Saturday, February 28, 2026
Home Blog Page 10

औरैया में पांच वर्षीय मासूम से हैवानियत, 10 रुपये का लालच देकर किया कुकर्म

0

बिधूना (औरैया)। घर से खेत की ओर जा रहे पांच साल के मासूम से बाइक सवार युवक ने कुकर्म किया। 10 रुपये देने का लालच देकर आरोपित उसे कुछ दूर खेत में ले गया। वहां जाकर हैवानियत की। घटना कुदरकोट क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर एक बजे के बाद की है।

बच्चे के घर पहुंचने पर उसे रोता देख स्वजन ने जानकारी की तो घटना पता लगी। यूपी-112 पर सूचना दी गई। कुदरकोट थाना समेत बिधूना कोतवाली की पुलिस पहुंची। उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना लाया गया। नाती के साथ हुई घटना के संबंध में दादा ने तहरीर दी। आरोपित की तलाश में पुलिस लग गई है।

कुदरकोट क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय मासूम व उसका भाई घर पर अकेले थे। उसके स्वजन खेत पर काम करने गए थे। दोपहर में उनके पास जाने के लिए मासूम निकले थे। रास्ते में उसे एक अपाचे बाइक सवार युवक मिला। उसने बच्चों को अकेला पाकर खेत तक छोड़ देने की बात कही। पैदल चलने से थक चुके मासूमों ने उसकी बात मान ली।

एक बच्चे का फायदा उठा उसे कुछ दूर पर ले जाकर खेत में ले गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। उसे रोता वहीं छोड़ भाग निकला। काफी देर तक बच्चा खेत में दर्द से सिसकता रहा। जैसे-तैसे घर पहुंचा और उसके कपड़ों की हालत व पीड़ा को देख स्वजन ने जानकारी की। उसने रोते हुए पूरी बात बताई।

इसके बाद यूपी-112 पर सूचना देकर पुलिस को घटना बताई गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। बच्चे के स्वजन से पूछताछ की गई। उन्होंने युवक द्वारा कुकर्म किए जाने की बात कही। मुकेश बाबू का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

नाती के साथ हुई घटना दादा ने तहरीर में बताई

नाती के साथ हुई घटना को लेकर दादा ने तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी गेहूं के खेत पर पानी लगाने के लिए गई थी। घर पर दोनों नाती थे। एक की उम्र सात तो दूसरा करीब पांच वर्षीय है। दोनों दादी के पास जाने के लिए घर से निकले थे। लिफ्ट देने के साथ रुपये का लालच देकर दोनों को बाइक पर बैठा लिया गया। पांच वर्षीय नाती के साथ गलत हरकत की गई है।

ठगे जा रहे राजधानी लखनऊ के विद्युत उपभोक्ता, उनको जानकारी ही नहीं और पोस्ट से Pre Paid हो रहे बिजली मीटर

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड इस समय अपने उपभोक्ताओं को अंगुलियों पर नचा रहा है। जी हां कभी बेहतर बिजली के लिए घंटों शटडाउन तो भी पोस्ट पेड से प्री पेड मीटर करने का काम किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं ने कारण पूछा तो बताया गया कि एरियल बंच केबल लगाया जा रहा है। इससे तारों का मकड़जाल हटेगा और लाइन लास व बिजली चोरी रुकेगी। डेढ़ वर्ष यह पूरा कार्यक्रम रिवैम्प डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम योजना के तहत चला। उपभोक्ता अभी इससे उबरे ही थे कि अब मीटर बदलने शुरू हो गए।

