Sunday, April 19, 2026
Home Blog Page 2

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन का पूर्वार्ध आशा से अधिक शुभ रहेगा। आज के दिन आकस्मिक घटनाएं अधिक घटित होंगी चाहे वो आर्थिक या पारिवारिक हों। नौकरी पेशा और व्यवसायी को भी मेहनत का फल मिलेगा सम्मान में वृद्धि के साथ आय के मार्ग खुलेंगे। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। खर्च भी अचानक होने से थोड़ी असहजता रहेगी परन्तु स्थिति पूर्ण रूप से आपके नियंत्रण में ही रहेगी। भाग्योन्नति के योग बनेगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको प्रतिकूल फल मिलने से मन में नकारत्मकता रहेगी। कार्य को करने से पहले ही हार मान लेने से सफलता की उम्मीद भी अल्प रहेगी। आज किसी व्यक्ति का ना चाहते हुए भी सहयोग अथवा कोई अप्रिय कार्य करना पडेगा। परिवार में आपसी मतभेद रहने से तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। एकदम से ख़ुशी अगले ही पल दुःख वाली स्थिति दिन भर रहेगी। धन के कारण मनोदशा में विकृत आ सकती है। सेहत पर ध्यान दें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने से लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अज्ञान की स्थिति अथवा गलत सलाह के कारण लाभ होना संदिग्ध ही रहेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। धन लाभ रुक-रुक कर होता रहेगा। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी इसपर अधिक खर्च भी रहेगा। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन धन की कमी रहने पर भी खुश रहने का सफल प्रयास करेंगे। परिजनों से भावनात्मक सम्बन्ध रहने से मन को शान्ति मिलेगी। परन्तु आज प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा अन्यथा धन और पारिवारिक मान हानि हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में जाने के कारण अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा फिर भी आनंददायक वातावरण मिलने से खर्च व्यर्थ नहीं लगेगा। स्त्री पक्ष से विशेष निकटता रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे धनलाभ आज अलप ही रहेगा फिर भी संतोष कर लेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। सामूहिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना अधिक पसंद करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भी दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। स्वयं अथवा किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी दवाओं पर खर्च बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेगा नए कार्य के आरम्भ के विचार को टालना पड सकता है। सरकारी कार्यो में भी धन खर्च होने से आर्थिक कारणों से चिंता रहेगी परन्तु मध्यान के आस-पास थोड़े धन की आमद होने से दैनिक कार्य चलते रहेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ती में अड़चने आने से हताश हो सकते है। फिर भी भले-बुरे का विवेक रहने से मानसिक रूप से परेशान नहीं होंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी एवं सहकर्मी सहयोग करेंगे निश्चित समय से पहले कार्य पूर्ण कर घरेलु कार्यो में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रियता दिखाएँगे। आज आप किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यो से खुद को दूर रखने का हर संभव प्रयास करेंगे जिससे सम्मान के पात्र बनेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन का पूर्वार्ध नयी उलझने लाएगा। हठी प्रवृति रहने से व्यापार में हानि एवं प्रियजनों से दूरी बढ़ सकती है। महत्त्वपूर्ण कार्य को अनुभवियों के परामर्श के बाद ही करें अन्यथा थोड़े समय के लिए टाल दें। नौकरों के व्यवहार से भी परेशानी हो सकती है। दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आने लगेगी। आपके लिए निर्णय सफल होने से प्रातः जो आपसे विपरीत व्यवहार कर रहे थे वो भी स्वार्थ सिद्धि करने लगेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने से राहत मिलेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यो की असफलता अथवा किसी महत्त्वपूर्ण अनुबंध के निरस्त होने से स्वभाव में चिड़चिड़ा पन आ सकता है। वाणी का रूखापन कार्य क्षेत्र एवं घर का वातावरण बिगाड़ेगा। विवेक से कार्य करें दोपहर के बाद किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सहयोग मिलने की संभावना है। धन नाश होने के प्रबल योग है इसका भी ध्यान रखें गलत जगह निवेश हो सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रत्येक कार्य में सावधानी रखने की सलाह है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के कारण धन के साथ सम्मान की भी हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर अप्रिय घटनाओं के कारण दुविधा की स्थिति बनेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण से मन दुखी रहेगा मन में गलत विचार की भरमार रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। सर अथवा अन्य शारीरिक अंग निष्क्रिय होते अनुभव होंगे। धैर्य से समय बिताएं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन का प्रारंभिक भाग सुख-शांति से बितायेंगे। मन खुश रहने से आसपास का वातावरण भी हास्यमय बनाएंगे। मित्र प्रियजनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर खुल कर विचार करेंगे। परन्तु दोपहर के समय स्थिति एक दम उलट हो जायेगी। किसी मनोकामना के अपूर्ण रहने से ठेस पहुंचेगी इससे उबरने में भी थोड़ा समय लगेगा। आज स्वभाव में ज्यादा खुलापन भी ना रखें मन का भेद अन्य को देने से हानि भी हो सकती है। परिजनों से लाभ होने की संभावना है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप उदासीनता युक्त जीवन जीयेंगे। पेट सम्बंधित शिकायत रहने एवं अन्य शारीरिक कष्ट के कारण शरीर शिथिल रहेगा। मन के अनुसार कार्य नहीं होंगे। कार्यो में विलम्ब के कारण परेशानियां होंगी। सरकारी कार्यो में भी अल्प सफलता मिलेगी। आस पास का वातावरण भी विरोधाभासी रहने से मन में वैराग्य उत्पन्न होगा। आध्यत्म के प्रति अधिक रुचि दिखाएँगे। परिजनों से किसी पुरानी बात को लेकर शिकायत रहेगी। धन प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
〰️〰️🔥〰️🔥〰️🔥〰️🔥〰️🔥〰️🔥〰️🔥〰️🔥〰️

