Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 240

प्रयागराज में सपा नेता कुंवर रेवती रमण सिंह से जुड़ी खबर

0

प्रयागराज में सपा नेता कुंवर रेवती रमण सिंह से जुड़ी खबर में, इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई। 21 अगस्त को रेवती रमण को अंतरिम राहत मिली थी। HC ने ट्रायल कोर्ट में चल रहे मुकदमे पर कार्रवाई रोक दी थी। अगले आदेश तक आगे की कार्रवाई पर रोक लगी है। रेवती रमण की याचिका पूरी कार्रवाई रद्द करने के लिए दाखिल की गई थी। 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान करेली थाने में FIR हुई थी।

 

बरेली में युवती को नग्न अवस्था में हाईवे पर फेंककर आरोपी हुआ फरार

0

बरेली में युवती को नग्न अवस्था में हाईवे पर फेंककर आरोपी फरार हो गया। आरोपी श्रीपाल ने युवती को कमरे से बुलाकर रास्ते में दो इंजेक्शन लगाए। पुलिस ने हाईवे पर मिली युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और पीड़ित की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह घटना बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की है।

BMW Accident: ‘बच जाती मेरे पिता की जान, आखिर 22KM दूर क्यों..’, वित्त मंत्रालय के अफसर की मौत पर बेटे के सवाल

0

देश की राजधानी दिल्ली में रिंग रोड स्थित दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास एक रविवार को BMW कार ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई और उनकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विस्तार

दिल्ली कैंट के धौलाकुआं इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। नवजोत सिंह की मौत पर उनके बेटे ने सवाल उठाए हैं।

मृतक के बेटे नवनूर सिंह का आरोप है कि हादसे के बाद उनके पिता को किसी बड़े सुपरस्पेशलिटी अस्पताल या एम्स जैसे संस्थान ले जाने की बजाय 22 किलोमीटर दूर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध ही नहीं थीं। उनके माता-पिता को एंबुलेंस की बजाय डिलीवरी वैन में अस्पताल ले जाया गया। सही इलाज न मिलने के कारण पिता की जान चली गई।

नवनूर ने बताया कि उनके माता-पिता बंगला साहिब गुरुद्वारे से लौट रहे थे और कर्नाटक भवन में खाना खाने के लिए रुके थे। जब यह हादसा हुआ, तब वे धौला कुआं होते हुए हरि नगर जा रहे थे। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाने के बजाय, दुर्घटनास्थल से लगभग 22 किलोमीटर दूर एक अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने दावा किया कि उनकी मां को गंभीर हालत होने के बाद भी अस्पताल की लॉबी में बैठाया गया, मेरी मां दर्द से चीखती रहीं, जबकि बीएमडब्ल्यू चालक के पति, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं उन्हें तुरंत भर्ती कर लिया गया। उन्होंने आगे कहा लापरवाही और देरी के कारण मेरे पिता की मौत हो गई। बाद में परिवार ने मां को बेहतर इलाज के लिए वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया।

BMW कार ने बाइक को मारी टक्कर
देश की राजधानी दिल्ली में रिंग रोड स्थित दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास एक रविवार को BMW कार ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई और उनकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव नवजोत सिंह (52) के रूप में हुई है, जो हरि नगर के निवासी थे। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे धौला कुआं से दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन रोड की ओर ट्रैफिक जाम की सूचना से संबंधित तीन पीसीआर कॉल मिली।

दिल्ली कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां एक बीएमडब्ल्यू कार सड़क पर तिरछी खड़ी थी और एक बाइक मेट्रो पिलर संख्या 67 के पास सड़क के डिवाइडर के पास क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार एक महिला चला रही थी, जिसने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार और उनकी पत्नी लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें पता चला कि कार के सेंट्रल वर्ज से टकराने के कारण अनियंत्रित हुई और बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार बाईं ओर बस से टकरा गए।
इसके बाद महिला और उसका पति कैब लेकर घायलों को घटनास्थल से 22 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित एक अस्पताल ले गए। फिर पुलिस को न्यू लाइफ अस्पताल से नवजोत सिंह के मृत होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके से वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए।

