Tuesday, August 25, 2026
Home Blog Page 2

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मछली पकड़ने के दौरान चाचा-भतीजा डूबे

0

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेंधोली बाजार के पास स्थित एक नाले में मछली पकड़ने गए भतीजे को डूबने से बचाने के चक्कर में चाचा की भी डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने चाचा का शव बरामद कर लिया है जबकि भतीजे की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के अनुसार चाचा का शव बरामद कर लिया गया है जबकि भतीजे के शव की तलाश जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि लल्ले (25) शनिवार शाम मेंधोली बाजार के पास एक नाले में मछली पकड़ रहा था। जब लल्ले गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो उसके चाचा नन्हें विश्वकर्मा (45) उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए लेकिन अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण वह भी डूब गए।

सूचना मिलने पर पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने विश्वकर्मा का शव बरामद कर लिया। हालांकि, रात आठ बजे तक तलाश जारी रहने के बावजूद लल्ले का शव नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान रोक दिया गया और अब सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दिल्ली: 75 लाख की सनसनीखेज डकैती का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड निकला नाबालिग पूर्व कर्मचारी

0

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के अशोक विहार में एक महिला को उसके घर के अंदर बंधक बनाकर, उसका मुंह बंद करके चाकू की नोक पर लुटेरों के एक गिरोह ने लगभग आधे घंटे तक घर में लूटपाट की लेकिन एक महीने की रेकी और सावधानी से बनाई गई भागने की योजना उस समय नाकाम हो गई जब पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में संदिग्धों का पता लगा लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि 19 अगस्त को दिन-दहाड़े हुई लूटपाट के सिलसिले में छह लोगों और दो नाबालिगों को पकड़ा गया है। इसमें कथित तौर पर लगभग 75 लाख रुपये नकद और कीमती सामान लूटा गया था जिसमें से पुलिस ने 51.52 लाख रुपये और लगभग 2.33 लाख रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि नाबालिगों में से एक कथित तौर पर इसका मुख्य साजिशकर्ता निकला।

उन्होंने बताया कि यह नाबालिग पीड़ित महिला के पति के साथ काम करता था लेकिन पैसों से जुड़ी गड़बड़ी के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी बात को लेकर वह उनसे नाराज था। यह भी पता चला कि वही नाबालिग पहले अशोक विहार थाने में दर्ज 2023 के हत्या के एक मामले में शामिल था। पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त को पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 35 मिनट पर अशोक विहार निवासी 54-वर्षीय नीरा वर्मा के घर में लूट की वारदात हुई।

उस समय उनके पति मनोज कुमार सुबह करीब नौ बजे अपनी फैक्टरी चले गए थे जबकि उनकी जुड़वां बेटियां पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर चावड़ी बाजार स्थित अपनी थोक दुकान के लिए निकल गई थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने करीब एक महीने तक घर और परिवार की गतिविधियों की रेकी की थी। वारदात से एक दिन पहले भी अंतिम बार घर की निगरानी की गई थी। मामला सामने आने पर पुलिस ने अंतर-राज्यीय स्तर पर तलाश शुरू की और दिल्ली, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश में सुराग मिलने के बाद कई टीमों को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि इन जगहों पर एक साथ छापेमारी करके पूरे गिरोह को पकड़ा गया और 51.52 लाख रुपये नकद के साथ-साथ लगभग 2.33 लाख रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नमन शर्मा (24) और अंश शर्मा (22) (दोनों अशोक विहार निवासी), दीपक उर्फ देव (24) (गाजियाबाद निवासी), दिनेश उर्फ बल्लू (38), साहिल (31) और आर्यन उर्फ शेरा (22) (सभी अमृतसर निवासी) के रूप में हुई है।

उन्होंने पकड़े गए दो नाबालिगों के बारे में जानकारी नहीं दी। पुलिस के अनुसार कथित नाबालिग मुख्य साजिशकर्ता को छोड़कर अन्य आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Tamil Nadu Free Scheme: पोंगल पर तमिलनाडु सरकार का बड़ा तोहफा, मुफ्त बांटी जाएंगी धोती और साड़ियां

