Tuesday, September 1, 2026
Home Blog Page 3

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके पास पर्याप्त समय होने पर भी व्यस्त ही रहोगे। योगा , प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और यात्रा के योग बन सकता है। वरिष्ठ से आपको तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

 

🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

‌प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1* न्यूयॉर्क में भागवत बोले- भारत के DNA में एकता-विविधता, हम अलग होकर भी एकदूसरे से जुड़े, गलत सोच इंसान को जानवरों के करीब ले जाती है

*2* भागवत बोले- मुसलमानों को भारत से निकालना हिंदुत्व नहीं, धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता एक; सभी रास्ते ईश्वर तक जाते हैं

*3* ‘हिंदू सोचे कि भारत में मुस्लिम न रहें, तो वह हिंदू नहीं’, न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

*4* उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी को महिलाओं ने राखी बांधी, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ एक ही कार में रवाना हुए; आज ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल जाएंगे

*5* मन की बात का 137वां एपिसोड आज, पीएम मोदी जेन-जी और चीनी की खपत को लेकर बात कर सकते हैं

*6* सीजेआई सूर्यकांत की दो-टूक: डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध पर न्यायपालिका सक्रिय, संसद के फैसले का इंतजार नहीं

*7* भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के 3 सांसदों को फटकार लगाई, 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के घर शोक जताने पहुंचे थे नेता

 

*8* सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने देश की न्याय प्रणाली में हो रही देरी, बढ़ते खर्चों और मुकदमों के बोझ पर चिंता जताई है। उन्होंने वकीलों से वकालत को व्यापार बनाने के बजाय जनसेवा की तरह अपनाने और अपनी कार्यशैली में सुधार करने का आह्वान किया है

 

*9* नागरत्ना ने कहा कि वे अपनी सोच बदलें। वकालत को सिर्फ पैसा कमाने का जरिया बनाने के बजाय इसे जनता की सेवा के रूप में देखें। अगर वकील ऐसा नहीं करेंगे, तो आने वाले समय में आम जनता के बीच उनकी अहमियत खत्म हो जाएगी। उन्होंने वकीलों को लोकतंत्र का ‘सेफ्टी वाल्व’ बताया। उनका कहना था कि वकीलों को मिली आजादी किसी व्यक्तिगत फायदे के लिए नहीं है, बल्कि इसलिए है ताकि वे बिना किसी सरकार, बाजार या ग्राहक के दबाव के सच के लिए खड़े हो सकें।

 

*10* ज्यादा शक्कर-तेल वाली खाने-पीने की चीजों पर लगेगी चेतावनी, पैकेट पर लाल रंग का षटकोण बनाया जाएगा; FSSAI का सुप्रीम कोर्ट को प्रस्ताव

 

*11* 35 का प्याज, दिल्ली में 70 का: कांदा एक्सप्रेस के 453.65 टन प्याज लेकर पहुंचने के बाद भी नहीं मिली राहत

 

*12* बॉम्बे हाईकोर्ट बोला-FDA अधिकारी खुद को भगवान समझते हैं क्या, न नियम पढ़ते- न कानून जानते, कार्रवाई कर देते; 5 रेस्टोरेंट को फूड लाइसेंस वापस मिले

 

 

*13* हरियाणा: दूध के दाम बढ़ाने पर मंथन, भैंस का दूध ₹100 प्रति लीटर बिकेगा? कम कीमत पर ₹5100 जुर्माने का प्रस्ताव

 

*14* पशुपालकों का कहना है कि पशु आहार, तूड़ी, दवाइयों और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मौजूदा कीमतों पर दूध बेचने से पशुपालन में आमदनी कम हो रही है। उनका कहना है कि लागत के अनुपात में दूध का भाव बढ़ना जरूरी है।

 

*15* नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 हुआ, 287 भारतीयों समेत 3000 लापता; 800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही आई

 

*16* मध्य प्रदेश के सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर: बांध टूटा, रामघाट पुल बहा; आज 26 राज्यों में बारिश की चेतावनी।

