Wednesday, April 1, 2026
Home Blog Page 30

Auraiya News: मंदिर मार्ग पर नाली न होने से जलभराव

0

सहार। गांव बहादुरपुर के मंदिर मार्ग पर नाली न बनाए जाने से जलभराव हो रहा है। इससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव के लोगों का कहना है कि हनुमान मंदिर के सामने से होकर गुजरने वाले मार्ग पर लंबे समय से गंदा पानी भरा रहता है। नाली न बनने से घरों से निकलने वाला पानी मार्ग पर बहता है। इससे कीचड़ व गंदगी फैल जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है।
लोगों ने कहा कि सड़क पर पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग फिसलकर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रधान ज्योति भदौरिया व सचिव अमित राठौर से मार्ग के किनारे नाली का निर्माण कराने की मांग की है।

Auraiya News: पहले घंटों लाइन में किया इंतजार, फिर मिला उपचार

0

औरैया। होली को लेकर तीन दिन बाद शुक्रवार को अस्पतालों की ओपीडी खुली। सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेडिकल कॉलेज में तो मरीजों का तांता लगा रहा।मरीजों की ज्यादा संख्या होने की वजह से जांच से लेकर ओपीडी के बाहर मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। त्योहार की छुट्टी के बाद अक्सर अस्पतालों में भीड़ उमड़ती है। चिचौली मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर सुबह नौ बजे से कतारें लग गई। पहुंचे डॉक्टरों ने मरीजों को देखना शुरू किया।10 बजे के बाद मरीज सेंट्रल लैब से लेकर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन कक्ष के बाहर जुटे। डॉक्टर के परामर्श पर जांच कराने पहुंचे इन मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। एक्सरे कक्ष के बाहर तो पैर रखने की भी जगह नहीं रही। यहां पर स्ट्रेचर पर लेटे मरीज कराहते रहे। अपनी बारी के इंतजार में मरीज से लेकर तीमारदार भी परेशान रहे।

मेडिकल कॉलेज आए दिबियापुर निवासी रामप्रसाद ने बताया कि पर्चा बनवाने के लिए वह करीब दो घंटे लाइन में लगे रहे। इसके बाद डॉक्टर के कमरे के बाहर भी यही हाल रहा। ऐसी ही स्थिति अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर रही। यहां पर मरीज कतार में खड़े रहे। इन गंभीर मरीजों को दोपहर बाद तक रिपोर्ट मिल सकी। तब तक ओपीडी में बैठे डॉक्टर जा चुके थे। ऐसे में ये मरीज निराश होकर लौट गए। अब इन्हें अगले दिन जरूरी उपचार की सलाह लेने के लिए आना होगा।

चिचौली मेडिकल कॉलेज की तरह शहर के जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी पर भी मरीजों की भीड़ रही। हालांकि यहां पर ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के रहे। जिन्हें खून की जांच के बाद डॉक्टरों ने दवा लिखी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेशवीर सिंह ने बताया कि त्योहार बाद ओपीडी में मरीज बहुतायत में आए हैं। संख्या ज्यादा होने की वजह से कुछ हद तक लेटलतीफी की आशंका बनी रहती है। सभी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। निरीक्षण करते हुए जायजा भी लिया गया है।

1500 से ज्यादा मरीज पहुंचे मेडिकल कॉलेज
चिचौली मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शुक्रवार को 1500 से ज्यादा मरीज पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ फिजीशियन कक्ष के बाहर रही। खासतौर पर सीटी स्कैन कक्ष के बाहर मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई। दिनभर में करीब 36 मरीजों का सीटी स्कैन किया गया। वहीं 80 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की गई। 170 मरीजों के एक्सरे किए गए।

