Thursday, March 5, 2026
Home Blog

होली के जश्न में खून का रंग: 10 मिनट तक चलीं लाठियां और रॉड, महिलाओं को भी नहीं बख्शा; 11 लोग लहूलुहान

0

Barabanki News: बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकारिया गांव में बुधवार को होली की खुशियां उस समय काफूर हो गईं, जब रंग खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक हिंसक जंग में तब्दील हो गया। दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलीं, जिसमें महिलाओं समेत कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मामूली कहासुनी और फिर तांडव
घटना बुधवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि होली खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों तरफ से दर्जनों लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर सड़क पर उतर आए। करीब 10 मिनट तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए।

घर में घुसकर मारपीट और चाकूबाजी का आरोप
पीड़ित पक्ष के अवधेश नामक युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जब घर के पुरुष सदस्य बाहर थे, तब दूसरे पक्ष के लोग जबरन उनके घर में घुस आए और महिलाओं के साथ मारपीट की। अवधेश का दावा है कि बीच-बचाव करने पर चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया। इस संघर्ष में एक पक्ष के 8 और दूसरे पक्ष के 3 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति
सूचना मिलते ही देवा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा है। पुलिस के मुताबिक, गांव में फिलहाल शांति है लेकिन एहतियातन निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्षों की तहरीर (शिकायत) मिल गई है और जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Emirates ने 7 मार्च तक दुबई के लिए सभी उड़ानें रोकी, यात्रियों को दी खास सलाह ! एयर अरेबिया ने भी रद्द की सेवाएं

0

international Desk: अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर है। वेस्ट एशिया में तेज़ होते सैन्य टकराव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर पड़ा है। दुबई स्थित प्रमुख एयरलाइन Emirates ने 7 मार्च तक सभी निर्धारित उड़ानें निलंबित करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने कहा क्षेत्रीय एयरस्पेस बंद होने के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही  हैं। सीमित शेड्यूल के तहत कुछ फ्लाइट्स संचालित होंगी और केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति  दी जाएगी। एयरलाइन ने यात्रियों को बिना सूचना के एयरपोर्ट न आने की सलाह दी है। एयरलाइन ने दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

 एयर अरेबिया ने भी रोकी सेवाएं
Air Arabia ने भी 9 मार्च दोपहर 3 बजे (UAE समय) तक अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। कुछ सीमित उड़ानें संबंधित अधिकारियों की अनुमति से चलाई जा रही हैं। ईरान ने कई अरब देशों में ड्रोन और मिसाइल हमले किए और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।  इजरायल ने लेबनान में Hezbollah के ठिकानों पर हमले तेज किए। दुबई मध्य पूर्व का प्रमुख ट्रांजिट हब है। यहां उड़ानें रद्द होने से एशिया, यूरोप और अमेरिका के बीच यात्रा और कार्गो सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

  • मेल नोटिफिकेशन नियमित जांचें
  • फ्लाइट स्टेटस की पुष्टि करें
  • एयरलाइन से संपर्क के बिना एयरपोर्ट न जाएं

Holi Bhai Dooj 2026: होली भाई दूज का शुभ मुहूर्त, तिलक का सही समय और शास्त्रीय पूजा विधि

0

Holi Bhai Dooj 2026: होली के पावन पर्व के बाद मनाया जाने वाला होली भाई दूज भाई-बहन के स्नेह और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किया गया तिलक और पूजन विशेष फलदायी होता है। आइए जानते हैं होली भाई दूज के शुभ मुहूर्त और पूजा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

 

Holi Bhai Dooj Shubh Muhurat

Holi Bhai Dooj Shubh Muhurat होली भाई दूज का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस वर्ष होली भाई दूज के लिए दिनभर में कई शुभ काल बन रहे हैं, जिनमें तिलक और पूजन करना अत्यंत मंगलकारी माना गया है।

Holi Bhai Dooj Shubh Muhurat

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05:18 AM से 06:06 ए एम तक
प्रातः सन्ध्या: 
05:42 AM से 06:55 ए एम तक
गोधूलि मुहूर्त: सायं 06:43 PM से 07:07 पी एम तक
सायाह्न सन्ध्या: 06:45 PM से 07:58 पी एम तक

इन समयों में विशेष रूप से ब्रह्म मुहूर्त और गोधूलि मुहूर्त को अत्यंत पवित्र माना गया है। यदि संभव हो तो बहनें इन शुभ काल में अपने भाई का तिलक करें।

Holi Bhai Dooj Shubh Muhurat

होली भाई दूज का धार्मिक महत्व
होली भाई दूज को भाई-बहन के प्रेम का उत्सव कहा जाता है। यह पर्व इस बात का प्रतीक है कि परिवार में स्नेह, सहयोग और विश्वास का संबंध सदैव बना रहना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन बहन द्वारा विधि-विधान से तिलक करने पर भाई को दीर्घायु, यश और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भाई को भोजन कराना और उपहार देना शुभ माना जाता है। इससे रिश्तों में मधुरता और अपनापन बढ़ता है।