पुलिस अस्पताल पहुंचकर नवजोत सिंह के शव को कब्जे में कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवजोत सिंह भारत सरकार में वित्त मंत्रालय में कार्यरत थे और हरि नगर में रहते थे। उनकी पत्नी घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी महिला कार चालक गुरुग्राम के निवासी हैं। पति कारोबारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, कार गगनप्रीत कक्कड़ चला रही थी। पति परीक्षित कक्कड़ भी उसके साथ था। आरोपी दंपती भी हादसे में घायल हुए हैं। दंपती भी अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस का बयान सामने आया
दिल्ली पुलिस ने कहा कि धारा 281/125B/105/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान एफएसएल टीम और अपराध टीम ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों बीएमडब्ल्यू और मोटरसाइकिल की भी जांच हो रही है। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी महिला और उसका पति अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वे घोड़े के चमड़े की काठी, सीट, कवर, बेल्ट आदि बनाने का व्यवसाय करते हैं। आगे की जांच जारी है।
केंद्रीय सचिवालय सेवा मंच के अध्यक्ष उदित आर्य ने एक्स पर एक पोस्ट में नवजोत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “दुर्घटना में दुखद रूप से अपनी जान गंवाने वाले नवजोत सिंह सर के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। @PMOIndia @DelhiPolice, कृपया गहन जांच सुनिश्चित करें और शोक संतप्त परिवार को न्याय मिले। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।

नया वक्फ कानून लागू होगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा:

0

उच्चतम न्यायालय सोमवार को तीन प्रमुख मुद्दों पर अपना अंतरिम आदेश सुनाएगा, जिसमें ‘‘अदालतों द्वारा वक्फ, उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ या विलेख द्वारा वक्फ” घोषित संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करने की शक्ति शामिल है। ये बिंदु वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की…

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय सोमवार को तीन प्रमुख मुद्दों पर अपना अंतरिम आदेश सुनाएगा, जिसमें ‘‘अदालतों द्वारा वक्फ, उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ या विलेख द्वारा वक्फ” घोषित संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करने की शक्ति शामिल है। ये बिंदु वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई के दौरान सामने आये थे। प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने वक्फ मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद 22 मई को इन मुद्दों पर अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया था।

उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई 15 सितंबर की वाद सूची के अनुसार, अदालत इस मामले में अपना आदेश सुनाएगी। अंतरिम आदेश सुरक्षित रखने से पहले, पीठ ने संशोधित वक्फ कानून को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं के वकीलों और केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलें लगातार तीन दिनों तक सुनी थीं। पीठ ने पहले उन तीन मुद्दों की पहचान की थी, जिन पर याचिकाकर्ताओं ने अंतरिम आदेश के जरिये रोक लगाने का अनुरोध किया था।

अधिसूचना रद्द करने के मुद्दे के अलावा, याचिकाकर्ताओं ने राज्य वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद की संरचना पर भी सवाल उठाए हैं, उनका तर्क है कि बोर्ड और परिषद में केवल मुसलमानों को ही शामिल किया जाना चाहिए। तीसरा मुद्दा उस प्रावधान से संबंधित है, जिसके अनुसार, जब कलेक्टर यह पता लगाने के लिए जांच करता है कि संपत्ति सरकारी है या नहीं, तो वक्फ संपत्ति को वक्फ नहीं माना जाएगा।

केंद्र सरकार ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को पांच अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद अधिसूचित किया था। लोकसभा ने इस विधेयक को तीन अप्रैल को 288 सदस्यों के समर्थन से पारित कर दिया, जबकि 232 सांसदों ने इसका विरोध किया। राज्यसभा ने चार अप्रैल को इस विधेयक को पारित किया। राज्यसभा में इसके पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 सदस्यों ने मतदान किया।

