Sunday, February 22, 2026
Home Blog Page 171

सिर्फ आधार कार्ड से वोटर नहीं बन सकेंगे,

0

लखनऊ – सिर्फ आधार कार्ड से वोटर नहीं बन सकेंगे, चुनाव आयोग ने सभी डीएम को भेजे निर्देश, वोटर बनने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी, 2003 की सूची में नाम नहीं तो अन्य दस्तावेज जरूरी

 

Auraiya News: छह साल की नेहा ने एचएलएच बीमारी से पाई मुक्ति

0

औरैया। मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी की दिशा में लगातार नए आयाम गढ़ रहा है। अब मेडिकल कॉलेज में पहली बार छह साल की बच्ची नेहा को एचएलएच (हीमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस) बीमारी से निजात दिलाई है। एक माह पहले जांच के दौरान बीमारी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से ही टीम बच्ची को उपचार दे रही थी।बाल एवं शिशु रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. नेहा गुप्ता ने बताया कि करीब एक माह पहले अस्पताल में छह साल की नेहा को लेकर तीमारदार आए थे। बच्ची की हालत गंभीर थी। वह लंबे समय से बुखार से ग्रसित थी। उसका कई जगह इलाज भी हो चुका था फिर भी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। विस्तृत जांच में पता चला कि बच्ची के पेट व फेफड़ों में पानी भर गया था। लिवर की कार्यप्रणाली भी खराब थी। प्लेटलेट्स की संख्या भी बहुत कम हो गई थी।

जांचों के आधार पर डॉक्टरों की टीम ने बच्ची में एचएलएच होने की पुष्टि की। बाल एवं शिशु रोग विभाग की विशेषज्ञ टीम ने विशेष उपचार प्रोटोकॉल में शुरू किया। एक माह तक चले इलाज के बाद बच्ची की स्थिति में सुधार हो गया। बच्ची को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने बताया कि बच्ची का इलाज कर एचएलएच बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए विभाग की स्वास्थ्य टीम का कार्य सराहनीय है। डॉक्टरों की टीम में विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नेहा गुप्ता, मेडिकल ऑफिसर डॉ. रंजीत, डॉ. कर्मदीप सीनियर रेजिडेंट शामिल रहे।

क्या है एचएलएच रोग
विभाग्याध्यक्ष प्रो. डॉ. नेहा गुप्ता ने बताया कि एचएलएच एक दुर्लभ और गंभीर रोग है। इसमें शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली अनियंत्रित हो जाती है। अनियंत्रित होने पर यह प्रणाली शरीर के अपने ही अंगों और रक्त कोशिकाओं पर हमला करने लगती है। इसके कारण मल्टी-ऑर्गन डैमेज होता है। यदि समय पर इसका उपचार न मिले तो यह जानलेवा साबित हो सकती है।

भरथना के पारंपरिक दंगल में दिखा रोमांच का चरम, आठवीं कुश्ती में नगला हीरे के पहलवान रजत ने मारी बाजी

0

Etawah News: भरथना कस्बे में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित पारंपरिक दंगल में औरैया के राधे और नगला हीरे के रजत के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें रजत ने बाजी मारकर जीत हासिल की और दंगल प्रेमियों ने जमकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।इटावा जिले में भरथना कस्बे में बाहरपुर-लहरोई गांव के पास स्थित नहर पुल किनारे कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित प्राचीन मेले में इस वर्ष भी पारंपरिक दंगल का रोमांच चरम पर रहा। गुरुवार शाम से शुरू हुई कुश्तियों में सबसे ज्यादा चर्चा आठवीं कुश्ती की रही। इसमें औरैया के अछल्दा के पहलवान राधे और पहलवान नगला हीरे के रजत के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाए। आखिर में नगला हीरे के पहलवान रजत ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की।आठवीं कुश्ती से पहले भी कई रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें पहली कुश्ती बाबू सिंह नगला चिंता और जीतू मैनपुरी के बीच बराबरी पर रही। दूसरी कुश्ती कुनाल नगला चिंता और भोला पत्तपुरा के बीच भी बराबरी की टक्कर रही। तीसरी कुश्ती में दीपांशु रामनगर ने चखरा नगला हीरामन को हराया। राजा सैफई, सूरज रामनगर, हंसे बगिया, इटावा और प्रांशु रामनगर आदि पहलवानों ने भी दांव-पेंचों का शानदार प्रदर्शन किया। खलीफा की जिम्मेदारी सुखवीर सिंह खितौरा और साधौ सिंह पाली ने निभाई।तालियां बजाकर पहलवानों की हौसला अफजाई की