बिधूना सीएचसी में पहुंचे 365 मरीज
बिधूना। होली की छुट्टियों के बाद शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही अस्पताल में पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर करीब ढाई बजे तक कुल 365 मरीज पंजीकरण कराकर इलाज किया गया। ओपीडी के साथ इमरजेंसी में भी मरीजों का दबाव बना रहा। मरीजों को देखने के लिए डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. सौरभ राजपूत के साथ सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने भी मोर्चा संभाला। कई मरीज त्वचा में खुजली, जलन और एलर्जी की शिकायत लेकर अस्पताल आए। इसके अलावा बुखार, खांसी-जुकाम और सांस लेने में दिक्कत के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंचे। अस्पताल की पैथोलॉजी में भी जांच कराने वालों की भीड़ रही। टाइफाइड की 14 जांचों में दो मरीज पॉजिटिव पाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि होली की छुट्टी के बाद ओपीडी खुलने पर मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। (संवाद)

अजीतमल सीएचसी में 400 से ज्यादा मरीज पहुंचे
अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होली के त्योहार के बाद खुली ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्ची बनवाने के लिए काउंटर पर भीड़ देखी गई। वहीं ओपीडी देख रहे डॉ. मृत्युंजय ने बताया इस समय सबसे ज्यादा मरीज खासी बुखार एवं पेट दर्द के रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक राय ने बताया कि ओपीडी में आज 400 मरीज देखे गए है।

Auraiya News: छत पर बनी झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी जली

0

सहार। थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वा तरा में शुक्रवार की दोपहर किसी वजह से आग लग गई। हादसे में एक परिवार की गृहस्थी का सामान जल गया। आग छत के ऊपर बनी झोपड़ी में लगी थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

गांव निवासी प्रमोद पाल ने बताया कि उनके चार बेटे हैं, इनमें से दो की शादी हो चुकी है और वह नीचे बने कमरों में रहते हैं। प्रमोद का अधिकांश सामान घर की छत पर बनी झोपड़ी में रखा हुआ था और वहीं पर खाना भी बनाया जाता था। शुक्रवार की दोपहर अचानक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के मकानों में भी नुकसान हो गया। आग लगने से झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जल गया।पीड़ित के अनुसार आग में कपड़े, एक साइकिल, चार चारपाई, करीब 20 हजार रुपये नकद, अनाज तथा अन्य जरूरी गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका।

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद डायल 112 की टीम और सहार थाने के एसआई कुलदीप राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आग की सूचना मिलने के बाद औरैया से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची।

इस दौरान सीओ तेजवीर सिंह, फायर ब्रिगेड के अतुल कुमार और शशिकांत यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच करने की बात कही है।

Auraiya: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नगला खगा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर खंबा नंबर 1120/17 के पास एक युवक का शव देखा गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस ने शव के शिनाख्त के काफी प्रयास किए, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई।
शिनाख्त के प्रयास जारी
युवक करीब 30 वर्ष का लग रहा है। पुलिस ने युवक के शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह और रामनारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर सफेद रंग की चेकदार शर्ट व महरूम रंग का जांघिया था। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Nepal Election Result LIVE: नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, पूर्व पीएम प्रचंड जीतें; बालेन शाह जीत के करीब

0
Nepal Election Result LIVE: नेपाल में पांच मार्च को हुए मतदान के बाद अब मतगणना हो रही है। नेपाल के आम चुनाव के शुरुआती परिणाम सियासी समीकरण बदलने के संकेत दे रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। करीब 60 फीसदी मतदान के बीच केपी शर्मा ओली और गगन थापा जैसे बड़े नेता भी चुनावी मैदान में हैं

पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड ने दर्ज की जीत

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ एक बार फिर चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। उन्होंने लगातार पांचवीं बार जीत हासिल करते हुए रुकुम ईस्ट-1 सीट से प्रतिनिधि सभा के लिए अपनी जगह बनाई है। इस सीट पर प्रचंड ने 10,240 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी लीलामणि गौतम रहे, जो सीपीएन-यूएमएल से चुनाव मैदान में थे। गौतम को कुल 3,462 वोट मिले।

यूपी: ईरान संकट के बीच खाड़ी देशों में फंसे लोग भारत आने हुए शुरू, चार विमान भी हुए लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना

