Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 43

Auraiya Accident: हाईवे पर लकड़ी से भरी डीसीएम पलटी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा, चालक घायल…अस्पताल में भर्ती

0

औरैया जिले के अनंतराम कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे के लगभग इटावा की ओर जा रही डीसीएम एक्सएल टूट जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें डीसीएम चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। शिकोहाबाद जनपद के गांव नगला मुरली निवासी मनीष कुमार (28) पुत्र नबाब सिंह मंगलवार की रात अजीतमल कोतवाली क्षेत्र से डीसीएम में लकड़ी लोड पर शिकोहाबाद जा रहा था।

रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही कोतवाली क्षेत्र में लालपुर ओवरब्रिज के पास पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार डीसीएम का एक्सल टूट गया और डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे डीसीएम चालक मनीष कुमार केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भिजवाया, जहां डाक्टरों की टीम ने घायल डीसीएम चालक का उपचार किया। 

Amazon: अमेजन पर महंगे होने लगे सामान, ट्रंप के टैरिफ का दिखने लगा असर; सीईओ एंडी जेसी ने बताई वजह

0

अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए लगाए गए टैरिफ (आयात शुल्क) की वजह से अब ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर सामान महंगा होने लगा है। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान दिए इंटरव्यू में उन्होंने माना कि बढ़ती लागत के दबाव में सेलर्स अब कीमतें बढ़ा रहे हैं।

पुराना स्टॉक खत्म हुआ, इसलिए बढ़ीं कीमतें

एंडी जेसी ने बताया कि अमेजन ने कीमतें कम रखने के लिए पहले से तैयारी कर ली थी। उन्होंने कहा कि 2025 की शुरुआत में कंपनी ने बड़ी मात्रा में सामान पहले ही खरीद लिया था, ताकि ग्राहकों को महंगाई का असर कम महसूस हो। कई थर्ड-पार्टी सेलर्स ने भी यही किया था। लेकिन अब वह पुराना स्टॉक खत्म हो चुका है। इसलिए कुछ चीजों पर टैरिफ का असर साफ दिखने लगा है और कीमतें बढ़ रही हैं। जेसी ने समझाया कि रिटेल कारोबार में मुनाफा बहुत कम होता है, इसलिए अगर लागत 10% बढ़ती है तो कंपनियों के लिए उसे खुद सहना मुश्किल होता है। इसी वजह से कीमतें बढ़ जाती हैं।

जब ट्रंप ने जेफ बेजोस को फोन किया था

यह मामला अप्रैल 2025 में चर्चा में आया था, जब खबर आई कि अमेजन अपनी वेबसाइट पर प्रोडक्ट की कीमत के पास यह दिखाने वाला है कि उसमें ‘टैरिफ की लागत’ कितनी जुड़ी है। इस बात से नाराज होकर ट्रंप ने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को फोन किया था। बाद में ट्रंप ने कहा था कि यह ‘अच्छी कॉल’ थी और बेजोस ने समस्या जल्दी सुलझा दी।

व्हाइट हाउस ने इसे ‘शत्रुतापूर्ण कदम’ बताया था

उस समय व्हाइट हाउस ने अमेजन की इस योजना को ‘शत्रुतापूर्ण और राजनीतिक कदम’ कहा था। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट और कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड लटनिक ने इसकी आलोचना की थी। लटनिक ने कहा था कि 10% टैरिफ से कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, बस उन चीजों पर असर होगा जो अमेरिका में नहीं बनतीं। ट्रंप ने चीन से आने वाले सामान पर 145% और बाकी देशों पर कम से कम 10% टैरिफ लगाया है। अब 2026 में अमेजन के सीईओ के बयान से साफ हो गया है कि इन टैरिफ का असर आम लोगों की जेब पर पड़ना शुरू हो गया है।

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ 20 साल के उम्र के अंतर पर सारा अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी, बोलीं- ‘यह जायज…’