विरोध किया तो उनकी बिजली काट दी

उपभोक्ताओं ने विरोध किया तो उनकी बिजली काट दी गई और कानूनी दांव पेंच बताए गए। यही नहीं मीटर की खूबियां भी बताई गई। उपभोक्ता ने मीटर लगवाने शुरू कर दिए। स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के परिसर में लगे ही थे कि डेढ़ से दो माह में मीटरों को प्री पेड करना शुरू कर दिया।
उपभोक्ता उपेन्द्र ने बिजली उपकेंद्र पर जाकर पूछा कि उनका बिजली बिल नहीं आया है तो अभियंता इसका जवाब नहीं दे सके। फिर किसी तरह मालूम हुआ कि मीटर प्री पेड कर दिया गया है। इसी कारण बिल नहीं आ रहा है और सिक्योरिटी से बिल कट रहा है और खत्म होते ही बिल माइनस में जाएगा और फिर भी जमा नहीं किया तो कनेक्शन कट जाएगा।

मीटर रातों रात प्री पेड

ऐसे सैकड़ों उपभोक्ता परेशान है, क्योंकि उपभोक्ता के मीटर रातों रात प्री पेड हो जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का तर्क है कि अगर निजी एजेंसी जो मीटर लगा रही है वह पंजीकृत मोबाइल नंबर पर फोन करके सिर्फ बता दें कि आपका मीटर प्री पेड कर दिया जा रहा है और अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करके रिचार्ज करने के तरीके या संबंधित एप से जानकारी ले सकते हैं।

ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत करे। करीब पंद्रह लाख राजधानी में बिजली उपभोक्ता हैं, सभी के मीटर को प्री पेड करने की योजना है।

सीएम योगी सिंगापुर की 25 और जापान की 8 बड़ी कंपनियों से करेंगे मुलाकात, डेटा सेंटर से लेकर ऑटोमोबाइल तक पर रहेगा फोकस

0

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के उत्तर प्रदेश को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर आज रवाना होंगे। 2017 की म्यांमार यात्रा के बाद यह मुख्यमंत्री का पहला विदेशी दौरा होगा, जिसे प्रदेश की निवेश कूटनीति और औद्योगिक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 23-24 फरवरी को सिंगापुर और 25-26 फरवरी को जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 33 वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।

 

इस यात्रा की खास बात यह होगी कि मुख्यमंत्री जी-टू-बी (गवर्नमेंट टू बिजनेस) बैठकों और राउंड टेबल मीटिंग के जरिए निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे। यूपी के सीईओ की तरह वे निवेशकों से प्रदेश के औद्योगिक रोडमैप, नीति स्थिरता और कारोबारी संभावनाओं पर स्पष्ट और परिणाम केंद्रित बातचीत करेंगे। प्रवासी भारतीयों और उत्तर प्रदेश वासियों को संबोधित करने के साथ वे स्कूली बच्चों से भी संवाद करेंगे और प्रदेश की विकास यात्रा साझा करेंगे।

 

सरकार का मानना है कि 25 करोड़ नागरिकों की शक्ति उत्तर प्रदेश को उत्पादन और उपभोग दोनों का केंद्र बनाती है। विशाल श्रमबल, बड़ा बाजार और तेजी से विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ के विजन की मजबूत आधारशिला हैं।

 

सिंगापुर की 25 कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे सीएम योगी

सिंगापुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 25 कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। गूगल और एसटीटी ग्लोबल जैसे निवेशकों के साथ डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, जापफा ग्रुप और ओलम इंटरनेशनल के साथ एग्रीबिजनेस, मैपलट्री और एआई सैट्स के साथ लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तथा एवीपीएन, जीएससी ग्रीन्स और ईडीपीआर सनसीप के साथ क्लीन व सौर ऊर्जा निवेश पर चर्चा होगी।

 

ग्रीनफील्ड वेंचर्स और ड्रीमट्रस्ट के साथ हॉस्पिटैलिटी व थीम पार्क, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ पैकेजिंग, सेम्बकॉर्प के साथ इंडस्ट्रियल पार्क और सिंगापुर एयरलाइंस इंजीनियरिंग कंपनी के साथ एविएशन क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। टेमासेक, जीआईसी और ब्लैकस्टोन जैसे वैश्विक निवेश फंड्स के साथ पूंजी निवेश, जबकि फुलर्टन फाइनेंशियल, डीबीएस बैंक और वर्टेक्स वेंचर्स के साथ फिनटेक व स्टार्टअप सहयोग पर भी बातचीत होगी।