प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी,

0

लखनऊ- प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी, ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, आरोपी को वृन्दावन क्षेत्र से पकड़ा गया, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, पीजीआई थाना पुलिस ने वांछित को दबोचा

 

दुष्कर्म और लूट की घटना का खुलासा

0

लखनऊ- दुष्कर्म और लूट की घटना का खुलासा, आरोपी अभिमन्यु उर्फ मन्ना गिरफ्तार, महिला को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया, करीब 1.15 लाख रुपये की ज्वैलरी बरामद, सरोजनीनगर में दुष्कर्म,लूट की घटना हुई थी

लखनऊ में पसमांदा समाज का शक्ति प्रदर्शन,

0

लखनऊ- लखनऊ में पसमांदा समाज का शक्ति प्रदर्शन, UP भर के पसमांदा समाज के लोग हुए इकट्ठा, समाज को मुख्य धारा से जोड़ने की उठाई मांग, 2027 के चुनाव को लेकर भी किया बड़ा ऐलान, राजनीति में हिस्सेदारी पर समर्थन देने का ऐलान

लखनऊ सोलर इंस्टॉलेशन में नंबर-1 जिला बना लखनऊ,

0

लखनऊ- सोलर इंस्टॉलेशन में नंबर-1 जिला बना लखनऊ, सोलर इंस्टॉलेशन में देश का नंबर-1 जिला बना, सूरत को पीछे छोड़कर लखनऊ ने बनाया रिकॉर्ड, 15 अप्रैल तक 3,133 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से तेज़ी आई, लखनऊ में अबतक 87,000+ रूफटॉप सोलर सिस्टम, सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी का शानदार प्रदर्शन, सरकारी सब्सिडी, आसान प्रक्रिया बनी बड़ी वजह, यूपी बन रहा देश का प्रमुख रूफटॉप सोलर हब

लखनऊ योगी सरकार का बड़ा फैसला

0

लखनऊ- योगी सरकार का बड़ा फैसला, 34 हजार मेगावॉट बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी पूरी, पीक ऑवर की बढ़ती डिमांड को लेकर अलर्ट, सभी नए थर्मल पावर प्लांट यूनिट्स शुरू, घाटमपुर प्लांट की तीसरी यूनिट 30 अप्रैल तक चालू