 

*==============================*

Reel बनी हकीकत:”मार दे सड़क के ऊपर” हत्या से पहले जैसी वीडियो की शेयर, हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को मिली वैसी मौत

0

डेस्क: हरियाणवी सिंगर, एक्टर और यूट्यूबर अंकित बालियान की उत्तर प्रदेश के शामली में जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हत्या कर दी। हमलावरों ने उन पर करीब 20 राउंड फायर किए, जिससे अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस स्तब्ध हैं।

हत्या से 2 घंटे पहले की इंस्टाग्राम पोस्ट हुई वायरल
हैरान करने वाली बात यह है कि अपनी हत्या से ठीक दो घंटे पहले अंकित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वह मुस्कुराते हुए हरियाणवी अंदाज में गाते दिख रहे थे:  “रे खास भाई कि भड़क के ऊपर, मर्डर मार दे सड़क के ऊपर… जो खटकेगा वो भटकेगा, बचके जाएगा कुकर।”वीडियो के अंत में उन्होंने फैंस से इसे शेयर करने की अपील करते हुए “जय रामजी की भाइयों… जय बप्पा की, जय भारत” कहा था। अब इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस अपनी संवेदनाएं जता रहे हैं और इस इत्तेफाक पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

जिम से निकलते ही बदमाशों ने घेरा
घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है। अंकित शाम को जिम करने गए थे। जैसे ही वह जिम से बाहर निकले, पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज से इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 कौन थे अंकित बालियान? 
शामली के गांव बंतीखेड़ा के रहने वाले अंकित, हरियाणा के सोनीपत में भी सक्रिय रहते थे।  उन्हें ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ और मासूम शर्मा व राजू पंजाबी जैसे बड़े कलाकारों के साथ प्रोजेक्ट्स से खास पहचान मिली थी।  बताया जा रहा है कि वह आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे।  पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि हत्या की असली वजह और हमलावरों का सुराग लगाया जा सके

सोते रह गए लोग और ढह गई दीवार… 2 मौ/तों से पसरा मातम, पूर्व मंत्री भी पहुंचे अस्पताल

0

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बबेरू थाना क्षेत्र के तराय गांव में बीते बुधवार मकान की दीवार अचानक ढह जाने से पिता-पुत्री की मृत्यु हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और दूसरी बेटी घायल हो गईं। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना बुधवार मध्य रात्रि के बाद करीब 2 बजे हुई। तराय गांव निवासी राजेश सिंह (40) का परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और मलबे में परिवार के 4 सदस्य दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में राजेश सिंह और उनकी 6 वर्षीय पुत्री रश्मि की मौके पर ही मृत्यु हो गई। राजेश की पत्नी सावित्री देवी (35) और उनकी 3 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी भी मलबे में दबने से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव और पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी नेता शिवशंकर पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायल परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Delhi: जिम ट्रेनर ने मॉडल की घर के अंदर चाकू मारकर की ह-त्या, सामने आया CCTV फुटेज

0

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के वेस्ट दिल्ली स्थित तिलक नगर इलाके में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम मॉडल के तौर पर काम करने वाली 21 वर्षीय युवती ‘मुस्कान’ की उसके अपने ही घर में चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मुस्कान बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने घर में पूरी तरह अकेली थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी उसका जिम ट्रेनर है। उसकी हत्या तब हुई जब वह वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बिल्डिंग की दूसरी मंज़िल पर बने अपने घर में अकेली थी। आरोपी इमरान पर आरोप है कि उसने चाकू से उस पर हमला किया और मौके से भाग गया।