जापान में आठ प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री
जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आठ प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। कुबोटा और सुजुकी के साथ ऑटोमोबाइल निवेश, टोक्यो इलेक्ट्रॉन के साथ सेमीकंडक्टर, तोशिबा के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग तथा टोयो डेंसो, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स और नागासे एंड कंपनी के साथ ऑटोमोबाइल सप्लाई चेन सहयोग प्रमुख एजेंडा रहेंगे। कनाडेविया के साथ ग्रीन हाइड्रोजन और मारुबेनी के साथ हॉस्पिटैलिटी व रियल एस्टेट निवेश पर भी चर्चा होगी।

जी-टू-बी और राउंड टेबल बैठकों के जरिए करेंगे संवाद
दौरे के दौरान आयोजित जी-टू-बी और राउंड टेबल बैठकों में मुख्यमंत्री प्रदेश की औद्योगिक नीति, भूमि बैंक, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और कौशल विकास से जुड़े पहलुओं पर निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इन बैठकों से निवेश प्रस्तावों को गति मिलेगी और संयुक्त परियोजनाओं का रास्ता साफ होगा। मुख्यमंत्री की यह यात्रा न केवल निवेश आकर्षित करने का प्रयास है, बल्कि वैश्विक मंच पर ‘ब्रांड यूपी’ को सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में अहम कदम
चार दिन के इस दौरे में मुख्यमंत्री निवेशकों के सामने नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर रखेंगे, जहां मजबूत कानून व्यवस्था, नीति स्थिरता और तेज कनेक्टिविटी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने और ‘मेक इन यूपीवन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था’ को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने में अहम साबित हो सकता है।

‘सत्ता की मास्टर Key’ के लिए तन-मन-धन से करें संघर्ष, देश में बेहतर राजनीतिक माहौल की जरूरत: मायावती

0

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को पार्टी की आल इंडिया बैठक में संगठन को मजबूत करने और ‘सत्ता की मास्टर चाबी’ हासिल करने के लिए तन, मन और धन से संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। सात फरवरी को प्रदेश में हुई बड़ी बैठक के बाद आयोजित इस समीक्षा बैठक में राजनीतिक हालात, संसद में जारी टकराव तथा देश के सामाजिक-राजनीतिक माहौल पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

बैठक में कहा गया कि देश में बेहतर राजनीतिक और सामाजिक वातावरण की जरूरत है ताकि बहुजन समाज के लोगों को उनके ‘अच्छे दिन’ मिल सकें। पार्टी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाकर सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की गईं और आगे भी इसी मिशन को जारी रखा जाएगा।

बहुजन मिशन से जुड़ रहे दूसरे राज्यों को लोग

बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि उत्तर प्रदेश के आंबेडकरवादियों की तरह अन्य राज्यों में भी लोग बहुजन मिशन से जुड़ रहे हैं। पार्टी ने संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर के आदर्शों को आगे बढ़ाने और संविधान को सही रूप में लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

पिछले वर्ष 19 दिसंबर को नई दिल्ली में हुई आल इंडिया बैठक के निर्देशों की समीक्षा करते हुए राज्यों से प्रगति रिपोर्ट ली गई। पार्टी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया गया। बसपा प्रमुख ने विपक्षी दलों और उनकी सरकारों पर गरीब, किसान और बहुजन विरोधी नीतियों का आरोप लगाया। कहा कि कथनी और करनी में अंतर के कारण उनकी विश्वसनीयता तेजी से घट रही है।

ऐसे में बसपा की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि वह जनता के सामने एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरे।
मायावती ने यह भी कहा कि जो लोग स्वार्थवश बहुजन आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

पार्टी से की ये अपील

पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे मिशन के प्रति समर्पित रहकर संघर्ष जारी रखें। बैठक में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों, खासकर अमेरिका के साथ संभावित डील को लेकर देश में उठ रही चिंताओं पर भी चर्चा हुई।

