Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 175

मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में इसी हफ्ते शुरू होंगे दो मॉड्यूलर ओटी

0

औरैया। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थियेटर की छत बीते एक माह से टपक रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब जल्द ही ओटी को शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है।करीब डेढ़ साल पहले मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में ओपीडी, इमरजेंसी व ओटी को शिफ्ट किया गया था। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी होने के साथ ही ओपीडी का आंकड़ा 600 से बढ़कर दो हजार के पार गया। वहीं, रोजाना 20 से 30 अलग-अलग तरह के ऑपरेशन भी होने शुरू हो गए। दीपावली से पहले अचानक नई बिल्डिंग की छत टपकने लगी। पाइपलाइन में लीकेज से यह समस्या हुई।ओटी जैसे संवेदनशील स्थान पर पानी टपकना मरीजों की जान जोखिम में डालना था। ऐसे में ओटी में रोजाना हो रहे ऑपरेशन पर संकट गहराने लगा। शल्य चिकित्सा के दौरान गंदे पानी से संक्रमण फैलने का भी खतरा मंडरा रहा था। सर्जन व ओटी स्टॉफ की ओर से लगातार इसे लेकर समस्या दूर कराए जाने की मांग की जा रही थी। मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से पुरानी बिल्डिंग में दो मॉड्यूलर ओटी को तैयार किया जा रहा है। अब यहां पर सर्जन मरीजों के ऑपरेशन कर सकेंगे। नई बिल्डिंग के साथ ही पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट हो रही ओटी से काफी हद तक मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग में दो मॉड्यूलर ओटी तैयार कराई जा रही हैं। इसी सप्ताह से संचालन शुरू हो जाएगा। सभी उपकरण फिट करा दिए गए हैं।

मरीजों के ऑपरेशन के मामले में मेडिकल कॉलेज के 15 विभाग फिलहाल सक्रिय हैं। इनमें हड्डी रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग, एनाटाॅमी, कम्यूनिटी मेडिसन, जनरल ऑपरेशन, स्किन, ईएनटी शामिल हैं। इन ऑपरेशन की रोजाना मानीटरिंग भी की जा रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से ऑपरेशन के बाद मरीजों से फीडबैक लिया जा रहा है।

Auraiya News: 55 लाख रुपये से होगा शहीद पार्क का कायाकल्प, लगेगी ओपन जिम

0

औरैया। शहर के प्रमुख शहीद पार्क के दिन बहुरेंगे। नगर पालिका परिषद इस पार्क का कायाकल्प कराएगा। इसके लिए 55 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। पार्क में टूटे झूले ठीक कराए जाएंगे और नए भी लगेंगे। पार्क में लाइटिंग की व्यवस्था के साथ ही युवाओं के लिए ओपन जिम भी बनेगा।शहर में अभी दो ही पार्क हैं, जहां लोग सुबह व शाम को घूमने जा सकते हैं। इन दो में से गौरैया तालाब पार्क की स्थिति थोड़ी ठीक है, पर शहीद पार्क बदहाल है। पार्क में सुंदरता के नाम पर कुछ नहीं है। झूले, सीटें टूट चुकी हैं। यही कारण है कि यहां कम ही लोग आते हैं। पार्क की बदहाली को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद ने इसके जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार किया। इस कार्य में 55 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए बजट भी मिल गया है। अभी यहां मिट्टी भरने का काम चल रहा है। इसके बाद पार्क का सौंदर्यीकरण शुरू होगा। पार्क को आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही टूटे पड़े झूले ठीक कराए जाएंगे व बच्चों को आकर्षित करने वाले नए झूले लगाए जाएंगे। युवाओं को रिझाने के लिए पार्क में ओपन जिम बनाया जाएगा। कुछ ही दिनों में पार्क की सूरत बदली दिखेगी।

शहीद पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। इसे बड़े शहरों के पार्काें की तर्ज पर डिजाइन किया जाएगा, ताकि लोग यहां घूमने आ सकें। कुछ ऐसे नए झूले भी मंगाए गए हैं, जो बच्चों को पसंद आते हैं। ओपन जिम में उपकरण रहेंगे, ताकि कसरत की जा सके।

– अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष

भारत पर बढ़ता वैश्विक भरोसा! Ford, HP, LG जैसी दिग्गज कंपनियां देश में खोलेंगी हाई-टेक फैक्ट्रियां

0

नेशनल डेस्कः भारत अब केवल एक विशाल उपभोक्ता बाजार नहीं, बल्कि दुनिया की नई फैक्ट्री के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। हाल के महीनों में वैश्विक दिग्गज कंपनियों Ford, HP, LG और कई अन्य ने भारत में बड़े निवेश और हाई-टेक फैक्ट्रियां लगाने की योजनाएं घोषित की हैं। इसका मतलब साफ है कि भारत अब चीन या वियतनाम के ‘कम लागत वाले विकल्प’ से आगे बढ़कर, एक “पूर्ण मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन सेंटर” बन रहा है।

 

Ford की वापसी: चेन्नई से दुनिया के लिए बनेगा ‘इंजन हब’

अमेरिकी ऑटो दिग्गज Ford Motor Company ने भारत से बाहर निकलने के तीन साल बाद अब दोबारा वापसी की घोषणा की है। कंपनी अपने चेन्नई प्लांट को हाई-एंड इंजन मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में बदल रही है। यहां सालाना 2.35 लाख से अधिक इंजन तैयार होंगे, जिन्हें दुनिया के कई देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा लेकिन अमेरिका को नहीं भेजा जाएगा। यह दिखाता है कि फोर्ड भारत को अब केवल एशियाई मार्केट का सप्लायर नहीं, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बना रहा है।

 

HP के सभी लैपटॉप अब ‘मेड इन इंडिया’

टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी भारत का पलड़ा भारी हो रहा है। HP Inc ने ऐलान किया है कि आने वाले 3 से 5 सालों में भारत में बिकने वाले सभी लैपटॉप और कंप्यूटर यहीं बनाए जाएंगे। कंपनी की योजना भारत को एक एक्सपोर्ट हब के रूप में भी विकसित करने की है। यानी, यहां से न केवल घरेलू मांग पूरी होगी बल्कि HP भारत से अन्य देशों को भी लैपटॉप निर्यात करेगा। यह फैसला केंद्र सरकार की Production Linked Incentive (PLI) स्कीम के तहत है, जिसने इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को आकर्षक बनाया है।

 

LG बनाएगा भारत में कैपिटल गुड्स और R&D सेंटर

दक्षिण कोरिया की LG Electronics भारत में अपने भारी औद्योगिक उत्पादन, यानी कैपिटल गुड्स (फैक्ट्रियों में लगने वाली मशीनें) को कोरिया, चीन और वियतनाम से भारत शिफ्ट करने की योजना बना रही है। साथ ही, LG समूह नोएडा में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक ग्लोबल R&D सेंटर स्थापित कर रहा है, जो पूरी तरह से रिसर्च और डिज़ाइन पर केंद्रित होगा। इससे करीब 500 उच्च कौशल वाले इंजीनियरों को रोज़गार मिलेगा।

 

भारत क्यों बन रहा है ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब

दुनिया की कंपनियों का भारत की ओर रुख करने के पीछे तीन मुख्य कारण हैं:

 

सरकार की नीतिगत स्पष्टता:

‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और PLI जैसी योजनाओं ने विदेशी निवेशकों को स्थिरता और भरोसा दिया है।

 

युवा और तकनीकी रूप से कुशल कार्यबल:

भारत की विशाल इंग्लिश-स्पीकिंग और टेक्निकल वर्कफोर्स कंपनियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है।

 

बदलता वैश्विक माहौल:

अमेरिका-चीन तनाव और सप्लाई चेन में विविधता की वैश्विक ज़रूरत ने भारत को “भरोसेमंद विकल्प” बना दिया है।

भारत अब ‘विकल्प नहीं, अवसर’ है

आज भारत को केवल चीन के विकल्प (Alternative to China) के रूप में नहीं देखा जा रहा, बल्कि एक समान रूप से सक्षम और नवाचार-उन्मुख उत्पादन केंद्र (Parallel Innovation Hub) के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। भारत में अब न केवल मोबाइल और कारें, बल्कि सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस कंपोनेंट्स, मेडिकल डिवाइस और एआई हार्डवेयर भी बनने लगे हैं।

