Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 219

मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई,

0

लखनऊ – मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने की छापेमारी, विभिन्न प्रतिष्ठानों से 17 नमूने संग्रहित किए गए, खोया, पनीर, घी, रिफाइंड तेल और मसाले के सैंपल

लखनऊ – लोहिया संस्थान में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

0

लखनऊ – लोहिया संस्थान में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन का सैकड़ों कर्मचारियों ने किया घेराव, त्योहार से पहले बोनस न मिलने समेत कई मांगें, प्रशासनिक भवन के बाहर जमकर नारेबाजी की

 

लखनऊ – XEN सचिन यादव पर मेहरबान जलकल विभाग GM,

0

लखनऊ – XEN सचिन यादव पर मेहरबान जलकल विभाग GM, 19 सितंबर को तबादला, अबतक नहीं किया रिलीव, नगर निगम जलकल विभाग में तैनात है सचिन यादव, रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का है गंभीर आरोप, MLA से लेकर मंत्री तक ने शासन में की शिकायत, शिकायत के बाद प्रमुख सचिव ने जवाब तलब किया, अबतक मलाईदार कुर्सी पर जमे हैं XEN सचिन यादव

कानपुर में सड़क किनारे खड़ी 2 स्कूटी में धमाका,धमाके में 8 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

0

कानपुर में सड़क किनारे खड़ी 2 स्कूटी में धमाके का मामला

धमाके में 8 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

4 गंभीर घायलों को लखनऊ PGI रेफर किया गया

2 घायलों को इलाज के बाद घर भेजा गया ,एटीस मामले की पड़ताल में लगी

6 लोगों को हिरासत में लिया गया फॉरेंसिंक टीम ने विस्फोट स्थल से दर्जनों सैंपल कलेक्ट किए, उक्त घटित घटना के संबंध में कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल का बयान !!

लखनऊ एयरपोर्ट पर 16 करोड़ का गांजा पकड़ा गया

0

लखनऊ एयरपोर्ट पर 16 करोड़ का गांजा पकड़ा गया बैंकॉक से आए यात्री से डीआरआई टीम ने पकड़ा गांजा, गोरखपुर निवासी कपिल यादव के पास से गांजा बरामद, गिरफ्तार किए गए आरोपी से हो रही पूछताछ,कपिल यादव से पूछताछ के बाद और कई गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। लखनऊ एयरपोर्ट पर पिछले 2 महीने में 44 करोड़ का गांजा पकड़ा गया है।

कोल्ड्रिफ सीरप कंपनी का मालिक रंगनाथन गिरफ्तार, चेन्नई में एमपी पुलिस का एक्शन

0

कोल्ड्रिफ सीरप कंपनी का मालिक रंगनाथन गिरफ्तार, चेन्नई में एमपी पुलिस का एक्शन_कोल्ड्रिफ कफ सीरप कंपनी के मालिक रंगनाथन को गिरफ्तार किया गया है। सीरप में मिलावट की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की है।_

करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा,

0

नोएडा – करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर ठगी, साइबर थाना पुलिस ने 3 ठगों को किया गिरफ्तार, लखनऊ और उन्नाव से किया गिरफ्तार, आरोपी अपने बैंक खाते कराते है उपलब्ध, साइबर ठगों से मिलकर करते हैं करोड़ों की ठगी

सपा कार्यालय में कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस,

0

लखनऊ – सपा कार्यालय में कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस, पार्टी कार्यालय में मनाया जाएगा परिनिर्वाण दिवस, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद, सपा ऑफिस में कांशीराम को दी जाएगी श्रद्धांजलि, सपा कार्यकर्ता, भंते संत कार्यक्रम में शामिल होंगे

Auraiya News: सड़क पर धान की तौल, हादसे की आशंका

0

बिधूना। बेला मार्ग स्थित कीरतपुर में व्यापारियों द्वारा सड़क पर ही धान की तौल की जा रही है। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। यह मार्ग प्रमुख यातायात मार्गों में से एक है। यहां दिनभर डंपर, रोडवेज बसें, ट्रक व अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद व्यापारी सड़क पर ही धान व गेहूं के बोरे रखकर तौल का काम कर रहे हैं।

सड़क पर जगह-जगह धान के ढेर भी देखे जा रहे हैं। इससे फिसलन और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष व्यापारी मनमानी सड़क पर ही कारोबार करते हैं। उन्होंने जल्द सड़क से बोरे व तौल हटाने की मांग की है। सडीएम गरिमा सोनकिया ने बताया कि सड़क पर तौल करने वाले व्यापारियों की पहचान की जा रही है। उन्हें तत्काल पुलिस भेजकर हटवाने के साथ चेतावनी दी गई है। यदि सुधार नहीं हुआ तो संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Auraiya News: बिना लाइसेंस बिक रही आतिशबाजी जब्त, रिपोर्ट दर्ज

0

बिधूना। दीपावली व करवाचौथ के त्योहारों में बिना लाइसेंस पटाखे का बाजार खूब फलता-फूलता है। इसे देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। एक-एक दुकान पर पुलिस दस्तक दे रही है। साथ ही साथ लाइसेंस के कागजात देखे जा रहे हैं। अछल्दा में पुलिस ने एक दुकान से अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखों को जब्त किया है। मामले में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

जिले के शहर कस्बों से लेकर गांवों के बाजारों में इन दिनों पटाखा खूब बिक्री हो रहे हैं। कई जगह बिना लाइसेंस के ही पटाखों की दुकानें सजा ली गई है। न आग से निपटने के इंतजाम है, जिसे देखते हुए दमकल व पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। अछल्दा थाना में तैनात उप निरीक्षक राम बहादुर सिंह ने बताया कि नहर बाजार अछल्दा निवासी अमित कुमार तिवारी बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आतिशबाजी का पूरा सामान बरामद कर सीज किया है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि बिना अनुमति के आतिशबाजी की बिक्री करने वाले अमित कुमार को पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।