इटावा- पुलिस ने 3 साइबर ठगों को किया अरेस्ट,. लाखों की ठगी का नेटवर्क किया ध्वस्त, 6 मोबाइल फोन, 6 एटीएम कार्ड बरामद
लखनऊ राजधानी के कई इलाकों में भीषण जाम,
लखनऊ – राजधानी के कई इलाकों में भीषण जाम, लखनऊ आने वाले सभी रास्तों पर जाम, वीआईपी फ्लीट के चलते लखनऊ में जाम, गोमतीनगर,हनुमान सेतु,हजरतगंज में जाम लगा, भीषण जाम में हजारों गाड़ियां फंसी, लालबाग,डालीगंज,पुराने लखनऊ में जाम, लखनऊ में जाम के चलते लोग परेशान, सड़क पर रेंग रेंग कर चल रही गाड़ियां, मड़ियांव,आईआईएम रोड पर भीषण जाम
लखनऊ यूपी बना निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन
लखनऊ- यूपी बना निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन, CM ने दिया फियरलेस बिजनेस का मंत्र, AI, डीपटेक, फिनटेक भविष्य का आधार- CM, एग्रीटेक, ड्रोन को बताया भविष्य का आधार, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी रोल मॉडल, बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकला प्रदेश, 35 लाख करोड़ के पार पहुंची राज्य की GSDP, यूपी में प्रति व्यक्ति बढ़कर 1.20 लाख रुपए,. कृषि विकास दर 8% से उछलकर 18 फीसदी, निवेश से 60 लाख युवाओं को मिला काम
लखनऊ में ईरानी नस्ल का घोड़ा चोरी
लखनऊ- लखनऊ में ईरानी नस्ल का घोड़ा चोरी, खोजने वाले को मिलेगा 50 हजार इनाम, धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा है ‘जुल्जना’, तालकटोरा के कर्बला से कीमती घोड़ा चोरी, शिया समुदाय की आस्थाओं से जुड़ा घोड़ा, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, इस नस्ल का घोड़ा कर्बला की लड़ाई में रहा, इमाम हुसैन के पास इसी नस्ल का घोड़ा था, मोहर्रम में इसी घोड़े का जुलूस निकलता है, मुहम्मद साहब ने इस नस्ल का घोड़ा पाला था, इमाम हुसैन को उपहार में दिया था घोड़ा, इस नस्ल का घोड़ा वफादारी के लिए मशहूर, स्थानीय लोगों और शिया समुदाय में गुस्सा
प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ
*1* अरावली विवाद के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नए खनन पर पूरी तरह लगाई रोक; राज्यों को निर्देश
*2* PM मोदी ने VB-G RAM G Act का समर्थन किया, कहा- गांवों में रोजगार के साथ संपत्ति बनेगी; नया कानून MGNREGA की जगह लेगा
*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे, जहां अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं का अनावरण होगा और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है
*4* केवल अर्थव्यवस्था ही मृत नहीं, समाज भी मरता जा रहा…’; पूर्व MLA कुलदीप सेंगर की जमानत पर बोले राहुल
*5* उन्नाव दुष्कर्म केस: राहुल-सोनिया गांधी से मिली पीड़िता, मुलाकात के बाद कहा- न्याय दिलाने का दिया है भरोसा, उन्नाव रेप पीड़िता ने कहा- प्रधानमंत्री से भी मिलना चाहती हूं
*6* जल्दी बुलाई जाए GST काउंसिल की मीटिंग, एयर प्यूरिफायर पर घटाइए टैक्स: दिल्ली HC
*7* केंद्र सरकार जल्द ही ‘भारत टैक्सी’ नाम से एक नई टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही है, जिसमें मुनाफे का सीधा लाभ ड्राइवरों को मिलेगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने यह जानकारी हरियाणा के पंचकूला में आयोजित सहकारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि यह पहल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ टैक्सी चालकों की आय में भी इजाफा करेगी
*8* थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष: हिंदू देवता की प्रतिमा के विध्वंस पर भारत चिंतित,थाईलैंड ने कंबोडिया में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़ी, VIDEO आया सामने,बुलडोजर से गिराई; भारत बोला- ऐसे काम न करें, यह लोगों की आस्था पर हमला
*9* 25 दिसंबर को यानी आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की जयंती है। इसे लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में दिवाली की तरह उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भाजपा पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
*10* केंद्र की 3 नई एयरलाइंस को हरी झंडी, शंख एयर, अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को NOC मिला; एविएशन सेक्टर में मोनोपॉली तोड़ने की तैयारी
*11* ठाकरे बंधु के मिलाप पर कांग्रेस बोली- महाराष्ट्र में हम MVA के साथ, MNS नामंजूर
*12* अब यूपी बताता है कि सुधर जाओ’: सीएम योगी बोले- नहीं सुधरे तो यमराज के दरवाजे खुले हैं, कभी भी बुलावा आ जाएगा
*13* उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। रोजा रेलवे स्टेशन के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय बाइक सवार लोग गरीब रथ एक्सप्रेस से टकरा गए। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसा देख वहां मौजूद लोगों का कलेजा कांप गया।
*14* तमिलनाडु में बस ने 2 कार कुचलीं, 9 की मौत, 4 घायल, कारें पूरी तरह चकनाचूर; बस का टायर फटने से हादसा
*15* LIC हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन की ब्याज दरें घटाईं, अब 7.15% शुरुआती रेट पर लोन मिलेगा; 825 से ज्यादा CIBIL स्कोर वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा
*16* अमेरिका की भारत को चेतावनी- चीन दोहरी चाल चल रहा, एक तरफ दिल्ली से रिश्ते सुधारने की कोशिश, दूसरी तरफ पाकिस्तान को हथियार दे रहा
*17* पहाड़ों से मैदान तक छाया घना कोहरा उत्तर भारत के कई शहरों में शीतलहर; कई जगह 50 मीटर से भी कम दृश्यता
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें तो सही है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट या बात से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे , दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख मिलेगा। मेहनत व सूझबूझ से कार्यक्षेत्र पर संतुष्टि मिलेगी व मान सम्मान बढेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा । आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी।आज स्त्री पक्ष से झगड़ा न करें , काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।