Bank Holiday: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है 6 नवंबर की छुट्टी

0

नेशनल डेस्कः नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही बैंकों में त्योहारों और चुनावी कार्यक्रमों के चलते लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर 2025 के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है, जिसके मुताबिक 6 नवंबर (गुरुवार) को देश के दो राज्यों – बिहार और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

 

6 नवंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

RBI के अनुसार, बिहार में इस दिन विधानसभा आम चुनाव 2025 के तहत मतदान होगा। इसलिए राज्य सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और बैंकों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि कर्मचारी मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सकें और चुनावी ड्यूटी में भाग ले सकें।

 

वहीं, मेघालय में 6 नवंबर को पारंपरिक नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल मनाया जाएगा। यह त्योहार राज्य की खासी जनजाति की सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परंपराओं में से एक है। इसे शिलांग के पास उमडेन इलाके में मनाया जाता है, जहां स्थानीय लोग फसल और समृद्धि के लिए पारंपरिक नृत्य और रीति-रिवाजों से धन्यवाद अर्पित करते हैं। इसी वजह से राज्य सरकार ने उस दिन बैंक और सरकारी संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।

 

RBI की हॉलिडे लिस्ट: 5 से 9 नवंबर तक छुट्टियों की लड़ी

RBI के “Negotiable Instruments Act” के तहत घोषित बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 5 से 9 नवंबर 2025 के बीच कई राज्यों में अलग-अलग कारणों से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि, यह छुट्टियां राज्य-वार लागू होंगी — यानी सभी राज्यों में एक साथ बैंक बंद नहीं होंगे।

 

6 नवंबर (गुरुवार)

बिहार – विधानसभा चुनाव

 

मेघालय – नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल

 

7 नवंबर (शुक्रवार)

मेघालय में वांगला फेस्टिवल के चलते बैंक बंद रहेंगे।

यह त्योहार गरो जनजाति का प्रमुख पर्व है, जो फसल कटाई के बाद भगवान मिस्टू सैलजोंग को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है।

 

8 नवंबर (शनिवार)

देशभर में दूसरा शनिवार, इसलिए सभी बैंक बंद रहेंगे।

 

साथ ही, कर्नाटक में कनकदास जयंती के उपलक्ष्य में भी बैंक हॉलिडे घोषित की गई है।

 

9 नवंबर (रविवार)

रविवार के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

 

 

ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना

हालकि इन छुट्टियों के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM सेवाएं और UPI ट्रांजैक्शन पहले की तरह चालू रहेंगे, लेकिन ब्रांच संबंधित काम, जैसे चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, या डॉक्यूमेंट सबमिशन, इन दिनों प्रभावित हो सकते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य जैसे कैश डिपॉज़िट या डॉक्यूमेंट सबमिशन 5 या 10 नवंबर से पहले निपटा लें।

उत्तर भारत में दस्तक दे रही सर्दी! IMD का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

0

नेशनल डेस्कः उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी की शुरुआती दस्तक का एहसास करा दिया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

 

3 से 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3–5°C की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि मध्य भारत में यह गिरावट 2–4°C तक रहेगी। IMD ने कहा कि यह ठंड का शुरुआती दौर है और इसके बाद नवंबर के दूसरे सप्ताह से रातों में ठिठुरन बढ़ेगी। फिलहाल दिन में धूप रहेगी, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी।

 

पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बुधवार शाम से ही मौसम बदला हुआ है। बदरीनाथ, केदारनाथ और औली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। निचले इलाकों में हल्की बारिश और शीतल हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। बदरीनाथ में लगातार दूसरे दिन हल्की हिमपात और बूंदाबांदी हुई।

 

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश का अनुमान

IMD ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया कि, तमिलनाडु और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 1 नवंबर से लेकर अगले 48 घंटे तक भारी बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना है। वहीं, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिज़ोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज़ हवाओं की चेतावनी दी गई है।

 

