Wednesday, March 4, 2026
Home Blog Page 60

UP Big News: विदेश में रहने वाले भी बनेंगे वोटर, विधायक समर्थकों ने घेरा मंत्री का काफिला; विमान में सांस फूली

0

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि ‘पूरी खबर पढ़े’ पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग…285 यात्रियों को सांस लेने में हुई दिक्कत

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से जेद्दा जा रहा सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान शुक्रवार दोपहर अचानक रास्ते से वापस लौट आया। विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसको लेकर एयरपोर्ट अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। जानकारी होने पर विमान में सवार यात्री भी दहशत में आ गए। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान में आई खराबी दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगा दी गई है।

महोबा में विधायक समर्थकों ने घेरा मंत्री का काफिला

महोबा में एक दिवसीय महोबा भ्रमण पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटते समय भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और उनके समर्थकों ने काफिला रोक लिया। इस दौरान विधायक व उनके समर्थकों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली बताई। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई।

विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिक भी बन सकते हैं मतदाता

विदेशों में निवास कर रहे भारतीय नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रवासी भारतीय निर्वाचकों के पंजीकरण की सुविधा दी गई है। इसके लिए वर्ष 2011 में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 में संशोधन कर नियम 20 क जोड़ा गया था। इसके तहत ऐसे भारतीय नागरिक, जो रोजगार, शिक्षा या अन्य कारणों से विदेश में रह रहे हैं और जिन्होंने किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं ली है, मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं।

जगद्गुरु परमहंसाचार्य को 15 दिन में दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी

अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य को एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार जानलेवा धमकी मिली है। 29 जनवरी की रात 9:26 पर एक युवक ने उन्हें फोन कर अपशब्द कहे और धमकी दी। जगदगुरु परमहंस आचार्य ने इस मामले की तहरीर अयोध्या पुलिस को दी है।

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा की नीति ‘सांप भी मर जाए, लाठी भी न टूटे’

लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, जिस कानून को एससी, एसटी और ओबीसी के हित में बताया गया। उसी कानून की पैरवी में सरकार सुप्रीम कोर्ट में क्यों गायब दिखी। अगर नीयत साफ थी, तो अदालत में मजबूती क्यों नहीं दिखी?

गोंडा में आईजी ने एक निरीक्षक और 12 उप निरीक्षकों पर गिराई गाज, निलंबित

गोंडा में देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए  एक निरीक्षक और 12 उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटना के एक मामले में विवेचना के दौरान गंभीर अनियमितता और हेराफेरी सामने आने के बाद की गई।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- 40 दिन में गाय को दें राज्यमाता का दर्जा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि 40 दिन में गाय को राज्यमाता का दर्जा दीजिए। बीफ निर्यात पर रोक लगाइए। 10 मार्च को 40 दिन बीतेंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो 11 मार्च को लखनऊ में सभी संत इकट्ठा होंगे और कड़ा विरोध जताएंगे।

मेरा धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, वीडियो बना युवक ने दी जान

मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है, मैं अपने धर्म के रस्ते चलूंगा…पूरे देश में इस तरह का काम हो रहा है। बोलकर पनकी रतनपुर में युवक ने गुरुवार सुसाइड कर लिया। हालांकि पहले परिजनों ने अंधविश्वास के चलते सुसाइड करने की बात कही थी, लेकिन युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर अब धर्म परिवर्तन की चर्चाएं होने लगी हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने भाजपा नेताओं में धक्का-मुक्की

अयोध्या में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की माता के तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम के सामने ही भाजपा नेता आपस में भिड़ गए।

लखनऊ 6 PCS अफसरों का तबादला, PCS राकेश कुमार हमीरपुर भेजे गए,

0

लखनऊ- 6 PCS अफसरों का तबादला, PCS राकेश कुमार हमीरपुर भेजे गए, अनुपम कुमार मिश्रा को मथुरा भेजा गया, PCS राजेश कुमार का कानपुर नगर ट्रांसफर, रिंकी जायसवाल मुख्य राजस्व अधिकारी गोण्डा, PCS अजय कुमार को फिरोजाबाद भेजा गया