पार्टी ने कहा कि किसी भी समझौते में देश के किसानों और बहुजन समाज के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। बैठक के अंत में ‘बहुजन समाज को शोषित से शासक वर्ग बनाने’ के मिशन को हर हाल में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

आधार कार्ड अपडेट कराने का आखिरी मौका, यूपी के इन पांच जिलों में लगाया जाएगा कैंप, चेक करें डेट

0

लखनऊ। डाक विभाग आधार पंजीयन, अपडेट और संशोधन के लिए 31 मार्च तक 45 शिविर लगाएगा। ये शिविर लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या, बाराबंकी व रायबरेली में लगाए जा रहे हैं। इनके अलावा मुख्यालय के 17 केंद्राें पर दो पालियों में आधार पंजीयन शुरू कराया गया है।

 

लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल (पीएमजी) सुनील कुमार राय ने बताया कि लखनऊ में राजेंद्र नगर, गोमतीनगर, चौक, इंदिरा नगर, निराला नगर, आवास विकास कालोनी, आलमबाग व अलीगंज डाकघर में दो पालियों में (सुबह आठ से शाम चार व सुबह 10 से शाम छह बजे तक) आधार पंजीयन, अपडेट व संशोधन किया जा रहा है।

जीपीओ, रेलवे मेल सर्विस चारबाग व सिधौली डाकघर में सुबह आठ से रात आठ बजे तक आधार संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। अयोध्या, सीतापुर व रायबरेली डाक घर में सुबह आठ से शाम छह बजे तक, लालगंज डाक घर में सुबह आठ से शाम चार बजे तक व बाराबंकी डाकघर में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक आधार संबंधी सेवाएं ली जा सकती हैं।

यहां लगेंगे शिविर

लखनऊ

स्थान तारीख
प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर, गोसाईगंज 23 से 25 फरवरी
खालसा इंटर कालेज 24 फरवरी
प्राथमिक विद्यालय बहरौरा माल 26 से 28 फरवरी
ब्राइटलैंड इंटर कालेज, बीकेटी 2 से 4 मार्च
प्राथमिक विद्यालय बहरू काकोरी 5 से 7 मार्च
सीएमस गोमतीनगर 5 से 6 मार्च
प्राथमिक विद्यालय छतौनी, नगराम 9 से 11 मार्च
प्राथमिक विद्यालय सिंधरवा, मलिहाबाद 12 से 14 मार्च
प्राथमिक विद्यालय महिगवां, इटौंजा 16 से 18 मार्च
ग्रीन वैली कटरा मोहनलालगंज 16 से 18 मार्च
प्राथमिक विद्यालय ऐन बंथरा 19 से 21 मार्च
प्राथमिक विद्यालय सिसेंडी मोहनलालगंज 23 से 25 मार्च
प्राथमिक विद्यालय पारा भदरही, माल 26 से 28 मार्च
बाल निकुंज इंटर कालेज अलीगंज 29 से 31 मार्च

रायबरेली

स्थान तारीख
प्राथमिक विद्यालय भोजपुर 23 से 28 फरवरी
जीपीसीएल पब्लिक स्कूल बछरावां 2 से 7 मार्च
प्राथमिक विद्यालय, राही 9 से 14 मार्च
प्राथमिक विद्यालय नकदिलपुर 16 से 21 मार्च
पं. दीन दयाल इंटर कालेज पाराकला 23 से 28 मार्च

सीतापुर

स्थान तारीख
केतान पब्लिक स्कूल, बाबूगंज 28 फरवरी तक
एसजीडी पब्लिक स्कूल बिसवा 2 से 14 मार्च
जूनियर हाई स्कूल महोली 16 से 31 मार्च

