Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 83

कपड़े उतारकर नाबालिग को बेरहमी से पीटा; कनपटी पर पिस्टल लगाकर दी धमकी…हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा युवक

0

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में कुछ दबंगों ने बर्बरता की सारी हद पार कर दी। कुछ दबंगों ने एक नाबालिग युवक को अगवा किया। उन्होंने चार पहिया वाहन से उसे अगवा किया और फिर उससे 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। इतना ही नहीं दरिंदों ने बर्बरता की सारी हद पार कर दी और नाबालिग को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया।

पीड़ित लगाता रहा छोड़ने की गुहार 
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला तालकटोरा थाना क्षेत्र का है। यहां के 31 दिसंबर रात करीब 2 बजे 16 वर्षीय नाबालिग युवक का कुछ दबंगों ने अपहरण किया। अगवा करने के बाद गाड़ी के अंदर नाबालिग को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित दबंगों से जान की गुहार लगा रहा है, लेकिन दबंग नाबालिग के बेरहमी से पीटते रहते हैं। कनपटी पर अवैध पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई। वो पीड़ित से 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहे थे। दबोंगों द्वारा नाबालिग युवक को सुबह 6-7 बजे छोड़ा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ित के परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत 
पीड़ित नाबालिग राजाजीपुरम इलाके का रहने वाला है। उसके परिजनों ने तालकटोरा थाने में तहरीर दी है। परिवार का आरोप, इशू यादव और अनुज दीक्षित ने साथियों संग मिलकर नाबालिग यवुक के अपरहरण की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद  कई गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे है।

वीडियो हो रहा जमकर वायरल 
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दबंग युवक नाबालिग के कपड़े उतरवा रहे हैं और उसे अपशब्द कहते हुए पीट रहे हैं। नाबालिग दबंगों से रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन आरोपी उसको बेरहमी से पीटते नजर आ रहे है।

साल की पहली डुबकी से खुलेंगे मोक्ष के द्वार! 3 जनवरी से संगम पर शुरू होगा माघ मेला 2026—होंगे 6 महा-स्नान, जानिए सबसे पुण्यकारी दिन

0

Magh Mela 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास को बेहद पवित्र और पुण्य देने वाला माना जाता है। इस महीने में किया गया स्नान, दान, जप और तप व्यक्ति को विशेष आध्यात्मिक लाभ देता है। इसी कारण हर साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य माघ मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला त्रिवेणी संगम के तट पर लगता है, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम होता है। माघ मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु, साधु-संत और कल्पवासी संगम में पवित्र स्नान करने पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यता है कि माघ मास में संगम स्नान करने से पापों से मुक्ति, अक्षय पुण्य और आत्मिक शुद्धि प्राप्त होती है।

कब से कब तक लगेगा माघ मेला 2026?
साल 2026 में माघ मेला 3 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संगम क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, कल्पवास और स्नान-दान का सिलसिला चलता रहेगा।

माघ मेला 2026 की प्रमुख स्नान तिथियां
हालांकि पूरे माघ मास में स्नान करना शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ तिथियां विशेष फलदायी होती हैं। इस वर्ष माघ मेले में 6 मुख्य स्नान पर्व होंगे—

पौष पूर्णिमा – 3 जनवरी 2026
* मकर संक्रांति – 14 जनवरी 2026
* मौनी अमावस्या – 18 जनवरी 2026
* बसंत पंचमी – 23 जनवरी 2026
* माघी पूर्णिमा – 1 फरवरी 2026
* महाशिवरात्रि – 15 फरवरी 2026

मौनी अमावस्या का विशेष महत्व
माघ मेले का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण स्नान पर्व मौनी अमावस्या माना जाता है। इस दिन संगम तट पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है। धार्मिक मान्यता है कि मौन रहकर किया गया संगम स्नान पापों का नाश करता है, मन को शांति देता है और मोक्ष का मार्ग खोलता है। साल 2026 में मौनी अमावस्या 18 जनवरी को पड़ेगी।

स्नान के लिए सबसे शुभ समय
हिंदू धर्म में स्नान और दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे उत्तम समय माना गया है। ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 4:00 बजे से 5:30 बजे तक होता है। इस समय संगम में स्नान करने से पुण्य का फल कई गुना बढ़ जाता है। श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे इसी समय पवित्र डुबकी लगाएं।

