Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 23

अम्बेडकरनगर- SP महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष सीमा राजभर ने OP राजभर कसा पर तंज

0

अम्बेडकरनगर- SP महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष सीमा राजभर ने OP राजभर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि OP राजभर हल्के नेता हैं और माहौल खराब कर रहे हैं। सीमा राजभर ने भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर किसानों का कर्ज 90 दिनों के अंदर माफ किया जाएगा।

 

 

कानपुर ग्राम प्रधान आदर्श मिश्रा पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

0

कानपुर- ग्राम प्रधान आदर्श मिश्रा पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। सड़क निर्माण कार्य देखने गए ग्राम प्रधान ने भागकर अपनी जान बचाई। मामला ककवन थाना क्षेत्र के नदीहा बुजुर्ग का है।

गेमिंग वेबसाइट के जरिए साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 63 लाख रुपये फ्रीज

0

गेमिंग वेबसाइट के जरिए साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 63 लाख रुपये फ्रीज

अयोध्या। थाना मवई और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने PLAYERS77.COM नामक गेमिंग व ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही उनके बैंक खातों में कुल 63 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अकील अहमद उर्फ उर्फी (27) निवासी बसौढ़ी, अयोध्या और अमन खान (22) निवासी उन्नाव, मवई क्षेत्र में कॉल सेंटर संचालित कर लोगों को ऑनलाइन गेम में निवेश का लालच देते थे। गेम में पैसा लगाने के बाद रिफंड के नाम पर टैक्स और सर्विस चार्ज मांगकर साइबर ठगी की जाती थी।

जांच में आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से करीब 11 हजार गेमिंग आईडी-पासवर्ड, लेनदेन का रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट बरामद हुई हैं। पुलिस ने अकील के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में 6 लाख रुपये तथा एक संदिग्ध एचडीएफसी खाते में 57 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी सुफियान फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मवई में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आगरा, कारोबारी से 40 लाख की लूट

0

आगरा, कारोबारी से 40 लाख की लूट का मामला, लूट की कहानी फर्जी, व्यापारी ने कबूला सच, व्यापारी रामवीर पर 60 लाख का कर्ज, DCP पश्चिमी आदित्य कुमार ने दी जानकारी, खंदौली थाना क्षेत्र के बगल भूसा का मामला

 

 

आगरा, बाप ने ही कराया था बच्ची का अपहरण

0

आगरा, बाप ने ही कराया था बच्ची का अपहरण, अपने दोस्त रजत के यहां छोड़ा था, पुलिस के सक्रिय होने पर किया बरामद, आरोपी मनीष अग्रवाल ने पूछताछ में उगला सच, फिरौती का पत्र भी खुद ही लिखा था, मनीष अग्रवाल पर है लाखों का कर्ज, DCP सिटी अली अब्बास ने दी जानकारी, जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का मामला

 

 

बुलंदशहर, पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े,

0

बुलंदशहर, पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े, दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना में अजब सिंह और सोनू की मौत, गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल, दोनों पक्षों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग, SSP समेत पुलिस अधिकारी मौके पर, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात, सिकंदराबाद क्षेत्र के निजामपुर की घटना

 

 

 

 

बुलंदशहर, पिता-पुत्रों को लहूलुहान कर 1.70 लाख की लूट,

0

बुलंदशहर, पिता-पुत्रों को लहूलुहान कर 1.70 लाख की लूट, फायरिंग कर बाइक सवार बदमाश फरार हुए, राजकुमार और उसके दो पुत्र आलोक, शेखर घायल, खुर्जा नगर क्षेत्र के शिल्पा गार्डन की घटना

 

उन्नाव, अश्लील हरकतों का विरोध करना पड़ा भारी

0

उन्नाव, अश्लील हरकतों का विरोध करना पड़ा भारी, घर के बाहर बैठी महिला सुदेवी पर हमला, गांव के ही राममूरत ने किया चाकू से वार, गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती, अजगैन थाना क्षेत्र के सिंघनापुर का मामला

 

गोंडा, दीपक से डीजल गोदाम में लगी आग,

0

गोंडा, दीपक से डीजल गोदाम में लगी आग, 14 ड्रमों में रखा 3400 लीटर डीजल जला, गोदाम की आग की जद में आया मकान, किचन में रखा गैस सिलेंडर भी फटा, गृहस्थी का सामान और 2 बाइकें खाक, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां, SDRF पहुंची, 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं, खरगूपुर के गोकर्णनाथ शिवाला की घटना

 

 

 

बदायूं, युवक की मौत पर जमकर हंगामा

0

बदायूं, युवक की मौत पर जमकर हंगामा, नाधा पुलिस चौकी के सामने हंगामा, शव रखकर 6-7 घंटे तक सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग हो रही, समझाने पहुंची पुलिस, नहीं बनी बात, उपद्रवी ने आग लगाने की भी कोशिश की, 6 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जाम नहीं खुलने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, हंगामे के दौरान पुलिस पर पथराव की सूचना, रंजिश में युवक की पिटाई के बाद हुई थी मौत, एक दर्जन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, जरीफनगर थाना क्षेत्र के कादरचौक गांव का मामला