बाराबंकी

स्थान तारीख
पंचायत भवन परा खंडौली, सोमैया नगर 23 फरवरी
पंचायत भवन नानमऊ हरख 24 से 28 फरवरी
प्राथमिक विद्यालय गडिया सफेदाबाद 2 से 5 मार्च
मिनी सचिवालय हरख 6 से 9 मार्च
पंचायत भवन सुनधियामऊ 10 से 12 मार्च
पंचायत भवन पैगंबरपुर 13 से 16 मार्च
ग्राम पंचायत लोहंगपुर हैदरगढ़ 17 से 19 मार्च
पंचायत भवन बदोसराय 20 से 23 मार्च
ग्राम पंचायत रामपुर कटरा 24 से 27 मार्च
पंचायत भवन, अमौली कलां 28 से 30 मार्च

अयोध्या

स्थान तारीख
ग्राम सचिवालय पिनावा 23 से 24 फरवरी
ग्राम सचिवालय देवई 25 से 26 फरवरी
ग्राम सचिवालय रामपुर ग्रांट 27 से 28 फरवरी
ग्राम सचिवालय लखौरी 9 से 10 मार्च
ग्राम सचिवालय दक्षिणपारा 11 से 12 मार्च
ग्राम सचिवालय कोटडीह 13 से 14 मार्च
ग्राम सचिवालय कुरुवां 16 से 18 मार्च
ग्राम सचिवालय खीहरान 19 से 20 मार्च
ग्राम सचिवालय सनाहा 23 से 25 मार्च
ग्राम सचिवालय कोटसराय 27 से 28 मार्च

 

लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाल बारादरी का ‘नमाज गेट’ सील, बैरिकेडिंग लगने के बाद छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन

0

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (लवि) में रविवार को लाल बारादरी में नमाज पढ़ने वाले गेट को सील कर दिया गया। निर्माण के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई। इसके विरोध में विश्वविद्यालय के कई छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

छात्र नेताओं ने बैरिकेडिंग गिरा दी। बारादरी के पास हो रहे निर्माण की सामग्री भी फेंक दी। विरोध प्रदर्शन देर तक जारी रहा। पुलिस के समझाने पर लोग माने।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने जीर्ण-शीर्ण बारादरी की फेंसिंग की पहले से तैयारी की थी। इसको लेकर विरोध की आशंका भी थी। इसीलिए विश्वविद्यालय की कुलसचिव भावना मिश्रा ने शनिवार को हसनगंज थाना प्रभारी को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की थी। रविवार को बारादरी के किनारे ईंटों से जोड़ाई शुरू की गई। इसी बीच छात्र नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया।

छात्रों ने क्या कहा?

छात्र नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इस मामले में विश्वविद्यालय के निर्माण अधीक्षक डा. श्यामलेश का कहना है कि लाल बारादरी का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। कभी भी गिर सकता है। इसी वजह से यहां बैंक, क्लब, कैंटीन खाली कराया जाना है।

कुछ लोग दरवाजे से बारादरी से अंदर चले जाते हैं। कई बार असुरक्षित गतिविधियां भी पाई गईं। इसलिए टूटे दरवाजे बंद करने के लिए चुनाई करा दी गई। बारादरी के बाहर जाली लगाई जा रही थी, जिसका छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया।

बंगाल की सत्ता से TMC को बाहर करने का प्रयास प्रारंभ, बंगाली समाज को जगाएंगे BJP के सांसद जगन्नाथ सरकार

0

लखनऊ। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का प्रयास प्रार‍ंभ हो गया है। तृणमूल कांग्रेस में न आए, इसके लिए पश्चिम बंगाल के रानाघाट से भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सदस्य जगन्नाथ सरकार ने प्रयास तेज करने का दावा किया है।

 

जगन्नाथ उनके मुताबिक जिनके वोट है, वह वोट दें और नहीं है तो वह अपने रिश्तेदारों व परिचितों के माध्यम से पश्चिम बंगाल सरकार की नीतियों से आम जन को अवगत कराए। उन्होंने लखनऊ में भी बंगाली समाज के लोगों से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि गोवा, यूपी सहित अन्य राज्यों में जाकर बंगाल समाज के लोगों को जोड़ने की मुहिम तेज की जाएगी।