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

.🔶राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से कहा- ‘स्वयं जांच करें या केंद्र को सौंपें’

🔶महिला आरक्षण से संबद्ध संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने पर शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा

🔶’ऐतिहासिक मौका गंवाया’, महिला आरक्षण का सपना अभी अधूरा, नहीं मिले दो-तिहाई वोट

🔶होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए ‘पूरी तरह से खुला’ है: ईरान

🔶होर्मुज जलडमरूमध्य अब कभी बंद नहीं होगा! डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

🔶होर्मुज खुलते ही 10% गिर गए कच्चे तेल के दाम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी खबर

🔶लोकसभा में राहुल ने कहा: मेरे और प्रधानमंत्री के पास पत्नी वाला मसला नहीं है

🔶Pakistan की नई करतूत का खुलासा, ISI भारतीय किशोरों की कर रहा भर्ती, रेलवे स्टेशन व शहर निशाने पर…

🔶भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.82 अरब डॉलर बढ़कर 700 अरब डॉलर के पार – आरबीआई

🔶सदन में राहुल के व्यवहार पर भड़के अमित शाह, बोले- अपनी बहन प्रियंका गांधी से कुछ सीखें नेता प्रतिपक्ष

🔶बिल का विरोध करने वालों की खैर नहीं, जनता के बीच विपक्ष को बेनकाब करेगा NDA

🔶TCS नासिक केस- मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी:फरार आरोपी निदा ने खुद को प्रेग्नेंट बताया, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर

🔶वोट के लिए नोट? तमिलनाडु में अब तक ₹800 करोड़ से ज्यादा की जब्तीने तोड़े सारे रिकॉर्ड

🔶West Asia Conflict : ‘ईरान संवर्धित यूरेनियम सौंपने के लिए तैयार’, ट्रंप ने फिर किया दावा

🔶विशेष संसद सत्र 2026: राज्यसभा में तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश सिंह, पीएम मोदी-खरगे ने दी बधाई

🔶रुपये में मजबूती : आरबीआई के इस कदम से रूपया हुआ 25 पैसा मजबूत, 92.73 पर पहुंचा

🔶सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप

🔶चंडीगढ़ BJP दफ्तर ब्लास्ट, 9 आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाए:क्राइम सीन रिक्रिएशन किया, ₹2 लाख में टास्क, सोशल मीडिया के जरिए हुई मुलाकात

🔶पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज:SC ने कहा- असम कोर्ट जाएं; खेड़ा बोले- क्या मैं कोई अपराधी हूं?

🔶CDS बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे चौहान:दोस्तों संग चाय पी; चाइना बॉर्डर पर बोले-गांव खाली हुए तो देश के लिए खतरा

🔶युवक करंट से जिंदा जला, सिर अलग होकर नीचे गिरा:धड़ तारों में फंसकर जलता रहा, बदायूं में पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था