Holi Bhai Dooj Shubh Muhurat

होली भाई दूज पूजा विधि
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा थाली में रोली, चावल, दीपक, मिठाई और नारियल रखें। शुभ मुहूर्त में भाई को आसन पर बैठाएं। भाई के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाएं। आरती उतारकर उसकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करें।
मिठाई खिलाकर उपहार दें।

होली भाई दूजके लिए  विशेष सुझाव
शुभ मुहूर्त में तिलक करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बहनों को चाहिए कि तिलक करते समय मन में सच्ची भावना और प्रार्थना रखें। भाई भी बहन की रक्षा और सम्मान का संकल्प लें।

खामेनेई की आखिरी विदाई में अड़चन! अभी सुपुर्द-ए-खाक नहीं होंगे Supreme Leader, जानें अंतिम संस्कार टलने की असली वजह?

0

Ali Khamenei Funeral : ईरान के सर्वोच्च नेता 86 वर्षीय अली खामेनेई की अंतिम विदाई को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक उनकी अंतिम रस्में आज रात 10 बजे से शुरू होनी थीं लेकिन सुरक्षा कारणों और इजरायली हमले की आशंका के मद्देनजर इसे फिलहाल टाल दिया गया है। प्रशासन जल्द ही अंतिम संस्कार की नई तारीखों का ऐलान करेगा।

अमेरिकी हमले में मारे गए खामेनेई

बता दें कि अली खामेनेई की मौत अमेरिका द्वारा उनके दफ्तर पर किए गए भीषण बमबारी में हुई थी। इस हमले में ईरान के कई अन्य शीर्ष नेता भी मारे गए थे। पहले अमेरिका और इजरायल ने इसकी पुष्टि की जिसके बाद ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने भी आधिकारिक तौर पर उनके निधन और शहादत का ऐलान किया।

PunjabKesari

अंतिम संस्कार टलने की असली वजह

खामेनेई के अंतिम संस्कार को टालने के पीछे सबसे बड़ा कारण लाखों लोगों की सुरक्षा है। 1989 में खुमैनी के जनाजे में करीब 1 करोड़ लोग जुटे थे। आशंका है कि खामेनेई की विदाई में भी लाखों लोग तेहरान की सड़कों पर उतरेंगे। ईरान को अंदेशा है कि इस विशाल शोक सभा के दौरान इजरायल हमला कर सकता है, जिससे बड़े पैमाने पर जनहानि हो सकती है। इसी ‘वॉर रिस्क’ के चलते इस्लामिक डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेशन काउंसिल ने कार्यक्रम आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

PunjabKesari

मशहद: जहां दी जाएगी आखिरी विदाई

खामेनेई को ईरान के सबसे पवित्र शहरों में से एक मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ‘मशहद’ शब्द का अर्थ ही ‘शहीद की जगह’ है। उन्हें इमाम रजा की पवित्र दरगाह के पास दफनाया जाएगा। ईरानी मीडिया और जनता उनकी मौत को शहादत मान रही है, इसलिए उन्हें पूरे राजकीय और धार्मिक सम्मान के साथ एक शहीद के रूप में दफनाया जाएगा।

3 दिन चलेंगी अंतिम रस्में

इस्लामिक प्रचार परिषद के मुताबिक अंतिम रस्में तेहरान की खुमैनी मस्जिद में आयोजित की जाएंगी। ये रस्में कुल 3 दिनों तक चलेंगी जिसके बाद पार्थिव शरीर को मशहद ले जाया जाएगा। फिलहाल तेहरान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरी दुनिया की नजरें नई तारीखों के ऐलान पर टिकी हैं।

होली पर तेज रफ्तार एसयूवी का तांडव: मेडिकल छात्र को पीछे से मारी टक्कर, रेलिंग में जा फंसा युवक, दर्दनाक मौत

0

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज थर्ड ईयर के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। वह असुरन से मेडिकल कॉलेज की ओर अपनी स्कूटी से जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि छात्र स्कूटी से उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग में जा फंसा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक छात्र आकाश पांडेय मूल रूप से संत कबीर नगर जिले की रहने वाला बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर अनियंत्रित गति से आ रही थी और पीछे से सीधे स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हेलमेट दूर जा गिरा, जबकि छात्र गंभीर रूप से घायल होकर रेलिंग में अटक गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉर्च्यूनर वाहन को जब्त कर लिया गया है, जबकि वाहन चालक और सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होगी।

