Tuesday, August 4, 2026
Home Blog Page 4

दिनभर खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

*1* मेटा इंडिया हेड के खिलाफ FIR दर्ज, CJP प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया में PM मोदी पर हुई है ‘अपमानजनक’ टिप्पणी

*2* संसद के मानसून सत्र के 10वें दिन विपक्ष ने दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया। विपक्ष 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा की मांग और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही की मांग करता रहा। हालांकि, इस बीच लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया। यह विधेयक बिना किसी चर्चा के मंजूर हुआ

*3* सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने लिखा, ‘पीएम मोदी और अमित शाह – आप जेन-जी (Gen Z) को डराकर चुप नहीं करा सकते। पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं। अब आप उन पर एफआईआर दर्ज कर रहे हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स हटा रहे हैं।

*4* संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष का प्रदर्शन; मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस

*5* पश्चिम बंगाल से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, CM शुभेंदु अधिकारी के बारे में जानकारी जुटा रहा था; दावा- पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का करीबी है

*6* ‘रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए भारतीयों के परिवारों की मदद करे केंद्र’, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

*7* ‘पिता की वर्दी खून से लथपथ थी…’, CJP प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिजनों की प्रेसवार्ता, संसद से उठाई न्याय की मांग

*8* भाजपा के सर्वे में UP में 52-67 सीटों का नुकसान, एंटी इनकम्बेंसी से बचने के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव

*9* 2011 से अलग रह रहे उमर अब्दुल्ला-पायल का तलाक, 32 साल पहले हुई थी शादी; सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से डिवोर्स को मंजूरी दी

*10* महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला बिल्डिंग ढही, 9 मौतें, मरम्मत का काम चलते वक्त हादसा; 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका

*11* ITR फाइलिंग ताबड़तोड़… एक ही दिन में 40 लाख लोगों ने भरा ITR, आज आखिरी मौका

*12* ईरान पर हमले रोकने का बिल एक वोट से गिरा, अब राष्ट्रपति को मिलिट्री एक्शन का अधिकार; ट्रम्प के एक सांसद ने वोटिंग नहीं की

*13* UP में गंगा का पानी हाईवे तक पहुंचा, गुजरात-उत्तराखंड में स्कूल बंद, राजस्थान के बाड़मेर में 40° तापमान; 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

*14* साउथ कोरिया के शेयर बाजार में 18% की रिकॉर्ड तेजी, वजह- AI शेयर्स में रिकवरी; सैमसंग और SK हायनिक्स के शेयर 23% से ज्यादा चढ़े

*15* बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर

*============================*

ताहिर हुसैन को उम्रकैद!! ताहिर हुसैन को IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान..!!.

0

ताहिर हुसैन को उम्रकैद!! ताहिर हुसैन को IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान..!!. दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में..कड़कड़डुमा कोर्ट ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद की सजा सुनाई।शुक्रवार (31 जुलाई) को सजा का ऐलान करने से पहले जज ने कहा यह बहुत गम्भीर घटना थी।*

गोरखपुर मासूम का अपहरण कर बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म की आशंका

0

गोरखपुर : मासूम का अपहरण कर बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म की आशंका आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को लोगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा 10 साल की मासूम बच्ची का जिला अस्पताल से एक सिपाही ने किडनैप किया अपहरण के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका है फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी हत्या के बाद बच्ची का लाश नदी में फैंकी गयी यूपी पुलिस के आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के पिता समाजवादी पार्टी के नेता हैं आरोपी सिपाही जनवरी-2025 में एक बंगालन महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजा गया थाजेल से छूटने के बाद सितंबर-2025 में उसकी अफसरों ने बहाली कर दी और नौकरी ज्वाइन करा दी

अयोध्या में आया लव जिहाद का मामला, हिंदू पहचान के साथ जिहाद का खेल

0

अयोध्या : अयोध्या में आया लव जिहाद का मामला, हिंदू पहचान के साथ जिहाद का खेल तलाकशुदा महिला से फेसबुक पर हिंदू बनकर किया फ़रेब, बाद में निकला मुस्लिम महिला ने कोतवाली नगर में की शिकायत शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी पहले राम कुमार से शादी हुई थी, बाद में 2019 में तलाक हो गया महिला का आरोप,फेसबुक पर “सूरज” नाम से संपर्क करने वाले व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध और शारीरिक संबंध बनाए बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि सूरज का वास्तविक नाम मुन्ताज है आरोप है कि मुन्ताज ने गुप्त रूप से बनाए गए निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी निकाह करने के लिए मजबूर किया शिकायतकर्ता का आरोप है कि निकाह के बाद मुन्ताज विदेश चला गया  मुन्ताज के पिता और अन्य परिजनों ने धमकी देकर शारीरिक शोषण किया, धर्म परिवर्तन और गोमांस खिलाने का दबाव बनाया

