ईरान, ईरान को मिल सकता रिकॉन्स्टिकेशन फंड, 300 अरब डॉलर का रिकॉन्स्टिकेशन फंड, युद्ध में नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक पैकेज, फाइनल एग्रीमेंट पर बन सकती सहमति, 60 दिन के भीतर बन सकती सहमति, Draft Deal में ईरान को आर्थिक राहत के संकेत, ईरान के लिए फिर खुल सकता Oil Export का रास्ता, फाइनल डील के बाद Sanctions हटाने का फ्रेमवर्क तैयार, अमेरिकी अधिकारियों ने Draft Text की पुष्टि की, मिलिट्री ऑपरेशन रोकने का प्रस्ताव भी शामिल, 60 दिनों तक Negotiation Window का प्रस्ताव
कानपुर, मुख्यमंत्री योगी कानपुर दौरे पर आज, सीएसए विवि, सीरोहीपुर में कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
कानपुर, मुख्यमंत्री योगी कानपुर दौरे पर आज, सीएसए विवि, सीरोहीपुर में कार्यक्रमों में होंगे शामिल, 11:50 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे सीएम, चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि पहुंचेंगे सीएम, प्राकृतिक खेती कार्यशाला में करेंगे शिरकत, गृह विज्ञान महाविद्यालय में करेंगे शिरकत, उद्योग सभागार के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
हापुड़, गांव में बाइक सवारों का आतंक, गोवंशों को निशाना
हापुड़, गांव में बाइक सवारों का आतंक, गोवंशों को निशाना बना रहे अज्ञात लोग, 3 बाइक सवारों ने गोवंशों को लगाए इंजेक्शन, इंजेक्शन लगने के बाद गोवंश हुए बेहोश, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, ग्रामीण बड़ी संख्या में लाठी-डंडे लेकर जुटे, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, बाइक सवार युवकों की तलाश जारी, सिंभावली क्षेत्र के माधापुर का मामला
Unnao News: स्टेडियम में 45 बच्चे सीख रहे एथलेटिक्स की बारीकियां
उन्नाव। जिला खेल कार्यालय की ओर से स्टेडियम में एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 45 बच्चों ने पंजीकरण कराकर प्रशिक्षण शुरू किया है। कोच का कहना है कि जो बच्चे प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वह अभी भी पंजीकरण करा सकते हैं।उन्नाव बाईपास स्थित जिला स्टेडियम में खेल कार्यालय की ओर से एथलेटिक्स का प्रशिक्षण शुरू कराया गया है। कोच कुशमेश कुमार ने बताया कि अभी 45 खिलाड़ी एथलेटिक्स का प्रशिक्षण ले रहे हैं। दो सत्रों में ट्रेनिंग दी जा रही है। पहले सत्र में सुबह 5.30 बजे से नौ बजे तक और शाम को चार से सात बजे के बीच प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
*सबस्क्राइब करें*
सर्राफ से बना चोर: प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने के लिए 4.55 करोड़ की चोरी, प्रेमिका को एक कॉल करना पड़ा भारी
गाजियाबाद के आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम से साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक की ज्वेलरी चोरी का मास्टरमाइंड एक फोन कॉल से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कविनगर पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सेल्समैन नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा और नितिन की प्रेमिका काजल को गिरफ्तार कर लिया है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बरेली में अपने पहले आधार सेवा केंद्र का संचालन सुचारू
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बरेली में अपने पहले आधार सेवा केंद्र का संचालन सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। राजेंद्र नगर में गुलमोहर पार्क के पास खुले इस केंद्र के बाद अब स्थानीय लोगों को आधार से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस सेवा केंद्र में आधार से संबंधित हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान एक ही छत के नीचे किया जा रहा है।
यहां लोग न केवल अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं, बल्कि पुराने आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, फोटो, जन्मतिथि, लिंग और बायोमेट्रिक (उंगलियों के निशान व आंख की पुतली) को भी अपडेट करा सकते हैं। इस केंद्र को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। इसका संचालन पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर हो रहा है, जहां हर काम के लिए अलग-अलग काउंटर और प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
केंद्र में प्रतिदिन लगभग 1500 आवेदनों की प्रक्रिया करने की क्षमता है, जिससे लोगों का काम बिना किसी देरी के तेज गति से हो रहा है। इसके अलावा, नागरिकों के मार्गदर्शन के लिए विशेष हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। आधार केंद्र के बढ़ते दबाव को देखते हुए यह केंद्र सप्ताह के सातों दिन तक खुला रहेगा। लंबी लाइनों और प्रतीक्षा समय से बचने के लिए नागरिक यूआईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं।

