लखनऊ, पूर्व MLA मुकेश श्रीवास्तव पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने शुरू की जांच, विजिलेंस से मांगे केस से जुड़े अहम दस्तावेज, अब तक हुई जांच की रिपोर्ट भी मांगी गई, मुकेश श्रीवास्तव NRHM घोटाले के आरोपी, आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई थी गिरफ्तारी, पिछले माह वेव मॉल से विजिलेंस ने पकड़ा था, 2021 में विजिलेंस ने दर्ज किया था मुकदमा, बिना काम कराए भुगतान कराने का आरोप, तत्कालीन CMO समेत कई अधिकारी आरोपी, ED ने स्वास्थ्य विभाग से भी मांगी जानकारी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा के अस्पतालों की डिटेल मांगी, 2013-2016 के बजट और खर्च का मांगा ब्योरा
सीतापुर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सीतापुर दौरा, 11:30 बजे महमूदाबाद के पोखरा कला गांव पहुंचेंगे,
सीतापुर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सीतापुर दौरा, 11:30 बजे महमूदाबाद के पोखरा कला गांव पहुंचेंगे, कुर्सी से BJP विधायक साकेन्द्र वर्मा के घर जाएंगे मंत्री, 12:15 बजे जल अर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री, रामपुर मथुरा विकास खंड के सेमरी गांव में कार्यक्रम, नामामि गंगे,ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग कर रहा आयोजन
फिरोजाबाद, स्कूल में दो बच्चों से टीचरों ने की हैवानियत,
फिरोजाबाद, स्कूल में दो बच्चों से टीचरों ने की हैवानियत, एक भाई की आंख फोड़ी, दूसरे का कान फाड़ा, शिक्षिका ने बच्चे की आंख में पेंसिल घोंप दी, 4 वर्षीय अनमोल की आंख का हुआ ऑपरेशन, अनमोल के भाई को दूसरी टीचर ने खूब पीटा, पीटकर 5 वर्षीय आर्यन का कान का पर्दा फाड़ा, मदर प्राइड इंटरनेशन स्कूल में की गई हैवानियत, स्कूल निदेशक, मैनेजर, दोनों टीचरों पर FIR दर्ज, कोटला रोड पर है स्कूल, पुलिस तफ्तीश में जुटी
मेरठ, हिस्ट्रीशीटर आदित्य के शूटआउट, सुसाइड का मामला,
मेरठ, हिस्ट्रीशीटर आदित्य के शूटआउट, सुसाइड का मामला, आदित्य का सलमान गैंग के शूटर से निकला कनेक्शन, शावेज उर्फ शेरा से आदित्य ने खरीदी थीं 2 पिस्टल्स, खरीदी गई पिस्टल्स का अनुष्का पर हमले में इस्तेमाल, पुलिस की कई टीमें अब शावेज उर्फ शेरा की तलाश में, अनुष्का के हाथ पर “आर्यन” टैटू से चिढ़ा था आदित्य, अनुष्का को मारने की पहले से थी आदित्य की साजिश, हिस्ट्रीशीटर आदित्य पर 2023 में गुंडा एक्ट लगा था, कंकरखेड़ा के जोनल पार्क में अनुष्का मारी थीं गोलियां
क्रिप्टो लेनदेन की जानकारी अब टैक्स विभाग को देंगे एक्सचेंज, CBDT ने जारी की नई गाइडलाइन
मुंबईः पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली ने भी बाजार की सकारात्मक धारणा को समर्थन दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 152.70 अंक चढ़कर 76,988.48 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 44.95 अंक की बढ़त के साथ 24,040.90 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटर्नल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 9.34 प्रतिशत लुढ़क गया। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.09 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,688.23 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। सेंसेक्स सोमवार को 1.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े टैक्स नियमों में कोई बदलाव
बिजनेस डेस्कः वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति द्वारा हाल ही में सरकार को क्रिप्टोकरेंसी और अन्य वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) के लिए सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO) बनाने की सिफारिश के बाद, सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने नया गाइडेंस नोट जारी किया है। इसके तहत क्रिप्टो एक्सचेंज, ब्रोकर और अन्य संबंधित इंटरमीडियरीज को अपने प्लेटफॉर्म पर होने वाले लेनदेन की जानकारी आयकर विभाग को देनी होगी।
यह कदम ऑर्गनाइजेशन फॉर इकनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) द्वारा विकसित क्रिप्टो-एसेट रिपोर्टिंग फ्रेमवर्क (CARF) के अनुरूप उठाया गया है। इसका उद्देश्य क्रिप्टो लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ाना और टैक्स से जुड़ी जानकारी का वैश्विक स्तर पर बेहतर आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है।
नई व्यवस्था से टैक्स विभाग को निवेशकों के क्रिप्टो लेनदेन की सीधे एक्सचेंजों से जानकारी मिलेगी। इससे टैक्स रिटर्न में दी गई जानकारी और वास्तविक ट्रांजैक्शन का मिलान आसान होगा तथा एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) को अधिक सटीक तरीके से तैयार किया जा सकेगा।
हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े टैक्स नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्चुअल डिजिटल एसेट्स से होने वाले लाभ पर पहले की तरह 30% की फ्लैट टैक्स दर लागू रहेगी। इसके अलावा, क्रिप्टो ट्रेडिंग में हुए नुकसान को किसी अन्य आय या लाभ से समायोजित (ऑफसेट) नहीं किया जा सकेगा और न ही इसे भविष्य के वर्षों के लिए कैरी फॉरवर्ड किया जा सकेगा। क्रिप्टोकरेंसी को भारत में अभी भी वैध मुद्रा (लीगल टेंडर) का दर्जा प्राप्त नहीं है।