Crime News: हंसता-खेलता परिवार चंद सेकंड में बर्बाद, दो मासूम बेटी के पिता और SBI ब्रांच मैनेजर ने ऐसे किया खौफनाक अंत

0

नेशनल डेस्क: अयोध्या में बुधवार दोपहर एक दुखद घटना ने सबको झकझोर दिया। शहर के कोतवाली क्षेत्र में गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर बने सरयू नदी के पुल से बहराइच जिले के  SBI  ब्रांच मैनेजर ने नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और शाम तक शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बैंक मैनेजर की पहचान  
मृतक बैंक मैनेजर की पहचान रामबाबू सोनी (39) के रूप में हुई है। वे गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र स्थित जवाहर नगर के निवासी थे। रामबाबू बहराइच जिले में SBI की शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। परिवार के अनुसार, वे अपने परिवार के साथ रहते थे, लेकिन लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे थे।

घटना बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे हुई। रामबाबू ने अपने परिवार से पहले फोन पर बातचीत की और फिर अपनी लोकेशन अपनी पत्नी को भेजी। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर दिया और पीठ पर बैग लादे हुए पुल से सरयू नदी में कूद गए। परिवार को लोकेशन मिलने के बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और बचाव कार्य
अयोध्या कोतवाली की पुलिस ने सूचना मिलते ही गोताखोरों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि लगभग 8 बजे शाम को गोताखोरों ने रामबाबू का शव नदी से निकाल लिया। उनके साथ उनका मोबाइल और बैग बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार के बयान दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही मोबाइल फोन की जांच भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आत्महत्या से पहले उन्होंने किससे संपर्क किया था या कोई संदेश भेजा था।

आत्महत्या के पीछे की वजह
पुलिस और परिवार का कहना है कि रामबाबू लंबे समय से तनाव में थे, लेकिन आत्महत्या का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच में उम्मीद है कि परिवार और मोबाइल के सबूतों के आधार पर यह पता चल सकेगा कि आखिर उन्हें इतना तनाव क्यों था कि उन्होंने यह दर्दनाक कदम उठाया।

कटिहार में बीच बाजार ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटी के लिए बर्थडे केक खरीदने आए पिता को गोलियों से भूना; हत्या से दहला इलाका

0

कटिहार (रजनीश कुमार): बिहार के कटिहार में साल का पहला दिन ठांय ठांय की भेंट चढ़ गया। बेटी के बर्थडे पर केक खरीदने आए युवक को हथियारबन्द अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया हैं। फिलहाल, पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना बुधवार रात कुर्सेला थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान कटरिया निवासी सागर झा उर्फ मिट्ठू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पीड़ित अपने कार से अपने एक रिश्तेदार के साथ केक खरीदने होटल पर आया था कि इसी दौरान बाइक सवार हथियारबन्द अपराधी आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। परिजनों ने बताया कि नए साल के दिन सागर झा की बेटी का जन्मदिन था। बच्ची का बर्थडे मनाने वह केक लाने गए थे।

इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया हैं। पुलिस की मानें तो पूरा मामला प्रथम दृष्टया से आपसी रंजिश का नजर आता हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के खिलाफ पूर्व में एफआईआर दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी हैं। SP शिखर चौधरी के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में अपराधियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया हैं।

डायमंड सिटी सूरत रचेगा नया इतिहास, भारत का पहला स्लम-मुक्त शहर बनने के करीब, झुग्गियों की जगह लेंगे पक्के मकान

0

नेशनल डेस्क: मुंबई, दिल्ली या देश के किसी भी बड़े शहर की पहचान ऊंची इमारतों के साथ झुग्गी-बस्तियों से भी जुड़ी रही है। लेकिन अब इस तस्वीर को बदलने की दिशा में गुजरात का सूरत शहर एक बड़ा उदाहरण बनने जा रहा है। देश की ‘डायमंड सिटी’ कहलाने वाला सूरत जल्द ही भारत का पहला स्लम-मुक्त शहर बनने की दहलीज पर खड़ा है।