0

इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की घर वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार को दम्माम, शारजाह, मस्कट, रियाद और जेद्दा से 838 यात्री विशेष और नियमित उड़ानों के जरिये लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर अपनों को देखते ही यात्रियों के चेहरे खिल उठे। वहीं, खाड़ी देशों के लिए 4 उड़ानें रवाना भी हुईं, जिनसे 465 मुसाफिरों ने सफर किया।

पिछले कुछ दिनों से जहां 18-18 उड़ानें निरस्त हो रही थीं, वहीं शुक्रवार को यह सात पर आ गई। खाड़ी देशों से उड़ानों का आंशिक बहाल होना राहत की खबर है। शुक्रवार को दम्माम से आने वाली एक्सवाई-896 से 154 यात्री लखनऊ पहुंचे। ऐसे ही शारजाह से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-1424 से 163, मस्कट से आने वाली डब्लूवाई-265 से 74, रियाद से आने वाली एक्सवाई-333 से 160, जेद्दा से आने वाली उड़ान एसयू-890 से 287 यात्री लखनऊ पहुंचे।

यात्रियों की आपबीती

लखनऊ पहुंचे एक यात्री ने बताया कि वहां लोगों के बीच घबराहट है, हालांकि एयरपोर्ट पर कामकाज जारी है। हम पिछले दो दिनों से वापसी का इंतजार कर रहे थे, अब घर पहुंचकर राहत मिली है। यात्रियों ने सरकार की पहल की सराहना की।
खाड़ी देशों से लखनऊ आने वाले यात्री सोशल मीडिया पर अनुभव साझा भी कर रहे हैं। एक यात्री ने बताया कि दुबई से आ रही विशेष फ्लाइटों को वहां की एयरफोर्स सुरक्षा दे रही है। जहां खतरा बना हुआ है, उस वायुक्षेत्र में विमानों के आसपास वायुसेना के फाइटर जेट उड़ान भर रहे हैं।

खाड़ी देशों को रवाना हुईं ये उड़ानें
गत दिवस लखनऊ से जेद्दा, मस्कट, दम्माम, दुबई, रियाद, शारजाह के लिए आठ उड़ानें रवाना हुई थीं। शुक्रवार को चार उड़ानों ने टेकऑफ किया। इसमें लखनऊ से दम्माम जाने वाली एक्सवाई-897 से 84 यात्री, मस्कट जाने वाली डब्लूवाई-266 से 78, रियाद जाने वाली एक्सवाई-334 से 130 और जेद्दा जाने वाली एसयू-891 से 173 यात्री रवाना हुए।

ये सात उड़ानें निरस्त हुईं
शुक्रवार को सात उड़ानें निरस्त भी रहीं। दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-193 व आईएक्स-197, अबुधाबी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-1415, शारजाह जाने वाली उड़ान 6ई-1424 निरस्त रहीं। वहीं, अबुधाबी से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-1416, दुबई से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-194 और रियाद से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-190 रद्द रहीं।

 

यूपीएससी के आकाश में यूपी के सितारे: अवध के 24, पूर्वाचल के 18 युवाओं ने बनाई जगह; शामली की आस्था को 9वीं रैंक

0

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में भारी संख्या में यूपी के होनहारों ने सफलता हासिल की है। शामली के कांधला की आस्था जैन ने नौवीं रैंक हासिल की है। उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली है। इसके अलावा अमरोहा की सुरभि यादव ने 14वीं, शिकोहाबाद के उत्कर्ष ने 32वीं, अलीगढ़ के प्रतीक ने 54वीं, शामली की काजल चौहान ने 403वीं, हमीरपुर के डॉ. यशवर्धन सिंह ने 212वीं, एटा के आयूष ने 143वीं और प्रवीन यादव ने 582वीं, सहारनपुर के ऋषभ जैन में 163वीं, अखिल कुमार सैन ने 518वीं और मनोज कुमार ने 628वीं रैंक पाई है।बिजनौर के असद अकोल ने 321वीं व अजीम अहमद ने 588वीं रैंक प्राप्त हासिल की है। पूलचल के मुवाओं ने भी परचम लहराया है। बलिया की मोनिका श्रीवास्तव ने 16वीं, भदोही की इकरा को 24वीं रैंक मिली है। आजमगढ़ के आदित्य हृदय उपाध्याय ने 154वीं और उनकी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल की है।

