बाद ही बंदियों को बैरकों के भीतर किया जाता है। जांच में सामने आया कि फरार हुए बंदी अपने साथ कोई उपकरण ले गए थे, जिसकी मदद से दीवार की ईटों को निकाला और वहां से भाग निकले। इससे स्पष्ट हुआ कि बैरक में भेजने से पहले इनकी चेकिंग नहीं की गई थी। चेकिंग की जिम्मेदारी डिप्टी जेलर राजू की थी। इस लापरवाही की वजह से उनको निलंबित किया गया है।

डीजी जेल ने कही ये बात

डीजी जेल पीसी मीणा ने बताया कि प्रकरण में एक और डिप्टी जेलर की लापरवाही उजागर हुई है। इसलिए उसको निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। गहनता से मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी होंगे उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।