PMAY और राज्य योजनाओं से मिली रफ्तार
स्वच्छता और तेज आर्थिक विकास के लिए पहचाने जाने वाले सूरत ने अब आवास के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सूरत नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना और राज्य सरकार की हाउसिंग पॉलिसी को प्रभावी तरीके से जमीन पर उतारा। इसका नतीजा यह हुआ कि शहर की ज्यादातर झुग्गी-बस्तियों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर वहां पक्के मकानों का निर्माण किया गया। प्रशासन का साफ लक्ष्य है कि सूरत में कोई भी परिवार झुग्गी या कच्चे घर में रहने को मजबूर न रहे।

प्रवासी आबादी के बीच बड़ी चुनौती
एक बड़े औद्योगिक केंद्र होने के कारण सूरत में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रवासी मजदूरों की संख्या काफी ज्यादा है। इतनी बड़ी आबादी को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराना नगर निगम के लिए आसान नहीं था। इसके बावजूद, बीते कुछ वर्षों में लाखों लोगों को नए और पक्के घरों में शिफ्ट किया जा चुका है, जो अपने-आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

देश के लिए बनेगा रोल मॉडल
अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सूरत की यह पहल सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि देश के अन्य महानगरों के लिए भी एक मजबूत रोल मॉडल बन सकती है। अगर सूरत पूरी तरह स्लम-मुक्त शहर बनने में सफल होता है, तो यह शहरी विकास के क्षेत्र में भारत की छवि को वैश्विक मंच पर और मजबूत करेगा।

शहर से आगे बढ़कर सोच
सूरत का यह प्रयास दिखाता है कि सही नीति, मजबूत प्रशासन और निरंतर निगरानी से झुग्गी-मुक्त शहर का सपना हकीकत में बदला जा सकता है। आने वाले समय में सूरत न सिर्फ डायमंड सिटी, बल्कि आधुनिक और समावेशी शहरी विकास का प्रतीक भी बन सकता है।

Viral News: बेटी की शादी में पिता को पड़ते हैं 20 कोड़े! चीन के इस समुदाय की अजीब रस्म ने पूरी दुनिया को चौंकाया

0

Viral News: दुनिया भर में शादी के अलग-अलग और अनोखे रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं। चीन में भी कई ऐसे जातीय समुदाय रहते हैं, जिनकी परंपराएं बाकी दुनिया से बिल्कुल अलग हैं। ऐसा ही एक समुदाय है बाओआन जातीय समूह, जहां शादी के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली रस्म निभाई जाती है। इस रस्म में दूल्हे के पिता द्वारा दुल्हन के पिता को प्रतीकात्मक रूप से कोड़े मारे जाते हैं।

क्या है ‘ससुर को कोड़े मारने’ की रस्म?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बाओआन समुदाय में शादी के समय एक रस्म होती है, जिसे स्थानीय लोग ‘ससुर को कोड़े मारना’ कहते हैं। इसमें दुल्हन के पिता को शादी के दौरान घुटनों के बल बैठकर यह स्वीकार करना होता है कि वे अपनी बेटी को ठीक से अनुशासित नहीं कर पाए। इसके बाद दूल्हे का पिता 20 बार कोड़ा मारने का नाटक करता है। यह पूरी प्रक्रिया प्रतीकात्मक होती है और इसे अपमान नहीं, बल्कि विनम्रता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है।

तीन दिन चलती है शादी की रस्म
बाओआन समुदाय की शादी तीन दिनों तक चलती है। इस दौरान कई पारंपरिक रिवाज निभाए जाते हैं. शादी के समय दुल्हन के पिता को दूल्हे के घर के आंगन में बैठाया जाता है, जहां वे औपचारिक रूप से माफी मांगते हैं। इस रस्म में कालिख पोतने की परंपरा भी शामिल होती है।

दूल्हे के पिता के चेहरे पर लगाई जाती है कालिख
शादी के दिन दुल्हन की बहनें और रिश्तेदार युवतियां दूल्हे के साथ उसके घर जाती हैं। वहां वे मजाक में खाना पकाने वाले बर्तन से कालिख निकालकर दूल्हे के पिता के चेहरे पर लगा देती हैं। इसे शुभ संकेत और बधाई का प्रतीक माना जाता है।

Vande Bharat Sleeper Train: इस मार्ग पर दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, देखें क्या है किराया और सुविधाएं

0

नेशनल डेस्क:  नए साल के पहले दिन रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारतीय रेलवे देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को इसी माह के दूसरे पखवाड़े को कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलाने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को यह घोषणा की और बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

