Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 38

DMK की विदाई का काउंटडाउन शुरू…’ तमिलनाडु में गरजे पीएम मोदी*

0

*’DMK की विदाई का काउंटडाउन शुरू…’ तमिलनाडु में गरजे पीएम मोदी*

_पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर मदुरंथकम में NDA की रैली को संबोधित किया। उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले DMK सरकार पर भ्रष्टाचार, माफिया और अपराध का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका काउंटडाउन शुरू हो गया है।_

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ा एनकाउंटर, जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी*

0

*जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ा एनकाउंटर, जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी*

_जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों ने एक बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है। जम्मू के आईजीपी ने बताया कि सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने बिलावर इलाके में इस सफल एनकाउंटर को अंजाम दिया।_

जनगणना 2027 की जारी अधिसूचना पहले चरण में मकानों की होगी गिनती।*

0

*जनगणना 2027 की जारी अधिसूचना पहले चरण में मकानों की होगी गिनती।*

 

केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 का नोटिफिकेशन जारी किया है।

गुरुवार को जारी किए गए इस नोटिफिकेशन में 33 सावलों की लिस्ट है, इसमें मकान, परिवार, वाहन से जुड़े सवाल हैं।

जनगणना के दौरान परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य को इसकी जानकारी देनी होंगी, जनगणना दो चरण में पूरी की जाएगी।

इसमें पहला फेज अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच शुरू होगा, दूसरा फेज फरवरी 2027 में शुरू होगा।

पहले फेज में घरों की सूची और उससे जुड़ा डेटा जुड़ाया जाएगा, दूसरे फेज में जनसंख्या की गिनती की जाएगी।

चेहरा देखकर मिलेगा राशन, डिपुओं में जल्द लगेंगी नई हाईटेक मशीनें; OTP, फिंगरप्रिंट का झंझट खत्म

0

Himachal News : हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक आधुनिक व पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया जा रहा है। प्रदेश के सभी 5100 से अधिक राशन डिपुओं में अब करीब साढ़े 19 लाख परिवारों को फेस ऑथेंटिकेशन और आई-स्कैनिंग के जरिए राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही नई अत्याधुनिक पॉस (POS) मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

जल्द लगेंगी नई हाईटेक मशीनें
खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के सभी डिपुओं में पुरानी मशीनों की जगह नई तकनीक से लैस पॉस मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों से उपभोक्ताओं को अब फिंगरप्रिंट या ओटीपी जैसी तकनीकी दिक्कतों से भी राहत मिलेगी। परिवार के किसी भी सदस्य की फेस पहचान या आंखों की स्कैनिंग से राशन प्राप्त किया जा सकेगा। इसके लिए सभी राशन कार्डधारकों के सदस्यों की ई-केवाईसी पहले ही पूरी कर ली गई है।

डिजिटल बिल की सुविधा
नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को राशन वितरण का डिजिटल बिल भी प्रिंट कर दिया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी। खाद्य आपूर्ति निदेशालय शिमला की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में यह व्यवस्था लागू कर दी जाए।

टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय शिमला के निदेशक आरके गौतम ने बताया कि डिपुओं में वर्तमान में इस्तेमाल हो रही पुरानी पॉस मशीनों को हटाकर नई मशीनें वितरित की जाएंगी। इसके लिए टेंडर की अंतिम प्रक्रियाएं चल रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से राशन मिल सके।
राज्य में 19.60 लाख राशन कार्डधारक
प्रदेश में वर्तमान में 19 लाख 60 हजार से अधिक राशन कार्डधारक हैं। इन्हें लगभग 5100 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से अंत्योदय, बीपीएल और पीएचएच परिवारों को मुफ्त व रियायती दरों पर, जबकि एपीएल और अन्य श्रेणियों को सब्सिडी आधारित सस्ता राशन उपलब्ध कराया जाता है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार, नए वित्तीय वर्ष से राशन डिपुओं में यह नई तकनीक लागू होने से वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी और भरोसेमंद बनेगी।

Silver: चांदी के दामों में अचानक गिरावट, सिल्वर ETF भी 20% तक टूटे, क्या आगे और गिरेंगे भाव?