जगन्नाथ सरकार इसी क्रम में भारत के अलग-अलग राज्यों में रहने वाला बंगाली समाज से आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। वह रविवार को लखनऊ में थे। वीआईपी गेस्ट हाउस में उन्होंने मीडिया से वार्ता भी की।

 

 

उन्होंने मुर्शिदाबाद, मालदा में हो रहे दंगों का भी जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी चरम पर है। आम व्यक्ति का जीना मुश्किल हो गया है। इन सब के पीछे लोकसभा सदस्य जगन्नाथ ने पश्चिम बंगाल की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पश्चिम बंगाल सरकार के बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों पर सख्ती न करने की बात भी कही।

जगन्नाथ ने कहा कि बंगाल अपनी संस्कृति विरासत के लिए हमेशा से पूरे विश्व में जाना जाता रहा है। बंगाली अपने दिमाग के कारण ही पूरे विश्व में छाया रहा। आज यही बंगाली अपने ही राज्य में मात खा रहा है और इस्लामिक जमात के लोग, बंगाल के रहने वाले मूलनिवासी पर हावी हो रहे हैं। उन्होंने कई महापुरुषों का नाम लेते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल की अस्मिता खतरे में है। इसके लिए देश ही नहीं विदेश में रहने वाले बंगाली समाज को एकजुट होने की जरूरत है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूट्यूबर शिक्षक नवीन शर्मा को कराया पार्टी में शामिल

0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। पार्टी ने मार्च से प्रचार का कार्यक्रम प्रारंभ करने के साथ सदस्यता अभियान को भी बढ़ा दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को 50 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले यूट्यूबर शिक्षक नवीन शर्मा को सदस्यता दिलाई। सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से जुड़े शर्मा के शामिल होने पर उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की जितनी पीड़ा बढ़ेगी उतना ही पीडीए आगे बढ़ेगा। लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी में शामिल होने वालों का आभार भी जताया। लखनऊ में कई प्रधान और ब्लॉक प्रमुख भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि हम कोशिश कर रहे ज्यादा से ज्यादा लोग समाजवादी पार्टी जुड़ें। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात में उत्तर प्रदेश की धरती से उड़कर सिंगापुर और जापान जा रहे हैं। जिन दो लोगों को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का मन है, वह सौ विधायक लाकर मुख्यमंत्री बन जाएं। यह उन लोगों के लिए एक हफ्ते का ऑफर है।

केशव प्रसाद मौर्य को सीएम पद का ऑफर

हम पहले भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सीएम पद का ऑफर दे चुके हैं। चलो एक बार फिर दे देते हैं। इससे अच्छा ऑफर उन्हें कहीं नहीं मिलेगा। जहां अखिलेश यादव पहले सिर्फ केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी से जोड़ने की बात करते थे, अब इस लिस्ट में उन्होंने ब्रजेश पाठक को भी शामिल कर लिया है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर फर्जी और एडिटेड वीडियो चलाकर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने 2014 की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में निर्दोष लोगों को जेल तक जाना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के साथ अन्याय किया जाता है।

दुल्हन घर में, पति डांसर के साथ होटल में! अलीगढ़ के हसीना कांड का वो वीडियो, जिसने उड़ा दी सबकी नींद

0

Aligarh News: अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के सराय इंतजाम अली इलाके में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। घर में 2-2 शादियों की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन किसी को नहीं पता था कि नाचने आई एक युवती पूरे परिवार की नींद उड़ा देगी।

मेहंदी की रात और वो कातिल डांस
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला 3 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ, जब बिलाल की शादी गुलिस्ता से हुई। खुशियों का माहौल था क्योंकि 5 दिसंबर को बिलाल की बहन की भी शादी थी। 4 दिसंबर को मेहंदी के कार्यक्रम में रौनक बढ़ाने के लिए शाह जमाल निवासी सोनी उर्फ शबनम नाम की डांसर को बुलाया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बिलाल उसे छोड़ने गया, और यहीं से शुरू हुआ इश्क और साजिश का खेल।