0

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन को मुख्य जोड़ी के रूप में दिखाया गया। इस पर दोनों की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हुईं। ज्यादातर लोगों ने दोनों के बीच 20 साल के उम्र के फर्क पर चर्चा की। अब सारा ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।

उम्र को लेकर सारा की दो-टूक
‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हर किसी को अपनी राय रखने का पूरा हक है और वह सबके अलग-अलग विचारों का सम्मान करती हैं।’ सारा ने यह भी बताया कि उन्हें फिल्म की कहानी के बारे में पहले से पता था। उनके हिसाब से कहानी में यह उम्र का फर्क बिल्कुल ठीक और जायज था।

सारा ने क्यों सोशल मीडिया से बनाई थी दूरी?
‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही सारा ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। इसलिए उन तक ऑनलाइन चल रही बहसें और कमेंट्स कभी पहुंचे ही नहीं। सारा ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर बहुत शोर होता है, है ना? मैं उसमें ज्यादा एक्टिव नहीं रहती। हर किसी की अपनी राय होती है। मैं ‘जीयो और जीने दो’ वाली सोच में विश्वास करती हूं। मुझे कहानी पता थी और मुझे लगता था कि यह सही है, बस इतना ही।’

सारा ने की रणवीर की तारीफ
सारा ने रणवीर की बहुत तारीफ की और कहा कि उनसे बेहतर को-स्टार उन्हें भविष्य में भी नहीं मिल सकता। रणवीर सिंह ने बहुत ऊंचा स्टैंडर्ड सेट कर दिया है। सारा ने कहा, ‘रणवीर काम में पूरी तरह डूब जाते हैं। लेकिन साथ ही पूरे सेट का भी ख्याल रखते हैं। वे फिल्म को टीम वर्क मानते हैं। सेट पर जो भी काम हो रहा होता है- चाहे डिजाइन हो या कुछ और वे सबमें बराबर शामिल रहते हैं। यही चीजें बहुत मायने रखती हैं। वे सबको साथ लेकर चलते हैं।’

‘धुरंधर’ के बारे में सबकुछ
फिल्म ‘धुरंधर’ पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसे जबरदस्त सफलता मिली। यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और दुनिया भर में इस फिल्म ने करोड़ों रुपये कमाए। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का रोल अदा किया है। इस फिल्म में रणवीर और सारा के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार भी हैं। इसका दूसरा पार्ट मार्च 2026 में आने वाला है।

Bar Council of India: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया,

0

Bar Council of India: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने अंतिम वर्ष के विधि छात्रों को अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) में बैठने की अनुमति देने वाले नियम बना लिए हैं और यह परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी।एआईबीई विधि स्नातकों को वकील के रूप में पंजीकृत करने के लिए एक योग्यता परीक्षा है।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ, जो 2024 में दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को एआईबीई में बैठने की अनुमति देने के निर्देश मांगे गए थे, ने इस बात को दर्ज किया और याचिका का निपटारा कर दिया।

Gold-Silver Price: शेयर बाजार को पीछे छोड़ रही सोना-चांदी की चमक, जानें सर्राफा बाजार में आज का अपडेट

0

सोने और चांदी की कीमतों में 21 जनवरी 2026 को भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। साल 2025 में जबरदस्त उछाल के बाद नए साल 2026 में भी गोल्ड और सिल्वर रिटर्न के मामले में शेयर बाजार के कई स्टॉक्स को पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं। जिन निवेशकों ने एक साल पहले इन कीमती धातुओं में निवेश किया था, उन्हें अब शानदार मुनाफा मिल चुका है।

हालांकि, कीमतों में लगातार बढ़ोतरी निवेशकों के लिए राहत की खबर है, लेकिन आम उपभोक्ताओं और सर्राफा कारोबारियों की चिंता बढ़ती जा रही है। बाजार जानकारों के मुताबिक, सोने-चांदी में आई इस तेजी के पीछे ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव एक अहम वजह माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भाव

मंगलवार देर रात अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 4,748.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 94.160 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बुधवार को इसमें और मजबूती देखने को मिली और सोना बढ़कर 4,787.40 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 94.890 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

