Friday, April 10, 2026
Home Blog

इटावा क्लब पर 17.64 लाख का बिल बकाया, कटेगी बिजली

0

इटावा। शहर के कंपनी गार्डन के पास स्थित इटावा क्लब पर 17.64 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया है। बिजली निगम ने कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दी है। इटावा क्लब में वर्ष 2015 में 100 किलोवाट का बिजली कनेक्शन जिला क्रीड़ा अधिकारी के नाम पर लिया गया था।

निगम ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को बिजली बिल जमा करने का नोटिस जारी किया है। इस पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र कुमार की ओर से कहा गया कि इटावा क्लब की बिजली का उपयोग उनका विभाग नहीं करता है इसलिए इस बिल की देनदारी उनकी नहीं बनती। उन्होंने यह भी कहा कि यह कनेक्शन उनके विभाग के नाम पर कब और कैसे लिया गया इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

इस संदर्भ में बिजली निगम के एक्सईएन हनुमान प्रसाद मिश्र का कहना है कि क्लब का कनेक्शन जिला क्रीड़ा अधिकारी के नाम पर है। उन्होंने बिल जमा करने से साफ इन्कार कर दिया है और अब तक कोई भी इस राशि को भरने के लिए सामने नहीं आया है। बकाया वसूली के लिए जल्द ही क्लब का कनेक्शन काट दिया जाएगा। नए कनेक्शन का आवेदन आया है लेकिन पुराने बकाये के रहते इसे मंजूर नहीं किया जा सकता।

 

जसवंतनगर तार जोड़ते वक्त करंट की चपेट में आए युवक की मौत

0

जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम रतनगढ़ में देवी जागरण की तैयारी के दौरान तार जोड़ते वक्त करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार की मध्य रात्रि की है। युवक के चाचा की गुरुवार को बरात भी जानी है

ग्राम रतनगढ़ निवासी अजय कुमार (20), चाचा सुखबीर सिंह की गुरुवार को जाने वाली बरात के चलते घर पर आयोजित देवी जागरण की तैयारियों में जुटा था। मंगलवार रात करीब 12 वह बिजली का तार जोड़ रहा था तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान किसी को उसकी चीख तक सुनाई नहीं दी। काफी देर बाद जब वह अचेत अवस्था में गिरा मिला, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

औरैया रात में फिर आंधी-बारिश से गेहूं की फसल पर संकट

0

औरैया। चार अप्रैल से शुरू हुई आंधी और बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार रात आंधी-बारिश से गेहूं की फसल खेतों में गिरकर भीग गई।

इससे उसका रंग काला होने की आशंका बढ़ गई है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भी भर गया। बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही।
यह मौसम फसलों के लिए आफत बन गया है। चार और पांच अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। लेखपालों के सर्वे में जिले के 20 गांवों की 431 हेक्टेयर फसलों में नुकसान आंका गया था। बुधवार को फिर से हुई बारिश ने इस नुकसान को और बढ़ा दिया है।
ऐसे में दोबारा फसल नुकसान के सर्वे की आवश्यकता पड़ सकती है। किसान बुधवार को मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए थे लेकिन धूप न निकलने से निराश हुए। खेतों में पानी भर जाने से किसान चिंतित नजर आए। दोपहर में धूप न निकलने से फसलों के सूखने का विकल्प भी नहीं बन सका।

 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि बृहस्पतिवार से मौसम साफ होने के आसार है। खेत में पड़ी पकी फसल को किसान सुरक्षित करें। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। अभी हवाएं तेज चलेंगी।

 

 

 

 

 

दिबियापुर रूट परिवर्तन से लखनऊ इंटरसिटी पांच घंटे लेट

0

दिबियापुर। मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के चलते हुए रूट डायवर्ट के कारण ट्रेनें कई-कई घंटे देर से चल रही हैं। बुधवार को लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन फफूंद स्टेशन पर पांच घंटे लेट आई। ट्रेन घंटों लेट होने से कई यात्रियों को दूसरे साधन से गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेन शाम को लेट जाने के कारण गंतव्य स्थान आगरा से ही लेट चली है। बृहस्पतिवार से ट्रेन अपने निर्धारित समय पर आएगी। वहीं, ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे, महानंदा एक्सप्रेस आधा घंटे से ज्यादा देर से आई