उन्होंने पूरे दंगल को अनुशासित और नियमानुसार संपन्न कराया। दंगल मेले में आसपास के गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पारंपरिक खेल का भरपूर आनंद लिया। मैदान में कई दंगल प्रेमियों की भीड़ एकत्र रही। दंगल प्रेमी बार-बार तालियां बजाकर पहलवानों की हौसला अफजाई करते रहे। आयोजन समिति ने विजयी पहलवानों को नगद धनराशि देकर जीत की बधाई देते हुए पुरस्कृत किया। पूर्व प्रधान कोमल सिंह, सुभाष, सरनाम, होतीलाल, शीलू यादव, कमलेश, आधार, राजेश, लाल, नरेंद्र, अनुराग, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे

कानपुर की ‘अम्मा’ का एक्शन: मेयर प्रमिला पांडेय ने छेनी-हथौड़ी से खुद खोदी सड़क, बोलीं- ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

0

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में नगर की महापौर प्रमिला पांडेय ने एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ से सभी को चौंका दिया। शहर में सड़क की मरम्मत में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की शिकायत मिलने पर मेयर खुद मौके पर पहुंचीं,  छेनी और हथौड़ी लेकर सड़क की खुदाई शुरू कर दी। यह घटना भन्नानापुरवा स्थित संगीत टॉकीज के पास की है, जहां दो दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी ने सड़क का पैचवर्क कराया था। लेकिन मरम्मत के नाम पर सड़क की मोटाई महज 1 सेंटीमीटर ही पाई गई, जबकि मानक कम से कम 1 इंच होना चाहिए था।

प्रमिला पांडेय ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन कर फटकार लगाई और कहा,  “जनता शिकायत कर रही है कि नई बनी सड़क उखड़ रही है। इससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। विभाग की लापरवाही से सरकार की छवि धूमिल हो रही है।” उन्होंने आगे कहा कि वे इस सड़क की तकनीकी जांच IIT कानपुर से कराएंगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।

अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
मेयर ने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता को फटकारते हुए कहा कि जो ठेकेदार या अधिकारी घटिया काम में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नारामऊ से रामादेवी तक कई सड़कों की हालत खराब है और उनकी भी जांच की जाएगी।

दोषियों पर होगी कार्रवाई
स्थानीय लोगों में विभाग की लापरवाही को लेकर गुस्सा है। सड़क की सतह उखड़ जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रमिला पांडेय ने कहा, “जो लोग घटिया निर्माण में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जनता के पैसों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ उदाहरणीय कार्रवाई होगी।” मेयर ने जनता के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतें सुनीं और खुद सड़क पर उतरकर निरीक्षण किया। उनका यह अनोखा अंदाज़ सोशल मीडिया पर “कानपुर की अम्मा” के रूप में जमकर वायरल हो रहा है।

ICC का ऐतिहासिक फैसला, अब World Cup में देखने को मिलेगा ये बड़ा बदलाव

0

नेशनल डेस्क: महिला क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड कप 2025 की अपार सफलता के बाद बड़ा कदम उठाते हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। 2029 महिला वनडे वर्ल्ड कप में अब 8 की जगह 10 टीमें मैदान में उतरेंगी। यह निर्णय दुबई में हुई ICC बोर्ड की बैठक में लिया गया, जिसका उद्देश्य महिला क्रिकेट के वैश्विक विस्तार और प्रतिस्पर्धा को और मजबूत बनाना है।

 

वर्ल्ड कप 2025 की सफलता ने बदली तस्वीर

नवी मुंबई में हुए महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया, लेकिन बढ़ती लोकप्रियता और प्रदर्शन स्तर ने आईसीसी को विस्तार पर विचार करने के लिए प्रेरित किया। अब यह बदलाव 2029 से लागू होगा, जिससे महिला क्रिकेट का दायरा और बड़ा होगा।

 

आईसीसी का बयान: दर्शकों ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड

आईसीसी ने प्रेस रिलीज में कहा- “वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए, बोर्ड ने 2029 टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 करने पर सहमति जताई है।” टूर्नामेंट के दौरान लगभग 3 लाख दर्शकों ने स्टेडियम में मैच देखे, जो महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। वहीं, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भारत में करीब 50 करोड़ दर्शक जुड़े, जिसने दर्शकों की अभूतपूर्व रुचि को दर्शाया।

महिला क्रिकेट को मिलेगा नया आयाम

आईसीसी के इस कदम से महिला क्रिकेट को एक वैश्विक मंच मिलेगा, जहां उभरती टीमों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, जबकि बांग्लादेश, आयरलैंड और श्रीलंका जैसी टीमें अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। यह फैसला न केवल खेल के स्तर को ऊंचा उठाएगा, बल्कि महिला क्रिकेट को दुनिया भर में नई पहचान भी दिलाएगा।