घरेलू बाजार की बात करें तो 21 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 3,23,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,50,560 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई।

महंगे होते सोना-चांदी से सर्राफा कारोबार पर दबाव

सोने और चांदी की कीमतों में जिस तेजी से उछाल आया है, उससे ये कीमती धातुएं आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। पहले से महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं में अब गहनों की खरीद को लेकर झिझक बढ़ी है। कई परिवारों ने बढ़ते दामों को देखते हुए सोना-चांदी खरीदने की अपनी योजनाओं में बदलाव कर लिया है। इसी वजह से सर्राफा व्यापारियों की चिंता बढ़ने लगी है। कारोबारियों को आशंका है कि शादी-विवाह के सीजन में इस बार पहले के मुकाबले खरीदारी कमजोर रह सकती है, जिसका सीधा असर ज्वेलरी बिक्री पर पड़ेगा।

दिल्ली में ताजा भाव

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,12,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी भी महंगी हो गई है और एक किलो चांदी का भाव बढ़कर 3,20,100 रुपये पर पहुंच गया है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1* भारत–यूरोपीय यूनियन में गणतंत्र दिवस पर ट्रेड एग्रीमेंट संभव, EU कमीशन चीफ बोलीं– यह मदर ऑफ ऑल डील्स, ट्रम्प टैरिफ का असर कम करने की तैयारी

*2* India-EU FTA: ट्रंप को लगेगा झटका! भारत-यूरोप ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ के बेहद करीब, यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष ने की घोषणा

*3* दक्षिण भारत की रफ्तार बढ़ाएगा ‘अमृत काल’ का तोहफा, केरल को मिलेंगी 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

*4* आज और कल उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, दो दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

*5* आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट बोला- हमारी टिप्पणियां मजाक नहीं, मौत मामले में डॉग फीडर्स भी जिम्मेदार; हर जगह स्थानीय प्रशासन फेल

*6* अदालत को न बनाएं जंग का मैदान, पहले अपनाएं मध्यस्थता’, वैवाहिक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

*7* नवीन के युवा कंधों पर होगा जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ, आगामी चुनाव परीक्षा की घड़ी,वाजपेयी-आडवाणी युग में मजबूत नींव से शुरू हुआ भाजपा का सफर नड्डा के कार्यकाल में पंचायत से संसद तक विजय पताका के रूप में लहरा रहा है। अब ऐसे में नितिन को भाजपा को हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की विचारधारा के दायरे में नया रूप देना होगा।

*8* चंद महीने बाद पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में चुनाव होने हैं। असम में पार्टी सत्ता में है, जबकि पूरब के सबसे अहम राज्य पश्चिम बंगाल में पार्टी की दशकों पुरानी सत्ता में आने की इच्छा पूरी नहीं हो रही। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में सियासत का मुख्य खिलाड़ी बनने के लिए भाजपा दशकों से संघर्ष कर रही है। जाहिर तौर पर इन राज्यों के चुनाव परिणाम नितिन के भविष्य के लिए बेहद अहम साबित होंगे

*9* भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त

*10* शिवसेना पार्षद 5 दिन बाद बांद्रा के होटल से निकले, शिंदे बोले- कार्यकर्ताओं की इच्छा, बाल ठाकरे जन्मशती पर शिवसैनिक मेयर बने

*11* शिंदे ने शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी के बहाने एक साल के महापौर पद की मांग पर अड़ गए हैं। मंगलवार को भाजपा और शिवसेना के कई नेता दिल्ली पहुंच गए। माना जा रहा है कि अब मुंबई के महापौर के मुद्दे का समाधान दिल्ली में होगा।

*12* ईरान में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स का दूसरा बैच भारत लौटा, अब तक 200 से ज्यादा सुरक्षित पहुंचे; ईरान हिंसा में 3 हजार+ मौतें हुईं

*13* आरबीआई की रिपोर्ट: महंगे प्रीमियम के चलते बीमा पॉलिसी सरेंडर कर रहे लोग, मैच्योरिटी तक सिर्फ 35% पॉलिसीधारक