मुस्कान की चीखें सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और उसे खून से लथपथ हालत में पाया। वे उसे अस्पताल ले गए, जहां चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मुस्कान के दोस्त अमन ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उन्होंने बताया, “उसकी बड़ी बहन, जो अभी चंडीगढ़ में है, ने मुझे फ़ोन किया और घर पहुंचने को कहा। उसने मुझे बताया कि किसी ने मुस्कान को चाकू मार दिया है।” उन्होंने कहा, “मैंने तुरंत अपने दोस्त को फ़ोन किया और उससे कहा कि वह जल्दी घर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाए। जब ​​तक मैं वहां पहुंचा, एम्बुलेंस आ चुकी थी और उसे ले जा चुकी थी।” वहीं इस  मामले में एक CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में कथित आरोपी इमरान हत्या के बाद घर से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP) अभिषेक गुप्ता ने पत्रकारों को बताया, “हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं।”

Rail Ticket Booking: अब तत्काल बुकिंग में नहीं होगा सर्वर डाउन: मिनटों नहीं, सेकंडों में बुक होंगी टिकटें- IRCTC का नया सिस्टम

0

नई दिल्ली: रेलवे अपने यात्रियों की टिकट बुकिंग में होने वाली समस्या को अब हमेश के लिए दूर करने वाला है। दरअसल, IRCTC अपने टिकट बुकिंग सिस्टम को जल्द अपग्रेड करेगा। जिसके बाद हर मिनट 1 लाख से ज़्यादा बुकिंग को संभाला जा सकेगा।बता दें कि अक्सर सुबह 8 बजे जनरल बुकिंग और 10 व 11 बजे ‘तत्काल’ खिड़की खुलते ही IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर हैवी ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो होने या पेमेंट फेल होने की समस्या आती है। इस चैलेंज को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए नया सिस्टम तैयार किया जा रहा है।

रेलने के टिकट बुकिंग के मुख्य बदलावों में से एक है ‘एक्टिव-एक्टिव डिज़ास्टर रिकवरी सिस्टम’। इस सिस्टम का मकसद यह देखना है कि अगर इंफ्रास्ट्रक्चर के किसी हिस्से में कोई खराबी आती है, तो भी सेवाएं चलती रहें। IRCTC ने कहा है कि नए टेक-अपग्रेड के बाद आईआरसीटीसी का सिस्टम हर मिनट 1 लाख से अधिक टिकट बुकिंग की क्षमता  को आसानी से संभाल सकेगा। इससे पीक आवर्स में लाखों यात्रियों के एक साथ लॉगिन करने पर भी वेबसाइट क्रैश नहीं होगी। अकसर पीक आवर्स में 1 से 2 मिनट का सर्वर डाउन होने पर भी हजारों यात्रियों की कंफर्म सीट छीन लेता है। लेकिन अब यह नया सिस्टम सर्विस को 24×7 बिना रुके चलाएगा।

प्रस्तावित डिज़ास्टर रिकवरी सेटअप सिकंदराबाद में लगाए जाने की संभावना है। इससे उस समय अतिरिक्त सपोर्ट मिलेगा जब बड़ी संख्या में यात्री एक ही समय में टिकट बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हों। यदि मुख्य डेटा सेंटर में कोई तकनीकी खराबी आती है, तो सिकंदराबाद का बैकअप सिस्टम बिना किसी सेकंड की देरी के तुरंत काम संभालने लगेगा।

IRCTC अपनी वेबसाइट के अनुभव को बेहतर बनाने पर भी काम कर रहा है। इसकी नई डिज़ाइन वाली वेबसाइट का बीटा वर्शन 15 जुलाई को लॉन्च किया गया था, जिसमें बुकिंग प्रोसेस को आसान बनाने के लिए बदलाव किए गए हैं। इनमें चेकआउट के दौरान कम स्टेप्स, अलग-अलग क्लास में सीट की उपलब्धता और तेज़ी से बुकिंग के लिए यात्री की जानकारी सेव करने का ऑप्शन शामिल है। बीटा वर्शन में विज्ञापन, पॉप-अप या गैर-ज़रूरी कैप्चा भी नहीं हैं। उम्मीद है कि IRCTC और बदलावों के बाद नई डिज़ाइन वाली वेबसाइट का फ़ुल वर्शन लॉन्च करेगा।

 