0

नेशनल डेस्कः लंबे समय से रिकॉर्ड तेजी के दौर से गुजर रही चांदी को गुरुवार को जोरदार झटका लगा। ग्लोबल इक्विटी मार्केट में मजबूती आते ही निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश से हटता नजर आया, जिसका सीधा असर चांदी की कीमतों पर पड़ा। MCX पर चांदी के भाव करीब 9,000 रुपये तक लुढ़क गए, जबकि सिल्वर ETF में 20% तक की भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, दिन के निचले स्तरों से चांदी में हल्की रिकवरी भी दर्ज की गई।

सुबह करीब 11 बजे MCX पर चांदी की कीमत 9,146 रुपये प्रति किलो गिरकर 3,09,346 रुपये पर आ गई। यह स्तर अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 26,175 रुपये नीचे रहा। इसी दौरान सिल्वर ETF में भी भारी बिकवाली देखने को मिली और इनमें करीब 20% तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दिन के निचले स्तरों से चांदी ने कुछ रिकवरी जरूर दिखाई। 5 मार्च 2026 को एक्सपायर होने वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट में भी तेज गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाने तक चांदी ने रिकवरी करते हुए अपनी गिरावट को करीब 7,000 रुपये तक सीमित कर लिया था, लेकिन कमजोरी बनी रही।

सिल्वर ETF में भारी गिरावट

गुरुवार को इंडियन सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) में 20% तक की तेज गिरावट देखने को मिली। इंटरनेशनल और फिजिकल मार्केट के मुकाबले इनमें मौजूद प्रीमियम खत्म हो गया, क्योंकि कीमती धातुओं में बढ़ी अस्थिरता के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली की। निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF, ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF और कोटक सिल्वर ETF सुबह के कारोबार में 19–20% तक टूट गए और अपने इंडिकेटिव नेट एसेट वैल्यू (iNAV) से नीचे फिसल गए।

और ये भी

आगे कैसा रह सकता है चांदी का रुख

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 1.79% गिरकर 92.94 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई थी। वहीं, घरेलू MCX पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट की चांदी 1.60% की गिरावट के साथ 3,18,492 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी को 84 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास मजबूत सपोर्ट मिल सकता है, जबकि ऊपर की ओर 94.60 से 96.80 डॉलर के स्तर पर रुकावट देखने को मिल सकती है। MCX पर चांदी के लिए 3,14,000 से 3,06,000 रुपये का सपोर्ट जोन माना जा रहा है, जबकि 3,24,000 से 3,28,000 रुपये के बीच रेजिस्टेंस दिख रहा है।

अगर चांदी की कीमत 3,15,000 रुपये के ऊपर बनी रहती है, तो इसमें एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है और भाव 3,35,000 से 3,50,000 रुपये तक पहुंच सकते हैं। वहीं, अगर कीमत 3,00,000 रुपये के नीचे फिसलती है, तो गिरावट बढ़कर 2,90,000 से 2,80,000 रुपये तक जा सकती है।

Post Office FD: 2 लाख के निवेश पर सीधा 90 हजार का पाएं ब्याज, जानें कैसे

0

नेशनल डेस्क: अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए उस पर शानदार मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सावधि जमा (Time Deposit/FD) एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। अक्सर लोग केवल बैंकों में FD करवाते हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरें कई बार बड़े बैंकों से भी बेहतर होती हैं।

पोस्ट ऑफिस FD में मिलने वाली ब्याज दरें

भारतीय डाक विभाग अलग-अलग समय अवधि के लिए निवेश का मौका देता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार 1 से 5 साल तक के लिए पैसा जमा कर सकते हैं। वर्तमान में ब्याज दरें कुछ इस प्रकार हैं:

निवेश की अवधि सालाना ब्याज दर
1 साल 6.9%
2 साल 7.0%
3 साल 7.1%
5 साल 7.5%

90,000 रुपये का रिटर्न कैसे मिलेगा? (गणित समझें)

और ये भी

*सब्सक्राइब करें*

 

अगर आप अधिकतम लाभ कमाना चाहते हैं, तो आपको 5 साल वाली FD का चुनाव करना होगा, क्योंकि इस पर सबसे ज्यादा 7.5% का ब्याज मिल रहा है।

  • जमा राशि: 2,00,000 रुपये
  • समय सीमा: 5 साल
  • ब्याज दर: 7.5% (सालाना)
  • मैच्योरिटी पर कुल राशि: लगभग 2,89,990 रुपये
  • शुद्ध मुनाफा: करीब 89,990 रुपये (यानी लगभग 90 हजार रुपये)

पोस्ट ऑफिस FD के खास फायदे

  1. सरकारी सुरक्षा: यहाँ आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि यह भारत सरकार की योजना है।
  2. गारंटीड रिटर्न: निवेश के समय जो ब्याज दर तय हो जाती है, पूरे समय वही मिलती है (बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता)।
  3. टैक्स में छूट: अगर आप 5 साल वाली FD चुनते हैं, तो आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट का लाभ भी ले सकते हैं।
  4. लचीलापन: आप अपनी जरूरत के हिसाब से छोटी अवधि (1-3 साल) के लिए भी निवेश कर सकते हैं।