*14* महंगे प्रीमियम और गलत वादों के साथ बेची जा रही बीमा पॉलिसी से लोग तेजी से भरोसा खो रहे हैं और परिपक्वता से पहले ही पॉलिसी सरेंडर कर रहे हैं। आरबीआई की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट बताती है कि बीमा कंपनियों के कुल भुगतान में बड़ा हिस्सा अब मैच्योरिटी या मृत्यु दावों से नहीं, बल्कि समय से पहले पॉलिसी बंद करने से आ रहा है

*15* रथ पर सवार होकर स्नान करने जाना शास्त्र के विरुद्ध, अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर भड़के रामभद्राचार्य

*16* मौसम एक बार फिर लेगा करवट… दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी; कई जगह होगी बारिश

*17* ट्रंप के ‘फैसलों’ के खिलाफ सड़क पर जनता, सरकार के एक साल पूरा होने पर देशभर में विरोध

*18* खामेनेई की ओर हाथ बढ़ाया तो हाथ काट देंगे’, ईरानी सेना की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिल सकता है। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। थकावट रहेगी व हल्की चिंता सताएगी। मन अनमना सा रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अनुकूल होगा।

आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज रोजगार के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

 

UP: कल से बरसात की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम लेगा यू-टर्न; सर्दी को लेकर पूर्वानुमान जारी

0

प्रदेश में कोहरे में आई कमी के साथ ठंड से राहत मिली है जो आगे भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में तापमान में थोड़ी गिरावट के उपरांत उत्तरोत्तर दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से प्रदेश में वर्षा की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत होगी और वहां बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होगी।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा के दिशा परिवर्तन और आसमान साफ होने से सोमवार रात प्रदेश के पश्चिमी व मध्यवर्ती भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। आगामी 24 घंटों तक यह गिरावट जारी रहने के आसार हैं। वहीं पूर्वांचल में आगामी 48 घंटों के दौरान इसमें क्रमिक गिरावट के बावजूद तापमान के सामान्य के आसपास या इससे अधिक रहने के आसार हैं। कोहरे में आई कमी के कारण ठंड से राहत मिलती रहने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, उत्तरोत्तर दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी की देर रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वर्षा का दौर शुरू होकर 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 22-23 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में पुनः 3-5 डिग्री की संभावित बढ़ोतरी होगी। 22 जनवरी को शुरू हुई यह बारिश कई दिनों तक छिटपुट रूप से चलती रहेगी। 

फिलहाल प्रदेश में नहीं बढ़ेगी ठंड

 प्रदेश में फ़िलहाल ठंड से मिली राहत जारी रहने की संभावना है। यद्यपि 24-25 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में फिर 2-4 डिग्री की गिरावट आने के बाद 26 जनवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुरू होने वाले वर्षा के नए दौर में फिर से बढ़ जाने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली क्रमिक गिरावट के बावजूद सामान्य से ऊपर ही बने रहने के आसार हैं।

प्रदेश में लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 7.1 दर्ज किया गया। बरेली में 7.5, नजीबाबाद में 7.8, बाराबंकी और कानपुर में 8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10.8 और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम की खराबी से आठ फ्लाइटें देरी गईं और आईं

UP: Rain warning issued tomorrow, weather to take U-turn due to western disturbance; winter forecast issued
कल लखनऊ में हो सकती है बारिश।
मौसम में खराबी के चलते मंगलवार दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट करीब सवा घंटा देरी से आई। इसी तरह पुणे से लखनऊ आने वाले फ्लाइटें भी करीब एक घंटा देरी से आई। इकुल आठ फ्लाइटें देरी आईं-गईं।