परीक्षा में बलिया, भदोही, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र के 18 युवाओं ने सफलता पाई है। फतेहपुर की शांभवी ने 46वीं और मिनहाज शकील ने 513वीं रैंक हासिल की। कानपुर के गौरव ओझा ने 204वीं और अनूप कुमार ने 716यों, मुरादाबाद के सृजित कुमार ने 84वीं व देवांश गुप्ता ने 77वीं रैंक हासिल की। प्रयागराज के प्रखर ने 787वीं, झांसी की आयुषी ने 914वीं, बलिया की निवदिता ने 855, ललितपुर की अदिति सिंह 859 और आगरा की तनिषा ने 930वीं रैंक में जगह बनाई। 

अवध में इन्होंने किया टॉप

लखनऊ से जुड़े कई मेधावियों ने शानदार सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। राजधानी में रहकर तैयारी करने वाले विमल कुमार ने ऑल इंडिया 107वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि अलीगंज निवासी आदर्श पांडेय को 347वीं रैंक मिली है। इसके अलावा वनज विद्यान ने 278वीं और पीयूष कपूर ने 402वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।

अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले इन अभ्यर्थियों की सफलता की कहानियां बताती हैं कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। किसी ने गांव की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर यह मुकाम पाया, तो किसी ने विदेश में नौकरी करते हुए भी देश सेवा का सपना जीवित रखा।

इन युवाओं की उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा और उम्मीद का संदेश भी है। बता दें कि बीते वर्ष शहर से कुमुद मिश्रा ने 69, प्रशांत सिंह 102, रजत सिंह 132, अनुश्री सचान 220 और उत्कर्ष नारायण ने 850 रैंक लाकर नाम रोशन किया था। वहीं, वर्ष 2023 में शहर-ए-अदब से आदित्य श्रीवास्तव ने देश में पहला स्थान हासिल कर परचम लहराया था।

UPSC Result: UPSC का परिणाम घोषित: अनुज अग्निहोत्री बने देश के नए टॉपर, Top-10 में इन दिग्गजों ने मारी बाजी

0

UPSC Result: अनुज अग्निहोत्री ने 2025 की सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने घोषित किए। राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान और आकांश धुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

आयोग ने बताया कि कुल 958 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं और उन्हें विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। सिविल सेवा परीक्षा हर वर्ष तीन चरणों — Preliminary Exam, Main Exam and Interview — में आयोजित की जाती है। इसे UPSC द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए आयोजित किया जाता है।

PunjabKesari

आयोग के अनुसार, अनुशंसित 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को अस्थायी (प्रोविजनल) रखा गया है। केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भरने के लिए कुल 1,087 रिक्तियों की जानकारी दी थी। UPSC के परिसर में परीक्षा हॉल के पास एक “फैसिलिटेशन काउंटर” भी है। उम्मीदवार कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 23385271/23381125/23098543 पर अपनी परीक्षा/भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए संपर्क कर सकते हैं।

रैंक रोल नंबर नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे
3 3512521 आकांश धुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 जीनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्जवल प्रियांक
11 1512091 यशस्वी राज वर्धन
12 0840280 अक्षित भारद्वाज
13 7813999 आन्या शर्मा
14 5402316 सुरभि यादव
15 3507500 सिमरनदीप कौर
16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
17 0829589 चितवन जैन
18 5604518 श्रुति आर
19 0105602 निशार डिशंत अमृतलाल
20 6630448 रवि राज

UPSC CSE परिणाम 2025 (जारी) लाइव अपडेट: जानें मेरिट सूची कैसे डाउनलोड करें।

उम्मीदवार UPSC CSE की अंतिम मेरिट सूची पीडीएफ देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. UPSC CSE Final Merit List PDF लिंक पर क्लिक करें।
  3. UPSC CSE की अंतिम मेरिट सूची पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी और डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।
  4. PDF File को सेव करें और उसकी एक प्रिंट कॉपी निकाल लें।