मोबाइल ने खोला राज: पत्नी ने पकड़ी चैटिंग
बिलाल की नई-नवेली पत्नी गुलिस्ता ने नोटिस किया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद बिलाल का व्यवहार बदल गया है। जब उसने बिलाल का फोन चेक किया, तो पता चला कि वह घंटों डांसर सोनी से बात करता था। घर में कलह शुरू हो गई और एक दिन अचानक बिलाल लापता हो गया।

जयपुर के होटल से आया चौंकाने वाला वीडियो
परिवार काफी समय से बिलाल की तलाश कर रहा था, लेकिन मामला तब गरमाया जब 11 फरवरी को जयपुर के एक होटल का वीडियो सामने आया। इस वीडियो में बिलाल और डांसर सोनी एक साथ नजर आ रहे हैं। इस सबूत के बाद पत्नी गुलिस्ता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

डांसर पर लगे गंभीर आरोप: ‘प्रेमजाल में फंसाकर करती है शिकार’
बिलाल के परिजनों ने सोनी उर्फ शबनम पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि पिछले साल सोनी के एक पुराने प्रेमी का शव कब्रिस्तान में दबा मिला था। उन्हें डर है कि सोनी बिलाल के साथ भी कुछ बुरा कर सकती है। परिजनों का कहना है कि वह युवकों को प्रेमजाल में फंसाती है और फिर पैसों के लिए दबाव बनाती है। बिलाल की पत्नी ने कहा कि मेरा घर उजाड़ दिया गया है। मुझे डर है कि वह मेरे पति को नुकसान न पहुंचा दे। मुझे इंसाफ चाहिए और मेरा पति सही सलामत वापस आ जाए।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने गुलिस्ता की शिकायत पर गुमशुदगी (Missing Person) की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जयपुर वाले वीडियो और सोनी के पुराने रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है ताकि बिलाल का पता लगाया जा सके।

दुल्हन को लात, ससुर से मारपीट… बाराबंकी में शराबी दूल्हे ने पार की बेशर्मी की सारी हदें, फिर जो हुआ….

0

Barabanki News: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के गणेशपुर कस्बे में बीते शुक्रवार की रात एक ऐसी शादी हुई जिसे लोग ताउम्र नहीं भूलेंगे। जहां शहनाइयां बजनी चाहिए थीं, वहां चीख-पुकार मच गई। वजह थी— नशे में धुत दूल्हा, जिसने अपनी ही शादी के मंच पर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं।

जयमाला पर तांडव
बहराइच से आई बारात का स्वागत बड़े लाड़-प्यार से किया गया था। रात 11 बजे जब जयमाला की रस्म शुरू हुई, तो दूल्हा विशाल नशे में लड़खड़ा रहा था। जैसे ही दुल्हन निशा ने वरमाला डालने की कोशिश की, दूल्हे ने सरेआम उसे लात मार दी। यह मंजर देख बाराती और घराती दोनों सन्न रह गए।

ससुर पर हाथ उठाया तो मच गया गदर
जब दुल्हन के पिता सत्रोहन अपनी बेटी को बचाने के लिए मंच पर आए, तो नशे में अंधे हो चुके दूल्हे ने अपने ससुर के साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। फिर क्या था, वधू पक्ष के सब्र का बांध टूट गया। कुछ ही पलों में शादी का टेंट जंग का मैदान बन गया।दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले, कुर्सियां तोड़ी गईं। इस मारपीट में दूल्हे की बहन, जीजा और एक बाराती लहूलुहान हो गए। मेहमान जान बचाकर भागने लगे।

पुलिस की एंट्री और सुबह का समझौता
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। रात भर चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद शनिवार सुबह गांव के संभ्रांत लोगों और पूर्व प्रधान ने हस्तक्षेप किया। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ, जिसके बाद बेमन से शादी की बाकी रस्में पूरी की गईं। हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को थाने तलब किया है।,m ,