हार से ज्यादा पाकिस्तान की बेइज्जती से दुखी हुए शोएब अख्तर, भारतीय टीम के रवैये से हुए भावुक

0
नारी डेस्क:  सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के ग्रुप ए मैच में  पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस दौरान भारतीय टीम ने यह साबित कर दिया कि भले ही दुश्मन देश की टीम के साथ खेलना उनकी मजबूरी थी लेकिन उनस हाथ मिलाना नहीं। वहीं पाकिस्तान को भी हार से ज्यादा अपनी  बेइज्जती का गम है जो भरे मैदान में भारतीय क्रिकेटरों ने उनकी की।
कल का दिन पाकिस्तानियों के लिए बेहद ही बुरा था, एक तो हार ऊपर से भारतीय टीम का गुस्सा। दरअसल मैच के बाद ‘मेन इन ब्लू’ ने विपक्षी टीम के साथ दोस्ताना माहौल बनाए रखने का अपना रुख साफ़ कर दिया। खेल खत्म होने के बाद जहां पाकिस्तान पारंपरिक हाथ मिलाने का इंतज़ार कर रहा था, वहीं कोई भी भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नजर नहीं आया, और यहां तक कि टीम इंडिया द्वारा टीम के ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद करने की क्लिप भी देखी गईं।

भारतीय टीम के इस रवैये से पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर नाराज नज़र आए। एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर जारी लाइव शो के दौरान उनका दर्द साफ तौर पर देखा गया। हाथ न मिलाने के भारत के रुख़ पर निराश दिख रहे अख्तर ने कहा, “मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं। यह देखकर बहुत दुख हो रहा है और मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं। भारत को सलाम। बस इसे राजनीतिक मत बनाओ। क्रिकेट मैच है इसको राजनीतिक मत बनाओ। हमने आपके लिए अच्छा बयान दिया है”।

शोएब ने आगे कहा-  हम बहुत कुछ बोल सकते हैं। होती रहती हैं लड़ाई- झगड़े, घर में भी हो जाती हैं।  भूल जाओ, आगे बढ़ो। क्रिकेट का खेल है, हाथ मिलाओ, अपनी शालीनता दिखाओ।”   शोएब अख्तर  को इतना बुरा लगा कि  उनका गला भर आया। वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे थे, उन्होंने अपने आंसूओं काे किसी तरीके से रोक रखा था। उन्हें देखकर पास बैठी एंकर भी हैरान रह गई थी।

वाहन चालकों के लिए बदल गए Rule! चालान काटने को लेकर अब…

0

चंडीगढ़ः अब थाना पुलिस ट्रैफिक वॉलेशन पर ही वाहन चालकों को रोक सकेगी। वाहन चालक कोई वॉयलेशन नहीं कर रहा है, तो बिना कारण रोक नहीं सकेंगे। खासकर जिस गाड़ी में परिवार होगा, उस गाड़ी को न रोकने की खास हिदायत डॉ.सागर प्रीत हुड्डा ने दी है।

डी.जी.पी. चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन करना चाहते हैं। कुछ समय के दौरान सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ पुलिस की काफी बदनामी हुई थी। इसके चलते जवानों को मैनुअल चालान बंद करने के लिए कहा गया है। हर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शाम के समय 2 से 3 नाके लगाए जाते है। यह नाके लोगों की सुरक्षा और क्राइम रोकने के लिए लगाए जाते है, लेकिन पुलिसकर्मी फायदा उठाते हुए चालान काटने लग जाते थे। भनक लगते ही सीनियर अफसरों ने थाना प्रभारियों को कहा है कि नाके पर बिना कारण रोकेंगे नहीं। वाहन चालक ट्रफिक वॉलेशन करता है तो रोक कर चालान करें।

