Sunday, March 22, 2026
Home Blog Page 6

Daily Horoscope: इन राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा मौका

0

मेष : व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, धार्मिक कामों में रुचि, मान-सम्मान की प्राप्ति।

वृष: समय उलझनों, झमेलों तथा पेचीदगियों वाला, इसलिए किसी भी नए काम, प्रोग्राम को हाथ में लेने से बचना चाहिए।

मिथुन: मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

कर्क: सरकारी तथा गैर सरकारी कामों में पक्ष सुदृढ़, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति।

सिंह : इरादों में मजबूती, अर्थ दशा संतोषजनक, धार्मिक कामों में ध्यान, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।

कन्या : सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं, इसलिए खान-पान संभल- संभाल कर करना ठीक रहेगा, सफर भी टाल दें।

तुला: कारोबारी मोर्चा पर कामयाबी मिलेगी, वैसे भी हर तरह से बेहतरी होगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल-सद्भाव रहेगा।

वृश्चिक: दुश्मनों की उछल-कूद की अनदेखी करना किसी समय महंगा पड़ सकता है, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।

धनु : संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी तथा आपके किसी उलझे, रुके काम को संवारने में हैल्पफुल हो सकती है।

मकर: यत्न करने पर किसी अदालती काम में कोई बाधा-मुश्किल हटेगी, अर्थ दशा ठीकठाक, तेज प्रभाव बना रहेगा।

कुंभ: मित्र तथा कामकाजी साथ देंगे, सहयोग करेंगे, भागदौड़ करने पर आप हर मुश्किल पर कंट्रोल कर लेंगे।

मीन : सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी टूरिंग लाभ देगी, कामकाजी कामों में कामयाबी मिलेगी।

लखनऊ- विधानसभा पर प्रोटेस्ट करने के मामले में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज

0

लखनऊ- विधानसभा पर प्रोटेस्ट करने के मामले में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई, 17 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ, दारुलसफा चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कार्रवाई हुई, अंकित यादव और आशुतोष यादव समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, सभी आरोपी विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े बताए जा रहे हैं, प्रोटेस्ट के दौरान लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी

 

अलीगढ़ बीजेपी युवा मोर्चा के दो गुटों में भिड़ंत

0

अलीगढ़- बीजेपी युवा मोर्चा के दो गुटों में भिड़ंत का मामला सामने आया, वर्चस्व की लड़ाई गोलीबारी में बदल गई, 12 मार्च की घटना का वीडियो सामने आया, सड़क पर दर्जनों राउंड फायरिंग हुई, फायरिंग में 3 लोग घायल बताए गए, 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, 8 आरोपी जेल भेजे गए, हर्षद हिंदू समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ विवाद की वजह बनी, घटना ने कानून-व्यवस्था और अंदरूनी राजनीति पर सवाल खड़े किए

दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर से फोन पर की बात ,

0

दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर से फोन पर बात की, शेख तमीम बिन हमद अल थानी को ईद की शुभकामनाएं दीं, कतर की जनता को भी बधाई दी, भारत ने कतर के साथ एकजुटता दोहराई, ऊर्जा ढांचे पर हमलों की निंदा की, कतर द्वारा भारतीयों के समर्थन के लिए आभार जताया, क्षेत्र में शांति और स्थिरता की कामना की, होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित नौवहन पर जोर दिया

लखनऊ चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

0

लखनऊ- चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जा रही है, इस दिन मिश्री का भोग लगाना शुभ माना जाता है

देहरादून उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही

0

देहरादून- उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही है, आज कैबिनेट विस्तार हो सकता है, राजभवन और शासन स्तर पर हलचल तेज है, सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, राजभवन में कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग से एक-एक मंत्री बनाए जा सकते हैं, चमोली और नैनीताल से भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है, देहरादून से भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है

मथुरा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज मथुरा दौरा

0

मथुरा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज मथुरा दौरा है, शाम 5 बजे मथुरा आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगी, इसके बाद वृंदावन के रेडिसन होटल जाएंगी, 6:30 बजे इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगी, 7 बजे प्रेम मंदिर में पूजा करेंगी, 20 मार्च को प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी, 11 बजे नीम करौरी आश्रम में दर्शन करेंगी, शाम 5 बजे वात्सल्य ग्राम जाएंगी, 21 मार्च सुबह 8 बजे वृंदावन से गोवर्धन के लिए रवाना होंगी

आगरा भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

0

आगरा- भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की जान गई, 3 लोग घायल हुए हैं, घायलों का सैफई में इलाज चल रहा है, मृतकों में 4 इटावा और एक औरैया का निवासी था, सभी कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे थे, घटना चित्रहाट थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुई

 

 

हापुड़ अलविदा जुमे को लेकर पुलिस अलर्ट ,

0

हापुड़- अलविदा जुमे को लेकर पुलिस अलर्ट पर है, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की जा रही है, जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर है, नवरात्र को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है, CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है, मंदिर और मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है

 

 

रायबरेली युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया

0

रायबरेली- युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया, युवक को एक गुप्त स्थान पर ले जाकर पीटा गया, आरोपी की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, आरोपी पयागपुर का निवासी बताया जा रहा है, मामला गदागंज थाना क्षेत्र का है