राजस्थान में भी बढ़ेगी ठंड, सुबह कोहरा छाएगा

राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में हल्की बारिश और 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने तापमान गिरा दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में 3–5°C तक गिरावट होगी। श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर और चूरू में सबसे तेज़ गिरावट दर्ज की जा सकती है। आने वाले दिनों में सुबह कोहरा और रात में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

 

दिल्ली-एनसीआर में चल रहीं ठंडी हवाएं

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है। बुधवार शाम से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में ठंडी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। बीते 24 घंटों में हवा की औसत रफ्तार 15 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.4°C (मौसमी औसत से 1.6°C अधिक) और न्यूनतम तापमान 18.4°C रहा। बृहस्पतिवार को आसमान साफ़ रहेगा, और तापमान अधिकतम 32°C तथा न्यूनतम 18°C के आसपास रहने की संभावना है।

आगे क्या?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में नवंबर का पहला हफ्ता ठंड की शुरुआत का संकेत देगा। मध्य और दक्षिण भारत में फिलहाल बारिश का दौर रहेगा, जबकि उत्तरी राज्यों में तापमान तेजी से नीचे आएगा। अगर यही ट्रेंड रहा तो इस बार सर्दी का मौसम सामान्य से लंबा और ठंडा रहने की संभावना है।

अमेरिका करेगा तो हम भी करेंगे…’, ट्रंप के बयान के बाद पुतिन ने दिया बड़ा आदेश, परमाणु खतरा बढ़ा

0

इंटरनेशनल डेस्कः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को अपने शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे देश में परमाणु परीक्षण (Nuclear Test) दोबारा शुरू करने की संभावना पर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करें। यह आदेश ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि अमेरिका फिर से परमाणु परीक्षण शुरू करने पर विचार कर रहा है।

 

CTBT से अब तक जुड़ा रहा है रूस

पुतिन ने कहा कि रूस ने अब तक हमेशा कॉम्प्रिहेंसिव न्यूक्लियर टेस्ट बैन ट्रीटी (CTBT) — यानी परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने वाली अंतरराष्ट्रीय संधि — का कड़ाई से पालन किया है। उन्होंने कहा, “हमने कभी भी इस संधि का उल्लंघन नहीं किया। लेकिन अगर अमेरिका या कोई अन्य परमाणु शक्ति परीक्षण करती है, तो रूस भी अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए ऐसा ही करेगा।”

 

पुतिन ने यह भी कहा कि यह कदम रूस की सुरक्षा और सामरिक संतुलन से जुड़ा हुआ है।

 

नोवाया जेमल्या साइट तैयार

रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोउसॉव ने बताया कि देश के आर्कटिक क्षेत्र में स्थित नोवाया जेमल्या (Novaya Zemlya) परीक्षण स्थल को बहुत कम समय में पूरी तरह सक्रिय किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में अमेरिका अपनी परमाणु क्षमताओं को मजबूत कर रहा है, इसलिए रूस को भी “पूर्ण पैमाने पर परीक्षण” की तैयारी करनी होगी।

 

सुरक्षा परिषद में रणनीतिक समीक्षा

पुतिन ने विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा विभागों को आदेश दिया कि वे अमेरिकी योजनाओं की जानकारी एकत्र करें और इन पर विस्तृत रिपोर्ट रूसी सुरक्षा परिषद (Security Council) को सौंपें। इस आधार पर यह तय किया जाएगा कि रूस को परमाणु परीक्षण कब और कैसे शुरू करना चाहिए।

 

वैश्विक चिंता बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर रूस और अमेरिका दोनों परमाणु परीक्षण दोबारा शुरू करते हैं, तो यह कदम वैश्विक हथियार नियंत्रण व्यवस्था (Global Arms Control Regime) के लिए गंभीर झटका साबित हो सकता है।

इससे न्यू स्टार्ट ट्रीटी (New START) जैसी समझौतों पर भी असर पड़ सकता है, जो दोनों देशों के बीच सामरिक परमाणु हथियारों की सीमा तय करती है।

 

इतिहास में कब हुए थे आखिरी परमाणु परीक्षण

अमेरिका ने आखिरी बार 1992 में परमाणु परीक्षण किया था।

 

चीन और फ्रांस ने 1996 में अपने अंतिम परीक्षण किए।

 

सोवियत संघ (जिसका उत्तराधिकारी रूस है) ने आखिरी परमाणु परीक्षण 1990 में किया था।

 

सोवियत संघ के विघटन (1991) के बाद रूस ने अब तक कोई नया परीक्षण नहीं किया है, लेकिन वह अपनी सामरिक मिसाइलों और परमाणु हथियार प्रणालियों को लगातार आधुनिक बना रहा है।

पति को काटकर रसोई में दफनाया शव, फिर लगवा दी टाइल्स…अहमदाबाद की ‘मुस्कान’ की दिल दहलाने वाली करतूत!