इटावा की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस एक घंटे, गोविंदपुरी से अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर आधे घंटा, महानंदा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक राजू दास रंजन ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस एप से जानकारी कर लें।

 

ककोर प्लास्टिक सिटी में खाली पड़े प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया शुरू

0

औरैया। ककोर स्थित प्लास्टिक सिटी में अब मई में खाली पड़े प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। उद्यमियों की ओर से यहां पर कंपनी लगाने के लिए 50 आवेदन किए गए हैं। जिसे लेकर अब साक्षात्कार के जरिए आवंटन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। मई में यह कार्य पूरा भी हो जाएगा।वर्ष 2012 में दिबियापुर के पांच गांवों की 314 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। 285 एकड़ के 286 भूखंडों में प्लास्टिक (खिलौना, कुर्सी, प्लास्टिक पाइप आदि) से जुड़े उद्योगों की स्थापना होनी थी। वहीं 89 एकड़ के 622 भूखंडों में आवासीय भवन बनना प्रस्तावित है। उद्योग लगाने के लिए कई छोटे बड़े उद्योगपतियों ने आवेदन किए। कई उद्योगपतियों ने भूखंड आवंटन के पश्चात उन पर कब्जा भी ले लिया।।

वर्तमान समय में यहां पर दो इकाइयों का संचालन शुरू हो गया है जबकि 10 कंपनियों का निर्माण जारी है। इधर खाली पड़े प्लॉटों को लेकर यूपीसीडा ने आवेदन मांगे थे। पोर्टल पर अभी तक 50 आवेदन आ गए हैं। अब अप्रैल में इन आवेदनों को लेकर साक्षात्कार के जरिए चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके बाद खाली प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। मई में उद्यमियों को प्लॉट आवंटित हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्लास्टिक सिटी में खाली पड़े प्लॉटों को लेकर 50 आवेदन आ चुके हैं। अप्रैल में साक्षात्कार के जरिए उद्यमियों का चयन किया जाएगा। -देवेश चौहान, उद्यमी मित्र

Arizona Plane Crash: रनवे से उतरकर धधका विमान, दुर्घटना में दो लोगों की मौत

0

इंटरनेशनल डेस्क: अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एरिजोना के एक छोटे हवाई अड्डे पर भीषण विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। माराना के मेयर जॉन पोस्ट ने बताया कि विमान रनवे से उतर गया और उसमें आग लग गई। शहर के प्रवक्ता विक हैथवे ने बताया कि विमान में दो लोग सवार थे। उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

माराना पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है और कोई अन्य विमान इस दुर्घटना में शामिल नहीं था। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है। माराना टक्सन से लगभग 32 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

 

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

🔶ईरान- अमेरिका के बीच 2 हफ्तों का युद्धविराम, डेडलाइन से ठीक पहले ट्रंप ने किया ऐलान

🔶सीजफायर के बाद ट्रंप का टैरिफ धमाका, ईरान को हथियार देने वाले देशों पर लगेगा 50% टैक्स

🔶सीजफायर के बीच दुनिया को बड़ी राहत: ईरान दो दिन में खोल देगा होर्मुज के रास्ते, रखी नई शर्तें !

🔶फिर भड़की जंग की आग! इजराइल ने लेबनान में किए ताबड़तोड़ हमले, 254 लोगों की मौत;…

🔶​पंजाब विधानसभा चुनाव में जीते, तो अफीम की खेती की देंगे इजाजत: नवजोत कौर सिद्दू

🔶​राजस्थान की रिफाइनरी से नहीं निकलेगा कचरा, सबसे आधुनिक भी:पीएम 21 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन, 79 हजार करोड़ में बनी, जानें- क्यों है खास

🔶खड़गे ने गुजरातियों पर दिए बयान पर खेद जताया:केरलम में गुजरातियों को अनपढ़ कहा था: दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन

🔶केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव

🔶अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- वन स्टेट वन इलेक्शन के बहाने चुनाव टालने का प्रयास

🔶​TMC का आरोप- चुनाव आयोग ने 5 मिनट में भगाया:SIR पर आपत्ति जताने गए थे; EC ने कहा- इस बार बंगाल में चुनाव भय मुक्त होंगे