मुंबई से लखनऊ आने वाले फ्लाई 6ई5264 मंगलवर को 53 मिनट देरी से आई। इसी तरह रियाद से लखनऊ आने वाले फ्लाइट एक्सवाई 333 करीब 33 मिनट, बंगलुरु से लखनऊ आने वाले फ्लाइट 1033 करीब 31 मिनट देरी से आई। वहीं लखनऊ से दुबई जाने वाले फ्लाइट आईएक्स 193 करीब 51 मिनट, लखनऊ से रियाद जाने वाले फ्लाइट एक्सवाई 334 करीब 45 मिनट और लखनऊ से पुणे जाने वाले फ्लाइट आईएक्स 1617 करीब 42 मिनट देरी से उड़ी।

लखनऊ में कोहरे में कमी के साथ ठंड में मिली राहत रहेगी जारी

प्रदेश में कोहरे में आई कमी के साथ ठंड से राहत मिली है जो आगे भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में तापमान में थोड़ी गिरावट के उपरांत उत्तरोत्तर दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से प्रदेश में वर्षा की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत होगी और वहां बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा के दिशा परिवर्तन और आसमान साफ होने से सोमवार रात प्रदेश के पश्चिमी व मध्यवर्ती भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। आगामी 24 घंटों तक यह गिरावट जारी रहने के आसार हैं। वहीं पूर्वांचल में आगामी 48 घंटों के दौरान इसमें क्रमिक गिरावट के बावजूद तापमान के सामान्य के आसपास या इससे अधिक रहने के आसार हैं। कोहरे में आई कमी के कारण ठंड से राहत मिलती रहने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, उत्तरोत्तर दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी की देर रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वर्षा का दौर शुरू होकर 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 22-23 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में पुनः 3-5 डिग्री की संभावित बढ़ोतरी होगी। इसके फलस्वरूप प्रदेश में फ़िलहाल ठंड से मिली राहत जारी रहने की संभावना है। यद्यपि 24-25 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में फिर 2-4 डिग्री की गिरावट आने के बाद 26 जनवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुरू होने वाले वर्षा के नए दौर में फिर से बढ़ जाने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली क्रमिक गिरावट के बावजूद सामान्य से ऊपर ही बने रहने के आसार हैं।

प्रदेश में लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 7.1 दर्ज किया गया। बरेली में 7.5, नजीबाबाद में 7.8, बाराबंकी और कानपुर में 8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10.8 और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।

UP: ‘मैं मजबूर…’, बहनों को भेजा ये मैसेज, संग्रह अमीन ने मां, पत्नी और दो बेटों को मारा; फिर खुद भी दी जान

0
यूपी के सहारनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात हुई। यहां संग्रह अमीन ने मां, पत्नी और दो बेटों की हत्या कर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। संग्रह अमीन के सीने व कनपटी और बाकी के माथे व छाती पर गोली लगी थी। संभी के शव एक ही कमरे में पड़े थे। सरसावा थाना क्षेत्र की कौशिक विहार कॉलोनी में परिवार एक साल से किराए पर रह रहा था। मौके पर तीन देसी पिस्टल और आठ-दस कारतूस के खोखे मिले हैं।

सहारनपुर के सरसावा थाना इलाके की कौशिक विहार कॉलोनी में सोमवार की रात को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। संग्रह अमीन अशोक राठी (40) मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35), बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के शव एक ही कमरे में पड़े मिले। पुलिस की जांच में सामने आया कि रात में अशोक ने परिवार के सदस्यों को गोली मारकर खुद भी गोली मार ली। वह काफी समय से अवसाद में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां-पत्नी और दोनों बेटों के सिर के अलावा सीने में गोली लगने की पुष्टि हुई है। अशोक के सीने और कनपटी में गोली लगी है।

पुलिस ने बताया कि अशोक राठी नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे। मूलरूप से नकुड़ के गांव खारीबांस निवासी अशोक राठी करीब दो साल से सरसावा में परिवार के साथ रह रहे थे। पहले सरसावा की टीचर कॉलोनी में रहते थे।

सावन विहार कॉलोनी में रहती है बहन
बाद में कौशिक विहार कॉलोनी में अपने गांव के ही मांगेराम का मकान किराये पर लिया। वे ऊपर वाले तल में रहते थे, जबकि नीचे वाला हिस्सा खाली था। अशोक राठी की बहन पिंकेश सावन विहार कॉलोनी में रहती है।