 

NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद Pappu Yadav ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बोले- बिना संकोच करें संपर्क

0

Patna News : बिहार के पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत ने पूरे बिहार को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राज्य के गर्ल्स हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से छात्राओं से अपील की है कि वे किसी भी संकट या असुरक्षा की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें।

हेल्पलाइन से छात्राओं को मिलेगी सुरक्षा

सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है, “पटना व बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बेटियों के लिए एक विनम्र और अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना। यदि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी, असहजता, भय या शोषण का सामना करना पड़ रहा हो, या आपको शैक्षणिक एवं आर्थिक सहायता की आवश्यकता हो, तो बिना किसी संकोच के तुरंत हमारे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। याद रखें, आप अकेली नहीं हैं—हम हर कदम पर आपके साथ हैं। हेल्पलाइन नंबर: 6207084398 | 9534549311।”

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि छात्रा पटना के एक छात्रावास में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। हाल ही में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था, लेकिन परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई। छात्रा कई दिनों तक कोमा में रही और 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

राहुल गांधी ने मनरेगा के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया

0

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) की जगह लाए गए ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार के इस कदम के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों।

उन्होंने कांग्रेस के प्रकोष्ठ ‘रचनात्मक कांग्रेस’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘मनरेगा बचाओ मोर्चा’ में यह आरोप भी लगाया कि भाजपा एक ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जहां एक राजा सारे फैसले करे। राहुल गांधी ने कहा, ” मनरेगा की परिकल्पना गरीबों को रोजगार देने के अधिकार का कानून था। इसमें लोगों और मजदूरों की आवाज थी।

इस योजना ने हर गरीब व्यक्ति को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी थी। ” उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा इसे खत्म करना चाहते हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने निरस्त हो चुके कृषि कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों ने दबाव डालकर कानूनों को रद्द करवाया था तथा उन्होंने मजदूरों को रास्ता दिखाया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि ये लोग (भाजपा) आधुनिक भारत के ढांचे को खत्म करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे मालूम है कि ये (भाजपा) डरपोक लोग हैं। अगर हम लोग एक साथ खड़े हो गए तो आप निर्णय लेंगे कि योजना का नाम क्या होगा और यह कैसे चलेगी।” उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ गरीबों को एकजुट होकर खड़ा होना पड़ेगा।

नेशनल हाइवे पर 22 वर्षीय Delivery boy की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

0

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव सड़क के पास खेत से बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन भी तुरंत हरकत में आ गया।

*सब्सक्राइब करें*

 

पॉलिथीन से ढका हुआ था शव 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सकरी थाना क्षेत्र की है, जहां एनएच-27 से सटे कन्हौली जाने वाली सड़क के किनारे खेत में एक युवक का शव बरामद किया गया। शव को पॉलिथीन से ढका हुआ था। मृतक की पहचान मोहन बढ़ियाम निवासी शिवम कुमार उर्फ गोलू कुमार (22) के रूप में हुई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस मामले की गहन तफ्तीश जुट गई।

पुलिस का बयान 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई गंभीर मामलों में जेल भी जा चुका था। पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया है।

UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, माघ मेला प्राधिकरण की सख्त चेतावनी; शंकराचार्य की बढ़ी मुश्किलें

0

प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस जारी किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि मौनी अमावस्या पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न करने  के प्रयास में क्यों न मेला क्षेत्र में उनका प्रवेश हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाए। इसके लिए उन्हें 18 जनवरी को नोटिस जारी किया गया है और 24 घंटे में ही जवाब मांगा गया था। यह नोटिस अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के पीछे वाले हिस्से पर चस्पा मिला। इस नोटिस की जानकारी तब हुई जब मेला प्रशासन के कर्मचारियों ने शिविर में आकर इसकी जानकारी दी। जब तक शंकराचार्य को इसकी जानकारी हुई तब तक तीन दिन बीत चुके थे। यह नोटिस अधिकृत हस्ताक्षरी के नाम से जारी किया गया है।