हादसे के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मेडिकल छात्र की असमय मौत से कॉलेज परिसर और उसके गृह जनपद में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Rajya Sabha Polls: कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची की जारी, अभिषेक मनु सिंघवी सहित इन नेताओं के नाम का एलान

0

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पांच राज्यों में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने तेलंगाना से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को उतारा है। रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं। जबकि एक बार फिर छत्तीसगढ़ से मौजूदा राज्यसभा सदस्य और आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की ओर से हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस की राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट 

  • तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी।
  • छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम।
  • हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध।
  • हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा।
  • तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक।

बता दें कि दस राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को होने वाला है। इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो जाएगा, जिससे नए सदस्यों के चुनाव के लिए सीटें खाली हो जाएंगी।

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 293 अंक चढ़ा, निफ्टी 24500 के पार

0

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 293.42 अंक या 0.37% बढ़कर 79,409.61 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 114.30 अंक या 0.47% बढ़कर 24,594.80 अंक पर आ गया।

MEA: क्या ईरान पर हमलों के लिए भारत के बंदरगाह इस्तेमाल कर रहा अमेरिका? विदेश मंत्रालय बोला- बेबुनियाद रिपोर्ट

0

भारत ने उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिका ईरान पर हमले के लिए भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने इस दावे को पूरी तरह निराधार बताते हुए स्पष्ट किया कि ऐसा कोई मामला नहीं है।

दरअसल, अमेरिका के पूर्व सेना अधिकारी कर्नल डगलस मैकग्रेगर ने एक इंटरव्यू के दौरान यह दावा किया था। अमेरिकी चैनल ‘वन अमेरिका न्यूज नेटवर्क’ को दिए गए इंटरव्यू में मैकग्रेगर ने कहा कि ईरान के साथ जारी संघर्ष में अमेरिका को अपने नौसैनिक ठिकानों को नुकसान पहुंचा है और अब उसे भारत और भारतीय बंदरगाहों का सहारा लेना पड़ रहा है।

इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हमारे सभी बेस नष्ट हो चुके हैं, हमारे बंदरगाह ढांचे भी तबाह हो गए हैं। अब हमें भारत और भारतीय बंदरगाहों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो आदर्श स्थिति नहीं है। यही बात नौसेना कह रही है।

Weather in UP: होली के बाद मौसम में बदलाव के संकेत, अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा

0

उत्तर प्रदेश में होली के बाद अब गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू करेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान में तीन डिग्री सेल्शियस तक बढ़ोतरी के संकेत हैं। तेज धूप होने से गर्मी बढ़ेगी।बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन भर तेज धूप रही। रूखी पछुआ हवाओं ने गर्मी का अहसास और बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार, इन हवाओं की रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। इससे वातावरण में शुष्कता बनी रही। इसी तरह मंगलवार को तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखी गई। झांसी प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फतेहपुर, वाराणसी और आगरा में भी पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में दोपहर के समय धूप तीखी रही। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पछुआ हवाओं की रफ्तार में कमी आएगी। हालांकि अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना है।

HOLI के जश्न में पसरा मातम: महज 29 साल की उम्र, DJ पर डांस करते-करते आया Heart Attack और थम गईं सांसें

0

Etawah News: पूरे देश में जहां बुधवार को होली का उत्साह चरम पर था, वहीं उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां त्योहार की खुशियों के बीच नाचते-गाते एक 29 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

क्या है पूरी घटना?
मामला इटावा के लवेदी क्षेत्र के नन्दगवां गांव का है। बुधवार को गांव में होली का हुड़दंग चल रहा था। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगा रहे थे और डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला राजकुमार उर्फ टिंकू (29 वर्ष) भी अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजकुमार नाचते-नाचते अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा। पहले तो लोगों को लगा कि शायद वह मजाक कर रहा है या फिसल गया है, लेकिन जब वह नहीं उठा तो हड़कंप मच गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
साथ में डांस कर रहे युवक तुरंत उसे उठाकर बकेवर स्थित 50 शैय्या अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक (दिल का दौरा) बताया जा रहा है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राजकुमार की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार की चीखें निकल गईं। मृतक अपने पीछे 7 साल का बेटा बंशू और महज 2 साल की बेटी बंशिका को छोड़ गया है। पत्नी रागिनी, पिता प्रमोद और चाचा बबलू का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि जो शख्स कुछ देर पहले सबके साथ रंग खेल रहा था, वह अब इस दुनिया में नहीं है।

गांव में फीकी पड़ी होली
राजकुमार पेशे से किसान था और खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पेट पालता था। उसकी अचानक मौत से पूरे नन्दगवां गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के तुरंत बाद गांव में डीजे बंद कर दिए गए और होली के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। गांव वाले स्तब्ध हैं कि एक स्वस्थ युवक इस तरह अचानक मौत का शिकार कैसे हो गया।