9/11 आंतकी हमले का हिसाब अब 2028 में, मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद पर शुरू होगा ट्रायल

0

Washington: अमेरिकी सैन्य अदालत के एक न्यायाधीश ने 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोपी खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए 2028 की तारीख तय की। मुकदमा पांच जून 2028 से शुरू होगा। अमेरिकी वायुसेना के लेफ्टिनेंट कर्नल माइकल ए. श्रामा ने अपने फैसले में लिखा कि मुकदमे से पहले के विवादों को सुलझाने के लिए अतिरिक्त समय जरूरी है। इनमें यह मतभेद भी शामिल हैं कि मुकदमे के दौरान कौन से सबूत पेश किए जा सकते हैं।

अमेरिकी सेना और सरकारें दो दशक से अधिक समय से अमेरिका पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक की साजिश रचने के आरोपी व्यक्ति को न्याय के कटघरे तक लाने के लिए संघर्ष करती रही हैं। हालांकि, 2028 में शुरू होने वाला मुकदमा भी कई समय-सीमाओं और निर्धारित चरणों के पूरा होने पर निर्भर है, इसलिए इसमें एक बार फिर देरी हो सकती है। इससे पहले मुकदमा 2021 में शुरू होना तय हुआ था, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया।

मोहम्मद पर आरोप है कि उसने हाईजैक किए गए यात्री विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन से टकराने की साजिश बनायी और उसके लिए निर्देश दिए। उसके तीन कथित सहयोगियों वालिद बिन अत्ताश, अली अब्दुल अजीज अली और मुस्तफा अल-हवसावी पर भी मुकदमा चलेगा। ये सभी क्यूबा के ग्वांतानामो बे स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हिरासत में रखे गए अंतिम कैदियों में शामिल हैं।

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: अब तक 57 मामले आए सामने, देहरादून बना हॉटस्पॉट

0

देहरादून: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (H1N1) के अब तक 57 मामले सामने आए हैं और इस बीच राज्य सरकार ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने एवं अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. शिखा जंगपागी ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में मंगलवार तक इन्फ्लूएंजा ‘ए’ से पीड़ित 57 मामले सामने आए हैं जिनमें से सर्वाधिक 52 मामले देहरादून जिले में हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, नैनीताल जिले में तीन जबकि हरिद्वार जिले में दो मामले सामने आए हैं।

डॉ. जंगपागी ने कहा कि यह मानसून और जाड़ों में होने वाले सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार की तरह है जो पैरासिटामोल लेने, आराम करने और तरल खाद्य पदार्थ लेने से कुछ दिनों में स्वत: ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है और साफ-सफाई रखने से इससे बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि, सांस लेने में परेशानी होने जैसी समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श किया जाना चाहिए। इस बीच, देश के कुछ राज्यों में मौसमी इन्फ्लूएंजा तथा श्वसन तंत्र से संबंधित रोगों के मामलों में वृद्धि को देखते हुए उत्तराखंड में भी सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि सभी जिलों में इन्फ्लूएंजा तथा न्यूमोनिया रोगों के उपचार हेतु पर्याप्त पृथक बेड, आईसीयू बेड, वेंटीलेटर और आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए तथा सभी अस्पतालों में चिकिस्तकों, नर्सिंग स्टाफ के अलावा आवश्यक औषधियों, पीपीई, एन-95 मास्क आदि सामग्री की उपलब्धा सुनिश्चित की जाए। दिशानिर्देशों में चिकित्सालय एवं समुदाय स्तर पर इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (ILI) तथा सीवियर एक्यूट रेस्परेटरी इलनेस (SARI) लक्षणों वाले रोगियों की सघन निगरानी रखने तथा उनका विवरण अनिवार्य रूप से इन्टीग्रेटेड हेल्थ इनफार्मेशन पोर्टल (IHIP) में दर्ज करने को कहा गया है। इसके अलावा, एसएआरआई लक्षणों से ग्रस्त रोगियों को जांच हेतु जांच केंद्रों में भेजने तथा लोगों को बचाव के प्रति जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बरेली : बरेली में दो महिलाओं में हुई मारपीट