लोग सोशल मीडिया पर डालते है वीडियो
पुलिस नाकों पर गाड़ियां रोक पूछताछ करने पर वाहन चालक तुरंत वीडियो बना लेते है। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के साथ-साथ चंडीगढ़ पुलिस के सीनियर अफसरों के पास भेज रहे है। चालकों का कहना है कि जब उनके पास सारे कागजात है और कोई ट्रैफिक वॉयलेशन नहीं की है, तो पुलिसकर्मी नाकों पर क्यों रोकती है।

UIDAI का बड़ा फैसला: 10 साल पुराने Aadhaar कार्ड वालों के लिए जरूरी खबर… जारी की नई डेडलाइन

0

अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना है और आपने उसमें कोई बदलाव नहीं करवाया है, तो यह समय है उसे दोबारा जांचने और जरूरी अपडेट करने का। समय-समय पर UIDAI की तरफ से यह सलाह दी जाती है कि नागरिक अपने दस्तावेज़ों को अपडेट रखें ताकि किसी भी सरकारी…

नेशनल डेस्क:  आज के डिजिटल भारत में आधार कार्ड सिर्फ एक ID Proof नहीं, बल्कि हर नागरिक की डिजिटल पहचान की रीढ़ बन चुका है। चाहे सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, बैंक अकाउंट खोलना हो या फिर स्कूल में बच्चे का एडमिशन – हर जगह आधार की ज़रूरत अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपके आधार में नाम, पता या जन्मतिथि जैसी कोई जानकारी गलत है या बहुत पुरानी हो चुकी है, तो उसे अपडेट करना बेहद जरूरी हो जाता है।

अब अच्छी खबर यह है कि UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार अपडेट करने की फ्री सुविधा एक बार फिर बढ़ा दी है – और इस बार मौका है 14 जून 2026 तक…

क्यों जरूरी है आधार अपडेट करना?
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना है और आपने उसमें कोई बदलाव नहीं करवाया है, तो यह समय है उसे दोबारा जांचने और जरूरी अपडेट करने का। समय-समय पर UIDAI की तरफ से यह सलाह दी जाती है कि नागरिक अपने दस्तावेज़ों को अपडेट रखें ताकि किसी भी सरकारी सेवा में बाधा न आए।

UPI ट्रांजैक्शन लिमिट में बड़ा बदलाव: 15 सितंबर 2025 से लागू हुए नए नियम, Google Pay, PhonePe चलाने वाले जान लें

0

नेशनल डेस्क: डिजिटल पेमेंट यूज़र्स के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भी रोजाना UPI के ज़रिए लेनदेन करते हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा सुविधा मिलने वाली है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण श्रेणियों में ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ा दी है। ये नए नियम 15 सितंबर 2025, सोमवार से पूरे देश में लागू हो जाएंगे और इनका असर आम उपभोक्ताओं से लेकर दुकानदारों और बड़े व्यापारियों तक सभी पर पड़ेगा।

UPI से बड़े ट्रांजैक्शन अब होंगे आसान
NPCI ने अब UPI के जरिए बड़े वित्तीय ट्रांजैक्शन को आसान बना दिया है। खास तौर पर कैपिटल मार्केट निवेश, इंश्योरेंस प्रीमियम, क्रेडिट कार्ड बिल, सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM), ट्रैवल और मर्चेंट पेमेंट्स जैसे क्षेत्रों में प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट को ₹5 लाख तक बढ़ा दिया गया है। इतना ही नहीं, कुछ कैटेगरीज में एक दिन में कुल ₹10 लाख तक का UPI ट्रांजैक्शन करना संभव होगा।

नए UPI नियमों के तहत लिमिट (15 सितंबर 2025 से प्रभावी):

