Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 111

Auraiya News: महंत राजूदास की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

0

औरैया। अयोध्या के महंत राजूदास के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक पोस्ट पर परशुराम सेवा समिति ने आक्रोश जताया है। समिति व वीर विजय हनुमान सेवा समिति ने 24 दिसंबर को औरैया आ रहे महंत की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।इस संबंध में पदाधिकारी बुधवार को डीएम व एसपी को ज्ञापन देंगे। परशुराम सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राजमणि तिवारी ने बताया कि महंत राजूदास के खिलाफ की गई टिप्पणी आपत्तिजनक व सुरक्षा के लिए खतरा है।वीर विजय हनुमान मंदिर के पुजारी मुखिया पंडित ने बताया कि इस टिप्पणी के बाद महंत की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। समिति के लोग बुधवार को डीएम व एसपी से मिलकर महंत के औरैया आगमन के दौरान सुरक्षा बढ़ाने की मांग करेगी।

Auraiya News: भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे औरैया के छह जांबाज सैनिक

0

औरैया। शहर स्थित एक गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ ने 55वां विजय दिवस मनाया। इसमें बताया गया कि भारत-पाक युद्ध में औरैया के छह जांबाज सैनिक शहीद हुए थे। उधर, समारोह में वीर नारियों व अतिथियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व छात्रा लक्ष्मी की सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कैप्टन शिवशंकर सिंह सेंगर ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 1971 का भारत-पाक युद्ध पराक्रम व बलिदान का प्रतीक था। संघ के जिलाध्यक्ष कैप्टन निर्भय सिंह गुर्जर ने कहा कि भारत-पाक युद्ध में औरैया के भी छह वीर सैनिकों ने शहादत दी थी। इनमें रामस्वरूप, रघुवीर सिंह यादव, मिश्रीलाल, शिवपाल, सीताराम व जहार सिंह प्रमुख थे।जिला महासचिव मनमोहन सिंह सेंगर ने कहा कि तेरह दिनों तक चले भारत-पाक युद्ध में लगभग 3900 भारतीय सैनिक शहीद और 9851 घायल हुए थे। इधर, कार्यक्रम में नगर पालिका इंटर काॅलेज और तिलक इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योग का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मौजूद वीर नारियों राधारानी, प्रेमलता, नौदेवी, मीना कुमारी, गुड्डी देवी, शकुंतला देवी और राजा बेटी को संगठन के पदाधिकारियों ने शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध नारायण त्रिपाठी व संचालन अविनाश अग्निहोत्री ने किया।

कार्यक्रम में कैप्टन बीडी यादव, कैप्टन नरेंद्र सिंह सेंगर, कैप्टन बैजनाथ पाल, आनंद कुमार धनगर व राजेंद्र सिंह सेंगर ने भी विचार रखे। इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह यादव, ज्ञान सिंह यादव व कैप्टन राजेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

लखनऊ राजधानी लखनऊ में ठंड ने दी दस्तक

0

लखनऊ- राजधानी लखनऊ में ठंड ने दी दस्तक, सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम दिखी, तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली, सड़कों पर गाड़ियां लाइट जलाकर चलती दिखी

 

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम

0

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, पी.ए.सी. स्थापना दिवस समारोह- 2025, समारोह में मुख्यमंत्री योगी होंगे शामिल, सुबह 9:45 बजे 35वीं वाहिनी पी.ए.सी. परिसर में कार्यक्रम

 

लखनऊ इकाना में सा.अफ्रीका-इंडिया का टी-20 मैच आज,

0

लखनऊ- इकाना में सा.अफ्रीका-इंडिया का टी-20 मैच आज, टी-20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम, ज्वॉइंट CP लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार का बयान, 3 SP, 6 ASP, 16 DSP रैंक के अफसरों की तैनाती, करीब 15-20 हजार गाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद, ट्रैफिक को लेकर 3 SP, 4 ASP, 10 DSP की तैनाती, 100 इंस्पेक्टर, 600 दरोगा, 1500 कांस्टेबल की तैनाती, इकाना जाने वाले सभी रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1.* डोनाल्ड ट्रंप ने 39 देशों तक बढ़ाया ट्रैवल बैन, अन्य 7 देशों सहित फिलिस्तीनियों की भी अमेरिका में नो एंट्री।

*2.* मेसी ने गुजरात के जामनगर में वंतारा देखा, आरती की, माथा टेका, अनंत अंबानी ने घुमाया वाइल्डलाइफ सेंटर; शेर के बच्चे का नाम रखा ‘लियोनेल, फुटबॉल भी खेली।

*3.* अभिषेक बनर्जी आज TMC सांसदों के साथ करेंगे बैठक, आंतरिक मतभेदों को लेकर होगी चर्चा।

*4.* बालीगंज के क्वींस पार्क से 10 लाख रुपयों के गहने लेकर फरार युवती दार्जिलिंग स्थित निवास से गिरफ्तार।