रसोई की खिड़की तोड़कर खोला दरवाजा
मंगलवार सुबह पिंकेश ने अशोक के मोबाइल पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पिंकेश ने अपने बेटे प्रीत को भाई के घर भेजा। प्रीत को मामा के घर का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद प्रीत ने अपने पिता जयवीर को सूचना दी। दोनों ने सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया और रसोई की खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला।
Man killed his mother, wife, and two sons before shooting himself dead In Saharanpur
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्तर में पड़े थे सभी के शव
अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सभी के शव बिस्तर में पड़े थे। अशोक राठी के सीने और कनपटी में गोली लगी थी, जबकि बाकी के माथे पर सटाकर गोली लगने के निशान थे।

Man killed his mother, wife, and two sons before shooting himself dead In Saharanpur
सरसावा में घर के बाहर लगी भीड़ – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशोक राठी के पास से तीन देसी पिस्टल मिली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में भी गोली लगने की पुष्टि हुई है। अशोक राठी के पास से तीन देसी पिस्टल मिली हैं। मौके पर आठ से दस कारतूस के खोखे मिले हैं। डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी ने जांच की।
Man killed his mother, wife, and two sons before shooting himself dead In Saharanpur
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि अशोक कई दिनों से अवसाद में था
गांव में रहने को लेकर भी था विवाद 

पुलिस की जांच में यह भी आया है कि अशोक और उसकी मां गांव के मकान में रहना चाहते थे, जबकि पत्नी और बच्चे सरसावा में बनाए नए मकान में रहना चाहते थे। एक फरवरी को नए मकान में शिफ्टिंग की तैयारी चल रही थी। परिवार में इसे लेकर विवाद था। अशोक के पिता सुरेंद्र तहसील में संग्रह अमीन थे। सुरेंद्र के निधन के बाद वह मृतक आश्रित कोटे में नौकरी में लगे थे।
Man killed his mother, wife, and two sons before shooting himself dead In Saharanpur
अशोक का अवसाद का चल रहा था इलाज, पिछले साल चंडीगढ़ पीजीआई में एक माह तक भर्ती था
पुलिस का कहना है कि अशोक राठी पिछले कई साल से अवसाद में था। उसका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा था। पिछले साल एक माह तक वह पीजीआई में भर्ती था। प्रथम दृष्टया यह बात भी सामने आ रही है कि अशोक ने मां, पत्नी और दोनों बेटों को नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद उन्हें गोली मार दी।

Man killed his mother, wife, and two sons before shooting himself dead In Saharanpur
बहनों को भेजा मेसेज-मैं मजबूर हूं… 
पुलिस की जांच में सामने आया कि अशोक ने गोली मारने से पहले अपनी बहन पिंकेश और मोना को व्हाट्सएप पर ऑडियो मेसेज भेजे थे। इसमें वह कह रहा है कि मैं मजबूर था। अगर मैं अकेला मरता तो इन्हें कौन संभालता। इसमें किसी की कोई गलती नहीं।
Man killed his mother, wife, and two sons before shooting himself dead In Saharanpur
जांच में सामने आया है कि अशोक ने पहले परिवार के सदस्यों को गोली मारी। इसके बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों को एक-एक गोली माथे में और सीने में भी गोली मारी थी। घटनाक्रम की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। अवसाद ही इसका कारण माना जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है। अभिषेक सिंह, डीआईजी
Man killed his mother, wife, and two sons before shooting himself dead In Saharanpur
अशोक की मेडिकल हिस्ट्री देखी जा रही है। उसके मोबाइल में कुछ ऑडियो मैसेज मिले हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अशोक ने सभी की हत्या की फिर खुद आत्महत्या कर ली। आशीष तिवारी, एसएसपी
Man killed his mother, wife, and two sons before shooting himself dead In Saharanpur
जिले को किसकी लगी नजर, 53 दिन में चौथी बड़ी घटना
सहारनपुर जिले में बीते 53 दिनों के अंदर एक के बाद एक हुई चार बड़ी घटनाओं ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। कभी सड़क हादसों में हंसते-खेलते परिवार उजड़े तो कभी मानसिक अवसाद ने पूरे परिवार को लील लिया।
Man killed his mother, wife, and two sons before shooting himself dead In Saharanpur
पल भर में उजड़ रहे हंसते-खेलते परिवार, अवसाद ने पूरे परिवार को लिया लील
सरसावा में हुई यह चौथी घटना है। लोगों की जुबां पर बस एक ही सवाल है कि आखिर जिले को किसी नजर लग गई। 19 जिंदगियां खत्म हो गई। इसमें बच्चे भी शामिल हैं।

