Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 30

आगरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़,

0

आगरा – आगरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़, राज चौहान हत्याकांड के 3 आरोपी अरेस्ट, रंगबाजी में मारी गई थी गोली हत्यारों की तलाश में लगी थीं पुलिस , चेकिंग के दौरान आकाश प्रजापति गिरफ्ता, थाना एत्मादपुर पुलिस को मिली सफलता, बमरौली कटारा पुलिस ने पकड़े 2 आरोपी, विष्णु पंडित और शिवांश दबोचे गए, मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली, बाइक, तमंचे, खोखे और कारतूस बरामद, दोनों आरोपी 25-25 हजार के इनामी, आगरा से बाहर भागने की फिराक में थे बदमाश

स्कूल की बिल्डिंग के कुछ हिस्से पर चलेगा बुलडोजर,

0

मथुरा- स्कूल की बिल्डिंग के कुछ हिस्से पर चलेगा बुलडोजर, MVDA ने स्कूल की एजुकेशन सोसाइटी को भेजा नोटिस, नोटिस देने के बाद भी अनदेखा कर रही थी सोसाइटी, नोटिस जारी कर एक महीने का दिया गया समय, स्कूल संचालक ने अगर खुद नहीं हटाया तो चलेगा बुलडोजर, ELITE स्कूल की बिल्डिंग के कुछ हिस्से पर चलेगा बुलडोजर

धामी सरकार का मंत्रियों को तोहफा

0

देहरादून – धामी सरकार का मंत्रियों को तोहफा, सरकार ने यात्रा भत्ते में किया इजाफा , 30 हजार रुपये प्रतिमाह का किया इजाफा, अब यात्रा भत्ता पहुंचा 90 हजार रुपये प्रतिमाह, शासन ने अधिसूचना की जारी

लखनऊ एयरपोर्ट को विंग्स इंडिया को मिला अवॉर्ड

0

लखनऊ- लखनऊ एयरपोर्ट को विंग्स इंडिया अवॉर्ड मिला, 5-10 मिलियन यात्री श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ठ, एयरपोर्ट से 800 से ज्यादा विमान भरते हैं उड़ान, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में मिला अवॉर्ड

लखनऊ- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि, प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे CM योगी

0

लखनऊ- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि, प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे CM योगी, सुबह 9:45 बजे GPO पार्क जाएंगे CM योगी

किराए पर अगर 50 साल से भी रह रहे हो,तो ?

0

किराए पर अगर 50 साल से भी रह रहे हो,तो भी मकान आखिरकार मकान मालिक का ही रहेगा।

लंबे समय तक रहना मालिकाना हक़ नहीं देता।किरायेदारी कभी ‘Ownership’ नहीं बन सकती।— सुप्रीम कोर्ट

सोनभद्र में रावण की आंख में लगा तीर, SC-ST एक्ट के तहत श्रीराम का किरदार निभा रहे युवक पर केस दर्ज

0

सोनभद्र में रावण की आंख में लगा तीर, SC-ST एक्ट के तहत श्रीराम का किरदार निभा रहे युवक पर केस दर्ज

_UP News: शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। श्रीराम का किरदार निभा रहे युवक द्वारा चलाए गए तीर से रावण की भूमिका निभा रहे कलाकार की एक आंख की रोशनी चली गई।_

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

🔸 *महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज*, राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा शहीद दिवस, देशभर में होंगे अनेक कार्यक्रम

🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में बादल, धुंध और कमजोर धूप, कल उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 19 और रात को 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@8.6, राजसमंद@8

🔸 *जयपुर में 43 हजार लीटर मिलावटी घी पकड़ा*, 3 अलग-अलग ब्रांड के नाम से हो रही थी पैकिंग

🔸 *12 को जारी होगा जेईई मेन का परिणाम*, ऑल इंडिया रैंक्स-जेईई-मेन, 2026 के अप्रैल-सेशन की समाप्ति के बाद दोनों सेशंस के बेहतर-स्कोर के आधार पर की जाएंगी जारी

🔸 गुजरात: डांग में *तोप लेकर जा रहा सेना का वाहन पलटा*, 8 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर

🔸 रालेगणसिद्धी में *अन्ना हजारे आज से आमरण अनशन करेंगे*

🔸 *आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी* कर फैसला सुरक्षित रखा