गाजियाबाद ED ने उन्नति फॉरच्यून हाउसिंग कंपनी पर कसा शिकंजा,

0

गाजियाबाद- ED ने उन्नति फॉरच्यून हाउसिंग कंपनी पर कसा शिकंजा, कंपनी मालिक पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, अनिल मिढ़ास पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, बायर्स से लिए रुपये का किया फंड डायवर्जन, 126 करोड़ रुपये का किया गया फंड डायवर्जन, ED ने कोर्ट में पेश की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, कंपनी और उसके प्रमोटर्स बनाए गए आरोपी, 126 करोड़ के एसेट्स पहले ही हो चुके सीज, 2025 में रेड के बाद अनिल की हुई थी गिरफ्तारी

झांसी मानव तस्करी रोकथाम को लेकर 15 दिवसीय विशेष अभियान “ऑपरेशन रक्षा” शुरू,

0

झांसी- मानव तस्करी रोकथाम को लेकर 15 दिवसीय विशेष अभियान “ऑपरेशन रक्षा” शुरू,महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन यूपी के निर्देश पर अभियान संचालित,एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में संयुक्त टीम गठित

 

गाजियाबाद हाउस टैक्स को लेकर मेयर, नगरायुक्त आमने-सामने,

0

गाजियाबाद – हाउस टैक्स को लेकर मेयर, नगरायुक्त आमने-सामने, हाउस टैक्स के मुद्दे पर निगम में खींचतान तेज, मेयर ने 2 फरवरी को बुलाई निगम बोर्ड बैठक, 3 फरवरी को हाईकोर्ट में हाउस टैक्स पर सुनवाई, सुनवाई से पहले बोर्ड में फैसला चाहती हैं मेयर, निगम अधिकारियों ने बोर्ड बैठक पर जताई आपत्ति, संसद सत्र के दौरान बैठक को बताया अनुचित, मेयर ने सांसद का अनापत्ति पत्र भेजा

 

 

आगरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़,

0

आगरा – आगरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़, राज चौहान हत्याकांड के 3 आरोपी अरेस्ट, रंगबाजी में मारी गई थी गोली हत्यारों की तलाश में लगी थीं पुलिस , चेकिंग के दौरान आकाश प्रजापति गिरफ्ता, थाना एत्मादपुर पुलिस को मिली सफलता, बमरौली कटारा पुलिस ने पकड़े 2 आरोपी, विष्णु पंडित और शिवांश दबोचे गए, मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली, बाइक, तमंचे, खोखे और कारतूस बरामद, दोनों आरोपी 25-25 हजार के इनामी, आगरा से बाहर भागने की फिराक में थे बदमाश

स्कूल की बिल्डिंग के कुछ हिस्से पर चलेगा बुलडोजर,

0

मथुरा- स्कूल की बिल्डिंग के कुछ हिस्से पर चलेगा बुलडोजर, MVDA ने स्कूल की एजुकेशन सोसाइटी को भेजा नोटिस, नोटिस देने के बाद भी अनदेखा कर रही थी सोसाइटी, नोटिस जारी कर एक महीने का दिया गया समय, स्कूल संचालक ने अगर खुद नहीं हटाया तो चलेगा बुलडोजर, ELITE स्कूल की बिल्डिंग के कुछ हिस्से पर चलेगा बुलडोजर

धामी सरकार का मंत्रियों को तोहफा

0

देहरादून – धामी सरकार का मंत्रियों को तोहफा, सरकार ने यात्रा भत्ते में किया इजाफा , 30 हजार रुपये प्रतिमाह का किया इजाफा, अब यात्रा भत्ता पहुंचा 90 हजार रुपये प्रतिमाह, शासन ने अधिसूचना की जारी

लखनऊ एयरपोर्ट को विंग्स इंडिया को मिला अवॉर्ड

0

लखनऊ- लखनऊ एयरपोर्ट को विंग्स इंडिया अवॉर्ड मिला, 5-10 मिलियन यात्री श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ठ, एयरपोर्ट से 800 से ज्यादा विमान भरते हैं उड़ान, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में मिला अवॉर्ड

लखनऊ- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि, प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे CM योगी

0

लखनऊ- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि, प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे CM योगी, सुबह 9:45 बजे GPO पार्क जाएंगे CM योगी