🔷IPL 2026 : गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने खेली तेज

लखनऊ कृष्णा नगर में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े गए,

0

लखनऊ- कृष्णा नगर में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े गए, अवस्थी लॉन के बाहर युवकों ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को बनाया गया निशाना, वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और सफलता भी हासिल होगी। जीवनसाथी का मन जीत पाएंगे। घर की जरूरतों को पूरा करने में भी आपका समय व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी से चल रही गलतफहमी भी आज दूर होगी। व्यस्त रहते हुए भी थकान कम हो जाएगी व स्वास्थ्य में सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी। रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। आय होने के साथ-साथ खर्चे भी रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। तबीयत में सुधार होगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं या कार्यो में व्यतीत होगा। आप मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मान सम्मान में वृद्धि करेगा । मन साफ व पवित्र विचार धारा की और अग्रसर होगा । मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। तथा संपर्क सूत्रों को भी और अधिक मजबूत करें। इस समय व्यापार से संबंधित विज्ञापन करने की आवश्यकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। सेहत सही रहेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उदारवादी रहेगा । जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएंगे। इस समय अधिकतर कार्य आपके मन मुताबिक तरीके से संपन्न होंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । धार्मिक कार्यों में प्रवृत्ति बढ़ेगी । कार्यक्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपकी योजनाएं व कार्य बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली संबंधी गतिविधियों को किसी के साथ शेयर ना करें। इस समय किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। सेहत सही रहेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। मान सम्मान में बढोतरी होगी। विद्यार्थियों को भी इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। तबीयत ठीक रहेगी।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । नवीन कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं बनेगी तथा सफल भी होंगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी । परिवार का सहयोग मिलेगा । इस समय कोई बड़ा अनुबंध मिलने की संभावना है। दैनिक आय में भी वृद्धि होगी। इस समय शेयर और स्टॉक मार्केट से संबंधित कार्यों में रुचि ना लें। सेहत बढिया रहेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । किस्मत का सितारा बुलन्द रहेगा । धर्म-कर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रुचि रहेगी। अगर इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने से आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलदायी होगा । जीवनसाथी का सहयोग सफलता दिलाएगा ।व्यवसाय के विस्तार संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। टैक्स संबंधी अपनी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। दूसरों के सुझाव पर भी गंभीरता से विचार करें। सेहत बेहतर रहेगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मनोहारी व लाभकारी रहेगा । किसी शुभ समाचार के मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह व सहयोग आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। घर पर किसी धार्मिक आयोजन की भी योजना बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मध्यम सा रहेगा । कोई भी व्यवसायिक डील फाइनल करते समय समझदारी व सूझबूझ की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा। किसी को पैसा उधार ना दें। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक व सहयोगात्मक रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

 

 

आसमान से बरस रही आग: 43.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा पारा; दो दिन भीषण गर्मी का अलर्ट; पूरे सप्ताह रहेगी आफत

0

एटा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से चली लू ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ेगा व एक सप्ताह के भीतर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाए रखा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। किसान भी मौसम के बदले मिजाज से चिंतित हैं क्योंकि गेहूं की कटाई अंतिम चरण में है मौसम खराब हुआ तो फसल को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि 22 अप्रैल तक पारा 42 डिग्री के पार जा सकता है। गर्म हवाएं मैदानी क्षेत्रों में पहुंच रही हैं जिससे लू का असर तेज होगा। भीषण गर्मी का असर फसलों पर भी दिखने लगा है। खीरे समेत कई सब्जियों की फसल मुरझाने लगी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि तेज तापमान मूंग, उड़द जैसी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित होगा वहीं बेल वाली सब्जियां झुलसने लगी हैं और कीटों का प्रकोप भी बढ़ सकता है।

दोपहर 12 से 4 बजे तक न निकले घर से बाहरः
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गर्मी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि तापमान 40 डिग्री पार होते ही डिहाईड्रेशन व हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन जरूरी है।

घट सकता है 10 से 15 प्रतिशत दूध उत्पादनः
गर्मी का असर पशुओं पर भी पड़ रहा है। जिला पशु चिकित्सक अधिकारी आरपी शर्मा ने बताया कि तापमान बढ़ने से दुधारू पशुओं में हीट स्ट्रेस बढ़ जाता है जिससे दूध उत्पादन 10 से 15 प्रतिशत तक घट सकता है। पशुओं को छायादार स्थान पर रखने और उन्हें नियमित रूप से पानी पिलाने की सलाह दी गई है। जिले में बीते छह दिनों में तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अवागढ़ मौसम विज्ञान प्रभारी एसके सिंह का मानना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और तीखी होगी तेज रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी जिससे लू का असर और अधिक महसूस होगा।

आने वाले दिनों में तापमान- दिनांक न्यूनतम अधिकतम
18-अप्रैल 27.3 42.7
19- अप्रैल 27.0 43.1
20- अप्रैल 27.3 42.6
21- अप्रैल 27.2 42.3