क्या लिखा है नोटिस में

प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अधिकृत हस्ताक्षरी के माध्यम से जारी किए गए नोटिस में लिखा है- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बद्रिकाश्रम हिमालय सेवा शिविर माघ मेला। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आपात परिस्थितियों के लिए आरक्षित त्रिवेणी पांटून पुल नंबर दो लगे बैरियर को तोड़ते हुए संगम अपर मार्ग से बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बग्घी पर होकर आप द्वारा भीड़ के साथ जाया जा रहा था।जबकि मेला पुलिस और प्रशासन द्वारा संगम क्षेत्र में किसी प्रकार के वाहन न ले जाने की उद्षोषणा बार-बार ध्वनि विस्तारक यंत्र और वायरलेस सेट से की जा रही थी। इस समय स्ननाार्थियों की काफी भीड़ थी। केवल पैदल आवागमन अनुमन्य था। उक्त क्षेत्र स्नानार्थियों के आवागमन एवं सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यंत संवेदनशील था। आपके उक्त कृत्य के कारण मेला पुलिस और मेला  प्रशासन को भीड़ प्रबंधन में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

आप द्वारा वाहन निषिद्ध क्षेत्र संगम नोज तक अपनी बग्घी लेकर जहां लाखों की संख्या में स्नानार्थी स्नान कर रहे थे। जाने का प्रयास किया गया। मना किए जाने पर आप द्वारा विवाद की स्थिति उत्पन्न की गई। आपके इस प्रकार प्रवेश से भगदड़ होने और उससे  प्रबल जन हानि होने की संभावना से इनकार नहीं किय जा सकता था। 

भगदड़ की स्थित पैदा की गई

आपके उक्त कृत्य से मौनी अमावस्या पर माघ मेला की व्यवस्था छिन्न-भिन्न हुई। स्नान के लिए आ रहे लाखों स्नानार्थियों को सुरक्षित स्नान कराकर उन्हें वापस भेजने में दिक्कत हुई। मेला में आए जन मानस की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीर खतरा भी उत्पन्न हुआ। इसके अलावा आप ने अपने आपको शंकराचार्य बताते हुए मेले में बोर्ड आदि लगाए हैं। जबकि आधिकारिक रूप से आपके शंकराचार्य होने पर सर्वोच्च न्यायालय से रोक है, जो सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में है।

आपको सूचित किया जाता है कि 24 घंटे की भीतर यह स्पष्ट करें की आपके उक्त कृत्य के कारण आपकी संस्था को दी जा रही भूमि एवं सुविधाओं को निरस्त कर आपको सदैव के लिए मेले  में प्रवेश से क्यों न प्रतिबंधित कर दिया जाए। निर्धारित अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो यह मानते हुए कि इस संबंध में आपको कुछ नहीं कहना है निर्णय पारित कर दिया जाएगा।

अविमुक्तेश्वरानंद ने भी मेला प्रशासन को जारी किया है नोटिस

प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से ज्योतिष मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को नोटिस भेजने के बाद शंकराचार्य की तरफ से भी मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को कानूनी नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। जिसमें कहा गया है मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य लिखने पर नोटिस जारी कर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की गई है। साथ ही इसे अपमानजनक बताया है। प्रशासन की ओर से 19 जनवरी को जारी नोटिस को वापस लेने की माग की गई है।

अधिवक्ता अंजनी कुमार मिश्र की ओर से जारी लीगल नोटिस में कहा गया है कि शंकराचार्य को लेकर पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में प्रशासन का हस्तक्षेप शीर्ष अदालत की अवमानना की श्रेणी में आता है। साथ ही दंडनीय है। यदि प्रशासन 24 घंटे के भीतर अपना नोटिस वापस नहीं लेता है तो मानहानि और अवमानना की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। आठ पेज के इस नोटिस को मेला प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर चस्पा करने के साथ ही कार्यालय में भी रिसीव कराया गया है और ईमेल के माध्यम से भी मेला प्रशासन को भेजा गया है।

गृह सचिव, मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त और डीएम को ठहराया है जिम्मेदार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बकायादा पोस्टर जारी कर गृह सचिव मोहित गुप्ता, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमा और जिलाधिकारी मनीष वर्मा को संगम स्नान से रोकने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस पर बटुकों के साथ मारपीट करने उनकी चोटी और शिखा पकड़कर पटकने और लात घूंसों से मारने का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने बटुकों से कहा कि क्यों गेरुआ वस्त्र पहनकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे को  जाओ पढ़ लिखकर आगे बढ़ो। अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी हत्या की साजिश का भी आरोप लगाया था। कहा कि उन्हें पांच घंटे तक अगवा करके रखा गया। बाद में शाम को शिविर के सामने छोड़ दिया गया, तब से हम वहीं पर बैठे हैं।