0

बरेली : बरेली में दो महिलाओं में हुई मारपीट, बच्चों में हुए विवाद में हुई मारपीट, शिकायत के बाद नहीं पहुंची पुलिस, सुभाष नगर थाना क्षेत्र की घटना।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

*1* रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों, अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें

 

*2* शक्कर निर्माता बोले- चीनी की कमी नहीं, जल्द सस्ती होगी, त्योहारों के लिए पर्याप्त स्टॉक; सरकार ने 10 लाख टन इम्पोर्ट की मंजूरी दी थी

 

*3* राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें, लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं

 

*4* दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं, संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

 

*5* चिदंबरम ने वन नेशन वन इलेक्शन को असंवैधानिक बताया, समिति से बोले- मेरा जमीर इसके समर्थन की गवाही नहीं देता

 

*6* त्योहारों से पहले प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। खाद्य तेल, तुअर दाल, चावल और आटे के दाम भी सालाना आधार पर बढ़े हैं। मौसम की मार, सप्लाई में कमी और त्योहारों से पहले बढ़ती मांग कीमतों पर दबाव बढ़ा रही है।

 

*7* प्याज की आपूर्ति बढ़ाने और ऊंची कीमतों को थामने के लिए महाराष्ट्र से खास रेलवे रैक कांदा एक्सप्रेस रवाना हो गई है। यह मंगलवार को दिल्ली पहुंचेगी, जहां से देश के बाकी हिस्सों तक बुधवार तक प्याज की आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, कोलकाता और गुवाहाटी में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सस्ता प्याज बेचने की शुरुआत करेगी।

 

*8* पंजाब में भाजपा का ‘मिशन 117’: सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 

*9* कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च का एलान किया है। संगठन का आरोप है कि 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों पर सरकार ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाए हैं। मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। इसमें नीट से जुड़े मृत छात्रों के परिवार, पुलिस कार्रवाई के पीड़ित, छात्र और युवा संगठन शामिल होंगे

 

*10* मॉस्को में पुतिन से मिले जयशंकर: दिया पीएम मोदी का खास संदेश; बोले- भारत-रूस आर्थिक सहयोग तेजी से बढ़ा

 

*11* मुंबई के ऑटो-टैक्सी चालकों को राहत: मराठी सीखने की समयसीमा से पहले नहीं लगेगा जुर्माना, मंत्री सरनाईक का एलान

 

*12* महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सोमवार को कहा कि मराठी सीखने की एक महीने की समयसीमा पूरी होने से पहले ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों पर गलत तरीके से जुर्माना लगाने वाले क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

*13* तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा को हाशिए पर नहीं पहुंचा देतीं, तब तक वह नहीं रुकेंगी। ममता ने कहा कि सरकार बदलने के चार महीने के भीतर ही राज्य के लोगों को भाजपा का असली चेहरा समझ आ गया है

 

*14* रेवंत रेड्डी बोले- मेरी अमेरिका यात्रा रोकना तेलंगाना का अपमान, कहा- गुजरात के सीएम की यात्रा को अनुमति मिली; दावा- राजनीतिक आधार पर मंजूरी नहीं दी गई

 

*15* उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश बनी आफत! दिल्ली-NCR में सड़कें बनीं दरिया, 15 फ्लाइटें डायवर्ट; गाजियाबाद से जयपुर और हिमाचल तक हाल बेहाल

 

*16* अमेरिका का ईरान की कमाई के 5 रास्तों पर बैन, इनमें सोना, टेक्नोलॉजी और शिपिंग शामिल, कहा- जो देश बिजनेस करेंगे, उन पर भी कार्रवाई

 

*17* कोलंबो टेस्ट का तीसरा दिन आज, भारत की पहली पारी 503/9 पर घोषित, श्रीलंका ने 2 विकेट गंवाए