Wednesday, April 1, 2026
Home Blog

अलीगढ़ रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत

0

अलीगढ़- रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, रोडवेज बस सवार 15 सवारियां घायल, बस चालक बस के केबिन में फंसा, जयपुर से अलीगढ़ आ रही थी बस, राजस्थान रोडवेज की बस हादसे की शिकार, सभी घायलों को भेजा गया अस्पताल, गोरई के श्योरा बहादुरपुर के पास की घटना

 

 

 

प्रयागराज जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े

0

प्रयागराज- जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में खूब चले लाठी डंडे और पत्थर, मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, फूलपुर थाना क्षेत्र के गगौर गांव की घटना

 

 

बस्ती स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

0

बस्ती- स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, DM ने अभियान का किया शुभारंभ, वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बेसिक शिक्षा कार्यालय पर कार्यक्रम

आज का राशिफल जानिए क्या कहते है आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बहुत बढिया रहेगा। धार्मिक आस्था बनेगी। दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ भी होगा। आप कुछ ऐसे भी कार्य करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। किसी विशेष की तैयारी में भी समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध रहेंगे। ध्यान रखने के चलते स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

अगर आप व्यवसाय संबंधी कुछ परिवर्तन करने की योजना बना रहे हैं या स्टाफ, नौकरी आदि में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। परंतु अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय कुछ सावधान रहना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

समय बहुत ही उचित है। कड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कहीं समारोह में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों को करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत बनी रहेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कार्यक्षेत्र में आज कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा तथा कुछ रुकावटें भी आएंगी। लेकिन आप अपनी बुद्धि व योग्यता के बल पर समस्याओं का हल निकालने में सक्षम भी रहेंगे। पार्टनर या किसी सहकर्मी से छोटी सी बात पर मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

गुरुजन तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से आपने जो मेहनत की है, वह रंग लाएगी। अध्यात्म तथा नैतिकता से जुड़े मामलों पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

युवाओं को जॉब में कैरियर संबंधी समाचार मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके कई काम आसान हो जाएंगे। परंतु कई मामलों में आपका स्वाभिमान ही आपकी उन्नति में बाधक भी बन सकता है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंधों में गिरावट ना आने दें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कुछ परेशानियां तो सामने आएंगी परंतु आप मेहनत व परिश्रम से सभी प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों को सकारात्मकता में परिवर्तित कर लेंगे। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। सेहत में सुधार होगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

व्यापार में आज कुछ मुश्किल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अनुकूल हो जाएंगी। धन प्राप्ति के स्रोत प्रबल होंगे परंतु कैश हाथ में रखने की बजाय कहीं इन्वेस्ट करेंगे तो उचित रहेगा। बॉस के साथ सम्बनध मधुर रखें । सेहत सामान्य रहेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्तता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। भाइयों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। बच्चों का उनके सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग का भी मूड बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कारोबारी हालात सुधरेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना बनाई हैं, उनमें छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी परंतु आप पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अफसरों के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा। सहकर्मी व सहयोगियों के साथ आपका सहयोगात्मक रवैया रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है। विरोधियों की योजनाओं को ध्वस्त कर अच्छे परिणाम व प्रशंसा भी हासिल करेंगे। लोग आपसे स्वयं के निजी मामलों में सलाह-मशविरा भी लेंगे। कुल मिलाकर समय पूर्णतः आपके पक्ष में हैं। इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

व्यवसाय में कुछ ठोस और खास फैसले लेने की जरूरत है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क से आपके कार्य बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं। ऑफिस में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। सामाजिक दायरा और मान सम्मान बढे़गा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण की फिर कार्रवाई,

0

वाराणसी- दालमंडी में ध्वस्तीकरण की फिर कार्रवाई, मामले में एडीएम आलोक वर्मा का बयान, पुराने मकानों के साथ 18 नए मकान ध्वस्त-ADM, मौके पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

 

प्याज की बोरियों में शराब की तस्करी,

0

चंदौली- प्याज की बोरियों में शराब की तस्करी, पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की, 407 पेटियों में 3654 लीटर अंग्रेजी शराब, बरामद शराब की अनुमानित कीमत 70 लाख, मध्य प्रदेश से बिहार ले जा रहे थे शराब, शराब की खेप के साथ ट्रक चालक अरेस्ट, ट्रक, मोबाइल, 175 बोरी प्याज भी बरामद, सैयदराजा पुलिस, स्वाट टीम की कार्रवाई, नेशनल हाईवे-19 पर चेकिंग में सफलता

एटा पिकअप लदी चोरी की भैंस पकड़ी गई,

0

एटा- पिकअप लदी चोरी की भैंस पकड़ी गई, 3 चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई, पुलिस ने आरोपियों और गाड़ी पकड़ी, जलेसर क्षेत्र के गांव अन्नियां की घटना

अलीगढ़ डिपार्मेंटल प्रमोशन कमेटी की बैठक में देरी,

0

अलीगढ़- डिपार्मेंटल प्रमोशन कमेटी की बैठक में देरी, देरी के चलते कई निरीक्षक प्रमोशन से वंचित, निरीक्षकों, प्रतिसार निरीक्षकों, दलनायकों में रोष, दिसंबर 2025 में प्रस्तावित हुई थी बैठक, अलीगढ़, आगरा समेत कई जिलों के निरीक्षक

हरदोई ज्वैलर्स की दुकान में चोरों का धावा

0

हरदोई- ज्वैलर्स की दुकान में चोरों का धावा, ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, घटना को पुलिस बता रही संदिग्ध, शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा की घटना

 

रायबरेली बाइक चोरी की वारदात CCTV में कैद,

0

रायबरेली- बाइक चोरी की वारदात CCTV में कैद, फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की घटना