🔶​​भागवत बोले- RSS इतिहास की किताबों में अपना नाम नहीं चाहती, इसका काम स्वयंसेवकों की मेहनत पर आधारित, किसी की कृपा से नहीं

🔶​​​किसानों के लिए खाद सब्सिडी ₹4,317 करोड़ बढ़ी:₹1,350 में ही मिलेगा DAP बैग; ₹40 हजार करोड़ के दो हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट मंजूर

🔶कांस्टेबल रेवती की गवाही से 9-पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा:तमिलनाडु में बाप-बेटे की कस्टोडियल मौत का सच बताया था; नौकरी तक दांव पर लगाया

🔶पवन खेड़ा ने तेलंगाना HC में अग्रिम जमानत अर्जी दी:एक दिन पहले असम पुलिस ने दिल्ली आवास पर छापेमारी की; कहा – हिमंता ने मुझ पर पुलिस छोड़ी

🔶प. बंगाल में आज मोदी की 3 रैली:टीएमसी के गढ़ बीरभूम भी जाएंगे, असम चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने पार्टी छोड़ी

🔶जो भक्त नहीं,वो धार्मिक परंपरा को चुनौती कैसे दे रहा’:सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल- ऐसी याचिकाओं पर सुनवाई क्यों हो

🔶बिहार में गन्ना किसानों के लिए पंजीकरण अनिवार्य, योजनाओं का लाभ पाने के लिए पोर्टल पर करें आवेदन

🔶मुर्शिदाबाद में बाल-बाल बचे अधीर रंजन चौधरी, काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर

🔶इस साल मानसून में 6% कम बारिश का अनुमान:स्काईमेट ने कहा- MP, राजस्थान और पंजाब-हरियाणा में सामान्य से कम बारिश हो सकती है

🔶मणिपुर टेप्स: बीरेन सिंह की आवाज़ के सैंपल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फॉरेंसिक लैब की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

🔶धमाके की धमकी: 15 महीनों में 1,600 से ज़्यादा फ़र्ज़ी धमकियां, दहशतगर्दी और अव्यवस्था का विस्तृत पैटर्न

🔷DC vs GT: बेकार गई केएल राहुल की पारी, कांटे की टक्कर में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा , घरवालों के साथ मधुरता बनी रहेगी व उनका सहयोग कर प्रसन्नता होगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ आ सकते हैं उन्हें निकलने न दें। आपको अपने खर्चों पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे । स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।

 

 

LPG Crisis : मिडिल ईस्ट जंग रूकी गई… जानिए भारत में कब होगी सिलेंडरों की सप्लाई तेज

0

नेशनल डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच 7-8 अप्रैल को घोषित दो हफ्तों के संघर्षविराम (सीजफायर) ने वैश्विक स्तर पर राहत की सांस दी है। 28 फरवरी को शुरू हुए सैन्य तनाव के बाद पहली बार हालात में नरमी आई है। इस समझौते के तहत ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सीमित और नियंत्रित आवागमन की अनुमति देने पर सहमति जताई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़े दबाव में कुछ कमी आने की उम्मीद है।

 

नियंत्रित रहेगा होर्मुज से आवागमन

हालांकि, यह राहत पूरी तरह से बिना शर्त नहीं है। ईरान के 10-सूत्रीय संघर्षविराम ढांचे के तहत ‘नियंत्रित आवागमन प्रोटोकॉल’ लागू रहेगा, जिसका संचालन ईरानी सशस्त्र बल करेंगे। यानी जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही पर तेहरान का नियंत्रण बना रहेगा। ऐसे में इसे पूरी तरह खुला और स्वतंत्र समुद्री मार्ग नहीं माना जा सकता।

 

भारत में LPG सप्लाई अभी भी दबाव में

सीजफायर से पहले भी भारत सतर्क रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा था। भारतीय झंडे वाले आठ LPG टैंकर होर्मुज पार कर चुके हैं और खाड़ी में फंसे जहाजों को प्राथमिकता दी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सी बर्ड’ नाम का एक जहाज 2 अप्रैल को लगभग 44,000 मीट्रिक टन LPG लेकर मंगलुरु पहुंचा, जहां अनलोडिंग जारी है। इसके अलावा, भारत ने अमेरिका द्वारा दी गई 30 दिनों की छूट के तहत ईरान से कच्चे तेल और LPG का आयात फिर से शुरू कर दिया है।