लंबी दूरी की रात्री यात्रा अब होगी आरामदायक और तेज़
विशेष रूप से लंबी दूरी की रात्री यात्रियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई यह ट्रेन पूर्ण एयर-कंडीशंड होगी। रेल मंत्री ने बताया कि सफल ट्रायल के बाद ट्रेन का पहला सेट यात्रियों के लिए तैयार है। इस नई सेवा से पूर्वोत्तर भारत को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्रा के अनुभव में बड़ा बदलाव आएगा।

ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे:

11 थ्री-टियर

4 टू-टियर

1 फर्स्ट क्लास कोच

एक बार में 823 यात्री यात्रा कर सकेंगे।

छह महीने में 8 और ट्रेनें, भविष्य में 200 ट्रेनें

वैष्णव ने कहा कि अगले छह महीने में 8 और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू होंगी। साल 2026 के अंत तक इनकी संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी। भविष्य की योजना के तहत रेलवे देशभर में 200 से अधिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है, जिससे लंबी दूरी की रेल यात्रा में आमूलचूल बदलाव आएगा।

हाई-स्पीड ट्रायल: 180 किमी प्रति घंटा
ट्रेन की डिजाइन स्पीड 180 किमी/घंटा है। हाल ही में राजस्थान के कोटा-नागदा सेक्शन पर इसका सफल ट्रायल हुआ। ट्रायल के दौरान वॉटर टेस्ट किया गया, जिसमें पानी से भरे गिलास न तो हिले और न ही छलके, यह ट्रेन की स्थिरता और सुरक्षा का संकेत है।

किराया और कोच सुविधाएं
कोलकाता-गुवाहाटी मार्ग का किराया इस प्रकार तय किया गया है:
थर्ड एसी: ₹2,300
सेकंड एसी: ₹3,000
फर्स्ट एसी: ₹3,600

ट्रेन के कोचों में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं होंगी:
कुशनयुक्त स्लीपिंग बर्थ
अपर बर्थ तक आसान पहुंच
नाइट लाइटिंग और विजुअल डिस्प्ले
पब्लिक एड्रेस सिस्टम
सीसीटीवी कैमरा और मॉड्यूलर पैंट्री
एडवांस बायो-वैक्यूम टॉयलेट
दिव्यांग अनुकूल शौचालय
बेबी केयर एरिया
फर्स्ट क्लास में गर्म पानी के शॉवर
प्रत्येक बर्थ पर रीडिंग लाइट, चार्जिंग पॉइंट, फोल्डेबल स्नैक टेबल
इमरजेंसी में सीधे लोको पायलट से संपर्क

नई ट्रेन से बदलाव की उम्मीद
रेल मंत्री के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन केवल तेज और सुरक्षित यात्रा ही नहीं, बल्कि यात्रियों के आराम और सुविधा को भी नई ऊंचाई देगी। लंबी दूरी की रात्री यात्रा अब अधिक आरामदायक और आधुनिक हो जाएगी, जिससे लोग रेल यात्रा को अधिक प्राथमिकता देंगे।

Bulldozer Action in Bihar: राजधानी पटना की सड़कों से हटेगा अवैध अतिक्रमण, आज चलेगा बुलडोजर

0

Bulldozer Action in Patna: बिहार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान पूरे जोर पर है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में सड़कों, फुटपाथों और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। पटना में विशेष रूप से बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जहां कई टीमों का गठन किया गया है। यह अभियान शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पटना में विशेष अभियान: 9 टीमें तैनात, 31 जनवरी तक कार्रवाई

पटना जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाने के लिए मजबूत तैयारी की है। पटना नगर निगम के नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बैंकिपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी अंचलों के अलावा खगौल, फुलवारीशरीफ तथा दानापुर क्षेत्रों में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर सख्त एक्शन होगा।
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। अतिक्रमणकारियों की पहचान कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, और दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ अनिवार्य FIR दर्ज होगी।

अस्थायी अतिक्रमण पर 5 हजार रुपये तक और स्थायी अतिक्रमण पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस वाहन चेकिंग भी करेगी, जबकि ADM स्तर के अधिकारी पूरी निगरानी रखेंगे।