Shocking! फेमस इन्फ्लुएंसर Anunay Sood का 32 साल की उम्र में निधन, 1.4 मिलियन थे उनके फॉलोअर्स, फोर्ब्स इंडिया के Top 100 स्टार्स में थे शामिल

0

Anunay Sood : दुबई के प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद के आकस्मिक मृत्यु ने हर किसी को शॉक कर दिया है। इस खबर से उनके लाखों फॉलोअर्स और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया स्तब्ध है। महज 32 साल की कम उम्र में अनुनय भारत के सबसे लोकप्रिय ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर्स में से एक बन चुके थे। उनके निधन ने सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशंसक लगातार उनकी मौत की वजह पूछ रहे हैं।

परिवार ने इमोशनल पोस्ट में की निधन की पुष्टि

अनुनय के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उनके निधन की पुष्टि की है। पोस्ट में लिखा गया, “बेहद दुख के साथ हमें अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। इस कठिन समय में हम सभी से विनम्र निवेदन है कि हमारी निजता का सम्मान करें…”

मौत का रहस्य और अटकलें

इन्फ्लुएंसर की मौत का असल कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि उनका निधन लास वेगास में हुआ लेकिन परिवार ने इसपर कोई भी विस्तृत विवरण नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके करीब 14 लाख फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर्स हैं

जन्मदिन के दिन ट्रैक्टर ने 8 साल के मासूम को रौंदा, मौत; मिठाई बांटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, दिल दहलाने वाला CCTV फुटेज आया सामने

0

बिजनौर : यूपी के बिजनौर जिले में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इस हादसे में बेटे के जन्म की खुशी मना रहे परिवार की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

बेकाबू ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला

घटना किरतपुर क्षेत्र के गांव सराय इम्मा की है। गांव के अलीमुद्दीन के घर बेटे के जन्म की खुशी में परिवार मोहल्ले में मिठाई बांट रहा था। तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दीवार के सहारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में 8 साल का आयान पुत्र सलीम, आसमा और गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायल आयान को किरतपुर के कल्याणी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल दोनों महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चला रहा व्यक्ति एक किशोर था, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किरतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Anunay Sood : दुबई के प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद के आकस्मिक मृत्यु ने हर किसी को शॉक कर दिया है। इस खबर से उनके लाखों फॉलोअर्स और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया स्तब्ध है। महज 32 साल की कम उम्र में अनुनय भारत के सबसे लोकप्रिय ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर्स में से एक बन चुके थे। उनके निधन ने सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशंसक लगातार उनकी मौत की वजह पूछ रहे हैं…

सरहज और जीजा सालों से साथ बिता रहे थे रातें, राज खुला तो साले के उड़े होश, फिर जो हुआ जान कांप जाएंगे आप….. असलियत जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

0

उन्नाव : यूपी के उन्नाव जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में एक व्यक्ति की उसके ही साले ने खंभे से बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी साले को अपने जीजा पर पत्नी से अवैध संबंध की जानकारी हुई थी। जिसके बाद गुस्साए साले गंगाराम, उसकी पत्नी भुनेश्वरी, बेटा कमलेश और बहू ने मिलकर ये दिल दहला देने वाला कांड कर डाला। बता दें कि मृतक की पहचान नरेंद्र उर्फ लाला के रूप में हुई है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक नरेंद्र का गंगाराम की पत्नी से पिछले दो सालों से अवैध संबंध था। कुछ समय पहले भुनेश्वरी ने नरेंद्र से बात करना बंद कर दिया था और किसी अन्य व्यक्ति से बात करने लगी थी। इसी बात से नाराज़ होकर नरेंद्र अपने साले के घर पहुंचा। शराब के नशे में वह भुनेश्वरी से गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान गंगाराम को पत्नी के अवैध संबंध की बात पता चली। जिसके बाद वह अपना आपा खो बैठा और नरेंद्र को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने लगा। गंगराम अपने जीजा को तबतक पीटता रहा जबतक उसकी मौत नहीं हो गई।

 

मृतक की पत्नी नन्ना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में अपने भाई गंगाराम, उसकी पत्नी भुनेश्वरी, बेटे कमलेश और बहू पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चारों ने मिलकर नरेंद्र की पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीघापुर के सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

सूरत में चाकू की नोक पर धमकाया सीधी का युवक वापिस लौटा, बेटे से लिपट इतनी रोई मां कि हो गई बेहोश,15 मिनट बाद आया होश

0

सीधी (सूरज शुक्ला): कुछ दिन पहले ही सीधी के युवक का सूरत से टार्चर का वीडियो जारी हुआ था, जिसको देखकर घरवालों के साथ ही प्रदेश में हड़कंप मच गया था। सूरत में चाकू की नोक पर धमकाए गए युवक सुधीर पांडे की सकुशल घर वापसी हो गई है। सीधी में हृदय भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। जैसे ही सुधीर अपनी अंधी मां कमला पांडे के पास पहुँचा माहौल इतना भावुक और हृदयविधारक हो गया कि आंसूंओं की धाराए बहने लगीं।