🔸 कर्नाटक: *पुलिसकर्मियों को बर्थडे-एनिवर्सरी पर छुट्टी अनिवार्य*, DGP का सर्कुलर जारी

🔸 वाराणसी: *बीएचयू में पुरानी रंजिश के चलते छात्रों के दो गुटों में मारपीट*

🔸 *ईयू ने ईरान के पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन* वाली लिस्ट में डाला

🔸 *पाकिस्तान ने TTP के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन का ऐलान किया*, तिराह घाटी को खाली करने का आदेश

🔸 *यूक्रेन से शांति वार्ता को तैयार रूस*, मॉस्को में बातचीत के लिए जेलेंस्की को किया आमंत्रित

🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के बांका के शिवम और भागलपुर की रानी कुमारी पिछले कई सालों से एक-दूसरे के थे दिल में, लेकिन शादी की फाइल दोनों परिवारों के टेबल पर रही घूमती, कभी कुंडली नहीं मिली, कभी नहीं मिला टाइम, तो कभी चाचा-मामा मीटिंग में रहे व्यस्त, शादी का बढ़ा दबाव, तनाव भी, हौंसले होने लगे पस्त, आखिरकार रानी ने सोचा “क्यों न बारात का रूट ही दिया जाए बदल”, मेहंदी लगाई, लहंगा पहना और सीधा बारात लेकर पहुंची प्रेमी के घर, दुल्हन-बारात देखकर गांव में पहले मची अफरा-तफरी, फिर बैठी पंचायत, बुजुर्ग आए, समझदार बैठे, चाय का चला दौर, आखिरकार दोनों परिवार गए मान, जब दुल्हन आ ही गई इतनी दूर, तो अब बजने चाहिए शहनाई के सुर, रीति-रिवाज से विधिवत शादी हुई संपन्न, कुछ खौफजदा रोमियो के स्वर में आई कंपन, कह रहे “इस घटना से लड़कों में भी बैठ गया डर, पता नहीं कब कौन-सी बारात आ जाएं घर”

🔸 *डूंगरपुर में विमंदित युवक ने 5 कारों के शीशे तोड़े*: कलेक्ट्रेट रोड पर मचाया उत्पात, लोगों ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले

🔹 डब्लूपीएल 2026: *रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम*, यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया

*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽

*=============================*

आज का राशिफल जानिए क्या कहते है आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर पर या काम पर आपसे की गयी मांगो को लेकर थकावट महसूस कर सकते हैं। खरीददारी कर सकते हैं। आज आप में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इससे आप आशावादी रहेंगे एवं संसाधनों तथा उनके उपयोग में आपका विश्वास बना रहेगा। आप अपनी भावनाएं स्पष्ट रुप से व्यक्त कर पाएंगे। काम के लिये योजना बनानी होगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा व सहयोग करोगे। स्वाथ्य में सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपका आविष्कारक तथा रचनात्मक दिमाग आपको कुछ नया खोजने में मदद करेगा। आपकी रचनात्मक खोज आपको प्रशंसा तथा पहचान दिलायेगी।

यद्यपि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के साथ को पसंद कर सकते हैं, आज आप स्वयं के स्वप्न संसार में हो सकते हैं। आप अकेलेपन की भी तलाश कर सकते हैं और स्वयं से खुश रह सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें।

परिवार के सदस्य, विशेष रूप से बच्चे आपके स्नेह और देखभाल के लिए आपकी ओर मुड़ेगें। महिलाएँ उनके समय पर माँग द्वारा बहुत थकान अनुभव करेंगीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आपके अनुसार होगा । रोजगार में वृद्धि होगी। आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।

आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी। धर्म में रूचि बढ़ेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन बढ़िया रहेगा ।योजना सफल व फलीभूत होंगी।आप उन लोगों की प्रशंसा करते हैं जो रचनात्मक विचारों के प्रति खुले हैं और उनका स्वागत करते हैं। यह आपको ऐसे लोगों के माध्यम से कोई नया कार्य प्राप्त करने के लिए सहायता करेगा। यह आपका स्थिर भविष्य सुनिश्चित करेगा।आप अपने रिश्तेदारी में वफ़ादार एवं प्रतिबद्ध होने के कारण दूसरे लोग आप पर निर्भर रहते है और आपसे मदद की अपेक्षा रखते है। ऐसा करते वक्त आप अपने विवेक में रहते है।थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा । व्यवसाय में लाभ होगा । बच्चों को समय देने व सकारात्मक सोचने पर बल दें। भावनात्मक रुप से आपका समय सही होने मे थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। विश्राम को बढ़ावा दें। बाहर का खाना कम खाएँ।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ रहेगा । शुभ समाचार प्राप्त होगा । नैतिक कार्यों में ऊर्जा का संचार और बढ़ेगा ।आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। धर्म के कार्यों को बढ़ावा दें लाभ निश्चित है।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपको अपने प्रेमी से प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलेगा। थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। आज आपके तार्किक विचार मार्गदर्शक साबित होंगे। उन पर पूरी तरह से विश्वास करें क्योंकि वे कभी गलत नही हो सकते। और आज इससे आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आँखे बंद करके सब पर विश्वास न करें।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मनो अनुकूल रहेगा ।बुद्धि जीवी होने के साथ साथ आप फैसला जल्दी लेने मे सक्षम हैं ।आपकी विश्लेषण एवं नयी कल्पनाये अमल में लाने की क्षमता आपको काफी मदद करेगी। आप अपनी परियोजनायें समय से पूर्व खत्म करने में कामयाब होंगे।आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होगा । कभी भी देरी नहीं है। व्यस्तता के चक्कर में धार्मिक कार्यों को अनदेखा न करें । समय निकालकर प्रभु ध्यान लगाएं लाभ निश्चित है।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मानसिक उलझन से बाहर निकले तो सकारात्मकता वाला दिन आज आपकी प्रतीक्षा करता है। कोई उचित और सूचित निर्णय करने में घर वालों पर भरोसा रखें।आज आप अपने निकट के किसी व्यक्ति कि गलती को माफ करने का हक अपने पास रखते हैं । इससे आप उनके और निकट हो जाएँगे। जीवनसाथी की महत्ता को समझे और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी। आपके प्रेम संबंधों को गलतफहमी से दूर रखें । आप अपने प्रेमी को कुछ भी बोलें उसके प्रति बहुत सकारात्मक रहें। अनजान पर जल्दी विश्वास न करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सब कुछ मनोरंजन नहीं है इसको जाने। यद्यपि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के साथ को पसंद कर सकते हैं, आज आप स्वयं के स्वप्न संसार में हो सकते हैं। आप अकेलेपन की भी तलाश कर सकते हैं और स्वयं से खुश रह सकते हैं। व्यस्त कार्य सूची पिताओं को उनके परिवार और उनके प्रति उत्तरदायित्वों से दूर रख सकती हैं। परिवार को समय दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

 

UP Shock: कानपुर देहात में शिक्षक बना हैवान — राज खुलने के डर से 11वीं के छात्र पर धारदार हथियार से किया खूनी हमला

0

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक निजी स्कूल के शिक्षक ने 11वीं कक्षा के छात्र की हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ था।

क्या है पूरा मामला?
घटना मंगलपुर थाना क्षेत्र के करियाझाला मोड़ की है। मृत छात्र की पहचान 17 वर्षीय सौरभ पाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रूरा का रहने वाला था। वह पढ़ाई के लिए अपनी बहन के साथ झींझक में किराए पर रहता था। आरोपी शिक्षक का नाम अनूप है, जो झींझक के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है।

हत्या की वजह क्या बताई गई?
पुलिस पूछताछ में आरोपी शिक्षक अनूप ने बताया कि उसके अवैध संबंध के बारे में सौरभ को जानकारी हो गई थी। आरोपी के मुताबिक, सौरभ इस बात को छिपाने के बदले उससे पैसों की मांग कर रहा था। लगातार हो रही इस ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अनूप ने छात्र की हत्या की साजिश रची।

वारदात कैसे हुई?
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम अनूप ने सौरभ को फोन करके करियाझाला मोड़ पर मिलने के लिए बुलाया। वहां उसने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन सौरभ को तुरंत झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मरने से पहले क्या बताया?
बताया जा रहा है कि सौरभ ने अस्पताल में इलाज के दौरान मरने से पहले आरोपी शिक्षक का नाम बताया था।

पुलिस कार्रवाई
सीओ डेरापुर सौरभ वर्मा के अनुसार, छात्र के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक अनूप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।