Top-10 की लिस्ट में इन नामों ने बनाई अपनी खास पहचान

इस साल के परिणाम केवल पहले तीन स्थानों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि Top 10 में शामिल हर नाम एक प्रेरणादायक कहानी कहता है। इस खास सूची में राघव झुनझुनवाला और ईशान भटनागर ने भी अपनी जगह पक्की की है। इनके साथ ही जीनिया अरोड़ा और AR राजा मोहद्दीन ने अपनी बुद्धिमानी का परिचय देते हुए टॉप-10 में गौरवशाली स्थान पाया।

सफलता का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। पक्षल सेक्रेटरी, आस्था जैन और उज्जवल प्रियांक ने भी अपनी असाधारण मेहनत के दम पर इस प्रतिष्ठित सूची के आखिरी तीन पायदानों को सुशोभित किया। अब ये सभी नवनियुक्त अधिकारी देश की प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे।

मई से फरवरी तक की कड़ी परीक्षा: 2,736 दिग्गजों के बीच था कड़ा मुकाबला

पिछले साल 25 मई को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 के बीच हुआ, जिसमें हजारों की भीड़ छंटकर केवल चुनिंदा मेधावी ही आगे बढ़ पाए। इस कठिन पड़ाव को पार करने वाले 2,736 अभ्यर्थियों को अंतिम साक्षात्कार (पर्सनैलिटी टेस्ट) के लिए आमंत्रित किया गया था।

इंटरव्यू का यह दौर 5 जनवरी, 2026 से शुरू होकर 27 फरवरी तक चला। करीब दो महीने तक चले इस मनोवैज्ञानिक परीक्षण के बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों को अपनी मार्कशीट का इंतजार है, उन्हें बता दें कि अगले 15 दिनों के भीतर UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अंक अपलोड कर दिए जाएंगे।

खाकी और प्रशासन का गणित: 180 संभालेंगे कलेक्टरेट, 150 के कंधों पर होगी सुरक्षा

आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से 180 सौभाग्यशाली उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का हिस्सा बनेंगे। वहीं, देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी यानी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए 150 पदों का आवंटन किया गया है। इसके अलावा, 55 अभ्यर्थी भारतीय विदेश सेवा (IFS) के जरिए दुनिया भर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आरक्षण का ढांचा: IAS पदों का वर्गवार बंटवारा

IAS के लिए निर्धारित 180 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

श्रेणी पदों की संख्या
अनारक्षित (General) 74
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 47
अनुसूचित जाति (SC) 28
ईडब्ल्यूएस (EWS) 18
अनुसूचित जनजाति (ST) 13

पढ़ाई की जगह मालिश! चित्रकूट में छात्राओं से पैर दबवाती हेडमास्टर का वीडियो वायरल, गिरी गाज

0

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। जहां के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (हेडमास्टर) का स्कूल के भीतर छात्राओं से हाथ-पैर दबवाते और मालिश कराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला संज्ञान में आते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?
घटना चित्रकूट जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय नया बाजार (कर्वी) की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु राय जमीन पर लेटी हुई हैं और कुछ छात्राएं उनके हाथ-पैर दबा रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय बच्चे उनकी सेवा कर रहे थे, मैडम आराम से मोबाइल चलाने में मग्न थीं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि इस स्कूल में काफी समय से पढ़ाई-लिखाई के बजाय बच्चों से निजी काम कराए जा रहे थे। अभिभावकों ने गुस्से में कहा कि हम अपने बच्चों को भविष्य बनाने के लिए स्कूल भेजते हैं, शिक्षिकाओं की मालिश करने के लिए नहीं।