0

अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी के प्रेमी और दो रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को घर के रसोईघर के फर्श के नीचे दफना दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह खौफनाक आपराधिक घटना हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ के एक दृश्य की याद दिलाती है।

 

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अजीत राजियन ने बताया कि समीर अंसारी नामक व्यक्ति के रहस्यमय ढंग से लापता होने के करीब एक साल बाद शहर की अपराध शाखा ने मंगलवार रात अहमदाबाद के सरखेज इलाके में उसके बंद घर के रसोईघर के फर्श के नीचे से उसकी हड्डियां और अन्य अवशेष निकाले।

 

पुलिस उपायुक्त राजियन ने बताया कि यह पता चला है कि फरार चल रही समीर अंसारी की पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी इमरान वाघेला और उसके दो रिश्तेदारों की मदद से अंसारी की हत्या की, उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें रसोई के फर्श के नीचे दफना दिया। यह अपराध रूबी के कथित विवाहेतर संबंध के कारण हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसी इलाके में रहने वाले वाघेला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रूबी और वाघेला के दो रिश्तेदार – रहीम और मोहसिन अभी भी फरार हैं।”

 

उन्होंने कहा कि घर में मिली हड्डियों और अन्य अवशेषों को फॉरेंसिक विश्लेषण और डीएनए मिलान के लिए भेज दिया गया है। राजियन ने बताया कि करीब तीन महीने पहले पुलिस की अपराध शाखा के एक निरीक्षक को सूचना मिली थी कि मूल रूप से बिहार निवासी समीर अंसारी को काफी समय से इलाके में नहीं देखा गया है और उसके लापता होने का कोई पुलिस रिकॉर्ड भी नहीं है।

 

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘फिर हमने इलाके में नजर रखी और पता चला कि अंसारी पिछले एक साल से लापता है। पूछताछ के दौरान, वाघेला ने कबूल किया कि उसने एक साल पहले रूबी के कहने पर दो अन्य (अपने रिश्तेदारों) के साथ मिलकर अंसारी की हत्या कर दी थी। ”

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘वाघेला ने दावा किया कि रूबी ने अंसारी की हत्या की योजना इसलिए बनाई क्योंकि उसके विवाहेतर संबंध के बारे में पता चलने के बाद वह उसे पीटता था और वह उसे अपने अवैध संबंध में बाधा समझती थी।”

Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार में पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान शुरू, इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव प

0

Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025 Phase 1 ) के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान (Voting in Bihar) शुरू हो गया है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। वहीं सुरक्षा कारणों से मुंगेर जिले की तीन सीटें तारापुर, मुंगेर और जमालपुर के अलावा सिमरी बख्तिायारपुर, महिषी और सूर्यगढ़ा के 56 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक ही चलेगा। प्रथम चरण में 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary), विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha), तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सहित कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

7वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप

0

लखनऊ-7वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग की मां ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, होटल में 2 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया, लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का मामला

 

बीमा पॉलिसी के नाम पर 25 लाख का फ्रॉड मामला

0

लखनऊ -बीमा पॉलिसी के नाम पर 25 लाख का फ्रॉड मामला, जालसाज रवि शंकर और पत्नी केश कुमारी गिरफ्तार , हजरतगंज पुलिस ने शातिर दम्पति को किया अरेस्ट, पति रवि शंकर को मृत बताकर पत्नी ने लिया क्लेम, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र,कागजात लगाकर 25 लाख लिए, पति के जीवित होने पर बीमा कंपनी ने कराई थी FIR, हजरतगंज पुलिस ने जानकीपुरम से गिरफ्तार किया