 

आपूर्ति में ढांचागत कमी बनी चुनौती

इन प्रयासों के बावजूद, देश में LPG आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है। भारत अपनी कुल LPG जरूरत का केवल 40 प्रतिशत ही घरेलू स्तर पर उत्पादन करता है, जबकि 60 प्रतिशत आयात पर निर्भर है। इसमें भी करीब 90 प्रतिशत आयात होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आता है। ऐसे में 39 दिनों तक बाधित रही सप्लाई चेन का सामान्य होना समय लेगा।

 

थिंक टैंक ORF के अनुसार, आपातकालीन उपायों और उत्पादन में 25 प्रतिशत वृद्धि के बावजूद LPG उपलब्धता सामान्य स्तर के मुकाबले काफी कम रही। टैंकरों की आवाजाही शुरू होने के बाद हालात में सुधार तो हुआ है, लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है।

 

सप्लाई सामान्य होने में लग सकते हैं 3-6 हफ्ते

उद्योग के जानकारों का मानना है कि अगर संघर्षविराम कायम रहता है और बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है, तो अगले तीन से छह हफ्तों में LPG सप्लाई धीरे-धीरे स्थिर हो सकती है। इससे एजेंसियों के पास स्टॉक बढ़ेगा और ब्लैक मार्केट पर भी लगाम लगेगी। हालांकि, अगर हालात फिर बिगड़ते हैं, तो संकट और गहरा सकता है।

 

सरकार ने बढ़ाया राहत का दायरा

इस बीच, 7 अप्रैल को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलोग्राम वाले ‘फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर’ के दैनिक कोटे को दोगुना करने का फैसला किया है, ताकि जरूरतमंदों तक ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल, देश में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन इसकी स्थिरता अब अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली आगामी वार्ताओं पर निर्भर करेगी।

सीजफायर के बीच दुनिया को बड़ी राहतः ईरान दो दिन में खोल देगा होर्मुज के रास्ते, रखी नई शर्तें !

0

International Desk: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक अहम कूटनीतिक संकेत सामने आया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान Strait of Hormuz को सीमित और नियंत्रित तरीके से खोलने पर विचार कर रहा है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने बताया कि यह कदम गुरुवार या शुक्रवार तक उठाया जा सकता है। यह निर्णय अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में होने वाली अहम बैठक से पहले लिया जा सकता है, ताकि बातचीत के लिए माहौल तैयार हो सके।

 

अधिकारी के मुताबिक, अगर दोनों देशों के बीच बातचीत के लिए एक ढांचा (framework) तय हो जाता है, तो होर्मुज जलडमरूमध्य को “सीमित और ईरान के नियंत्रण में” खोला जाएगा। इसका मतलब यह है कि जहाजों की आवाजाही पूरी तरह सामान्य नहीं होगी, बल्कि उन्हें ईरान की सेना के साथ समन्वय करके ही गुजरना होगा। यानी हर जहाज को सुरक्षा और अनुमति के लिए ईरानी सैन्य नियंत्रण का पालन करना होगा।

 

ईरान ने यह भी साफ किया है कि मौजूदा युद्धविराम (ceasefire) अभी भी बेहद नाजुक है। तेहरान ने कहा कि वह स्थायी शांति चाहता है, लेकिन अगर अमेरिका फिर से आक्रामक रुख अपनाता है, तो ईरान भी युद्ध में लौटने से नहीं हिचकेगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों का अस्थायी युद्धविराम लागू है और दोनों देश कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य का आंशिक रूप से खुलना वैश्विक तेल बाजार के लिए राहत जरूर ला सकता है, लेकिन “ईरान के नियंत्रण” की शर्त के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार में नई अनिश्चितताएं भी पैदा हो सकती हैं। ईरान का यह कदम एक ओर शांति की दिशा में पहल है, तो दूसरी ओर रणनीतिक दबाव भी दिखाता है। अब दुनिया की नजर पाकिस्तान में होने वाली बातचीत पर है, जो तय करेगी कि यह संघर्ष खत्म होगा या फिर नया मोड़ लेगा।