सरकारी जमीन को बनाया जा रहा अतिक्रमण मुक्त

बिहार के अन्य जिलों में भी यह अभियान जारी है। रोहतास जिले के नोखा क्षेत्र में धरमपुरा थाना के अंतर्गत धरमपुरा, हथिनी और सिसरीत गांवों में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे हटाए गए। सीओ की अगुवाई में टीम ने जेसीबी की मदद से शेड और बाउंड्री वॉल जैसी संरचनाएं ढहाईं। शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें मुख्यमंत्री जनता दरबार में दर्ज मामलों को भी प्राथमिकता दी गई।

शहरों की सड़कें हुईं मुक्त, लोग खुद हटाने लगे अतिक्रमण

समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में नगर परिषद ने प्रचार के बाद बाजार की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। अनुमंडल कार्यालय से चंदन चौक तक दोनों तरफ की जमीन को मुक्त कराया गया। शुरुआत में विरोध हुआ, लेकिन प्रशासन की सख्ती देख लोग खुद ही अपने सामान हटाने में जुट गए। ईओ, सीओ और बीडीओ जैसी टीम मौके पर मौजूद रही।

यह अभियान पूरे राज्य में सार्वजनिक स्थलों को मुक्त कराने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का हिस्सा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, वरना सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। आने वाले दिनों में अभियान और तेज होने की संभावना है, ताकि सरकारी जमीन और सड़कें आम जनता के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहें।

Mata Vaishno Devi news : नव वर्ष के पहले दिन 40,000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन की ओर हुए रवाना

0

कटड़ा (अमित): नए साल 2026 के पहले दिन माता वैष्णो देवी के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उछाल देखने को मिला। दिन भर यात्रा पंजीकरण कक्ष सहित यात्रा के प्रवेश द्वार दक्षिणी ड्योढ़ी पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

वहीं शाम 6 बजे तक 40,000 श्रद्धालु आर.एफ.आई.डी. कार्ड लेकर वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे जिसके बाद यात्रा पंजीकरण कक्ष 6 बजे से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

संगीत सोम ने शाहरुख खान को बताया गद्दार, देश में मचा हंगामा! साधु-संत और मुस्लिम धर्मगुरुओं में आर-पार की लड़ाई

0

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता संगीत सोम द्वारा बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक और धार्मिक हलचल मचा दी है। उनके बयान के बाद एक तरफ हिंदू साधु-संतों ने उनका समर्थन किया है, तो वहीं मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इसका विरोध किया है। मामला शाहरुख खान के क्रिकेट टीम के मालिक के रूप में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने से जुड़ा हुआ है।

देवकीनंदन ठाकुर ने क्या कहा?
आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बेरहमी हो रही है, उनके घर जलाए जा रहे हैं और बेटियों व बहनों के साथ बलात्कार किया जा रहा है। ऐसे हालात देखकर कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है कि वह अपने क्रिकेट टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल कर दे? उन्होंने कहा, “इसी देश ने आपको हीरो और सुपरस्टार बनाया, इतनी ताकत दी कि आप टीम के मालिक बन गए। इससे पहले आप एक टीवी सीरियल में काम करते थे और दिन में 500-1000 रुपए कमाते थे। हिंदू समुदाय ने आपको इतना प्यार दिया। अब आप इसका क्या करेंगे? क्या एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को लेकर टीम में शामिल करेंगे?” देवकीनंदन ठाकुर ने आगे कहा कि टीम में शामिल खिलाड़ी को दी जा रही रकम हिंदू बच्चों के परिवारों को देनी चाहिए, जिनकी बांग्लादेश में हत्या हो रही है।

निजी दुश्मनी नहीं
देवकीनंदन ठाकुर ने स्पष्ट किया कि उनका शाहरुख खान से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने शाहरुख खान से कभी मुलाकात नहीं की। मैंने उनकी फिल्में भी नहीं देखी। मेरा उद्देश्य दुनिया की छवि खराब करना नहीं है। मैं सिर्फ हिंदुओं के लिए आवाज उठा रहा हूं, जो बांग्लादेश में खतरे में हैं।”

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बयान
वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी कहा कि “बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बांग्लादेश के निर्माण में हिंदुओं का बड़ा योगदान था। वहां की सरकार को समझना चाहिए। हमारी सरकार को भी आक्रामक रुख अपनाना चाहिए और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को रोकना चाहिए।”