जांच में खुली पोल- हाजिरी में भी खेल
वीडियो वायरल होने के बाद चित्रकूट के BSA बीके शर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। स्कूल में मौजूद छात्र-छात्राओं और मिड-डे मील (MDM) बनाने वाले रसोइयों ने पुष्टि की कि मैडम अक्सर बच्चों से हाथ-पैर दबवाती थीं और बाल कढ़वाती थीं। शुक्रवार को जांच के समय स्कूल में कुल 68 पंजीकृत छात्रों में से केवल 7 बच्चे ही उपस्थित मिले। वहीं, रजिस्टर में पिछली तारीखों में बच्चों की संख्या काफी ज्यादा दर्ज थी, जो रिकॉर्ड में हेराफेरी की ओर इशारा करता है। जांच के दिन आरोपी शिक्षिका मधु राय मेडिकल लीव (चिकित्सीय अवकाश) पर थीं। उन्होंने फोन पर इन आरोपों से इनकार किया है, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दोषी माना गया।

BSA की कड़ी कार्रवाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद प्रधानाध्यापिका मधु राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य और उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Aaj Ka Good Luck (7th March March 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

0

Aaj Ka Good Luck Rashifal 7 March 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल व्यक्ति के जीवन में भाग्य, सफलता और अवसरों को प्रभावित करती है। 7 मार्च 2026 को कुछ राशियों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को शुभ फल पाने के लिए विशेष उपाय करने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का गुडलक और क्या करने से किस्मत मजबूत होगी।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार छोटे-छोटे उपाय और सकारात्मक सोच जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ इन उपायों को किया जाए तो ग्रहों की नकारात्मकता कम होकर भाग्य मजबूत हो सकता है।

मेष राशि (Aries) – आज का गुडलक
आज आपके लिए नए अवसरों का दिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं।
गुडलक उपाय: सुबह भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 9

वृषभ राशि (Taurus) – आज का गुडलक
आर्थिक मामलों में आज का दिन लाभदायक रह सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
गुडलक उपाय: घर में घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी का स्मरण करें।
लकी रंग: सफेद
लकी नंबर: 6

मिथुन राशि (Gemini) – आज का गुडलक
आज आपके लिए नई योजनाएं बनाने का अच्छा समय है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
गुडलक उपाय: किसी जरूरतमंद को हरी सब्जी दान करें।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 5

कर्क राशि (Cancer) – आज का गुडलक
परिवार और करियर दोनों में संतुलन बनाए रखने का दिन है। धैर्य से काम लें।
गुडलक उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लें।
लकी रंग: चांदी जैसा
लकी नंबर: 2

सिंह राशि (Leo) – आज का गुडलक
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं।
गुडलक उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।
लकी रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 1

कन्या राशि (Virgo) – आज का गुडलक
कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है लेकिन प्रयास सफल होंगे।
गुडलक उपाय: हरे मूंग का दान करें और भगवान विष्णु का स्मरण करें।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 5

तुला राशि (Libra) – आज का गुडलक
आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और नए संपर्क बन सकते हैं।
गुडलक उपाय: शाम को दीपक जलाकर माता दुर्गा की पूजा करें।
लकी रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज का गुडलक
आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें।
गुडलक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान हनुमान का स्मरण करें।
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 8

धनु राशि (Sagittarius) – आज का गुडलक
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी।
गुडलक उपाय: केले के पेड़ के पास दीपक जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करें।
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 3

मकर राशि (Capricorn) – आज का गुडलक
आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
गुडलक उपाय: काले तिल का दान करें और भगवान शनि का स्मरण करें।
लकी रंग: नीला
लकी नंबर: 8

कुंभ राशि (Aquarius) – आज का गुडलक
नए विचार और योजनाएं आपको सफलता की ओर ले जा सकती हैं।
गुडलक उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गरीबों की मदद करें।
लकी रंग: आसमानी
लकी नंबर: 4

मीन राशि (Pisces) – आज का गुडलक
आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से शुभ रह सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
गुडलक उपाय: सुबह भगवान कृष्ण का ध्यान करें और तुलसी में जल अर्पित करें।
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 3