शिकायत में आरोप है कि शिकायतकर्ता से करीब 7 लाख रुपये लिए गए और जमीन भी अपने नाम करा ली गई शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि उसकी पहले पति से जन्मी 13 वर्षीय बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की गई और उससे निकाह कराने का दबाव बनाया गया शिकायत में कहा गया है कि आरोपी पासपोर्ट बनवा चुके हैं और एफआईआर दर्ज होने पर देश छोड़कर भाग सकते हैं शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पासपोर्ट जब्त करने तथा कार्रवाई की मांग की है कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली है पीड़ित महिला

शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ी!! टीवी बहसों में भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से दिया इस्तीफा

0

शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ी!!टीवी बहसों में भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है..!!*१. उन्होंने अपने X बायो से “भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता” का परिचय हटा दिया है। २. हालांकि, बायो में अब भी खुद को “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी” बताया है।*पेशे से वकील पूनावाला ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी और 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाकर चर्चा में आए थे।*

लखनऊ, पूर्व MLA मुकेश श्रीवास्तव पर ED का शिकंजा,

0

लखनऊ, पूर्व MLA मुकेश श्रीवास्तव पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने शुरू की जांच, विजिलेंस से मांगे केस से जुड़े अहम दस्तावेज, अब तक हुई जांच की रिपोर्ट भी मांगी गई, मुकेश श्रीवास्तव NRHM घोटाले के आरोपी, आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई थी गिरफ्तारी, पिछले माह वेव मॉल से विजिलेंस ने पकड़ा था, 2021 में विजिलेंस ने दर्ज किया था मुकदमा, बिना काम कराए भुगतान कराने का आरोप, तत्कालीन CMO समेत कई अधिकारी आरोपी, ED ने स्वास्थ्य विभाग से भी मांगी जानकारी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा के अस्पतालों की डिटेल मांगी, 2013-2016 के बजट और खर्च का मांगा ब्योरा

सीतापुर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सीतापुर दौरा, 11:30 बजे महमूदाबाद के पोखरा कला गांव पहुंचेंगे,

0

सीतापुर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सीतापुर दौरा, 11:30 बजे महमूदाबाद के पोखरा कला गांव पहुंचेंगे, कुर्सी से BJP विधायक साकेन्द्र वर्मा के घर जाएंगे मंत्री, 12:15 बजे जल अर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री, रामपुर मथुरा विकास खंड के सेमरी गांव में कार्यक्रम, नामामि गंगे,ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग कर रहा आयोजन

 

 

उत्तरकाशी में बरसाती गदेरे का कहर, उफान में आया घियागाड़

0

उत्तरकाशी, उत्तरकाशी में बरसाती गदेरे का कहर, उफान में आया घियागाड़, सड़क बनी नदी, सांकरी-तालुका मोटर रोड पर आवाजाही ठप, चार गांवों का संपर्क बारिश में कट जाता है, ओसला, पवाणी, ढाटमेर, गंगाड़ गांव प्रभावित, गदेरे के उफान से वाहनों की आवाजाही बंद, ग्रामीण घंटों पानी कम होने का करते हैं इंतजार

 

 

ललितपुर, कमरे में चारपाई पर मिला युवक का शव,

0

ललितपुर, कमरे में चारपाई पर मिला युवक का शव, बदबू आने पर दी गई पुलिस को सूचना, सड़ी-गड़ी हालत में शव मिलने से हड़कंप, सदर कोतवाली क्षेत्र अजीतापुरा की घटना

 

 

 

मथुरा, सुबह 4 बजे निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त

0

मथुरा, सुबह 4 बजे निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त, भूतेश्वर से मसानी तक पैदल निरीक्षण किया, शहर में चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लिया, 10 अगस्त तक सड़क मरम्मत पूरी करने के निर्देश