लेनदेन की श्रेणी प्रति ट्रांजैक्शन सीमा प्रतिदिन अधिकतम सीमा
कैपिटल मार्केट (निवेश) ₹5 लाख ₹10 लाख
इंश्योरेंस प्रीमियम ₹5 लाख ₹10 लाख
ट्रैवल पेमेंट्स ₹5 लाख ₹10 लाख
सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) ₹5 लाख ₹10 लाख
क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान ₹5 लाख ₹6 लाख
ज्वेलरी खरीदारी ₹5 लाख ₹6 लाख
बिजनेस/मर्चेंट ट्रांजैक्शन ₹5 लाख कोई दैनिक सीमा नहीं
डिजिटल अकाउंट ओपनिंग ₹5 लाख ₹5 लाख

आम UPI ट्रांजैक्शन पर कोई असर नहीं
अगर आप सोच रहे हैं कि यह बदलाव सामान्य UPI ट्रांसफर पर भी लागू होगा, तो ऐसा नहीं है। पर्सन-टू-पर्सन (P2P) यानी दोस्तों या परिवार को पैसे भेजने जैसी लेनदेन की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह प्रतिदिन अधिकतम ₹1 लाख तक ही भेजे जा सकेंगे।

आज का पंचांग- 15 सितंबर, 2025

0

15 सितम्बर 2025, सोमवार आश्विन कृष्ण तिथि नवमी (15-16 मध्य रात 1.32 तक) तथा तदोपरांत तिथि दशमी

विक्रमी सम्वत् : 2082, भाद्रपद प्रविष्टे 31, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक : 24 (भाद्रपद), हिजरी साल 1447, महीना रबि-उल-अव्वल, तारीख 22, सूर्योदय : प्रात: 6.16 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.30 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: मृगशिर (प्रात: 7.32 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र आर्द्रा, योग: व्यतिपात (15-16 मध्य रात 2.35 तक) तथा तदोपरांत योग वरियान, चंद्रमा:  मिथुन राशि पर (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: तिथि नवमी का श्राद्ध, सौभाग्य वतीनां श्राद्ध, मातृ नवमी।

PunjabKesari Aaj Ka Hindi Panchang

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :- 

PunjabKesari Aaj Ka Hindi Panchang

सूर्य सिंह में
चन्द्रमा मिथुन में
मंगल तुला में
बुध सिंह  में
गुरु मिथुन में
शुक्र सिंह में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

PunjabKesari Aaj Ka Hindi Panchang

ऑपरेशन सिंदूर के वक्त आसिम मुनीर बंकर में छिपे थे’:भारत के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल बोले- PAK एयर डिफेंस हमारी एक मिसाइल भी नहीं रोक पाया

0

भारतीय सेना से रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने शनिवार को बताया, ऑपरेशन सिंदूर के वक्त पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर एक बंकर में छिप गए थे। जंग खत्म होने के बाद जनता की नजरों से बचने के लिए खुद को फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोट कर लिया।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ढिल्लों ने आगे कहा कि भारत ने 10 मई को 11 पाकिस्तानी एयरबेस पर सटीकता से हमला किया। पाकिस्तान का एयर डिफेंस इतना कमजोर था कि हमारी एक भी मिसाइल को रोक नहीं सका।

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में आतंकी ढांचे तबाह किए थे। साथ ही पाकिस्तान के एयरबेस को भी नुकसान पहुंचाया था। 10 मई को दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म हुआ था।

ढिल्लों बोले- पाकिस्तान ने युद्धविराम की भीख मांगी केजेएस ढिल्लों ने कहा कि जब पाकिस्तान के DGMO 10 मई को दोपहर 3:35 बजे हमारे DGMO को फोन करते हैं और युद्धविराम की भीख मांगते हैं, तो हमारे लिए यह जीत है। जब वे मध्यस्थता और युद्धविराम की मांग करते हुए अमेरिका या सऊदी अरब भागते हैं, तो यह जीत है। जब हम कहते हैं कि हम नीतिगत तौर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं चाहते, तो यह जीत ही है।