 

फूट-फूट रोई मां, मानो अंधी मां का उजड़ा संसार फिर से खिल गया होकरीब दो मिनट तक मां-बेटा एक-दूसरे से लिपटकर रोते रहे। मां अपने बेटे के चेहरे को बार-बार छूकर महसूस करती रहीं, और फिर भावनाओं से भरकर अचानक बेहोश हो गईं। करीब 15 मिनट बाद मां को होश आया। बेटे की आने की खुशी ऐसी थी कि मानो उनका उजड़ा संसार फिर से खिल गया हो।बेटे के मिलन की यह मुलाकात सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की मौजूदगी में हुई, उन्होंने न सिर्फ मां और बेटे को मिलवाया, बल्कि उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की। सुधीर के साथ उसकी बहन भी मौजूद थी। सांसद ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और न्याय दिलाया जाएगा।

सांसद राजेश मिश्रा ने दोषी को सजा दिलाने का दिया भरोसासासंद ने कहा है कि बेटा अब सुरक्षित है। इलाज बेहतर ढंग से होगा। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।” सांसद ने आगे बढ़कर परिवार की आर्थिक सुरक्षा और भविष्य की चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि हम ऐसे बेटे को बाहर नहीं जाने देंगे जिसकी मां अंधी है और पिता का साया नहीं है। परिवार का इकलौता सहारा यही है। इसलिए इसे यहीं अपने क्षेत्र में ही नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी।”

 

बता दें कि 4 नवंबर की रात सूरत से सुधीर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें “भोला भाई” नाम का युवक उसे चाकू की नोक पर धमकाते हुए माफी मंगवा रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुधीर लापता मिला और उसका फोन बंद हो गया था, जिससे परिवार में दहशत फैल गई थी। बाद में सुधीर का बयान सामने आया कि उसके साथ मारपीट हुई थी । सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे सहित एक अन्य व्यक्ति ने उसकी मदद की, जिसके बाद वह घर लौट सका।

बिहार चुनाव पर राजनाथ सिंह का बड़ा दावा- नीतीश कुमार ही होंगे CM, NDA को 160 से ज्यादा सीटें मिलेंगी

0

बिहार चुनाव पर राजनाथ सिंह का बड़ा दावा- नीतीश कुमार ही होंगे CM, NDA को 160 से ज्यादा सीटें मिलेंगी नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 160 से अधिक सीट जीतेगा और नीतीश कुमार स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री बनेंगे क्योंकि राजग उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है।

भाजपा नेता ने इन खबरों को खारिज कर दिया कि चुनावी रणनीतिकार से राजनीतिक नेता बने प्रशांत किशोर का चुनाव परिणामों पर प्रभाव पड़ेगा और कहा कि ‘‘प्रशांत किशोर कारक इतना महत्वपूर्ण नहीं है कि उस पर विचार भी किया जाए” क्योंकि मतदाता अच्छी तरह से समझते हैं कि चुनाव कौन लड़ रहा है, वे जानते हैं कि जन सुराज पार्टी के प्रमुख एक भी सीट नहीं जीत पाएंगे।

सिंह ने एक न्यूज चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमारी जनसभाओं में मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए, मैं कह सकता हूं कि हमारी सरकार निश्चित रूप से बनेगी और हम दो-तिहाई बहुमत भी हासिल कर सकते हैं।” उन्होंने दावा किया कि राजग बिहार में 160 से अधिक सीट जीतेगा। यह पूछे जाने पर कि अगले भाजपा अध्यक्ष का नाम कब घोषित किया जाएगा, सिंह ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बिहार चुनाव के बाद नाम की घोषणा की जाएगी।” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा का वैचारिक मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पार्टी के राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि हम आरएसएस के स्वयंसेवक हैं और जीवन भर रहेंगे। लेकिन आरएसएस हमारे राजनीतिक मामलों में कभी दखल नहीं देता।” नीतीश कुमार के बारे में सिंह ने कहा, ‘‘देखिए, चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। इसलिए यह स्वाभाविक है कि वह ही मुख्यमंत्री होंगे।”

उन्होंने कहा कि महिलाओं को लगता है कि नीतीश कुमार के शासन में राजद के शासन के विपरीत, कानून-व्यवस्था कायम है। भाजपा तथा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) से एक-एक उपमुख्यमंत्री होने की खबरों पर सिंह ने कहा कि भविष्य में जो कुछ भी होगा वह आम सहमति से तय किया जाएगा, जब सभी लोग एक साथ बैठेंगे और तय करेंगे कि क्या किया जाना है।