Man killed his mother, wife, and two sons before shooting himself dead In Saharanpur
कार पर पलटा था बजरी से भरा डंपर, हुई थी सात मौत 
28 नवंबर 2025 को गागलहेड़ी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास में बजरी से भरा डंपर कार पर पलट गया था। इसमें कार सवार संदीप, उनकी मां रानी, बहन जूली, जीजा शेखर, भांजे अनिरुद्ध और मौसी के बेटे विपिन की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में
शामिल होने जा रहे थे। सोना सैयद माजरा से निकलते ही मौत ने झपट्टा मारा था।
Man killed his mother, wife, and two sons before shooting himself dead In Saharanpur
संग्रह अमीन ने मां, पत्नी व बेटों को मारा, खुद को भी मारी गोली
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में संग्रह अमीन अशोक ने पहले मां विद्यावती, पत्नी अंजिता, बेटे कार्तिक व देव को गोली मारी। इसके बाद खुद भी गोली मार ली। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक किराए के मकान में रह रहे थे। घटनास्थल से पुलिस को तीन तमंचे और आठ से दस खोखे बरामद किए।
Man killed his mother, wife, and two sons before shooting himself dead In Saharanpur
पेड़ से टकराई थी कार, चार की हुई थी मौत
27 दिसंबर 2025 को बेहट थाना क्षेत्र में शाकंभरी देवी रोड पर फतेहपुर कलां के पास तेज रफ्तार सड़क किनारे पेड़ से टकराई थी। इसमें चिलकाना के गांव तिडफवा निवासी विजय, उसके भाई डॉ. मनीष, उनके मौसा जितेंद्र व सोनू की मौत हो गई थी। यह सभी बेहट से सहारनपुर की तरफ लौट रहे थे। मौके पर चारों ने दम तोड़ दिया था।

Man killed his mother, wife, and two sons before shooting himself dead In Saharanpur
मां ने बेटी-बेटे संग जहर निगलकर दी थी जान
16 जनवरी 2026 को गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बलियाखेड़ी में मनीता ने बेटी नित्या व बेटे कार्तिक को जहर देने के बाद खुद भी निगल लिया था। घटनास्थल पर सल्फास की खाली शीशी मिली थी। अस्पताल ले जाने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

VIDEO: साइंटिफिक मैनेजमेंट से सुधरी की राजधानी में जाम की समस्या

0
सड़क सुरक्षा प्रबंधन प्रशिक्षण के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट एंड फॉरेंसिक साइंस कॉलेज, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. रोहित बलूजा ने कहा कि दुर्घटनाओं के लिए केवल चालक को दोषी ठहराना सही नहीं है, बल्कि वाहन की स्थिति, सड़क की दशा और सिस्टम की भूमिका भी बराबर होती है। डॉ. बलूजा ने राजधानी लखनऊ में वीआईपी मूवमेंट के दौरान लगने वाले जाम पर भी चिंता जताई और कहा कि इसका समाधान वैज्ञानिक ट्रैफिक मैनेजमेंट और बेहतर समन्वय से ही संभव है, ताकि वीआईपी सुरक्षा भी बनी रहे और आम जनता को बेवजह जाम न झेलना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि ट्रैफिक रोकना जरूरी हो तो यह अवधि एक-दो मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।