0

इरोड : तमिलनाडु सरकार ने अगले साल पोंगल के अवसर पर राशन कार्डधारकों को मुफ्त धोती और साड़ी वितरण योजना जारी रखने की मंजूरी दे दी है। योजना के तहत उत्पादन जल्द शुरू होगा और इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मंत्री एम. विजय बालाजी ने यह जानकारी दी।

‘इरोड कॉर्पोरेशन’ बस पड़ाव का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से तमिलनाडु के हथकरघा, कपड़ा और खादी मंत्री ने कहा कि उत्पादन को आसान बनाने के लिए पहले ही सरकारी मिलों से प्राप्त धागे की आपूर्ति स्थानीय सहकारी समितियों को की जा चुकी है। उन्होंने कहा, मुफ्त धोती और साड़ी योजना के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और धागे की खरीद शुरू हो गई है। बुनकरों को लगातार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समितियों को धागा दिया गया है।

पिछले साल की तरह इस बार कोई देरी नहीं होगी। मुफ्त धोती और साड़ियां तय समय पर वितरित की जाएंगी, जिससे बुनकरों को समय पर मजदूरी मिल सकेगी। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस योजना के लिए शुरुआती आवंटन के तौर पर 300 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

बता दें कि जुलाई में जारी एक सरकारी आदेश में योजना के क्रियान्वयन की अनुमानित लागत 642.88 करोड़ रुपये बताई गई थी। इसमें कहा गया था कि वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान में योजना के लिए आवंटित 606.94 करोड़ रुपये में से पहली किस्त के रूप में 300 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी गई है।

मऊ: ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी।

0

मऊ: ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों गोरखपुर जिले के निवासी थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। ट्रेलर और चालक को हिरासत में लिया गया है। मामला दोहरीघाट क्षेत्र के रामनगर पुलिस बूथ का है।

सीतापुर: सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया

0

सीतापुर: सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। 30 बीघा जमीन पर ग्रामीणों का कब्जा था। राजस्व टीम ने शिकायत के बाद कार्रवाई की। मामला मिश्रिख तहसील के देवगवां पड़ाव का है।

लखनऊ: काकोरी, BKT और सैरपुर में LDA का बुलडोजर चला

0

लखनऊ: काकोरी, BKT और सैरपुर में LDA का बुलडोजर चलाu। 55 बीघा में 9 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई। शिवरी गांव में 35 बीघा में 5 प्लाटिंग पर कार्रवाई हुई। BKT और सैरपुर में 20 बीघा में 4 प्लाटिंग ध्वस्त की गईं।

मुरादाबाद: रामगंगा नदी में किशोरों के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

0

मुरादाबाद: रामगंगा नदी में किशोरों के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। मामला मुगलपुरा क्षेत्र के जामा मस्जिद पुल का है।

 

 

 

लखनऊ :खुर्रम नगर में युवक महबूब की मौत के बाद

0

लखनऊ :खुर्रम नगर में युवक महबूब की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद शव खुर्रम नगर पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। मुआवजे और न्याय की मांग को लेकर जाम लगाया गया। शव को सड़क के बीच डिवाइडर पर रखा गया। मौके पर पहुंची इंदिरा नगर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामला इंदिरा नगर थाना क्षेत्र का है।

देहरादून :SIR को लेकर कांग्रेस को बैठक के लिए बुलाया

0

देहरादून :SIR को लेकर कांग्रेस को बैठक के लिए बुलाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उत्तराखंड SIR पर कांग्रेस से चर्चा होगी। कांग्रेस के उच्चस्तरीय डेलीगेशन को बैठक का न्योता दिया गया है। कांग्रेस की आपत्तियों और सुझावों पर चर्चा होगी।

 

NTA ने आंसर की आपत्ति को लेकर स्पष्टीकरण

0

दिल्ली :NTA ने आंसर की आपत्ति को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। NTA के मुताबिक किसी एक छात्र की आपत्ति सही पाई जाती है तो सभी छात्रों की आंसर में सुधार किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये प्रति शुल्क देना होगा। आपत्ति सही होने पर छात्र को 200 रुपये वापस दिए जाएंगे। शुल्क का उद्देश्य बेवजह की आपत्तियों को रोकना है।