*5.* मेसी हादसा: अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को दिलाई कुंभ-भगदड़ दिल्ली हादसों की याद, बोले-CM के माफी मांगने के बावजूद क्यों उठाए जा रहे सवाल।

*6.* SIR: मसौदा लिस्ट में CPM नेता मोहम्मद सलीम के बेटे अतीश अजीज के नाम के साथ जुड़ा ब्राह्मण शब्द ‘अवस्थी’, गलतियों को लेकर सवालों के घेरे में EC

*7.* शनिवार को रानाघाट के ताहेरपुर में PM मोदी की सभा, भीड़ जुटाने के लिए दुकान, बाजारों में आमंत्रण बांट रही BJP

*8.* कमाई वाली पत्नी को मेंटनेंस का अधिकार नहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की महिला की याचिका।

*9.* NMC: डॉक्टरों को साफ, स्पष्ट और पढ़ने योग्य लिखने का आदेश; आयोग ने कहा- खराब लिखने आदत नहीं, समस्या बन चुकी।

*10.* पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, बोले- मेरे लिए सौभाग्य की बात।

*11.* बेटे को जान से मारने की धमकी, ड्रग्स केस का डर… बेंगलुरु में महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर यूं लूटे 2 करोड़।

*12.* पटना एयरपोर्ट पर आज से विंटर शेड्यूल लागू, पहली फ्लाइट सुबह 10.25 बजे।

*13.* दिल्ली का IGI एयरपोर्ट बना नशा तस्करों का अड्डा, एक साल में 133 करोड़ के ड्रग्स जब्त; बैंकॉक रूट सबसे बड़ा सिरदर्द।

*14.* नमस्ते इंडिया कहकर विदा हुए मेसी, GOAT इंडिया टूर ने छोड़ी छाप; भारत से मिले प्यार ने किया भावुक।

*15.* IND vs SA 4th T20I: आज जीते तो सीरीज अपनी, इकाना स्टेडियम में होगा मुकाबला।

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी। भक्ति योग प्रबल । गलतफहमी का शिकार होने से बच पाएंगे। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। आज खर्च भी हो सकता है । धार्मिक आस्था बढेगी । घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। आराम को समय दें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

 

Auraiya News: हाईवे पर खराब खड़े कंटेनर में घुसा डंपर, चालक-हेल्पर घायल

0

अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र से निकले कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव मोहारी के पास खड़े बालू लदे खराब कंटेनर में पीछे से तेज रफ्तार डंपर घुस गया।हादसे में चालक-हेल्पर घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है। एटा के गांव किशनपुर निवासी पवन चालक हैं। रविवार को वह बनारस से कंटेनर में पार्सल लोड कर दिल्ली जा रहे थे। तकनीकी खराबी होने के कारण कंटेनर कानपुर-इटावा हाईवे स्थित गांव मोहारी में खड़ा कर दिया।
फिरोजाबाद थाना एका के गांव नगला पीपल निवासी पिंटू यादव और गांव सिंघुपुर निवासी हेल्पर नितिन झांसी से डंपर में बालू लोड कर फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डंपर गांव मोहारी के पास खड़े खराब कंटेनर में पीछे से घुस गया। हादसे में चालक और हेल्पर केबिन में फंस गए। जानकारी पर हाईवे की पेट्रोलिंग टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।मौजूद लोगों की मदद से चालक और हेल्पर को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। वहां घायलों में सुधार न होने पर सैफई रेफर कर दिया गया।

 

हादसे में घायल के मामले में प्राथमिकी

अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र के गांव चावरपुर निवासी राम बाबू ने बताया कि 18 नवंबर की शाम सात बजे उनका बेटा रोहित राजपूत पैदल बाजार जा रहा था। फफूंद की तरफ से चालक जितेंद्र कुमार ने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। इससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को कानपुर निजी अस्पताल ले गए। वहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)

 

चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

अनंतराम। औरैया कोतवाली के गांव सलैया निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह नौ दिसंबर की रात चाचा प्रशांत कुमार को छोड़ने मुरादगंज गए थे। वापस आते समय रास्ते में कार ने टक्कर मार दी। इससे चाचा प्रशांत कुमार घायल हो गए। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)

मऊ सीतला माता धाम पहुंची महिला एंटी रोमियो स्क्वाड,

0

मऊ- सीतला माता धाम पहुंची महिला एंटी रोमियो स्क्वाड, मंदिर में घूम रहे भाई-बहन से की पूछताछ, महिला एसएचओ ने युवक-युवतियों से की पूछताछ, प्रेमी-प्रेमिका समझकर की गई पूछताछ, पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो वायरल होने पर SP ने लिया संज्ञान, महिला एसएचओ पद से हटाई गई, पुलिस कार्यालय में किया गया अटैच

शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में लगी आग

0

बाराबंकी- शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में लगी आग, दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर ख़ाक, फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला